logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश अम्बेडकरनगर भूसा दान करने वाले किसानों को गेहूँ खरीद में प्राथमिकता, बिना प्रतीक्षा होगी खरीद गोशाला में भूसा दान करें, प्रमाण पत्र लाएं और तुरंत बेचें गेहूँ—जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने गेहूँ खरीद में ऐसे किसानों की खरीद प्राथमिकता पर करने का निर्देश दिया है, जिन्होंने अपने आस-पास की गोशाला में भूसा दान किया है। सभी गेहूं क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि पंचायत सचिव स्तर से जारी सम्बन्धित किसानों को भूसा दान किए जाने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर सम्बन्धित किसानों के गेहूँ को प्राथमिकता / बिना किसी प्रतीक्षा के क्रय केन्द्रों पर खरीदा जायेगा। गोशाला पर भूसा दान दिए जाने का प्रमाण पत्र पंचायत सचिव द्वारा जारी किया जायेगा। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त किसानो से अनुरोध किया है कि अपने गाँव के निकट सचालित गोशाला में भूसा दान कर पंचायत सचिव से इस आशय का प्रमाण पत्र लेकर गेहूँ क्रय केन्द्रों पर अपना गेहूँ बिना किसी प्रतीक्षा सूची के तत्काल बेंचे। जनपद में गेहूँ खरीद वर्ष 2026-27 में कुल 6 एजेन्सी के 73 क्रय केन्द्र संचालित किए जा रहे है

23 hrs ago
user_BALRAM
BALRAM
पत्रकार अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
23 hrs ago
0a179cf6-ab21-40dc-8381-7b91a42a9b4e

उत्तर प्रदेश अम्बेडकरनगर भूसा दान करने वाले किसानों को गेहूँ खरीद में प्राथमिकता, बिना प्रतीक्षा होगी खरीद गोशाला में भूसा दान करें, प्रमाण पत्र लाएं और तुरंत बेचें गेहूँ—जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने गेहूँ खरीद में ऐसे किसानों की खरीद प्राथमिकता पर करने का निर्देश दिया है, जिन्होंने अपने आस-पास की गोशाला में भूसा दान किया है। सभी गेहूं क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि पंचायत सचिव स्तर से जारी सम्बन्धित किसानों को भूसा दान किए जाने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर सम्बन्धित किसानों के गेहूँ को प्राथमिकता / बिना किसी प्रतीक्षा के क्रय केन्द्रों पर खरीदा जायेगा। गोशाला पर भूसा दान दिए जाने का प्रमाण पत्र पंचायत सचिव द्वारा जारी किया जायेगा। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त किसानो से अनुरोध किया है कि अपने गाँव के निकट सचालित गोशाला में भूसा दान कर पंचायत सचिव से इस आशय का प्रमाण पत्र लेकर गेहूँ क्रय केन्द्रों पर अपना गेहूँ बिना किसी प्रतीक्षा सूची के तत्काल बेंचे। जनपद में गेहूँ खरीद वर्ष 2026-27 में कुल 6 एजेन्सी के 73 क्रय केन्द्र संचालित किए जा रहे है

More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
  • हनुमान जयंती के अवसर पर महुली हनुमान मंदिर पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन संत कबीर नगर जनपद के नाथनगर विकासखंड अंतर्गत महुली ग्राम सभा में हनुमान मंदिर पर मद्धेशिया परिवार द्वारा विगत 4 वर्षों से लगातार हनुमान जयंती के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शाम से ही श्रद्धालु भक्तगण श्री हनुमान जी का भजन कीर्तन कर रहे थे और भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर लोग अपने जीवन को सफल बना रहे थे। जिस अवसर पर राजकुमार शिव कुमार अजय कुमार डू राहुल कुमार राजन कुमार आकाश कुमार रवि कुमार रोहित कुमार अंशु कुमार अमरनाथ कुमार चंदन कुमार कुंदन कुमार अनिल कुमार बिजेंद्र कुमार संतोष कुमार दिलीप कुमार हनुमान मद्धेशियाऔर समस्त मद्धेशिया परिवार द्वारा इस आयोजन में बढ़कर हिस्सा लिया गया।
    2
    हनुमान जयंती के अवसर पर महुली हनुमान मंदिर पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन 
संत कबीर नगर जनपद के नाथनगर विकासखंड अंतर्गत महुली ग्राम सभा में हनुमान मंदिर पर मद्धेशिया परिवार द्वारा विगत 4 वर्षों से लगातार हनुमान जयंती के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शाम से ही श्रद्धालु भक्तगण श्री हनुमान जी का भजन कीर्तन कर रहे थे और भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर लोग अपने जीवन को सफल बना रहे थे। जिस अवसर पर राजकुमार शिव कुमार अजय कुमार डू राहुल कुमार राजन कुमार आकाश कुमार रवि कुमार रोहित कुमार अंशु कुमार अमरनाथ कुमार चंदन कुमार कुंदन कुमार अनिल कुमार बिजेंद्र कुमार संतोष कुमार दिलीप कुमार हनुमान मद्धेशियाऔर समस्त मद्धेशिया परिवार  द्वारा इस आयोजन में बढ़कर हिस्सा लिया गया।
    user_S R Pandey
    S R Pandey
    उत्तर प्रदेश न्यूज़ ब्यूरो चीफ संत कबीर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    2 hrs ago
  • *क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के साइबर हेल्प डेस्क थाना बेलहरकला द्वारा 6980 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गयी वापस* पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के क्रम में साइबर हेल्प डेस्क थाना बेलहरकला द्वारा सतत प्रभावी कार्रवाई कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 6980 रुपये की धनराशि उनके खातों में वापस कराई गयी । घटना का संक्षिप्त विवरण- वादी कन्हैया पुत्र रमेश साहनी निवासी ग्राम बेलहरकला थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर दिनांक 31.03.2026 को वादी के मोबाइल नम्बर(फोन पे) से गलत अकाउंट पर 6980 रुपये ट्रांसफर हो गया था । तत्पश्चात् वादी द्वारा थाना बेलहरकला पर शिकायत दर्ज कराया गया था । जिसके उपरान्त तत्काल कार्यवाही करते हुए साइबर हेल्प डेस्क थाना बेलहरकला द्वारा 6980 रूपये (शत प्रतिशत) वापस करा दिया गया । *बरामदगी टीम-* प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला श्री अनिल कुमार, उ0नि0 श्री नन्दा प्रसाद, का0 दीनानाथ, का0 शैलेश यादव, म0का0 वैष्णवी शुक्ला । *जनपदीय पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें, सावधानी ही सुरक्षा है ।*
    1
    *क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के साइबर हेल्प डेस्क थाना बेलहरकला द्वारा 6980 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गयी वापस*
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के क्रम में साइबर हेल्प डेस्क थाना बेलहरकला द्वारा सतत प्रभावी कार्रवाई कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 6980 रुपये की धनराशि उनके खातों में वापस कराई गयी ।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
वादी कन्हैया पुत्र रमेश साहनी निवासी ग्राम बेलहरकला थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर दिनांक 31.03.2026 को वादी के मोबाइल नम्बर(फोन पे) से गलत अकाउंट पर 6980 रुपये ट्रांसफर हो गया था । तत्पश्चात् वादी द्वारा थाना बेलहरकला पर शिकायत दर्ज कराया गया था । जिसके उपरान्त तत्काल कार्यवाही करते हुए साइबर हेल्प डेस्क थाना बेलहरकला द्वारा 6980 रूपये (शत प्रतिशत) वापस करा दिया गया । 
*बरामदगी टीम-* प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला श्री अनिल कुमार, उ0नि0 श्री नन्दा प्रसाद, का0 दीनानाथ, का0 शैलेश यादव, म0का0 वैष्णवी शुक्ला ।
*जनपदीय पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें, सावधानी ही सुरक्षा है ।*
    user_Ramesh Dubey
    Ramesh Dubey
    पत्रकारिता Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    3 hrs ago
  • युवक - युवतियों के गर्दन और कमर में दर्द... ओल्ड एज महिला - पुरुष के गठिया और सटिका का दर्द से भरा रोग छोटे-छोटे बच्चों के जोड़ों में दर्द तमाम विषयों पर विस्तृत चर्चा मशहूर ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर बी मिश्रा के साथ
    1
    युवक - युवतियों के गर्दन और कमर में दर्द... ओल्ड एज महिला - पुरुष के गठिया और सटिका का दर्द से भरा रोग छोटे-छोटे बच्चों के जोड़ों में दर्द तमाम विषयों पर विस्तृत चर्चा मशहूर ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर बी मिश्रा के साथ
    user_ABN News Plus
    ABN News Plus
    पत्रकार Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • *गर्भवती गाय पर दबंगों ने ट्रैक्टर चढ़ाकर किया घायल तड़प तड़प कर गाय की हुई मौत* *अंबेडकरनगर* जिले के आलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मकरही गांव मोहल्ला गुलरहवा के रहने वाले निखिल यादव ने कुछ मनबड किस्म के दबंगो पर बड़ा आरोप लगाते हुए आलापुर थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। लेकिन यादव का आरोप है कि उनके ही गांव के रहने वाले कुछ दबंग 30 मार्च को अपनी ट्रैक्टर से उनकी गाय को घायल कर देते हैं जिससे उनकी गाय की दर्दनाक मौत हो जाती है। फिलहाल पीड़ित परिवार ने दबंग व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है, लेकिन अभी तक उचित कार्रवाई न होने के कारण पीड़ित दर-दर भटक रहा है। पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक से भी मिलकर दबंगो के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई, लेकिन पुलिस अधीक्षक के आदेश का भी थाना अध्यक्ष महोदय द्वारा अभी तक पालन नहीं किया गया। *कार्रवाई न होने के कारण* कार्रवाई न होने के कारण पीड़ित परिवार ने मृतक गाय को अभी तक नहीं दफनाया है जिससे दिन-ब-दिन बदबू फैलती जा रही है, पीड़ित परिवार ने बताया है कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक मृतक गाय को नहीं दफनाया जाएगा। मृतक गाय के पेट में 9 महीने का बच्चा जन्म लेने से पहले ही मारा गया। अब देखना है की पीड़ित परिवार को न्याय मिलता है, या यूं ही मृतक गाय का शव पीड़ित परिवार के घर के सामने पड़ा रहेगा। *ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह* ✍️
    1
    *गर्भवती गाय पर दबंगों ने ट्रैक्टर चढ़ाकर किया घायल तड़प तड़प कर गाय की हुई मौत*
*अंबेडकरनगर* जिले के आलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मकरही गांव मोहल्ला गुलरहवा के रहने वाले निखिल यादव ने कुछ मनबड किस्म के दबंगो पर बड़ा आरोप लगाते हुए आलापुर थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। लेकिन यादव का आरोप है कि उनके ही गांव के रहने वाले कुछ दबंग 30 मार्च को अपनी ट्रैक्टर से उनकी गाय को घायल कर देते हैं जिससे उनकी गाय की दर्दनाक मौत हो जाती है। फिलहाल पीड़ित परिवार ने दबंग व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है, लेकिन अभी तक उचित कार्रवाई न होने के कारण पीड़ित दर-दर भटक रहा है। पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक से भी मिलकर दबंगो के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई, लेकिन पुलिस अधीक्षक के आदेश का भी थाना अध्यक्ष महोदय द्वारा अभी तक पालन नहीं किया गया। 
*कार्रवाई न होने के कारण*
कार्रवाई न होने के कारण पीड़ित परिवार ने मृतक गाय को अभी तक नहीं दफनाया है जिससे दिन-ब-दिन बदबू फैलती जा रही है, पीड़ित परिवार ने बताया है कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक मृतक गाय को नहीं दफनाया जाएगा। मृतक गाय के पेट में 9 महीने का बच्चा जन्म लेने से पहले ही मारा गया। अब देखना है की पीड़ित परिवार को न्याय मिलता है, या यूं ही मृतक गाय का शव पीड़ित परिवार के घर के सामने पड़ा रहेगा। 
*ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह* ✍️
    user_India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर
    India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर
    Local News Reporter अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में हुई मोबाइल चोरी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही में अभियुक्तों के कब्जे से कुल 11 अदद चोरी के मोबाइल फोन तथा लगभग 02 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई कर अपराध पर अंकुश लगाया जा रहा है। 🔹 जनपद पुलिस की सतर्कता व सक्रियता से अपराधियों में हड़कंप 🔹 अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी #SantKabirNagarPolice #CrimeControl #MobileTheft #PoliceAction #UPPolice #spsantkabirnagar #UPPolice #liveuponenews
    1
    थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में हुई मोबाइल चोरी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही में अभियुक्तों के कब्जे से कुल 11 अदद चोरी के मोबाइल फोन तथा लगभग 02 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।
इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई कर अपराध पर अंकुश लगाया जा रहा है।
🔹 जनपद पुलिस की सतर्कता व सक्रियता से अपराधियों में हड़कंप 🔹 अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी
#SantKabirNagarPolice #CrimeControl #MobileTheft #PoliceAction #UPPolice
#spsantkabirnagar #UPPolice 
#liveuponenews
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अभियुक्तों के कब्जे से कुल 11 अदद चोरी के मोबाइल फोन, लगभग 02 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद होने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा दी गयी बाईट।
    1
    अभियुक्तों के कब्जे से कुल 11 अदद चोरी के मोबाइल फोन, लगभग 02 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद होने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा दी गयी बाईट।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    2 hrs ago
  • संत कबीर नगर:।जनपद के विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत असरफाबाद में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को विस्तार से दी गई। कार्यक्रम के दौरान स्कूल चलो अभियान-2026 के तहत बच्चों को शैक्षिक सामग्री का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। चौपाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास, पेंशन, कृषि, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाएं। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने कहा कि ग्राम चौपाल के माध्यम से शासन की योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने अपने संबोधन में शिक्षा विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल चलो अभियान-2026 के तहत बच्चों का नामांकन बढ़ाने के साथ उन्हें निःशुल्क यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, बैग एवं अन्य सामग्री प्रदान की जा रही है, ताकि वे नियमित रूप से विद्यालय आएं। अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी अपने-अपने संबोधन में संबंधित योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों को उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं जनता के कल्याण के लिए हैं और इनका लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सभी का दायित्व है। इस दौरान ग्राम प्रधान ने भी अपने संबोधन में कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा और ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। अंत में बच्चों को सामग्री वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।
    2
    संत कबीर नगर:।जनपद के विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत असरफाबाद में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को विस्तार से दी गई। कार्यक्रम के दौरान स्कूल चलो अभियान-2026 के तहत बच्चों को शैक्षिक सामग्री का भी वितरण किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। चौपाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास, पेंशन, कृषि, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाएं।
मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने कहा कि ग्राम चौपाल के माध्यम से शासन की योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने अपने संबोधन में शिक्षा विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल चलो अभियान-2026 के तहत बच्चों का नामांकन बढ़ाने के साथ उन्हें निःशुल्क यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, बैग एवं अन्य सामग्री प्रदान की जा रही है, ताकि वे नियमित रूप से विद्यालय आएं।
अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी अपने-अपने संबोधन में संबंधित योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों को उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं जनता के कल्याण के लिए हैं और इनका लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सभी का दायित्व है।
इस दौरान ग्राम प्रधान ने भी अपने संबोधन में कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा और ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।
अंत में बच्चों को सामग्री वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।
    user_खबरें 24
    खबरें 24
    Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अंबेडकर नगर के अकबरपुर थाना क्षेत्र में सात दिनों के अंदर पांच घरों में चोरियां हुई करीब 10 से 15 लाख रुपए का जेवर और नगदी चोरों ने साफ कर दिया । पुलिस अभी एक सप्ताह के बाद भी एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। लोगों में दहशत है और पुलिस लाचार है ।
    1
    अंबेडकर नगर के अकबरपुर थाना क्षेत्र में सात दिनों के अंदर पांच घरों में चोरियां हुई करीब 10 से 15 लाख रुपए का जेवर और नगदी चोरों ने साफ कर दिया । पुलिस अभी एक सप्ताह के बाद भी एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। लोगों में दहशत है और पुलिस लाचार है ।
    user_ABN News Plus
    ABN News Plus
    पत्रकार Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.