मिलाथू गांव में दो बाइकों की टक्कर से दोनों बाइक में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल, एक जिला अस्पताल रिफर मामला बिसंडा थाना क्षेत्र के मिलाथू गांव के पास का है। जहां आज रविवार की शाम करीब 7:00 बजे दो बाईकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक बाइक में सवार राजेश कुमार पुत्र बेनी प्रसाद उम्र 38 वर्ष निवासी मिलाथू थाना बिसंडा व दूसरे बाइक में सवार अजय पुत्र रामकिशोर उम्र 20 वर्ष, दिनेश कुमार पुत्र प्यारेलाल उम्र 20 वर्ष, सोनू पुत्र रामजस उम्र 18 वर्ष, निवासी तीनों निलाथू यह चारों गंभीर उसे घायल हो गए, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 पीआरबी पुलिस के द्वारा चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद राजेश कुमार को जिला अस्पताल रिफर कर दिया है। वही अजय दिनेश व सोनू का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में किया जा रहा है।
मिलाथू गांव में दो बाइकों की टक्कर से दोनों बाइक में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल, एक जिला अस्पताल रिफर मामला बिसंडा थाना क्षेत्र के मिलाथू गांव के पास का है। जहां आज रविवार की शाम करीब 7:00 बजे दो बाईकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक बाइक में सवार राजेश कुमार पुत्र बेनी प्रसाद उम्र 38 वर्ष निवासी मिलाथू थाना बिसंडा व दूसरे बाइक में सवार अजय पुत्र रामकिशोर उम्र 20 वर्ष, दिनेश कुमार पुत्र प्यारेलाल उम्र 20 वर्ष, सोनू पुत्र रामजस उम्र 18 वर्ष, निवासी तीनों निलाथू यह चारों गंभीर उसे घायल हो गए, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 पीआरबी पुलिस के द्वारा चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद राजेश कुमार को जिला अस्पताल रिफर कर दिया है। वही अजय दिनेश व सोनू का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में किया जा रहा है।
- #Apkiawajdigital बांदा। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) की बांदा इकाई ने संगठन की मजबूती और आगामी राष्ट्रीय महाधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपनी कमर कस ली है। रविवार को मंडलायुक्त कार्यालय के समीप स्थित जिला कार्यालय 'राजा भवन' में आयोजित एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक में संगठन के विस्तार और पत्रकारों के हितों को लेकर गहन मंथन किया गया। सम्मान के साथ सौंपी गई जिम्मेदारी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा के निर्देशन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीरज निगम, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रूपा गोयल एवं युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीकांत श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आई-कार्ड वितरण रहा, जहां सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को ससम्मान पहचान पत्र पहनाकर उन्हें संगठन के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का बोध कराया गया। महाधिवेशन को सफल बनाने का संकल्प जिला महासचिव व मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने बताया कि बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी राष्ट्रीय महाधिवेशन की रूपरेखा तैयार करना था। जिलाध्यक्षों ने महाधिवेशन की सफलता हेतु एक विशेष कार्ययोजना प्रस्तुत की और सभी सदस्यों से एकजुट होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का सहयोग करने का आह्वान किया। बैठक के मुख्य बिंदु: एकजुटता पर बल: सभी सदस्यों ने परिषद को और अधिक सशक्त बनाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने की शपथ ली। समस्याओं का निस्तारण: बैठक में मौजूद पत्रकारों ने अपनी समस्याओं और विचारों को साझा किया, जिनका आपसी विमर्श के बाद त्वरित निस्तारण किया गया। भविष्य की रणनीति: संगठन की पहुंच को गांव-गांव तक ले जाने और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर संगठन के प्रति निष्ठा दिखाते हुए संध्या धुरिया, आसिफ अली, गौरव सिंह चौहान, सत्यनारायण निषाद, पूरन राय, गुड्डन खान, उपेंद्र कुमार, अमर सिंह, कुलदीप मिश्रा, शुभम सिंह, जीवेश प्रकाश, धर्मेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र कुमार रायकवार, प्रेम सिंह और घासीराम निषाद सहित भारी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।4
- टायर फटने से बेकाबू हुई पिकअप, मजदूर की दर्दनाक मौत फतेहपुर जनपद के कल्यानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग NH-19 पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पिकअप वाहन का अचानक पिछला टायर फट जाने से वाहन अनियंत्रित हो गया और उसमें सवार एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी लोग पुणे से अपने गांव लौट रहे थे और 20 अप्रैल को होने वाले पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि टायर फटते ही वाहन बेकाबू हो गया और मजदूर पिकअप के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू कर सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया, जिससे पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।2
- खागा (फतेहपुर) नगर के डाकखाना स्थित मंगलम गार्डन में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 'श्री हरि कथा ज्ञान यज्ञ' का भव्य समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन उमड़े श्रद्धालुओं के जनसैलाब ने भक्ति की अविरल धारा में गोता लगाया। ईश्वर की भक्ति ही जीवन का आधार: साध्वी अर्चना भारती दिव्य गुरु सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री भक्ति अर्चना भारती जी ने प्रवचनों के माध्यम से भक्ति और सेवा के गूढ़ रहस्यों को साझा किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि, "ईश्वर की भक्ति ही मानव जीवन का वास्तविक आधार है। निस्वार्थ भाव से की गई सेवा ही मनुष्य के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है।" साध्वी जी के भजनों और आध्यात्मिक विचारों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। *विशाल भंडारे में उमड़ी भीड़* कथा की पूर्णाहूति के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें नगर और आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की व्यवस्था और भक्तों के उत्साह ने इसे एक उत्सव का रूप दे दिया। *इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति* इस अवसर पर मुख्य यजमान अभिषेक भार्गव के साथ ही प्रमुख रूप से पप्पू द्विवेदी अविनाश द्विवेदी रामबाबू त्रिपाठी, प्रवीण पांडेय, अजय त्रिपाठी . सूर्य भान त्रिपाठी, अनुराग द्विवेदी छत्रपाल मौर्य, आशीष द्विवेदी शिवगंज द्विवेदी प्रवीण, ज्ञानेंद्र प्रजापति, एडवोकेट अतुल सिंह सहित भारी संख्या में भक्तगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।3
- चित्रकूट जनपद के पहाड़ी में ईंट भट्टे में काम करते समय अचानक मजदूर की तबीयत बिगड़ी जिला अस्पताल में किया गया मृत घोषित मामला चित्रकूट जनपद के पहाड़ी थाना अंतर्गत पहाड़ी कस्बे का आज रविवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे का है जहां जहां ईंट भट्ठे में काम करते समय अचानक 32 वर्षी मजदूर की मौत हो गई मृतक 32 वर्षीय मजदूर राजेश पुत्र जागेश्वर निवासी कछार पुरवा कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट के साथी मजदूर शंकर दयाल ने बताया कि वह और मृतक राजेश एक साथ ईंट भट्ठे में काम करते है और रोजाना की भांति आज रविवार को भी काम कर रहे थे कि तभी अचानक काम करते समय राजेश के सीने में दर्द हुआ तो वह और अन्य साथी मजदूरों ने मिलकर राजेश को पहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां दवा खाने के बाद राजेश को थोड़ा आराम मिला और कुछ देर बाद फिर अचानक राजेश की तबीयत बिगड़ी तो परिजन और साथी मजदूर राजेश को सोनेपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे हैं जहां डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया है वही राजेश की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।2
- फतेहपुर। मेवाड़ के महान योद्धा, अदम्य साहस और शौर्य के प्रतीक महाराणा सांगा की पावन स्मृति में जनपद फतेहपुर में ‘संकल्प दिवस समारोह’ एवं विशाल ‘गौरव यात्रा’ का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवशाली आयोजन में भारी जनसैलाब उमड़ा, जहां लोगों ने महाराणा सांगा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उनके बलिदान और वीरता को याद करते हुए समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10:00 बजे मनोरमा गेस्ट हाउस, शाह बांदा सागर रोड से हुई। इसके उपरांत दोपहर 1:00 बजे भव्य गौरव यात्रा का शुभारंभ किया गया, जो शाह से 52 इमली तक निकाली गई। यात्रा के दौरान “महाराणा सांगा अमर रहें” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा और जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।इस अवसर पर दोपहर 1:00 बजे से ही विशाल भोज प्रसाद का वितरण भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।आयोजन को सफल बनाने में मुख्य आयोजक धर्मेंद्र सिंह ‘जनसेवक’ एवं संयोजक पत्रकार आशीष सिंह चंदेल की प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम के संरक्षक विष्णु सिंह भदौरिया रहे। इसके अलावा धीरेन्द्र सिंह चंदेल, ग्राम प्रधान शाह शशिभूषण सिंह उर्फ सुशील सिंह चंदेल, सुनील सिंह चंदेल, राहुल सिंह (बहुआ), मनीष गुप्ता, हर्षित, नमन सिंह, आशीष सिंह, अंकित पाल, सुनील, रिशु सिंह (बहुआ), मोनू सिंह एवं अखिलेश भैया मुख्य वक्ता के रूप में आदरणीय वीरेंद्र पांडे जी विश्व हिंदू परिषद प्रांत उपाध्यक्ष आदरणीय अनिल शुक्ला जी नागेश सिंह जी सुशील सिंह जी राघवेंद्र सिंह जी हेमंत जीसहित अनेक लोगों का सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम में जिले के विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। समस्त हिन्दू समाज एवं अ.क्ष. महासभा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का सशक्त संदेश दिया।क्षेत्र के कोने-कोने से आए धर्मप्रेमी बंधुओं ने इस ‘संकल्प दिवस’ को यादगार बना दिया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे वीरता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।4
- चित्रकूट जनपद के पहाड़ी में ईंट भट्टे में काम करते समय अचानक मजदूर की तबीयत बिगड़ी जिला अस्पताल में किया गया मृत घोषित मामला चित्रकूट जनपद के पहाड़ी थाना अंतर्गत पहाड़ी कस्बे का आज रविवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे का है जहां जहां ईंट भट्ठे में काम करते समय अचानक 32 वर्षी मजदूर की मौत हो गई मृतक 32 वर्षीय मजदूर राजेश पुत्र जागेश्वर निवासी कछार पुरवा कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट के साथी मजदूर शंकर दयाल ने बताया कि वह और मृतक राजेश एक साथ ईंट भट्ठे में काम करते है और रोजाना की भांति आज रविवार को भी काम कर रहे थे कि तभी अचानक काम करते समय राजेश के सीने में दर्द हुआ तो वह और अन्य साथी मजदूरों ने मिलकर राजेश को पहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां दवा खाने के बाद राजेश को थोड़ा आराम मिला और कुछ देर बाद फिर अचानक राजेश की तबीयत बिगड़ी तो परिजन और साथी मजदूर राजेश को सोनेपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे हैं जहां डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया है वही राजेश की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।2
- मामला बिसंडा थाना क्षेत्र के मिलाथू गांव के पास का है। जहां आज रविवार की शाम करीब 7:00 बजे दो बाईकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक बाइक में सवार राजेश कुमार पुत्र बेनी प्रसाद उम्र 38 वर्ष निवासी मिलाथू थाना बिसंडा व दूसरे बाइक में सवार अजय पुत्र रामकिशोर उम्र 20 वर्ष, दिनेश कुमार पुत्र प्यारेलाल उम्र 20 वर्ष, सोनू पुत्र रामजस उम्र 18 वर्ष, निवासी तीनों निलाथू यह चारों गंभीर उसे घायल हो गए, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 पीआरबी पुलिस के द्वारा चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद राजेश कुमार को जिला अस्पताल रिफर कर दिया है। वही अजय दिनेश व सोनू का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में किया जा रहा है।1
- बिंदकी के कोरवा गांव में खेतों में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप फतेहपुर जिले के बिंदकी क्षेत्र के कोरवा गांव में खेतों में लगी भीषण आग ने ग्रामीणों में अफरा-तफरी मचा दी। अज्ञात कारणों से शुरू हुई यह आग देखते ही देखते तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास की खड़ी फसलें चपेट में आने लगीं और किसानों के सामने भारी नुकसान का खतरा खड़ा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया। स्थानीय लोगों ने पारंपरिक तरीकों—बाल्टी, पानी और मिट्टी—की मदद से आग को रोकने की कोशिश शुरू की। इस बीच, जोनिहा चौकी इंचार्ज ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। समय रहते आग बुझा लेने से आसपास के खेतों और फसलों को बड़े नुकसान से बचा लिया गया। हालांकि, प्राथमिक तौर पर कुछ फसलों के जलने की जानकारी सामने आई है। गर्मी के मौसम में लगातार बढ़ रही आगजनी की घटनाएं किसानों के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं। प्रशासन द्वारा भी लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने की अपील की जा रही है।2
- यूपी के फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कोरवा गांव के समीप तेज रफ्तार कार ने तीन बाइक में टक्कर मार मौके से भाग निकली। तीनों बाईकों में मासूम बच्चों सहित 7 लोग सवार थें। जहां तीन लोगों को दर्दनाक मौत हो गई। मासूम बच्चों सहित चार घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कोरवा गांव के समीप रविवार की देर शाम करीब 7:00 बजे चार पहिया वाहन ने तीन बाइक में टक्कर मार दिया। जिसके चलते एक बाइक में सवार ममता देवी उम्र 35 वर्ष पत्नी स्व प्रभात कुमार निवासी कस्बा जाफरगंज थाना जाफरगंज उसकी पुत्री पल्लवी देवी उम्र 8 वर्ष पुत्र अर्पित उम्र 10 वर्ष तथा बाइक चालक भाई सुरेंद्र कुमार उम्र 30 वर्ष निवासी दरियापुर कोतवाली बिंदकी घायल हो गए। इसी दुर्घटना में दूसरी बाइक में सवार सत्यवान सोनी उम्र 26 वर्ष पुत्र रामनारायण सोनी निवासी ग्राम जोनिहा कोतवाली बिंदकी तथा मनोज सोनी उम्र 18 वर्ष पुत्र अवध बिहारी सोनी निवासी बड़ी देवरी थाना जाफरगंज घायल हो गए। जिसमें मनोज सैनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की में मृत घोषित कर दिया जबकि सत्यवान सोनी को जिला अस्पताल में मृत घोषित किया गया। इसी दुर्घटना में तीसरी बाइक में सवार अन्नु सोनकर उम्र 40 वर्ष पुत्र लल्लू सोनकर निवासी जोनिहा घायल हो गए जिनको चिकित्सक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृत घोषित कर दिया। इस प्रकार दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। जिसमें ममता देवी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया गया ।3