घाटमपुर में जनसंपर्क के दौरान विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर घाटमपुर। विधानसभा घाटमपुर क्षेत्र के अंतर्गत सजेती स्थित बीना मेडिकल स्टोर में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अजय यादव, गुलशन यादव, अनुज सचान, ब्रजेश यादव, अभिषेक सचान एवं अरविंद कुमार सहित कई लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और आगामी योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही मिशन 2027 को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने और जनसमर्थन बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने और क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान “समाजवादी पार्टी जिंदाबाद” और “घाटमपुर की जनता की एक ही आवाज” जैसे नारों के साथ माहौल उत्साहित रहा। इस अवसर पर मीना संखवार ने भी क्षेत्र की जनता से संवाद करते हुए उनके सहयोग और समर्थन की अपील की। उन्होंने बताया कि वे पूर्व में तीन बार ब्लॉक प्रमुख पतारा रह चुकी हैं और वर्तमान में समाजवादी महिला सभा, कानपुर ग्रामीण की जिला महासचिव के रूप में कार्यरत हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई।

- घाटमपुर (कानपुर नगर): घाटमपुर तहसील परिसर में प्राइवेट कर्मचारियों की बढ़ती भूमिका एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। सेकेंड सैटरडे के चलते 11 अप्रैल को जहां पूरे तहसील परिसर में सरकारी अवकाश था और अधिकारी-कर्मचारी अपने निजी कार्यों में व्यस्त थे, वहीं एक प्राइवेट कर्मचारी के काम करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अरविंद त्रिवेदी नामक प्राइवेट कर्मचारी तहसील कार्यालय के भीतर काम करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब एक बजे कार्यालय को बाहर से ताला लगवाकर वह अंदर काम कर रहे थे, जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। यह मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि सरकारी अवकाश के दिन भी प्राइवेट कर्मचारियों से काम कराया जाना प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तहसील परिसर में प्राइवेट कर्मचारियों का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है और कई महत्वपूर्ण कार्य भी इन्हीं के माध्यम से कराए जा रहे हैं। फिलहाल इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली और तहसील में प्राइवेट कर्मचारियों की भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी भी अधिकारी की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।1
- जानी मानी गायिका आशा भोंसले आज अस्पताल में अंतिम सांस ली।1
- खेत में मिला 40 वर्षीय युवक का शव, खेत में बनी झोपडी के अंदर शव देख इलाके में हडकंप मचा, सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू की, शराब के नशे का आदी बताया गया है मृतक युवक, परिवार के साथ ससुराल में रहकर खेती किसानी करता था मृतक, मझगवां थाना क्षेत्र के इठकौर गांव का मामला...।।3
- हमीरपुर। समाज सुधारक, भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर जनपद के सभी शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में बाइक रैली निकाली गई। सुमेरपुर कस्बे में बाइक रैली उनके अनुयायियों ने निकालकर आगामी 14 अप्रैल को डा. भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाने का आवाहन किया। भारत रत्न, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, संविधान सभा में प्रारूप समिति के अध्यक्ष ने सामाजिक कुरीतियों, भेदभाव, छुआछूत का विरोध किया एवं शिक्षा के महत्व के बारे में समाज को जागृत करने का भरसक प्रयास किया। बाइक रैली में सैकड़ों लोग मौजूद रहे।3
- Post by MAKKI TV1
- कानपुर: गलत दवा बनी मौत की वजह, अभिनव हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां कथित रूप से गलत दवा देने से एक महिला मरीज की मौत हो गई। घटना रामा देवी इलाके स्थित अभिनव हॉस्पिटल की बताई जा रही है। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, मरीज को पेट दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टरों ने गलत दवा दे दी, जिसके बाद मरीज की हालत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों का कहना है कि स्थिति गंभीर होने के बावजूद समय पर सही उपचार नहीं दिया गया, जिससे मरीज की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची चकेरी थाना पुलिस ने स्थिति को काबू में किया और परिजनों को शांत कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पूरे मामले की जांच कर सकती है। इस घटना के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। यदि लापरवाही की पुष्टि होती है, तो संबंधित अस्पताल और डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। कानपुर समाचार डिजिटल न्यूज़1
- Post by Anoop Nishad Kanpur1
- रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर घाटमपुर। विधानसभा घाटमपुर क्षेत्र के अंतर्गत सजेती स्थित बीना मेडिकल स्टोर में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अजय यादव, गुलशन यादव, अनुज सचान, ब्रजेश यादव, अभिषेक सचान एवं अरविंद कुमार सहित कई लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और आगामी योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही मिशन 2027 को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने और जनसमर्थन बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने और क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान “समाजवादी पार्टी जिंदाबाद” और “घाटमपुर की जनता की एक ही आवाज” जैसे नारों के साथ माहौल उत्साहित रहा। इस अवसर पर मीना संखवार ने भी क्षेत्र की जनता से संवाद करते हुए उनके सहयोग और समर्थन की अपील की। उन्होंने बताया कि वे पूर्व में तीन बार ब्लॉक प्रमुख पतारा रह चुकी हैं और वर्तमान में समाजवादी महिला सभा, कानपुर ग्रामीण की जिला महासचिव के रूप में कार्यरत हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई।1