साथ ही संबंधित अधिकारियों को भी मामले पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। *खड़ी फसल में हो रहे निर्माण पर न्यायिक मजिस्ट्रेट ने लगाई रोक* *कौशांबी संदेश नेटवर्क* कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र के टिकरा गांव में जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच खड़ी गेहूं की फसल में जबरन किए जा रहे निर्माण कार्य पर न्यायिक मजिस्ट्रेट मौज अख्तर ने मौके पर पहुंचकर रोक लगा दी। उन्होंने विपक्षी कब्जाधारकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जब तक जमीन का बंटवारा नहीं हो जाता, तब तक अग्रिम आदेश तक किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न किया जाए।बताया जा रहा है कि टिकरा गांव में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उनकी जमीन पर गेहूं की फसल खड़ी होने के बावजूद विपक्षी दबंगई के बल पर मकान निर्माण करा रहे थे। मामले को लेकर जमीन के बंटवारे का मुकदमा उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सिराथू की अदालत में विचाराधीन है।शिकायत मिलने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट मौज अख्तर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दोनों पक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि जब तक बंटवारे का निर्णय नहीं हो जाता, तब तक विवादित जमीन पर किसी भी तरह का निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों को भी मामले पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
साथ ही संबंधित अधिकारियों को भी मामले पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। *खड़ी फसल में हो रहे निर्माण पर न्यायिक मजिस्ट्रेट ने लगाई रोक* *कौशांबी संदेश नेटवर्क* कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र के टिकरा गांव में जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच खड़ी गेहूं की फसल में जबरन किए जा रहे निर्माण कार्य पर न्यायिक मजिस्ट्रेट मौज अख्तर ने मौके पर पहुंचकर रोक लगा दी। उन्होंने विपक्षी कब्जाधारकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जब तक जमीन का बंटवारा नहीं हो जाता, तब तक अग्रिम आदेश तक किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न किया जाए।बताया जा रहा है कि टिकरा गांव में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उनकी जमीन पर गेहूं की फसल खड़ी होने के बावजूद विपक्षी दबंगई के बल पर मकान निर्माण करा रहे थे। मामले को लेकर जमीन के बंटवारे का मुकदमा उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सिराथू की अदालत में विचाराधीन है।शिकायत मिलने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट मौज अख्तर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दोनों पक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि जब तक बंटवारे का निर्णय नहीं हो जाता, तब तक विवादित जमीन पर किसी भी तरह का निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों को भी मामले पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
- *खड़ी फसल में हो रहे निर्माण पर न्यायिक मजिस्ट्रेट ने लगाई रोक* *कौशांबी संदेश नेटवर्क* कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र के टिकरा गांव में जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच खड़ी गेहूं की फसल में जबरन किए जा रहे निर्माण कार्य पर न्यायिक मजिस्ट्रेट मौज अख्तर ने मौके पर पहुंचकर रोक लगा दी। उन्होंने विपक्षी कब्जाधारकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जब तक जमीन का बंटवारा नहीं हो जाता, तब तक अग्रिम आदेश तक किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न किया जाए।बताया जा रहा है कि टिकरा गांव में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उनकी जमीन पर गेहूं की फसल खड़ी होने के बावजूद विपक्षी दबंगई के बल पर मकान निर्माण करा रहे थे। मामले को लेकर जमीन के बंटवारे का मुकदमा उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सिराथू की अदालत में विचाराधीन है।शिकायत मिलने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट मौज अख्तर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दोनों पक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि जब तक बंटवारे का निर्णय नहीं हो जाता, तब तक विवादित जमीन पर किसी भी तरह का निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों को भी मामले पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।1
- कौशाम्बी एवं डीएम कौशाम्बी द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा व अधिकारियों/कर्मचारियों को दिए आवश्यक निर्देश। शुभम पांडेय ब्यूरो चीफ़ श्रेय टीवी कौशाम्बी 9737416155 SHREY TV1
- कौशांबी ... उपनिरीक्षक सीधी भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र प्रयागराज, पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी एवं डीएम कौशाम्बी द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा व अधिकारियों/कर्मचारियों को दिए आवश्यक निर्देश। ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS1
- आंचल के आत्महत्या किए जाने के मामले में प्रेमी को पुलिस ने किया #गिरफ्तार कोखराज कौशांबी कोखराज थाना क्षेत्र के फकीर बक्स का पुरवा गांव की नाबालिग बालिका कुमारी आंचल उम्र 16 वर्ष अपने पड़ोस के गांव बरीपुर के लड़के से प्रेम करती थी दोनों के बीच नजदीकियां बनी थी लेकिन इसके बाद बालिका के प्रेमी सुरेंद्र गौतम ने उससे दूरी बनाना शुरू कर दी जब बालिका ने दबाव बनाया तो सुरेंद्र गौतम ने कहा कि तुम हमारे प्यार में क्या कर सकती हो फांसी लगा कर दिखाओ तुम मुझसे कितना प्यार करती हो और प्यार में किस हद तक जा सकती हो इसी के चलते 13 मार्च को आंचल ने फांसी लगाकर अपने प्रेमी के शर्त कों को पूरा कर दिया मामले की शिकायत बालिका की मां रुक्मिणी देवी पत्नी बच्चा लाल ने थाना पुलिस को देकर कार्यवाही की मांग की है बालिका के परिजनों ने पुलिस से स्पष्ट कहा कि जब तक आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं होगी बालिका का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा सीओ सिराथू के समझाने बुझाने के बाद परिजनों ने 14 मार्च को अंतिम संस्कार कर दिया है जहां भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा पुलिस के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है प्रेमी सुरेंद्र गौतम पुत्र राम आसरे निवासी बरीपुर को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस ने आरोपी युवक को अदालत में पेश किया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया है । #UPPolice #newsfeed2026 #kaushambinews1
- *कोखराज कौशांबी* कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम में बन रहे एक कक्षीय भवन व बाउंड्रीवाल के निर्माण कार्य को गांव के कुछ दबंगों द्वारा गिराने और मजदूरों को धमकाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर प्रधानाध्यापक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं निर्माण को गिराने का एक वीडियो भी किसी ने बनाकर सोशल मीडिया में प्रसारित कर दिया है। बताया जाता है कि प्राथमिक विद्यालय शहजादपुर प्रथम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर एक कक्ष भवन व बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाना है।इसके लिए 11 मार्च को लेखपाल व तहसीलदार की उपस्थिति में नापजोख कर विद्यालय को भूमि उपलब्ध कराई गई थी। भूमि उपलब्ध होने के बाद प्रधानाध्यापक शीतला प्रसाद द्वारा 12 मार्च से निर्माण कार्य शुरू कराया गया था।आरोप है कि 13 मार्च की शाम करीब पांच बजे गांव के ही कुछ दबंग व अराजक तत्व मौके पर पहुंचे और हो रहे निर्माण कार्य को गिरा दिया। इतना ही नहीं वहां काम कर रहे मजदूरों को भी धमकाते हुए कहा कि यहां दोबारा काम किया तो हाथ-पैर तोड़ दिए जाएंगे।मजदूरों ने घटना की जानकारी 14 मार्च की सुबह विद्यालय पहुंचे प्रधानाध्यापक को दी।इसके बाद प्रधानाध्यापक ने तत्काल कोखराज थाना पहुंचकर थाना अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही पूरे मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियों को भी दे दी गई है।इधर गांव में चर्चा है कि निर्माण कार्य रुकवाने वाले दबंग किसी माननीय जनप्रतिनिधि के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश पुलिस की बहुप्रतीक्षित उपनिरीक्षक (दरोगा) सीधी भर्ती परीक्षा–2025 को पूरी तरह नकलमुक्त, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए कौशाम्बी में सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य किले जैसी नजर आई। शनिवार को प्रयागराज जोन के एडीजी ज्योति नारायण और प्रयागराज परिक्षेत्र के आईजी अजय मिश्रा ने अचानक कई परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया, जिससे पूरे प्रशासनिक अमले में सतर्कता और बढ़ गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा और पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भी साथ रहे। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की एंट्री व्यवस्था, बायोमेट्रिक सत्यापन, सघन तलाशी, सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग और कक्षों की व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने साफ संदेश दिया कि भर्ती परीक्षा की पवित्रता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होगा। यदि कहीं भी संदिग्ध गतिविधि या नकल की कोशिश सामने आती है तो तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि परीक्षा को सुरक्षित और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद के सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, मजबूत चेकिंग व्यवस्था, सीसीटीवी सर्विलांस और मजिस्ट्रेट तैनाती की गई है। हर केंद्र पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त निगरानी लगातार जारी है। दरअसल पिछले वर्षों में भर्ती परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक की घटनाओं को देखते हुए इस बार शासन ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। यही वजह है कि कौशाम्बी में परीक्षा केंद्रों के बाहर से लेकर अंदर तक सुरक्षा की बहुस्तरीय व्यवस्था देखने को मिली। प्रशासन की इस सख्ती और पारदर्शी व्यवस्था से अभ्यर्थियों में भी भरोसा दिखाई दिया। कई परीक्षार्थियों ने कहा कि “ऐसे माहौल में परीक्षा देकर लगता है कि मेहनत का सही मूल्य मिलेगा।” कुल मिलाकर कौशाम्बी में दरोगा भर्ती परीक्षा अनुशासन, पारदर्शिता और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होती नजर आई, जहां प्रशासन का एक ही संदेश स्पष्ट रहा— “मेहनत की जीत होगी, नकल करने वालों की नहीं।”1
- Post by शिव सागर मौर्य1
- *जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने गैस एजेंसी का किया निरीक्षण* *कौशांबी संदेश* कौशांबी। जिलाधिकारी कौशांबी एवं पुलिस अधीक्षक कौशांबी द्वारा मंझनपुर स्थित कमला एचपी गैस एजेंसी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने एजेंसी की व्यवस्थाओं और सुरक्षा मानकों की जांच की। निरीक्षण के दौरान गैस सिलेंडरों के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था तथा वितरण प्रणाली का जायजा लिया गया। साथ ही संबंधित कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की गई। अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों को सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए और कहा कि गैस सिलेंडरों के भंडारण एवं वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। साथ ही आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।1