logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टायर फटने से बेकाबू हुई पिकअप, मजदूर की दर्दनाक मौत फतेहपुर जनपद के कल्यानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग NH-19 पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पिकअप वाहन का अचानक पिछला टायर फट जाने से वाहन अनियंत्रित हो गया और उसमें सवार एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी लोग पुणे से अपने गांव लौट रहे थे और 20 अप्रैल को होने वाले पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि टायर फटते ही वाहन बेकाबू हो गया और मजदूर पिकअप के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू कर सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया, जिससे पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

2 hrs ago
user_ज्योति गुप्ता न्यूज
ज्योति गुप्ता न्यूज
Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

टायर फटने से बेकाबू हुई पिकअप, मजदूर की दर्दनाक मौत फतेहपुर जनपद के कल्यानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग NH-19 पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पिकअप वाहन का अचानक पिछला टायर फट जाने से वाहन अनियंत्रित हो गया और उसमें सवार एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी लोग पुणे से अपने गांव लौट रहे थे और 20 अप्रैल को होने वाले पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में

यह दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि टायर फटते ही वाहन बेकाबू हो गया और मजदूर पिकअप के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू कर सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया, जिससे पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • यूपी के फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कोरवा गांव के समीप तेज रफ्तार कार ने तीन बाइक में टक्कर मार मौके से भाग निकली। तीनों बाईकों में मासूम बच्चों सहित 7 लोग सवार थें। जहां तीन लोगों को दर्दनाक मौत हो गई। मासूम बच्चों सहित चार घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कोरवा गांव के समीप रविवार की देर शाम करीब 7:00 बजे चार पहिया वाहन ने तीन बाइक में टक्कर मार दिया। जिसके चलते एक बाइक में सवार ममता देवी उम्र 35 वर्ष पत्नी स्व प्रभात कुमार निवासी कस्बा जाफरगंज थाना जाफरगंज उसकी पुत्री पल्लवी देवी उम्र 8 वर्ष पुत्र अर्पित उम्र 10 वर्ष तथा बाइक चालक भाई सुरेंद्र कुमार उम्र 30 वर्ष निवासी दरियापुर कोतवाली बिंदकी घायल हो गए। इसी दुर्घटना में दूसरी बाइक में सवार सत्यवान सोनी उम्र 26 वर्ष पुत्र रामनारायण सोनी निवासी ग्राम जोनिहा कोतवाली बिंदकी तथा मनोज सोनी उम्र 18 वर्ष पुत्र अवध बिहारी सोनी निवासी बड़ी देवरी थाना जाफरगंज घायल हो गए। जिसमें मनोज सैनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की में मृत घोषित कर दिया जबकि सत्यवान सोनी को जिला अस्पताल में मृत घोषित किया गया। इसी दुर्घटना में तीसरी बाइक में सवार अन्नु सोनकर उम्र 40 वर्ष पुत्र लल्लू सोनकर निवासी जोनिहा घायल हो गए जिनको चिकित्सक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृत घोषित कर दिया। इस प्रकार दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। जिसमें ममता देवी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया गया ।
    3
    यूपी के फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कोरवा गांव के समीप तेज रफ्तार कार ने तीन बाइक में टक्कर मार मौके से भाग निकली। तीनों बाईकों में मासूम बच्चों सहित 7 लोग सवार थें। जहां तीन लोगों को दर्दनाक मौत हो गई। मासूम बच्चों सहित चार घायल हो गए। 
बताया जा रहा है कि कोरवा गांव के समीप रविवार की देर शाम करीब 7:00 बजे चार पहिया वाहन ने तीन बाइक में टक्कर मार दिया। जिसके चलते एक बाइक में सवार ममता देवी उम्र 35 वर्ष पत्नी स्व प्रभात कुमार निवासी कस्बा जाफरगंज थाना जाफरगंज उसकी पुत्री पल्लवी देवी उम्र 8 वर्ष पुत्र अर्पित उम्र 10 वर्ष तथा बाइक चालक भाई सुरेंद्र कुमार उम्र 30 वर्ष निवासी दरियापुर कोतवाली बिंदकी घायल हो गए। इसी दुर्घटना में दूसरी बाइक में सवार सत्यवान सोनी उम्र 26 वर्ष पुत्र रामनारायण सोनी निवासी ग्राम जोनिहा कोतवाली बिंदकी तथा मनोज सोनी उम्र 18 वर्ष पुत्र अवध बिहारी सोनी निवासी बड़ी देवरी थाना जाफरगंज घायल हो गए। जिसमें मनोज सैनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की में मृत घोषित कर दिया जबकि सत्यवान सोनी को जिला अस्पताल में मृत घोषित किया गया। इसी दुर्घटना में तीसरी बाइक में सवार अन्नु सोनकर उम्र 40 वर्ष पुत्र लल्लू सोनकर निवासी जोनिहा घायल हो गए जिनको चिकित्सक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृत घोषित कर दिया। इस प्रकार दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। जिसमें ममता देवी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया गया ।
    user_Sandeep tvnews
    Sandeep tvnews
    Fatehpur, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • फतेहपुर जनपद के बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के बसंती खेड़ा गांव के समीप भवानीपुर के निकट रविवार की सुबह 8:00 बजे संदिग्ध अवस्था में अधेड़ विमल प्रजापति उर्फ बडकू प्रजापति (50) पुत्र स्वर्गीय रामचरण प्रजापति निवासी बसंती खेड़ा कोतवाली बिंदकी फतेहपुर का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला।जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ लग गई। परिजन मौके पर पहुंचे। उनका रो रो कर हाल बेहाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस मामले में बताया गया कि विमल उर्फ बड़कू एक दिन पहले शाम को घर से निकला था इसके बाद रात में घर वापस नहीं लौटा। सुबह उसका शव संदिग्ध अवस्था में खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और मौके पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
    1
    फतेहपुर जनपद के बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के बसंती खेड़ा गांव के समीप भवानीपुर के निकट रविवार की सुबह 8:00 बजे संदिग्ध अवस्था में अधेड़ विमल प्रजापति उर्फ बडकू प्रजापति  (50) पुत्र स्वर्गीय रामचरण प्रजापति निवासी बसंती खेड़ा कोतवाली बिंदकी फतेहपुर का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला।जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ लग गई। परिजन मौके पर पहुंचे। उनका रो रो कर हाल बेहाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस मामले में बताया गया कि विमल उर्फ बड़कू एक दिन पहले शाम को घर से निकला था इसके बाद रात में घर वापस नहीं लौटा। सुबह उसका शव संदिग्ध अवस्था में खेत में पड़ा मिला।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
और मौके पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
    user_मो.शहीद रिपोर्टर
    मो.शहीद रिपोर्टर
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बबेरू कस्बे के बांदा रोड निवासी अमित प्रजापति पुत्र शिव प्रसाद प्रजापति उम्र करीब 23 वर्ष व राखी देवी पुत्री रामबाबू उम्र करीब 18 वर्ष यह दोनों काफी दिनों से एक दूसरे से प्रेम करते थे। जैसे ही दोनों के परिजनों को जानकारी हुई तो पहले दोनों ही परिवार के लोगों में कहा सुनी हो गई, उसके बाद लोगों ने समझा बुझा कर एक ही बिरादरी के होने के नाते शादी करने की सहमति बन गई। जिससे शनिवार की रात्रि करीब 9:00 बजे, बबेरू कस्बे के मां मढ़ीदाई मंदिर में पहुंचकर दोनों परिवार के लोगों ने दोनों प्रेमी जोड़ा की शादी पंडित जी के मंत्र उच्चारण के साथ शादी कराई गई। जिसमें हवन बेदी के फेरे लिए वही मां मढ़ीदाई माता को साक्षी मानकर मंदिर के ही सामने एक दूसरे को वरमाला पहनाया और एक साथ जीवन यापन करने की कसमें खाई, वही मंदिर परिसर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने इस शादी के गवाही बने और सभी श्रद्धालुओं ने दोनों प्रेमी जोड़ा को आशीर्वाद दिया है। लड़का पक्ष व लड़की पक्ष के दोनों परिवार के लोग शामिल रहे।
    1
    बबेरू कस्बे के बांदा रोड निवासी अमित प्रजापति पुत्र शिव प्रसाद प्रजापति उम्र करीब 23 वर्ष व राखी देवी पुत्री रामबाबू उम्र करीब 18 वर्ष यह दोनों काफी दिनों से एक दूसरे से प्रेम करते थे। जैसे ही दोनों के परिजनों को जानकारी हुई तो पहले दोनों ही परिवार के लोगों में कहा सुनी हो गई, उसके बाद लोगों ने समझा बुझा कर एक ही बिरादरी के होने के नाते शादी करने की सहमति बन गई। जिससे शनिवार की रात्रि करीब 9:00 बजे, बबेरू कस्बे के मां मढ़ीदाई मंदिर में पहुंचकर दोनों परिवार के लोगों ने दोनों प्रेमी जोड़ा की शादी पंडित जी के मंत्र उच्चारण के साथ शादी कराई गई। जिसमें हवन बेदी के फेरे लिए वही मां मढ़ीदाई माता को साक्षी मानकर मंदिर के ही सामने एक दूसरे को वरमाला पहनाया और एक साथ जीवन यापन करने की कसमें खाई, वही मंदिर परिसर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने इस शादी के गवाही बने और सभी श्रद्धालुओं ने दोनों प्रेमी जोड़ा को आशीर्वाद दिया है। लड़का पक्ष व लड़की पक्ष के दोनों परिवार के लोग शामिल रहे।
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता Baberu, Banda•
    3 hrs ago
  • Banaras ki saam
    1
    Banaras ki saam
    user_Avaneesh shukla
    Avaneesh shukla
    Farmer बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • रायबरेली:टआल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस ( ऐक्टू) प्रदेश अध्यक्ष विजय विद्रोही ने एनटीपीसी ऊंचाहार रायबरेली के गेट पर अवैध वसूली के सवाल को लेकर 13 अप्रैल से प्रस्तावित धरने को रोकने के लिए पुलिस द्वारा नेताओं को धमकाये जाने की कार्यवाही की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह साबित करता है कि यह लूट सिर्फ एनटीपीसी प्रंबधन और ठेकेदार गठजोड़ द्वारा ही नहीं की जा रही है बल्कि इस लूट में पूरा जिला प्रशासन शामिल है*। ज्ञातव्य है कि सी ओ ऊंचाहार और कोतवाली प्रभारी ,चौकी इंचार्ज एनटीपीसी ने आज वार्ता के बहाने ऐक्टू नेता कमला कांत पाण्डेय ,राम संजीवन, पवन मिश्रा को कोतवाली परिसर में बुलाकर आंदोलन करने पर दस मुकदमे लगाकर जेल भेजने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि ऐक्टू एक वर्ष से अधिक समय से इस अवैध और अपराधिक वसूली के विरुद्ध निगरानी कमेटी बनाने और वसूली पर रोक की गारंटी करने की मांग कर रहा है, किंतु 2 हजार करोड़ रु से अधिक की डरा धमकाकर की जाने वार्षिक वसूली रोकने के बजाए उसके विरुद्ध आवाज उठाने वालों पर फर्जी मुकदमा लिखकर जेल भेजने की धमकी देने वाले कानून के कथित रक्षक पुलिस अधिकारी न सिर्फ इस लूट को बेखौफ जारी रखने का रास्ता साफ कर रहे हैं, बल्कि अपनी संलिप्तता को भी उजागर कर रहे हैं। कामरेड विद्रोही ने कहा कि ऊंचाहार पुलिस की बहादुरी के बड़े बड़े कारनामें जगजाहिर हैं। ऊंचाहार जिले का सर्वाधिक दलित, महिला उत्पीड़न और अन्य अपराधों वाला इलाका है, वहां अपना बल कौशल दिखाने में फिसड्डी पुलिस अधिकारी मेहनतकशों की जेब काटने वाले ताकतवरों के खिलाफ आवाज उठाने वालों को धमका रहे हैं। उसी ऊंचाहार थाने में मजदूरों की अवैध वसूली की दर्जनों शिकायतें पड़ी हैं , पर उन्हें दर्ज तक नहीं किया गया बल्कि ठेकेदारों से माल मत्ता लेकर उन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया गया। उन्होंने अंत में कहा कि ऐक्टू पहले से ही कहता रहा है कि यह सिर्फ ठेकदारों का काम नहीं है, यह ठेकेदार ,एनटीपीसी प्रबंधन , पुलिस प्रशासन और अन्य बड़े ताकतवरों के गठजोड़ के जरिए बेखौफ रिवाज की तरह अपराध किया जा रहा है। किसानों के पुआल जलाने पर प्रदूषण फैलाने का मुकदमा दर्ज कराने वाला लोक प्रशासन लाखों लोगों का जीवन नर्क बना देने वाला एनटीपीसी द्वारा पैदा किया जा रहा वायु प्रदूषण नहीं दिखता । एनटीपीसी की चिमनियां मौत उगल रही हैं, वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के आवश्यक उपाय करने के बजाय लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। ऐश पॉन्ड्स का रख रखाव करने के बजाय स्थानीय आबादी उसके भयावह दुष्प्रभाव झेलने के लिए अभिशप्त है। पूरे इलाके के किसानों , मजदूरों ने इसी लिए कुर्बानी की थी कि चंद लुटेरे आकर उनको मौत का उपहार देंगे और उनके बच्चों की पसीने से अर्जित थाली की रोटी छीन लेंगे। ऐक्टू अध्यक्ष ने अंत में कहा कि हम हर दमन का सामना कर इस अवैध लूट ,श्रमिको के उत्पीड़न तथा स्थानीय जनता के साफ हवा के अधिकार के संघर्ष को जीत तक चलाएंगे।
    1
    रायबरेली:टआल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस ( ऐक्टू) प्रदेश अध्यक्ष विजय विद्रोही ने एनटीपीसी ऊंचाहार रायबरेली के गेट पर अवैध वसूली के सवाल को लेकर 13 अप्रैल से प्रस्तावित धरने को रोकने के लिए पुलिस द्वारा नेताओं को धमकाये  जाने की कार्यवाही की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह साबित करता है कि यह लूट सिर्फ एनटीपीसी प्रंबधन और ठेकेदार गठजोड़ द्वारा ही नहीं की जा रही है बल्कि इस लूट में पूरा जिला प्रशासन शामिल है*। ज्ञातव्य है कि सी ओ ऊंचाहार और कोतवाली प्रभारी ,चौकी इंचार्ज एनटीपीसी ने आज वार्ता के बहाने ऐक्टू नेता कमला कांत पाण्डेय ,राम संजीवन, पवन मिश्रा  को कोतवाली परिसर में बुलाकर आंदोलन करने पर दस मुकदमे लगाकर जेल भेजने की धमकी दी।
उन्होंने कहा कि ऐक्टू एक वर्ष से अधिक समय से इस अवैध और अपराधिक वसूली के विरुद्ध निगरानी कमेटी बनाने और वसूली पर रोक की गारंटी करने की मांग कर रहा है, किंतु 2 हजार करोड़ रु से अधिक की  डरा धमकाकर की जाने वार्षिक  वसूली रोकने के बजाए उसके विरुद्ध आवाज उठाने वालों पर फर्जी मुकदमा लिखकर जेल भेजने की धमकी देने वाले कानून के कथित रक्षक पुलिस अधिकारी न सिर्फ इस लूट को बेखौफ जारी रखने का रास्ता साफ कर रहे हैं, बल्कि अपनी संलिप्तता को भी उजागर कर रहे हैं।
कामरेड विद्रोही ने कहा कि ऊंचाहार पुलिस की बहादुरी के बड़े बड़े कारनामें जगजाहिर हैं। ऊंचाहार  जिले का सर्वाधिक दलित, महिला उत्पीड़न और अन्य अपराधों वाला इलाका है, वहां अपना बल कौशल दिखाने में  फिसड्डी पुलिस अधिकारी  मेहनतकशों की जेब काटने वाले ताकतवरों के खिलाफ आवाज  उठाने वालों को धमका रहे हैं। उसी ऊंचाहार थाने में मजदूरों की अवैध वसूली की दर्जनों शिकायतें पड़ी हैं , पर उन्हें दर्ज तक नहीं किया गया बल्कि ठेकेदारों से माल मत्ता लेकर उन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया गया।
उन्होंने अंत में कहा कि ऐक्टू पहले से ही कहता रहा है कि यह सिर्फ ठेकदारों का काम नहीं है, यह ठेकेदार ,एनटीपीसी प्रबंधन , पुलिस प्रशासन और अन्य बड़े ताकतवरों के गठजोड़ के जरिए  बेखौफ रिवाज की तरह अपराध किया जा रहा है। 
किसानों के पुआल जलाने पर प्रदूषण फैलाने का मुकदमा दर्ज कराने वाला लोक प्रशासन लाखों लोगों का जीवन नर्क बना देने वाला एनटीपीसी द्वारा पैदा किया जा रहा वायु प्रदूषण नहीं दिखता । एनटीपीसी की चिमनियां मौत उगल रही हैं, वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के आवश्यक उपाय करने के बजाय लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। ऐश पॉन्ड्स का रख रखाव करने के बजाय स्थानीय आबादी उसके भयावह दुष्प्रभाव झेलने के लिए अभिशप्त है। पूरे इलाके के किसानों , मजदूरों ने इसी लिए कुर्बानी की थी कि चंद लुटेरे आकर उनको मौत का उपहार देंगे और उनके बच्चों की पसीने से अर्जित थाली की रोटी छीन लेंगे।
ऐक्टू अध्यक्ष ने अंत में कहा कि हम  हर दमन का सामना कर इस अवैध लूट ,श्रमिको के उत्पीड़न तथा स्थानीय जनता के साफ हवा के अधिकार के संघर्ष को जीत तक चलाएंगे।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    4 hrs ago
  • Post by Shubham S
    1
    Post by Shubham S
    user_Shubham S
    Shubham S
    पुरवा, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बिंदकी के कोरवा गांव में खेतों में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप फतेहपुर जिले के बिंदकी क्षेत्र के कोरवा गांव में खेतों में लगी भीषण आग ने ग्रामीणों में अफरा-तफरी मचा दी। अज्ञात कारणों से शुरू हुई यह आग देखते ही देखते तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास की खड़ी फसलें चपेट में आने लगीं और किसानों के सामने भारी नुकसान का खतरा खड़ा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया। स्थानीय लोगों ने पारंपरिक तरीकों—बाल्टी, पानी और मिट्टी—की मदद से आग को रोकने की कोशिश शुरू की। इस बीच, जोनिहा चौकी इंचार्ज ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। समय रहते आग बुझा लेने से आसपास के खेतों और फसलों को बड़े नुकसान से बचा लिया गया। हालांकि, प्राथमिक तौर पर कुछ फसलों के जलने की जानकारी सामने आई है। गर्मी के मौसम में लगातार बढ़ रही आगजनी की घटनाएं किसानों के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं। प्रशासन द्वारा भी लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने की अपील की जा रही है।
    2
    बिंदकी के कोरवा गांव में खेतों में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप
फतेहपुर जिले के बिंदकी क्षेत्र के कोरवा गांव में खेतों में लगी भीषण आग ने ग्रामीणों में अफरा-तफरी मचा दी। अज्ञात कारणों से शुरू हुई यह आग देखते ही देखते तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास की खड़ी फसलें चपेट में आने लगीं और किसानों के सामने भारी नुकसान का खतरा खड़ा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया। स्थानीय लोगों ने पारंपरिक तरीकों—बाल्टी, पानी और मिट्टी—की मदद से आग को रोकने की कोशिश शुरू की। इस बीच, जोनिहा चौकी इंचार्ज ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।
समय रहते आग बुझा लेने से आसपास के खेतों और फसलों को बड़े नुकसान से बचा लिया गया। हालांकि, प्राथमिक तौर पर कुछ फसलों के जलने की जानकारी सामने आई है।
गर्मी के मौसम में लगातार बढ़ रही आगजनी की घटनाएं किसानों के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं। प्रशासन द्वारा भी लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने की अपील की जा रही है।
    user_ज्योति गुप्ता न्यूज
    ज्योति गुप्ता न्यूज
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत परसौली गांव मे आज रविवार की दोपहर करीब 2:00 बजे हाई टेंशन विद्युत लाइन की शार्ट सर्किट से परसौली गांव निवासी शिवपूजन सिंह के खेत जिसमें गेहूं की फसल खड़ी थी वह पूरी जलकर खाक हो गई। पीड़ित किसान ने फायर ब्रिगेड व प्रशासन को सूचना दिया, लेकिन फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची, वही बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत में फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए, वहीं ग्रामीणों ने बनी टंकी के पानी से बाल्टी और डिब्बे के सहारे आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक डेढ़ बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई, पीड़ित किसान ने शासन प्रशासन से मुआवजे की मांग किया है। वहीं पीड़ित ने हाई टेंशन विद्युत लाइन जो ढीले हैं उनको टाइट कराए जाने की मांग विद्युत विभाग के अधिकारियों से किया है।
    1
    बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत परसौली गांव मे आज रविवार की दोपहर करीब 2:00 बजे हाई टेंशन विद्युत लाइन की शार्ट सर्किट से परसौली गांव निवासी शिवपूजन सिंह के खेत जिसमें गेहूं की फसल खड़ी थी वह पूरी जलकर खाक हो गई। पीड़ित किसान ने फायर ब्रिगेड व प्रशासन को सूचना दिया, लेकिन फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची, वही बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत में फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए, वहीं ग्रामीणों ने बनी टंकी के पानी से बाल्टी और डिब्बे के सहारे आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक डेढ़ बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई, पीड़ित किसान ने शासन प्रशासन से मुआवजे की मांग किया है। वहीं पीड़ित ने हाई टेंशन विद्युत लाइन जो ढीले हैं उनको टाइट कराए जाने की मांग विद्युत विभाग के अधिकारियों से किया है।
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता Baberu, Banda•
    4 hrs ago
  • ऊंचाहार , रायबरेली । जमीन संबंधी विवाद के मामले में एक व्यक्ति ने पूरे गांव का आवागमन रोक दिया । राजस्व टीम के रोक के बावजूद उसने पुलिस से सेटिंग की और रविवार अवकाश का फायदा उठाकर आम रास्ते में गेट लगा दिया । मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे पुरई मजरे कोटरा बहादुर गंज का है । यहां के रहने वाले राम आसरे का कहना है कि गांव के पास उनकी तथा गांव के अन्य लोगों की जमीन है । खेत को आने जाने के लिए एक आम रास्ता आबादी की भूमि से होकर जाता है । इस रास्ते पर गांव के एक व्यक्ति की नजर थी । उसने रास्ते पर कुछ दिन पूर्व निर्माण की कोशिश की तो मामले की शिकायत राजस्व अधिकारियों से की गई । जिसके बाद नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक और लेखपाल की टीम मौके पर पहुंची और रास्ते में हो रहे निर्माण को रोक दिया , साथ ही हिदायत दी कि इस मार्ग पर कोई भी निर्माण नहीं किया जाएगा । इसके बाद उसने रविवार होने का फायदा उठाया और पुलिस की मिलीभगत से रास्ते को बंद करके गेट लगा दिया है । परेशान ग्रामीण पुलिस से मदद की गुहार लगाते रहे , किंतु उनकी एक भी नहीं सुनी गई है । इस बीच गांव का रास्ता रोक दिया गया है । उधर कोतवाल अजय कुमार राय का कहना है कि मामला राजस्व विभाग से संबंधित है, इसका निराकरण राजस्व टीम के साथ ही किया जाएगा ।
    1
    ऊंचाहार , रायबरेली । जमीन संबंधी विवाद के मामले में एक व्यक्ति ने पूरे गांव का आवागमन रोक दिया । राजस्व टीम के रोक के बावजूद उसने पुलिस से सेटिंग की और रविवार अवकाश का फायदा उठाकर आम रास्ते में गेट लगा दिया ।
मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे पुरई मजरे कोटरा बहादुर गंज का है । यहां के रहने वाले राम आसरे का कहना है कि गांव के पास उनकी तथा गांव के अन्य लोगों की जमीन है । खेत को आने जाने के लिए एक आम रास्ता आबादी की भूमि से होकर जाता है । इस रास्ते पर गांव के एक व्यक्ति की नजर थी । उसने रास्ते पर कुछ दिन पूर्व निर्माण की कोशिश की तो मामले की शिकायत राजस्व अधिकारियों से की गई । जिसके बाद नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक और लेखपाल की टीम मौके पर पहुंची और रास्ते में हो रहे निर्माण को रोक दिया , साथ ही हिदायत दी कि इस मार्ग पर कोई भी निर्माण नहीं किया जाएगा । इसके बाद उसने रविवार होने का फायदा उठाया और पुलिस की मिलीभगत से रास्ते को बंद करके गेट लगा दिया है । परेशान ग्रामीण पुलिस से मदद की गुहार लगाते रहे , किंतु उनकी एक भी नहीं सुनी गई है । इस बीच गांव का रास्ता रोक दिया गया है । उधर कोतवाल अजय कुमार राय का कहना है कि मामला राजस्व विभाग से संबंधित है, इसका निराकरण राजस्व टीम के साथ ही किया जाएगा ।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.