logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट का आरोप, महिला ने पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ दी तहरीर कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के औढ़ेरी गांव की एक महिला ने अपने पति और ससुरालीजनों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट व उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शनिवार दोपहर करीब 2 बजे थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार औढ़ेरी गांव निवासी शिवांगी पत्नी विष्णु ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व विष्णु के साथ हुई थी और उसके एक पुत्री भी है। आरोप है कि पति विष्णु, ससुर रामबाबू और सास पिंकी अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर अक्सर उसके साथ मारपीट करते हैं। पीड़िता का कहना है कि शनिवार को भी ससुरालीजनों ने दहेज की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी, जिससे उसे चोटें आई हैं। महिला ने यह भी बताया कि वह पहले भी इस मामले में शिकायत कर चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल महिला ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

14 hrs ago
user_Ashu Sriwastva
Ashu Sriwastva
Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट का आरोप, महिला ने पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ दी तहरीर कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के औढ़ेरी गांव की एक महिला ने अपने पति और ससुरालीजनों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट व उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शनिवार दोपहर करीब 2 बजे थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार औढ़ेरी गांव

निवासी शिवांगी पत्नी विष्णु ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व विष्णु के साथ हुई थी और उसके एक पुत्री भी है। आरोप है कि पति विष्णु, ससुर रामबाबू और सास पिंकी अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर अक्सर उसके साथ मारपीट करते हैं। पीड़िता का कहना है कि शनिवार को भी ससुरालीजनों ने दहेज की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान

से मारने की धमकी दी, जिससे उसे चोटें आई हैं। महिला ने यह भी बताया कि वह पहले भी इस मामले में शिकायत कर चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल महिला ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अकबरपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर रुरा रोड पर मजनू शाह मजार के पास का है।जहां अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि मृतक के पास से आधार कार्ड मिला है जिसके अनुसार मृतक का नाम जगनेश पुत्र हरनाम उम्र करीब 33 वर्ष तथा पता राजपुर मवाई माधो बड़ा दौलतपुर कानपुर नगर अंकित है। मृतक के शव को जिला अस्पताल के शव गृह में सुरक्षित रखवाया गया है।
    1
    अकबरपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर रुरा रोड पर मजनू शाह मजार के पास का है।जहां अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक  मौत हो गई।थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि मृतक के पास से आधार कार्ड मिला है जिसके अनुसार मृतक का नाम जगनेश पुत्र हरनाम उम्र करीब 33 वर्ष तथा पता राजपुर मवाई माधो बड़ा दौलतपुर कानपुर नगर अंकित है। मृतक के शव को जिला अस्पताल के शव गृह में सुरक्षित रखवाया गया है।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के औढ़ेरी गांव की एक महिला ने अपने पति और ससुरालीजनों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट व उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शनिवार दोपहर करीब 2 बजे थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार औढ़ेरी गांव निवासी शिवांगी पत्नी विष्णु ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व विष्णु के साथ हुई थी और उसके एक पुत्री भी है। आरोप है कि पति विष्णु, ससुर रामबाबू और सास पिंकी अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर अक्सर उसके साथ मारपीट करते हैं। पीड़िता का कहना है कि शनिवार को भी ससुरालीजनों ने दहेज की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी, जिससे उसे चोटें आई हैं। महिला ने यह भी बताया कि वह पहले भी इस मामले में शिकायत कर चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल महिला ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    3
    कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के औढ़ेरी गांव की एक महिला ने अपने पति और ससुरालीजनों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट व उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शनिवार दोपहर करीब 2 बजे थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार औढ़ेरी गांव निवासी शिवांगी पत्नी विष्णु ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व विष्णु के साथ हुई थी और उसके एक पुत्री भी है। आरोप है कि पति विष्णु, ससुर रामबाबू और सास पिंकी अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर अक्सर उसके साथ मारपीट करते हैं।
पीड़िता का कहना है कि शनिवार को भी ससुरालीजनों ने दहेज की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी, जिससे उसे चोटें आई हैं। महिला ने यह भी बताया कि वह पहले भी इस मामले में शिकायत कर चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
फिलहाल महिला ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Ashu Sriwastva
    Ashu Sriwastva
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Jalaun ➡️शराबियों ने एक-दूसरे को जमीन पर गिराकर की मारपीट, ➡️लात-घूसे और चप्पलों से आपस मे मारपीट करते नजर आए शराबी, ➡️वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, ➡️जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी के पास का मामला
    2
    Jalaun 
➡️शराबियों ने एक-दूसरे को जमीन पर गिराकर की मारपीट,
➡️लात-घूसे और चप्पलों से आपस मे मारपीट करते नजर आए शराबी,
➡️वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,
➡️जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी के पास का मामला
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की आर्यन पब्लिक स्कूल में जिला की बैठक सम्पन्न -अनिवार्य टीईटी से मुक्ति के लिए एबीआरएसएम कर रहा निर्णायक संघर्ष उरई। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जालौन की बैठक आर्यन पब्लिक स्कूल उरई में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान की अध्यक्षता में रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री इलयास मंसूरी ने किया। बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती जी व श्री गणेश जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन के साथ हुआ। जिलाध्यक्ष ने कहा कि टीईटी के मुद्दे पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने संगठन को आश्वासन दिया है कि सुप्रीम कोर्ट में प्रभावी पैरवी करके पूर्व से सेवारत शिक्षकों को टीईटी से मुक्ति दिलाई जाएगी। सेवानिवृत्त होने पर उन्होंने आश्वासन दिया कि भले ही वो विभागीय पद से मुक्त हो गए हों लेकिन संगठन के लिए सदैव समर्पित रहेंगे। जिला महामंत्री ने पदाधिकारियों द्वारा बताई गई शिक्षक समस्याओं के निराकरण की रणनीति पर चर्चा की। प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव ने प्रांतीय अभ्यास वर्ग में हुए सत्रवार विषयों- वैचारिक अधिष्ठान, कार्यकर्ता विकास, कार्य पद्धति, पंच परिवर्तन, 'मेरा विद्यालय, मेरा तीर्थ' पर प्रकाश डाला। जिला कोषाध्यक्ष राकेश कुमार ने विगत सदस्यता अभियान पर चर्चा की और शीघ्र जिला इकाई का निर्वाचन कराने का सुझाव दिया। बैठक में जिला संगठन मंत्री तनवीर अहमद ने संगठन विस्तार व कार्यकर्ता निर्माण पर चर्चा की। बैठक को जिला मंत्री राजा सिंह, जिला संघर्ष समिति अध्यक्ष राजदेवर, जिला सदस्यता प्रभारी रियायत बेग, विनय मिश्रा, नवनीत श्रीवास्तव, छुन्ना प्रसाद, राजेंद्र सेंगर, विनयदीप तिवारी, देवीचरण प्रजापति, पवन प्रजापति, दशरथ पाल, सत्यपाल, उमेश कुमार, हरेंद्र ने भी अपने विचार रखे। बैठक में जिला महिला उपाध्यक्ष सरला कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष मुहम्मद अय्यूब, सौरभ श्रीवास्तव, विनीत श्रीवास्तव, अनूप निगम, प्रदीप प्रजापति, अभिषेक पुरवार, आलोक गुप्ता, कप्तान सिंह, सौरभ सोनी, बृजेन्द्र शेखर, बृजेन्द्र पाठक, मुकेश सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
    1
    राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की आर्यन पब्लिक स्कूल में जिला की बैठक सम्पन्न
-अनिवार्य टीईटी से मुक्ति के लिए एबीआरएसएम कर रहा निर्णायक संघर्ष
उरई। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जालौन की बैठक आर्यन पब्लिक स्कूल उरई में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान की अध्यक्षता में रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री इलयास मंसूरी ने किया। बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती जी व श्री गणेश जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन के साथ हुआ। जिलाध्यक्ष ने कहा कि टीईटी के मुद्दे पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने संगठन को आश्वासन दिया है कि सुप्रीम कोर्ट में प्रभावी पैरवी करके पूर्व से सेवारत शिक्षकों को टीईटी से मुक्ति दिलाई जाएगी। सेवानिवृत्त होने पर उन्होंने आश्वासन दिया कि भले ही वो विभागीय पद से मुक्त हो गए हों लेकिन संगठन के लिए सदैव समर्पित रहेंगे। जिला महामंत्री ने  पदाधिकारियों द्वारा बताई गई शिक्षक समस्याओं के निराकरण की रणनीति पर चर्चा की। प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव ने प्रांतीय अभ्यास वर्ग में हुए सत्रवार विषयों- वैचारिक अधिष्ठान, कार्यकर्ता विकास, कार्य पद्धति, पंच परिवर्तन, 'मेरा विद्यालय, मेरा तीर्थ' पर प्रकाश डाला। जिला कोषाध्यक्ष राकेश कुमार ने विगत सदस्यता अभियान पर चर्चा की और शीघ्र जिला इकाई का निर्वाचन कराने का सुझाव दिया। बैठक में जिला संगठन मंत्री तनवीर अहमद ने संगठन विस्तार व कार्यकर्ता निर्माण पर चर्चा की। बैठक को जिला मंत्री राजा सिंह, जिला संघर्ष समिति अध्यक्ष राजदेवर, जिला सदस्यता प्रभारी रियायत बेग, विनय मिश्रा, नवनीत श्रीवास्तव, छुन्ना प्रसाद, राजेंद्र सेंगर, विनयदीप तिवारी, देवीचरण प्रजापति, पवन प्रजापति, दशरथ पाल, सत्यपाल, उमेश कुमार, हरेंद्र ने भी अपने विचार रखे। बैठक में जिला महिला उपाध्यक्ष सरला कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष मुहम्मद अय्यूब, सौरभ श्रीवास्तव, विनीत श्रीवास्तव, अनूप निगम, प्रदीप प्रजापति, अभिषेक पुरवार, आलोक गुप्ता, कप्तान सिंह, सौरभ सोनी, बृजेन्द्र शेखर, बृजेन्द्र पाठक, मुकेश सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by मुजीब आलम पत्रकार
    1
    Post by मुजीब आलम पत्रकार
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • मानसरोवर थाना पुलिस ने नाविक अस्पताल के मालिक डॉक्टर सोमदेव बंसल को हिरासत में लिया एडवोकेटहेमंत संगीत संत के संघर्ष की हुईजीत।
    1
    मानसरोवर थाना पुलिस ने नाविक अस्पताल के मालिक डॉक्टर सोमदेव बंसल को हिरासत में लिया एडवोकेटहेमंत संगीत संत के संघर्ष की हुईजीत।
    user_Chhatrapal singh आवाज न्यूज़24
    Chhatrapal singh आवाज न्यूज़24
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    48 min ago
  • सिकंदरा थाना क्षेत्र के घसमऊ गांव में शनिवार देर रात घर में घुसकर महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में महिला घायल हो गई, जिसे परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया। सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार घसमऊ गांव निवासी नीरज प्रभा पत्नी भगवान स्वरूप ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात करीब 9:30 बजे सहजपुर निवासी सोहित, अंकित समेत चार अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए और उनके पुत्र आनंद कुमार के साथ मारपीट करने लगे। बेटे को बचाने पहुंची महिला के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गई। घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने रविवार को करीब 6बजे बताया कि मामले की सूचना मिली है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है, जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सिकंदरा थाना क्षेत्र के घसमऊ गांव में शनिवार देर रात घर में घुसकर महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में महिला घायल हो गई, जिसे परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया। सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार घसमऊ गांव निवासी नीरज प्रभा पत्नी भगवान स्वरूप ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात करीब 9:30 बजे सहजपुर निवासी सोहित, अंकित समेत चार अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए और उनके पुत्र आनंद कुमार के साथ मारपीट करने लगे। बेटे को बचाने पहुंची महिला के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गई।
घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया।
सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने रविवार को करीब 6बजे बताया कि मामले की सूचना मिली है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है, जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • थाना अकबरपुर पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर अकबरपुर थाना क्षेत्र के बलिहारा मोड़ बारा क्षेत्र में अवैध देसी तमंचा 315 बोर के साथ युवक प्रांशु यादव पुत्र हरपाल सिंह उम्र 21 निवासी ग्राम हरसुन बांगर थाना सिकंदरा जनपद कानपुर देहात को गिरफ्तार किया।थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पर आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया।
    1
    थाना अकबरपुर पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर अकबरपुर  थाना क्षेत्र के बलिहारा मोड़ बारा क्षेत्र में अवैध देसी तमंचा 315 बोर के साथ युवक प्रांशु यादव पुत्र हरपाल सिंह उम्र 21 निवासी ग्राम हरसुन बांगर थाना सिकंदरा जनपद कानपुर देहात को गिरफ्तार किया।थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पर आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.