Shuru
Apke Nagar Ki App…
Jalaun ➡️शराबियों ने एक-दूसरे को जमीन पर गिराकर की मारपीट, ➡️लात-घूसे और चप्पलों से आपस मे मारपीट करते नजर आए शराबी, ➡️वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, ➡️जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी के पास का मामला
Dev Patel
Jalaun ➡️शराबियों ने एक-दूसरे को जमीन पर गिराकर की मारपीट, ➡️लात-घूसे और चप्पलों से आपस मे मारपीट करते नजर आए शराबी, ➡️वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, ➡️जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी के पास का मामला
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Jalaun ➡️शराबियों ने एक-दूसरे को जमीन पर गिराकर की मारपीट, ➡️लात-घूसे और चप्पलों से आपस मे मारपीट करते नजर आए शराबी, ➡️वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, ➡️जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी के पास का मामला2
- अकबरपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर रुरा रोड पर मजनू शाह मजार के पास का है।जहां अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि मृतक के पास से आधार कार्ड मिला है जिसके अनुसार मृतक का नाम जगनेश पुत्र हरनाम उम्र करीब 33 वर्ष तथा पता राजपुर मवाई माधो बड़ा दौलतपुर कानपुर नगर अंकित है। मृतक के शव को जिला अस्पताल के शव गृह में सुरक्षित रखवाया गया है।1
- कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के औढ़ेरी गांव की एक महिला ने अपने पति और ससुरालीजनों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट व उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शनिवार दोपहर करीब 2 बजे थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार औढ़ेरी गांव निवासी शिवांगी पत्नी विष्णु ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व विष्णु के साथ हुई थी और उसके एक पुत्री भी है। आरोप है कि पति विष्णु, ससुर रामबाबू और सास पिंकी अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर अक्सर उसके साथ मारपीट करते हैं। पीड़िता का कहना है कि शनिवार को भी ससुरालीजनों ने दहेज की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी, जिससे उसे चोटें आई हैं। महिला ने यह भी बताया कि वह पहले भी इस मामले में शिकायत कर चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल महिला ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।3
- सिकंदरा थाना क्षेत्र के घसमऊ गांव में शनिवार देर रात घर में घुसकर महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में महिला घायल हो गई, जिसे परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया। सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार घसमऊ गांव निवासी नीरज प्रभा पत्नी भगवान स्वरूप ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात करीब 9:30 बजे सहजपुर निवासी सोहित, अंकित समेत चार अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए और उनके पुत्र आनंद कुमार के साथ मारपीट करने लगे। बेटे को बचाने पहुंची महिला के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गई। घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने रविवार को करीब 6बजे बताया कि मामले की सूचना मिली है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है, जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- परौंख में ‘गांव चलो’ अभियान के मंच पर बिगड़ी सेहत, भाजपा जिला मंत्री विनोद नायक का हृदयघात से निधन; जिले में शोक की लहर भाजपा के नवनियुक्त जिला मंत्री विनोद नायक का रविवार को गांव चलो अभियान के दौरान अचानक हृदयघात से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर से जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई। सिकंदरा निवासी विनोद नायक डेरापुर तहसील के परौंख गांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। रविवार सुबह करीब 11:30 बजे मंच से संबोधन के दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वे गिर पड़े। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें तुरंत डेरापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां मौजूद डाक्टर वरून द्विवेदी नें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही भाजपा जिला अध्यक्ष रेणुका सचान उन्हें कानपुर लेकर पहुंचीं, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला अध्यक्ष ने इसे पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि विनोद नायक एक समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता थे। उनके निधन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया1
- कानपुर देहात से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है... सिकंदरा थाना क्षेत्र के सूर्या होटल के सामने भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है। मृतक की पहचान ताकिर उर्फ भूरा (उम्र 45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो भोगनीपुर का निवासी था। बताया जा रहा है कि यह हादसा सिकंदरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत महमूदपुर गांव के पास सूर्या ढाबा के सामने हुआ। जानकारी के मुताबिक, पुखराया के अहरौली निवासी रहीश के पुत्र शहबाज की बारात मैजिक वाहन से इटावा जा रही थी। रास्ते में बारातियों ने चाय-नाश्ते के लिए सूर्या ढाबा के सामने गाड़ी रोकी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार और अनियंत्रित कंटेनर ट्रक ने मैजिक वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक चालक भूरा की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कंटेनर ने टक्कर के बाद दो अन्य कारों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे हादसा और भी गंभीर हो गया। घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची4
- सिकंदरा क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह के निर्देशन में शनिवार देर शाम करीब 8:30 बजे गहन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने किया। पुलिस टीम ने सूर्या ओवरब्रिज के नीचे चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट, ओवरलोड, रॉयल्टी न होने तथा नंबर छिपाकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान करीब 20 वाहनों के चालान किए गए। चेकिंग अभियान में एसएसआई तबारक अहमद, एसआई मेवालाल यादव, रसधान चौकी प्रभारी रजनीश वर्मा, एसआई उमेश कुमार, सुरेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अचानक हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने कहा कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।4
- थाना अकबरपुर पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर अकबरपुर थाना क्षेत्र के बलिहारा मोड़ बारा क्षेत्र में अवैध देसी तमंचा 315 बोर के साथ युवक प्रांशु यादव पुत्र हरपाल सिंह उम्र 21 निवासी ग्राम हरसुन बांगर थाना सिकंदरा जनपद कानपुर देहात को गिरफ्तार किया।थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पर आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया।1