राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की हुंकार: बांदा में आई-कार्ड वितरण के साथ महाधिवेशन की रणनीति तैयार #Apkiawajdigital बांदा। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) की बांदा इकाई ने संगठन की मजबूती और आगामी राष्ट्रीय महाधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपनी कमर कस ली है। रविवार को मंडलायुक्त कार्यालय के समीप स्थित जिला कार्यालय 'राजा भवन' में आयोजित एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक में संगठन के विस्तार और पत्रकारों के हितों को लेकर गहन मंथन किया गया। सम्मान के साथ सौंपी गई जिम्मेदारी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा के निर्देशन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीरज निगम, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रूपा गोयल एवं युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीकांत श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आई-कार्ड वितरण रहा, जहां सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को ससम्मान पहचान पत्र पहनाकर उन्हें संगठन के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का बोध कराया गया। महाधिवेशन को सफल बनाने का संकल्प जिला महासचिव व मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने बताया कि बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी राष्ट्रीय महाधिवेशन की रूपरेखा तैयार करना था। जिलाध्यक्षों ने महाधिवेशन की सफलता हेतु एक विशेष कार्ययोजना प्रस्तुत की और सभी सदस्यों से एकजुट होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का सहयोग करने का आह्वान किया। बैठक के मुख्य बिंदु: एकजुटता पर बल: सभी सदस्यों ने परिषद को और अधिक सशक्त बनाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने की शपथ ली। समस्याओं का निस्तारण: बैठक में मौजूद पत्रकारों ने अपनी समस्याओं और विचारों को साझा किया, जिनका आपसी विमर्श के बाद त्वरित निस्तारण किया गया। भविष्य की रणनीति: संगठन की पहुंच को गांव-गांव तक ले जाने और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर संगठन के प्रति निष्ठा दिखाते हुए संध्या धुरिया, आसिफ अली, गौरव सिंह चौहान, सत्यनारायण निषाद, पूरन राय, गुड्डन खान, उपेंद्र कुमार, अमर सिंह, कुलदीप मिश्रा, शुभम सिंह, जीवेश प्रकाश, धर्मेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र कुमार रायकवार, प्रेम सिंह और घासीराम निषाद सहित भारी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की हुंकार: बांदा में आई-कार्ड वितरण के साथ महाधिवेशन की रणनीति तैयार #Apkiawajdigital बांदा। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) की बांदा इकाई ने संगठन की मजबूती और आगामी राष्ट्रीय महाधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपनी कमर कस ली है। रविवार को मंडलायुक्त कार्यालय के समीप स्थित जिला कार्यालय 'राजा भवन' में आयोजित एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक में संगठन के विस्तार और पत्रकारों के हितों को लेकर गहन मंथन किया गया। सम्मान के साथ सौंपी गई जिम्मेदारी परिषद
के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा के निर्देशन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीरज निगम, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रूपा गोयल एवं युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीकांत श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आई-कार्ड वितरण रहा, जहां सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को ससम्मान पहचान पत्र पहनाकर उन्हें संगठन के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का बोध कराया गया। महाधिवेशन को सफल बनाने का संकल्प जिला महासचिव व मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने बताया कि बैठक का मुख्य एजेंडा
आगामी राष्ट्रीय महाधिवेशन की रूपरेखा तैयार करना था। जिलाध्यक्षों ने महाधिवेशन की सफलता हेतु एक विशेष कार्ययोजना प्रस्तुत की और सभी सदस्यों से एकजुट होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का सहयोग करने का आह्वान किया। बैठक के मुख्य बिंदु: एकजुटता पर बल: सभी सदस्यों ने परिषद को और अधिक सशक्त बनाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने की शपथ ली। समस्याओं का निस्तारण: बैठक में मौजूद पत्रकारों ने अपनी समस्याओं और विचारों को साझा किया, जिनका आपसी विमर्श के बाद त्वरित
निस्तारण किया गया। भविष्य की रणनीति: संगठन की पहुंच को गांव-गांव तक ले जाने और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर संगठन के प्रति निष्ठा दिखाते हुए संध्या धुरिया, आसिफ अली, गौरव सिंह चौहान, सत्यनारायण निषाद, पूरन राय, गुड्डन खान, उपेंद्र कुमार, अमर सिंह, कुलदीप मिश्रा, शुभम सिंह, जीवेश प्रकाश, धर्मेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र कुमार रायकवार, प्रेम सिंह और घासीराम निषाद सहित भारी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
- बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत परसौली गांव मे आज रविवार की दोपहर करीब 2:00 बजे हाई टेंशन विद्युत लाइन की शार्ट सर्किट से परसौली गांव निवासी शिवपूजन सिंह के खेत जिसमें गेहूं की फसल खड़ी थी वह पूरी जलकर खाक हो गई। पीड़ित किसान ने फायर ब्रिगेड व प्रशासन को सूचना दिया, लेकिन फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची, वही बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत में फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए, वहीं ग्रामीणों ने बनी टंकी के पानी से बाल्टी और डिब्बे के सहारे आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक डेढ़ बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई, पीड़ित किसान ने शासन प्रशासन से मुआवजे की मांग किया है। वहीं पीड़ित ने हाई टेंशन विद्युत लाइन जो ढीले हैं उनको टाइट कराए जाने की मांग विद्युत विभाग के अधिकारियों से किया है।1
- मौदहा (हमीरपुर)मौदहा थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन का काला खेल लगातार जारी है। शिकायतों और बढ़ते दबाव के बीच पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए बालू से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद किया है। हालांकि मौके से चालक फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से रात-दिन ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए अवैध बालू खनन और परिवहन किया जा रहा है। खनन माफिया बेखौफ होकर नियमों की अनदेखी कर रहे हैं और प्रशासन की कार्रवाई को चुनौती दे रहे हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर टीम ने दबिश दी, जहां से बालू लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले लिया गया। पुलिस अब फरार चालक और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। अवैध खनन से सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पर्यावरण पर पड़ रहा गंभीर असर कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रहा खनन का नेटवर्क स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद अवैध खनन पर पूरी तरह रोक नहीं लग पाई है, जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बड़ा सवाल: लगातार कार्रवाई के बावजूद आखिर क्यों नहीं रुक रहा अवैध खनन? क्या खनन माफियाओं को संरक्षण मिल रहा है या प्रशासन की कार्रवाई नाकाफी है? फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप जरूर है, लेकिन देखना होगा कि यह कार्रवाई आगे कितनी प्रभावी साबित होती है।1
- हमीरपुर जनपद के बिवांर थाना क्षेत्र के छानी खुर्द गांव में शनिवार की शाम किसान के खेत पर थ्रेसिंग के लिए रखे 5 बीघे के गेहूं के ढेर पर आग लग गई।आसपास खेतों पर मौजूद किसानों की मदद से कुछ फसल ढेर से निकाल पाए और देखते-देखते पूरा ढेर आग की चपेट में आ गया , लोग कुछ नहीं कर सके।पानी का कोई साधन नजदीक न होने की वजह से पूरी फसल जलकर राख हो गई।बताया कि उसने पुलिस और फायर सर्विस को फोन किया था लेकिन दमकल गाड़ी को मौदहा से आना था इसलिए वह भी समय रहते नहीं आ सकी। किसान ने बताया कि वह घटना से लगभग आधा घण्टे पहले ही ट्रैक्टर लेकर खेत से घर लौटा था।बताया अचानक उसे लोगों से गेहूं के चट्टे में आग लगने की सूचना मिली।पीड़ित किसान ने बताया कि बार-बार पानी से भीगने की वजह से फसल को सुखाने के लिए बार-बार फैलाना पड़ता था इसलिए अभी तक मड़ाई नहीं हो सकी थी।पीड़ित किसान ने किसी द्वारा जानबूझकर आग लगाने की आशंका जताई है ,कहा कुछ देर पहले वह वहां से गया था ,तब सबकुछ ठीक था।बताया ,आगजनी में उसकी पूरे 5 बीघे की फसल जल गई है ,जिसमें उसका लगभग 1 लाख का नुकसान हो गया है। हमीरपुर जनपद के बिवांर थाना क्षेत्र के छानी खुर्द गांव में शनिवार की शाम किसान के खेत पर थ्रेसिंग के लिए रखे 5 बीघे के गेहूं के ढेर पर आग लग गई।आसपास खेतों पर मौजूद किसानों की मदद से कुछ फसल ढेर से निकाल पाए और देखते-देखते पूरा ढेर आग की चपेट में आ गया , लोग कुछ नहीं कर सके।पानी का कोई साधन नजदीक न होने की वजह से पूरी फसल जलकर राख हो गई।बताया कि उसने पुलिस और फायर सर्विस को फोन किया था लेकिन दमकल गाड़ी को मौदहा से आना था इसलिए वह भी समय रहते नहीं आ सकी। किसान ने बताया कि वह घटना से लगभग आधा घण्टे पहले ही ट्रैक्टर लेकर खेत से घर लौटा था।बताया अचानक उसे लोगों से गेहूं के चट्टे में आग लगने की सूचना मिली।पीड़ित किसान ने बताया कि बार-बार पानी से भीगने की वजह से फसल को सुखाने के लिए बार-बार फैलाना पड़ता था इसलिए अभी तक मड़ाई नहीं हो सकी थी।पीड़ित किसान ने किसी द्वारा जानबूझकर आग लगाने की आशंका जताई है ,कहा कुछ देर पहले वह वहां से गया था ,तब सबकुछ ठीक था।बताया ,आगजनी में उसकी पूरे 5 बीघे की फसल जल गई है ,जिसमें उसका लगभग 1 लाख का नुकसान हो गया है।3
- स्टार्टअप विलेज एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक और तकनीकी सहायता दी जा रही है। योजना का उद्देश्य गांवों में रोजगार बढ़ाना है।SVEP SCHEME BIG UPDATE1
- मौदहा हमीरपुर। उचित दर दुकान पर तैनात शिक्षक अवधेश कुमार की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सुबह 9 बजे से खुली दुकान पर वह 11 बजे तक नहीं पहुंचे। जांच में खुलासा हुआ कि शिक्षक ने स्कूल में हाजिरी लगाकर कोटा ड्यूटी के नाम पर निकल गए, लेकिन दोनों जगह से गायब मिले। मामले ने वितरण प्रणाली की पारदर्शिता और विभागीय निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ➡️ स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- खेत में मिला 40 वर्षीय युवक का शव, खेत में बनी झोपडी के अंदर शव देख इलाके में हडकंप मचा, सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू की, शराब के नशे का आदी बताया गया है मृतक युवक, परिवार के साथ ससुराल में रहकर खेती किसानी करता था मृतक, मझगवां थाना क्षेत्र के इठकौर गांव का मामला...।।3
- मामला बिसंडा थाना क्षेत्र के मिलाथू गांव के पास का है। जहां आज रविवार की शाम करीब 7:00 बजे दो बाईकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक बाइक में सवार राजेश कुमार पुत्र बेनी प्रसाद उम्र 38 वर्ष निवासी मिलाथू थाना बिसंडा व दूसरे बाइक में सवार अजय पुत्र रामकिशोर उम्र 20 वर्ष, दिनेश कुमार पुत्र प्यारेलाल उम्र 20 वर्ष, सोनू पुत्र रामजस उम्र 18 वर्ष, निवासी तीनों निलाथू यह चारों गंभीर उसे घायल हो गए, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 पीआरबी पुलिस के द्वारा चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद राजेश कुमार को जिला अस्पताल रिफर कर दिया है। वही अजय दिनेश व सोनू का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में किया जा रहा है।1
- हमीरपुर जनपद के बिवांर थाना क्षेत्र के छानी खुर्द गांव में शनिवार देर रात एक किसान की करीब पांच बीघा गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, हालांकि किसान पन्ना सिंह ने इसे जानबूझकर लगाई गई आग बताते हुए साजिश की आशंका जताई है। बताया गया कि खेत में कटी हुई गेहूं की फसल के ढेर लगे हुए थे, जिनमें अचानक आग लग गई और तेज हवाओं के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते पूरी फसल आग की चपेट में आ गई। आग की लपटें देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल की गाड़ी करीब 20 किलोमीटर दूर से पहुंची, लेकिन तब तक पूरी फसल जलकर खाक हो चुकी थी। घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।1
- हमीरपुर। जिले के कुरारा थाना क्षेत्र से एक नया मामला सामने आया है जहां पर डेढ महीने से गायब किशोरी की शादी के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। पीडित पिता का आरोप हो कि, कुछ लोगों ने उसकी लडकी का ब्रेनवाश कर शादी करवाई है पिता ने कार्यवाही की मांग की है1