Shuru
Apke Nagar Ki App…
झालावाड़ जिले की पिडावा तहसील में स्थित पछवा माताजी हिंगलाज माता मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। दूर-दूर से भक्त इस प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुँचते हैं।
गोविंद लाल
झालावाड़ जिले की पिडावा तहसील में स्थित पछवा माताजी हिंगलाज माता मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। दूर-दूर से भक्त इस प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुँचते हैं।
- गोविंद लालझालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान11 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- पर्यटन एवं विरासत संरक्षण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक विशेष पहल झालावाड़। शहर में झाला रानी शाखा, झालावाड़ द्वारा पर्यटन एवं विरासत संरक्षण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक विशेष पहल “विरासत के साथ सेल्फी” अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन में पर्यटन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अपनी ऐतिहासिक धरोहर को गर्वपूर्वक प्रस्तुत करना है। इस पहल के माध्यम से लोगों को अपनी स्थानीय विरासत से जुड़ने और उसे पहचान देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान के तहत शाखा के सदस्यों ने गढ़ गार्डन में सेवा कार्य भी किया। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की गई। इस दौरान कुल 20 परिंडे गढ़ गार्डन में बांधे गए, जबकि 15 परिंडे आमजन को उनके घरों पर लगाने के लिए वितरित किए गए। इस सेवा कार्य का उद्देश्य पक्षियों को गर्मी में राहत पहुंचाना और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के सदस्यों ने भी सहयोग प्रदान किया। समिति से जुड़े सालिग्राम दांगी ने झाला रानी शाखा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह महिला इकाई समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शाखा की योजनाएं निरंतर सफल होंगी और यह संगठन झालावाड़ में एक मिसाल कायम करेगा। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर प्रकृति, पक्षियों और अपनी ऐतिहासिक धरोहर की रक्षा करनी चाहिए। शाखा अध्यक्षा अर्चना मालपानी ने विरासत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गढ़ हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे संजोकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि गढ़ में बनाए गए सेल्फी पॉइंट की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। वहीं सचिव चेतना गर्ग ने कहा कि गर्मियों में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करना एक पुण्य कार्य है, जिससे न केवल पक्षियों को राहत मिलती है बल्कि समाज में सेवा भाव भी बढ़ता है। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला संयोजक उदयभान सिंह, संरक्षक राजकुमार खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष सुमन खंडेलवाल सहित कई कार्यकारिणी सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने समाज में विरासत संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का सकारात्मक संदेश दिया।1
- झालावाड़ जिले की पिडावा तहसील में स्थित पछवा माताजी हिंगलाज माता मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। दूर-दूर से भक्त इस प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुँचते हैं।1
- आज झालावाड़ जिले में मौसम खराब रहने की संभावना है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।1
- झालावाड़ के बकानी में रटलाई पुलिस ने उस पति को गिरफ्तार किया है जिसने अपनी पत्नी को कुएँ में धकेला था। आरोपी ने अपनी पत्नी पर यह जानलेवा हमला मकान की रजिस्ट्री उसके नाम न करवाने को लेकर किया था।1
- रामगंजमंडी उपखण्ड क्षेत्र में सोमवार दोपहर को भी अचानक मौसम बदला, जहां तेज आंधी के साथ बारिश और चने के आकार के ओले गिरे। यह लगातार तीसरा दिन है जब क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे कई जगह जलभराव हुआ है।3
- जयपुर में RTO इंस्पेक्टर अनिल बसवाल द्वारा एक ट्रक ड्राइवर से बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ड्राइवर दर्द से चिल्लाता दिख रहा है। हैरानी है कि वीडियो सामने आने के बाद भी अब तक इंस्पेक्टर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, क्योंकि वह एक संघ का महासचिव भी है।1
- डिप्टी ने किया मौका मुआयना, फिर भी खाली हाथ पुलिस, बढ़ती वारदातों से सहमा कस्बा,बेखौफ बदमाश, बेबस पुलिस,5वें दिन भी नहीं खुली लूट की गुत्थी डिप्टी ने किया मौका मुआयना, फिर भी खाली हाथ पुलिस, बढ़ती वारदातों से सहमा कस्बा,बेखौफ बदमाश, बेबस पुलिस,5वें दिन भी नहीं खुली लूट की गुत्थी छीपाबड़ौद - हरनावदाशाहजी कस्बे के कुशवाह मोहल्ले में हुई सनसनीखेज लूट की वारदात को बुधवार को पांच दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक किसी ठोस सुराग तक नहीं पहुंच सकी है। घटना के बाद से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। वहीं लगातार बढ़ रही चोरी और लूट की वारदातों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार शाम छबड़ा डिप्टी ताराचंद वर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और पुलिस टीम से अब तक की जांच की जानकारी ली। उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए, लेकिन इसके बावजूद पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। इससे पहले मंगलवार को बढ़ते जनाक्रोश के बीच छबड़ा-छीपाबड़ौद के पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और व्यापारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर थानाधिकारी के नाम एएसआई डालूराम गुर्जर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सीआई को मौके पर बुलाने की मांग की गई, लेकिन उनके नहीं पहुंचने से लोगों में नाराजगी और बढ़ गई। पूर्व विधायक राठौड़ ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से फोन पर वार्ता कर मामले के शीघ्र खुलासे की मांग की। पुलिस के सुस्त रवैए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और चेतावनी दी गई कि यदि 15 दिन के भीतर लूट का खुलासा नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में बताया गया कि कुछ दिन पूर्व कुशवाह मोहल्ले में नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाया, मारपीट की और सोने-चांदी के जेवर सहित करीब ढाई लाख रुपए की लूट कर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज बना अहम सुराग, फिर भी गिरफ्त से दूर मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों में तीन नकाबपोश संदिग्ध कैद हुए हैं। फुटेज में बदमाश घटना के बाद एक गली से होते हुए बाजार की ओर भागते नजर आ रहे हैं। राधाकृष्ण मंदिर क्षेत्र में भी उनकी गतिविधियां सामने आई हैं, लेकिन पुलिस अब तक उनकी पहचान नहीं कर सकी है। लगातार बढ़ रही वारदातें, नहीं कोई खुलासा कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। खेतों से पानी की मोटर चोरी, बस स्टैंड स्थित ढाबे पर चोरी, नयागांव बंजारी में दीवार तोड़कर चोरी, सूने मकानों के ताले तोड़ना, बीच बाजार से तेल का टीन उठाना, बाइक और मोबाइल चोरी जैसी कई वारदातें सामने आ चुकी हैं, लेकिन इनका भी अब तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। लगातार बढ़ती वारदातों और धीमी पुलिस कार्रवाई के चलते कस्बे में असुरक्षा का माहौल गहराता जा रहा है। अब सबकी नजरें पुलिस की अगली कार्रवाई और इस लूट के खुलासे पर टिकी हैं।3
- कोटा के घोसी मोहल्ले में एक तीन मंजिला मकान मरम्मत के दौरान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। गनीमत रही कि फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है, बचाव अभियान जारी है।1