Shuru
Apke Nagar Ki App…
Banaras ki saam
Avaneesh shukla
Banaras ki saam
More news from Banda and nearby areas
- बबेरू कस्बे के बांदा रोड निवासी अमित प्रजापति पुत्र शिव प्रसाद प्रजापति उम्र करीब 23 वर्ष व राखी देवी पुत्री रामबाबू उम्र करीब 18 वर्ष यह दोनों काफी दिनों से एक दूसरे से प्रेम करते थे। जैसे ही दोनों के परिजनों को जानकारी हुई तो पहले दोनों ही परिवार के लोगों में कहा सुनी हो गई, उसके बाद लोगों ने समझा बुझा कर एक ही बिरादरी के होने के नाते शादी करने की सहमति बन गई। जिससे शनिवार की रात्रि करीब 9:00 बजे, बबेरू कस्बे के मां मढ़ीदाई मंदिर में पहुंचकर दोनों परिवार के लोगों ने दोनों प्रेमी जोड़ा की शादी पंडित जी के मंत्र उच्चारण के साथ शादी कराई गई। जिसमें हवन बेदी के फेरे लिए वही मां मढ़ीदाई माता को साक्षी मानकर मंदिर के ही सामने एक दूसरे को वरमाला पहनाया और एक साथ जीवन यापन करने की कसमें खाई, वही मंदिर परिसर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने इस शादी के गवाही बने और सभी श्रद्धालुओं ने दोनों प्रेमी जोड़ा को आशीर्वाद दिया है। लड़का पक्ष व लड़की पक्ष के दोनों परिवार के लोग शामिल रहे।1
- Banaras ki saam1
- #Apkiawajdigital बांदा | रविवार, 12 अप्रैल 2026 बांदा। शहर की यातायात व्यवस्था रविवार को एक बार फिर ताश के पत्तों की तरह ढह गई। स्टेशन रोड से लेकर कम्फर्ट इन होटल तक लगे किलोमीटर लंबे जाम ने शहर की रफ्तार पर न केवल ब्रेक लगाया, बल्कि दो जिंदगियों को भी खतरे में डाल दिया। इस भीषण जाम में दो एम्बुलेंस घंटों फंसी रहीं, जिनके सायरन की गूँज लोगों की लापरवाही और प्रशासन की बेबसी के शोर में दबकर रह गई। ओवरब्रिज से होटल तक रेंगता रहा शहर जाम की स्थिति इतनी विकराल थी कि स्टेशन रोड स्थित पुल के उतरते ही वाहनों का रेला लग गया। कम्फर्ट इन होटल तक सड़क का हर कोना गाड़ियों से पटा नजर आया। मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने जाम खुलवाने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन बेकाबू भीड़ और बेतरतीब खड़े वाहनों के आगे उनके भी पसीने छूट गए। नियमों की धज्जियां उड़ाते 'जल्दबाज' राहगीर वायरल हो रही वीडियो क्लिप शहर की कड़वी सच्चाई बयां कर रही है। यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का घोर अभाव साफ देखा जा सकता है। अपनी गाड़ी को 'दो मिनट पहले' निकालने की होड़ में लोग नियमों को ताक पर रखकर कहीं से भी वाहन घुसा रहे हैं, जो अंततः महाजाम का कारण बन रहा है। प्रशासन के लिए चेतावनी: अब सख्ती जरूरी शहर की गलियां इस समय ट्रैफिक के बोझ से चरमरा रही हैं। यदि शासन-प्रशासन ने अभी शक्ति नहीं दिखाई और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन नहीं कराया, तो वह दिन दूर नहीं जब यह जाम किसी बड़ी जनहानि का सबब बनेगा। प्रमुख जरूरतें: सख्त प्रवर्तन: गलत दिशा में वाहन चलाने और अवैध पार्किंग करने वालों पर भारी जुर्माना लगे। जागरूकता अभियान: जनता को ट्रैफिक सेंस सिखाने के लिए विशेष अभियान की आवश्यकता। एम्बुलेंस कॉरिडोर: आपातकालीन वाहनों के लिए प्राथमिकता के आधार पर रास्ता सुनिश्चित करने की कार्ययोजना। निष्कर्ष: यह जाम केवल वाहनों का नहीं, बल्कि नागरिक नैतिकता और प्रशासनिक नियंत्रण के अभाव का प्रतीक है। क्या बांदा प्रशासन इस अव्यवस्था को सुधारने के लिए कोई ठोस कदम उठाएगा या एम्बुलेंस में फंसी सांसें इसी तरह तड़पती रहेंगी?2
- छोटे-छोटे बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और उत्साह ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर बच्चों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था, जिसे देखकर उपस्थित सभी लोगों ने प्रसन्नता का अनुभव किया। यह कार्यक्रम न केवल बच्चों की प्रतिभा को निखारने का मंच बना, बल्कि उनके आत्मबल को बढ़ाने का भी एक सराहनीय प्रयास साबित हुआ।1
- मारका थाना क्षेत्र के अरमार गांव में 45 वर्षीय महिला को दबंगों ने मारी गोली,मेडिकल कॉलेज बांदा में भर्ती।1
- बांदा।गिरवां थाना क्षेत्र के मसुरी खेरवा गांव में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत ने अब गंभीर सवालों का रूप ले लिया है। घटना के एक सप्ताह बाद प्रशासन द्वारा शव को कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने का निर्णय न केवल इस मामले की संवेदनशीलता को दर्शाता है, बल्कि उस चुप्पी को भी तोड़ता है, जो अक्सर सच को दफना देती है।बताया जाता है कि 2 और 3 अप्रैल की रात नाबालिग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर में मिला था। किंतु आश्चर्यजनक रूप से उस समय न तो पुलिस को सूचना दी गई और न ही किसी प्रकार की विधिक प्रक्रिया अपनाई गई। ग्रामीणों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया—एक ऐसा कदम, जो अनजाने में या जानबूझकर, साक्ष्यों को मिटाने का कारण बन सकता है।समय बीतने के साथ जब मृतका की मां ने साहस जुटाया और जिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर पोस्टमार्टम की मांग की, तब यह मामला एक निजी त्रासदी से निकलकर न्याय की मांग में परिवर्तित हो गया। प्रशासन ने भी तत्परता दिखाते हुए दफनाए गए शव को निकलवाने और पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए।पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में कब्र से शव का बाहर निकाला जाना एक असहज, किन्तु आवश्यक प्रक्रिया थी—क्योंकि न्याय की राह में सत्य की खोज सर्वोपरि होती है। प्रशासन के अनुसार पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा किया जाएगा और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार के साक्ष्य से समझौता न हो।यह घटना केवल एक संदिग्ध मौत नहीं, बल्कि व्यवस्था और समाज दोनों के लिए एक आईना है। प्रश्न यह है कि आखिर क्यों ऐसी घटनाओं में प्रारंभिक स्तर पर पारदर्शिता और कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं होता? क्या यह भय, सामाजिक दबाव या किसी सच्चाई को छिपाने का प्रयास है?फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। अब सबकी निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो इस रहस्य से पर्दा उठाने में निर्णायक भूमिका निभाएगी। यह घटना पुनः स्मरण कराती है कि न्याय भले ही देर से मिले, लेकिन उसकी दिशा में उठाया गया हर कदम समाज में विश्वास की पुनर्स्थापना करता है।1
- खागा (फतेहपुर) नगर के डाकखाना स्थित मंगलम गार्डन में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 'श्री हरि कथा ज्ञान यज्ञ' का भव्य समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन उमड़े श्रद्धालुओं के जनसैलाब ने भक्ति की अविरल धारा में गोता लगाया। ईश्वर की भक्ति ही जीवन का आधार: साध्वी अर्चना भारती दिव्य गुरु सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री भक्ति अर्चना भारती जी ने प्रवचनों के माध्यम से भक्ति और सेवा के गूढ़ रहस्यों को साझा किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि, "ईश्वर की भक्ति ही मानव जीवन का वास्तविक आधार है। निस्वार्थ भाव से की गई सेवा ही मनुष्य के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है।" साध्वी जी के भजनों और आध्यात्मिक विचारों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। *विशाल भंडारे में उमड़ी भीड़* कथा की पूर्णाहूति के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें नगर और आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की व्यवस्था और भक्तों के उत्साह ने इसे एक उत्सव का रूप दे दिया। *इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति* इस अवसर पर मुख्य यजमान अभिषेक भार्गव के साथ ही प्रमुख रूप से पप्पू द्विवेदी अविनाश द्विवेदी रामबाबू त्रिपाठी, प्रवीण पांडेय, अजय त्रिपाठी . सूर्य भान त्रिपाठी, अनुराग द्विवेदी छत्रपाल मौर्य, आशीष द्विवेदी शिवगंज द्विवेदी प्रवीण, ज्ञानेंद्र प्रजापति, एडवोकेट अतुल सिंह सहित भारी संख्या में भक्तगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।3
- बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत परसौली गांव मे आज रविवार की दोपहर करीब 2:00 बजे हाई टेंशन विद्युत लाइन की शार्ट सर्किट से परसौली गांव निवासी शिवपूजन सिंह के खेत जिसमें गेहूं की फसल खड़ी थी वह पूरी जलकर खाक हो गई। पीड़ित किसान ने फायर ब्रिगेड व प्रशासन को सूचना दिया, लेकिन फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची, वही बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत में फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए, वहीं ग्रामीणों ने बनी टंकी के पानी से बाल्टी और डिब्बे के सहारे आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक डेढ़ बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई, पीड़ित किसान ने शासन प्रशासन से मुआवजे की मांग किया है। वहीं पीड़ित ने हाई टेंशन विद्युत लाइन जो ढीले हैं उनको टाइट कराए जाने की मांग विद्युत विभाग के अधिकारियों से किया है।1