महाराणा सांगा संकल्प दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, निकली भव्य गौरव यात्रा फतेहपुर। मेवाड़ के महान योद्धा, अदम्य साहस और शौर्य के प्रतीक महाराणा सांगा की पावन स्मृति में जनपद फतेहपुर में ‘संकल्प दिवस समारोह’ एवं विशाल ‘गौरव यात्रा’ का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवशाली आयोजन में भारी जनसैलाब उमड़ा, जहां लोगों ने महाराणा सांगा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उनके बलिदान और वीरता को याद करते हुए समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10:00 बजे मनोरमा गेस्ट हाउस, शाह बांदा सागर रोड से हुई। इसके उपरांत दोपहर 1:00 बजे भव्य गौरव यात्रा का शुभारंभ किया गया, जो शाह से 52 इमली तक निकाली गई। यात्रा के दौरान “महाराणा सांगा अमर रहें” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा और जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।इस अवसर पर दोपहर 1:00 बजे से ही विशाल भोज प्रसाद का वितरण भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।आयोजन को सफल बनाने में मुख्य आयोजक धर्मेंद्र सिंह ‘जनसेवक’ एवं संयोजक पत्रकार आशीष सिंह चंदेल की प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम के संरक्षक विष्णु सिंह भदौरिया रहे। इसके अलावा धीरेन्द्र सिंह चंदेल, ग्राम प्रधान शाह शशिभूषण सिंह उर्फ सुशील सिंह चंदेल, सुनील सिंह चंदेल, राहुल सिंह (बहुआ), मनीष गुप्ता, हर्षित, नमन सिंह, आशीष सिंह, अंकित पाल, सुनील, रिशु सिंह (बहुआ), मोनू सिंह एवं अखिलेश भैया मुख्य वक्ता के रूप में आदरणीय वीरेंद्र पांडे जी विश्व हिंदू परिषद प्रांत उपाध्यक्ष आदरणीय अनिल शुक्ला जी नागेश सिंह जी सुशील सिंह जी राघवेंद्र सिंह जी हेमंत जीसहित अनेक लोगों का सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम में जिले के विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। समस्त हिन्दू समाज एवं अ.क्ष. महासभा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का सशक्त संदेश दिया।क्षेत्र के कोने-कोने से आए धर्मप्रेमी बंधुओं ने इस ‘संकल्प दिवस’ को यादगार बना दिया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे वीरता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
महाराणा सांगा संकल्प दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, निकली भव्य गौरव यात्रा फतेहपुर। मेवाड़ के महान योद्धा, अदम्य साहस और शौर्य के प्रतीक महाराणा सांगा की पावन स्मृति में जनपद फतेहपुर में ‘संकल्प दिवस समारोह’ एवं विशाल ‘गौरव यात्रा’ का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवशाली आयोजन में भारी जनसैलाब उमड़ा, जहां लोगों ने महाराणा सांगा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उनके बलिदान और वीरता को याद करते हुए समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः
10:00 बजे मनोरमा गेस्ट हाउस, शाह बांदा सागर रोड से हुई। इसके उपरांत दोपहर 1:00 बजे भव्य गौरव यात्रा का शुभारंभ किया गया, जो शाह से 52 इमली तक निकाली गई। यात्रा के दौरान “महाराणा सांगा अमर रहें” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा और जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।इस अवसर पर दोपहर 1:00 बजे से ही विशाल भोज प्रसाद का वितरण भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।आयोजन को सफल बनाने में मुख्य आयोजक
धर्मेंद्र सिंह ‘जनसेवक’ एवं संयोजक पत्रकार आशीष सिंह चंदेल की प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम के संरक्षक विष्णु सिंह भदौरिया रहे। इसके अलावा धीरेन्द्र सिंह चंदेल, ग्राम प्रधान शाह शशिभूषण सिंह उर्फ सुशील सिंह चंदेल, सुनील सिंह चंदेल, राहुल सिंह (बहुआ), मनीष गुप्ता, हर्षित, नमन सिंह, आशीष सिंह, अंकित पाल, सुनील, रिशु सिंह (बहुआ), मोनू सिंह एवं अखिलेश भैया मुख्य वक्ता के रूप में आदरणीय वीरेंद्र पांडे जी विश्व हिंदू परिषद प्रांत उपाध्यक्ष आदरणीय अनिल शुक्ला जी नागेश सिंह जी सुशील सिंह जी राघवेंद्र सिंह जी हेमंत
जीसहित अनेक लोगों का सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम में जिले के विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। समस्त हिन्दू समाज एवं अ.क्ष. महासभा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का सशक्त संदेश दिया।क्षेत्र के कोने-कोने से आए धर्मप्रेमी बंधुओं ने इस ‘संकल्प दिवस’ को यादगार बना दिया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे वीरता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
- फतेहपुर जनपद के बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के बसंती खेड़ा गांव के समीप भवानीपुर के निकट रविवार की सुबह 8:00 बजे संदिग्ध अवस्था में अधेड़ विमल प्रजापति उर्फ बडकू प्रजापति (50) पुत्र स्वर्गीय रामचरण प्रजापति निवासी बसंती खेड़ा कोतवाली बिंदकी फतेहपुर का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला।जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ लग गई। परिजन मौके पर पहुंचे। उनका रो रो कर हाल बेहाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस मामले में बताया गया कि विमल उर्फ बड़कू एक दिन पहले शाम को घर से निकला था इसके बाद रात में घर वापस नहीं लौटा। सुबह उसका शव संदिग्ध अवस्था में खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और मौके पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।1
- बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत परसौली गांव मे आज रविवार की दोपहर करीब 2:00 बजे हाई टेंशन विद्युत लाइन की शार्ट सर्किट से परसौली गांव निवासी शिवपूजन सिंह के खेत जिसमें गेहूं की फसल खड़ी थी वह पूरी जलकर खाक हो गई। पीड़ित किसान ने फायर ब्रिगेड व प्रशासन को सूचना दिया, लेकिन फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची, वही बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत में फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए, वहीं ग्रामीणों ने बनी टंकी के पानी से बाल्टी और डिब्बे के सहारे आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक डेढ़ बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई, पीड़ित किसान ने शासन प्रशासन से मुआवजे की मांग किया है। वहीं पीड़ित ने हाई टेंशन विद्युत लाइन जो ढीले हैं उनको टाइट कराए जाने की मांग विद्युत विभाग के अधिकारियों से किया है।1
- Banaras ki saam1
- रायबरेली:टआल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस ( ऐक्टू) प्रदेश अध्यक्ष विजय विद्रोही ने एनटीपीसी ऊंचाहार रायबरेली के गेट पर अवैध वसूली के सवाल को लेकर 13 अप्रैल से प्रस्तावित धरने को रोकने के लिए पुलिस द्वारा नेताओं को धमकाये जाने की कार्यवाही की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह साबित करता है कि यह लूट सिर्फ एनटीपीसी प्रंबधन और ठेकेदार गठजोड़ द्वारा ही नहीं की जा रही है बल्कि इस लूट में पूरा जिला प्रशासन शामिल है*। ज्ञातव्य है कि सी ओ ऊंचाहार और कोतवाली प्रभारी ,चौकी इंचार्ज एनटीपीसी ने आज वार्ता के बहाने ऐक्टू नेता कमला कांत पाण्डेय ,राम संजीवन, पवन मिश्रा को कोतवाली परिसर में बुलाकर आंदोलन करने पर दस मुकदमे लगाकर जेल भेजने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि ऐक्टू एक वर्ष से अधिक समय से इस अवैध और अपराधिक वसूली के विरुद्ध निगरानी कमेटी बनाने और वसूली पर रोक की गारंटी करने की मांग कर रहा है, किंतु 2 हजार करोड़ रु से अधिक की डरा धमकाकर की जाने वार्षिक वसूली रोकने के बजाए उसके विरुद्ध आवाज उठाने वालों पर फर्जी मुकदमा लिखकर जेल भेजने की धमकी देने वाले कानून के कथित रक्षक पुलिस अधिकारी न सिर्फ इस लूट को बेखौफ जारी रखने का रास्ता साफ कर रहे हैं, बल्कि अपनी संलिप्तता को भी उजागर कर रहे हैं। कामरेड विद्रोही ने कहा कि ऊंचाहार पुलिस की बहादुरी के बड़े बड़े कारनामें जगजाहिर हैं। ऊंचाहार जिले का सर्वाधिक दलित, महिला उत्पीड़न और अन्य अपराधों वाला इलाका है, वहां अपना बल कौशल दिखाने में फिसड्डी पुलिस अधिकारी मेहनतकशों की जेब काटने वाले ताकतवरों के खिलाफ आवाज उठाने वालों को धमका रहे हैं। उसी ऊंचाहार थाने में मजदूरों की अवैध वसूली की दर्जनों शिकायतें पड़ी हैं , पर उन्हें दर्ज तक नहीं किया गया बल्कि ठेकेदारों से माल मत्ता लेकर उन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया गया। उन्होंने अंत में कहा कि ऐक्टू पहले से ही कहता रहा है कि यह सिर्फ ठेकदारों का काम नहीं है, यह ठेकेदार ,एनटीपीसी प्रबंधन , पुलिस प्रशासन और अन्य बड़े ताकतवरों के गठजोड़ के जरिए बेखौफ रिवाज की तरह अपराध किया जा रहा है। किसानों के पुआल जलाने पर प्रदूषण फैलाने का मुकदमा दर्ज कराने वाला लोक प्रशासन लाखों लोगों का जीवन नर्क बना देने वाला एनटीपीसी द्वारा पैदा किया जा रहा वायु प्रदूषण नहीं दिखता । एनटीपीसी की चिमनियां मौत उगल रही हैं, वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के आवश्यक उपाय करने के बजाय लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। ऐश पॉन्ड्स का रख रखाव करने के बजाय स्थानीय आबादी उसके भयावह दुष्प्रभाव झेलने के लिए अभिशप्त है। पूरे इलाके के किसानों , मजदूरों ने इसी लिए कुर्बानी की थी कि चंद लुटेरे आकर उनको मौत का उपहार देंगे और उनके बच्चों की पसीने से अर्जित थाली की रोटी छीन लेंगे। ऐक्टू अध्यक्ष ने अंत में कहा कि हम हर दमन का सामना कर इस अवैध लूट ,श्रमिको के उत्पीड़न तथा स्थानीय जनता के साफ हवा के अधिकार के संघर्ष को जीत तक चलाएंगे।1
- Post by Shubham S1
- पुलिस पर शिकायत दर्ज न करने का आरोप 13 अप्रैल 2026 को गेट नंबर 1 पर विशाल प्रदर्शन की तैयारी रायबरेली के ऊंचाहार में एनटीपीसी में कार्यरत मजदूरों की मजदूरी में डाका डाल रहे ठेकेदारों और कम्पनी को लेकर व मजदूर यूनियन की अन्य मांगों को लेकर 13 अप्रैल 2026 को एनटीपीसी गेट नंबर 1 पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसको लेकर मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने बकायदा पर्चा छपवा कर क्षेत्र व एनटीपीसी में कार्यरत मजदूरों को बटवाया गया है, आरोप लगाया गया है, कि अधिकांश ठेका कंपनियों द्वारा मजदूरों से उनकी मजदूरी का आधा हिस्सा जबरन वापस करा लिया जाता है ,पैसे को वापस कराने के लिए गेट पास जमा करा लेने से लेकर जान माल का नुक्सान पहुंचाने की धमकी से डर और दहसत पैदा कर अवैध वसूली की जाती है, आरोप लगाया गया है, कि अनेक मजदूरों का गेटपास जमा करा लिया गया है,और उनकी सेवाएं बिना किसी विधिक प्राक्रिया के समाप्त कर दी गई, है , वहीं एनटीपीसी प्रबंधन इसे ठेकेदारों से जुड़ा मामला बताकर अपना पल्ला झाड़ता आ रहा है। और अवैध वसूली एक रिवाज की तरह लगातार वर्षों से जारी है ,कई मजदूरों ने अपनी मजदूरी पाने के लिए पुलिस से भी कई बार शिकायत दर्ज कराई लेकिन मजदूरों की शिकायत नहीं लिखी गई, जिसको लेकर मजदूर यूनियन लम्बे समय से एनटीपीसी प्रबंधन स्थानीय व जिला प्रशासन से शान्ति पूर्ण ढंग से अपने आक्रोश को व्यक्त कर इस लूट को रोकने व जबरन वसूली करने वाली कंपनियों को एजंसियों को काली सूची में डालने की मांग की जा रही है किन्तु आवाज उठाने वाले मजदूरों को लगातार किया जा रहा है। जिसको लेकर दिनांक 13 अप्रैल 2026 को एनटीपीसी गेट नंबर 1 पर विशाल प्रदर्शन की तैयारी में है। मजदूर राम सजीवन कमला कांत पांडेय पुष्पेन्द्र सिंह आशीष पांडेय3
- मामला बिसंडा थाना क्षेत्र के मिलाथू गांव के पास का है। जहां आज रविवार की शाम करीब 7:00 बजे दो बाईकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक बाइक में सवार राजेश कुमार पुत्र बेनी प्रसाद उम्र 38 वर्ष निवासी मिलाथू थाना बिसंडा व दूसरे बाइक में सवार अजय पुत्र रामकिशोर उम्र 20 वर्ष, दिनेश कुमार पुत्र प्यारेलाल उम्र 20 वर्ष, सोनू पुत्र रामजस उम्र 18 वर्ष, निवासी तीनों निलाथू यह चारों गंभीर उसे घायल हो गए, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 पीआरबी पुलिस के द्वारा चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद राजेश कुमार को जिला अस्पताल रिफर कर दिया है। वही अजय दिनेश व सोनू का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में किया जा रहा है।1
- ऊंचाहार , रायबरेली । जमीन संबंधी विवाद के मामले में एक व्यक्ति ने पूरे गांव का आवागमन रोक दिया । राजस्व टीम के रोक के बावजूद उसने पुलिस से सेटिंग की और रविवार अवकाश का फायदा उठाकर आम रास्ते में गेट लगा दिया । मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे पुरई मजरे कोटरा बहादुर गंज का है । यहां के रहने वाले राम आसरे का कहना है कि गांव के पास उनकी तथा गांव के अन्य लोगों की जमीन है । खेत को आने जाने के लिए एक आम रास्ता आबादी की भूमि से होकर जाता है । इस रास्ते पर गांव के एक व्यक्ति की नजर थी । उसने रास्ते पर कुछ दिन पूर्व निर्माण की कोशिश की तो मामले की शिकायत राजस्व अधिकारियों से की गई । जिसके बाद नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक और लेखपाल की टीम मौके पर पहुंची और रास्ते में हो रहे निर्माण को रोक दिया , साथ ही हिदायत दी कि इस मार्ग पर कोई भी निर्माण नहीं किया जाएगा । इसके बाद उसने रविवार होने का फायदा उठाया और पुलिस की मिलीभगत से रास्ते को बंद करके गेट लगा दिया है । परेशान ग्रामीण पुलिस से मदद की गुहार लगाते रहे , किंतु उनकी एक भी नहीं सुनी गई है । इस बीच गांव का रास्ता रोक दिया गया है । उधर कोतवाल अजय कुमार राय का कहना है कि मामला राजस्व विभाग से संबंधित है, इसका निराकरण राजस्व टीम के साथ ही किया जाएगा ।1
- सलोन,रायबरेली।सलोन क्षेत्र में गेहूं की मड़ाई के दौरान थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से 13 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।आनन फानन घायल को सीएचसी ले जाया गया।यहां से गम्भीर अवस्था मे जिला अस्पताल रैफर किया गया है। सलोन कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र निवासी इंद्रपाल अपने परिजनों के साथ शनिवार को खेत मे थ्रेसर से गेंहू की मड़ाई करा रहा था।इस बीच अचानक इंद्रपाल की 13 वर्षीय पुत्री राधिका का बाल मशीन के घूमते हुए पट्टे में फंस गया।देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और किशोरी के सिर के बाल के साथ उसका कान भी मशीन में बुरी तरह फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए मशीन को बंद किया और घायल हुई किशोरी को थ्रेसर से बाहर निकाला।आनन-फानन में इलाज के लिए घायल किशोरी को सीएचसी सलोन में भर्ती कराया गया।यहां हालत गम्भीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय रायबरेली रैफर किया गया।डॉक्टर रितेश पांडे ने बताया कि किशोरी के सिर में गम्भीर चोट आई है।सिर की स्किन निकल गई है।हालत गम्भीर होने के चलते जिला अस्पताल रैफर किया गया है।2