logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

4 hrs ago
user_Raju Yadav
Raju Yadav
Artist Handia, Prayagraj•
4 hrs ago

More news from Prayagraj and nearby areas
  • Post by Raju Yadav
    1
    Post by Raju Yadav
    user_Raju Yadav
    Raju Yadav
    Artist Handia, Prayagraj•
    4 hrs ago
  • कछार में वर्षों से फल-फूल रहा गोतस्करी का धंधा, कार्रवाई में जुटी पुलिस कई थाना क्षेत्रों में बंटे कछार का फायदा उठा रहे तस्कर, सामूहिक जिम्मेदारी की आड़ में कार्रवाई से बच निकलने का आरोप। हंडिया। धोकरी-लीलापुर कछार क्षेत्र में गोतस्करी का धंधा लंबे समय से चलने का आरोप है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस धंधे में स्थानीय स्तर पर सक्रिय लोगों के साथ ही बाहरी लोगों का भी नेटवर्क जुड़ा है। कछार क्षेत्र के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बंटे होने का फायदा भी गोतस्करों को मिलने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सामूहिक जिम्मेदारी की व्यवस्था के कारण गोतस्करी में शामिल लोगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। धोकरी-लीलापुर कछार का इलाका उतरांव, हंडिया और सरायइनायत थाना क्षेत्रों में विभाजित है। कछार के कई हिस्से रात के समय सुनसान रहते हैं। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर गोतस्कर रात में सक्रिय हो जाते हैं। गोवंशों को सुनसान स्थानों पर ले जाकर उन्हें वाहनों में लादकर दूसरे स्थानों पर भेजे जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। कुछ स्थानों पर गोवंश काटे जाने और मौके पर अवशेष छोड़कर मांस ले जाने का भी आरोप लगाया जा रहा है। पहले रेकी, फिर सुनसान स्थानों पर वाहनों में लोड करने का आरोप। स्थानीय लोगों के अनुसार, गोतस्करी में शामिल लोग पहले गांवों और कछार क्षेत्र में घूमकर गोवंशों की रेकी करते हैं। इसके बाद रमईपुर, बड़ेरा, संग्रामपट्टी और जमशेदपुर समेत अन्य गांवों के सुनसान इलाकों को चिह्नित कर गोवंशों को वाहनों में लादकर बाहर भेजे जाने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों का दावा है कि कुछ स्थानों पर बाहर से आने वाले लोग गोवंशों को काटकर मांस ले जाते हैं और अवशेष वहीं छोड़ देते हैं। कई थानों की सीमा बना तस्करों के लिए सहूलियत। कछार का इलाका तीन थाना क्षेत्रों में बंटा होने के कारण पुलिस की निगरानी और कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि घटना की जानकारी होने पर संबंधित थाना क्षेत्र को लेकर स्थिति स्पष्ट होने में समय लग जाता है। इसी बीच तस्कर मौके से निकल जाते हैं। ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों से कछार क्षेत्र में संयुक्त निगरानी बढ़ाने की मांग की है। स्पेशल टीम गठित कर हो कार्रवाई। ग्रामीणों ने गोतस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए उतरांव, हंडिया और सरायइनायत पुलिस की संयुक्त स्पेशल टीम गठित करने की मांग की है। टीम को कछार क्षेत्र में नियमित गश्त, संदिग्ध वाहनों की जांच और सूचना तंत्र मजबूत करने की जिम्मेदारी दिए जाने की मांग है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक तीनों थाना क्षेत्रों की संयुक्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक कछार में सक्रिय नेटवर्क पर पूरी तरह अंकुश लगाना मुश्किल होगा।
    1
    कछार में वर्षों से फल-फूल रहा गोतस्करी का धंधा, कार्रवाई में जुटी पुलिस 

कई थाना क्षेत्रों में बंटे कछार का फायदा उठा रहे तस्कर, सामूहिक जिम्मेदारी की आड़ में कार्रवाई से बच निकलने का आरोप।
हंडिया। धोकरी-लीलापुर कछार क्षेत्र में गोतस्करी का धंधा लंबे समय से चलने का आरोप है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस धंधे में स्थानीय स्तर पर सक्रिय लोगों के साथ ही बाहरी लोगों का भी नेटवर्क जुड़ा है। कछार क्षेत्र के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बंटे होने का फायदा भी गोतस्करों को मिलने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सामूहिक जिम्मेदारी की व्यवस्था के कारण गोतस्करी में शामिल लोगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
धोकरी-लीलापुर कछार का इलाका उतरांव, हंडिया और सरायइनायत थाना क्षेत्रों में विभाजित है। कछार के कई हिस्से रात के समय सुनसान रहते हैं। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर गोतस्कर रात में सक्रिय हो जाते हैं। गोवंशों को सुनसान स्थानों पर ले जाकर उन्हें वाहनों में लादकर दूसरे स्थानों पर भेजे जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। कुछ स्थानों पर गोवंश काटे जाने और मौके पर अवशेष छोड़कर मांस ले जाने का भी आरोप लगाया जा रहा है।
पहले रेकी, फिर सुनसान स्थानों पर वाहनों में लोड करने का आरोप।
स्थानीय लोगों के अनुसार, गोतस्करी में शामिल लोग पहले गांवों और कछार क्षेत्र में घूमकर गोवंशों की रेकी करते हैं। इसके बाद रमईपुर, बड़ेरा, संग्रामपट्टी और जमशेदपुर समेत अन्य गांवों के सुनसान इलाकों को चिह्नित कर गोवंशों को वाहनों में लादकर बाहर भेजे जाने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों का दावा है कि कुछ स्थानों पर बाहर से आने वाले लोग गोवंशों को काटकर मांस ले जाते हैं और अवशेष वहीं छोड़ देते हैं।
कई थानों की सीमा बना तस्करों के लिए सहूलियत।
कछार का इलाका तीन थाना क्षेत्रों में बंटा होने के कारण पुलिस की निगरानी और कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि घटना की जानकारी होने पर संबंधित थाना क्षेत्र को लेकर स्थिति स्पष्ट होने में समय लग जाता है। इसी बीच तस्कर मौके से निकल जाते हैं। ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों से कछार क्षेत्र में संयुक्त निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
स्पेशल टीम गठित कर हो कार्रवाई।
ग्रामीणों ने गोतस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए उतरांव, हंडिया और सरायइनायत पुलिस की संयुक्त स्पेशल टीम गठित करने की मांग की है। टीम को कछार क्षेत्र में नियमित गश्त, संदिग्ध वाहनों की जांच और सूचना तंत्र मजबूत करने की जिम्मेदारी दिए जाने की मांग है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक तीनों थाना क्षेत्रों की संयुक्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक कछार में सक्रिय नेटवर्क पर पूरी तरह अंकुश लगाना मुश्किल होगा।
    user_Dr rajesh kumar yadav
    Dr rajesh kumar yadav
    Local News Reporter हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • गोवध के मामले में तीन वांछित गिरफ्तार, चापड़ व गोवंश की खाल बरामद हंडिया। थाना हंडिया पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित मामले में तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तीन चापड़, दो लकड़ी के ठीहे, गोवंश की खाल तथा मांस बेचकर प्राप्त शेष 880 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, चौरा बड़ैरा निवासी नागेश कुमार त्रिपाठी की गाय तीन सितंबर को खूंटे से बंधी अवस्था में गायब हो गई थी। खोजबीन के दौरान उसके अवशेष बजहा मिश्रान क्षेत्र में झाड़ियों के पास स्थित कुएं के निकट मिले। तहरीर के आधार पर छह सितंबर को हंडिया थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस ने सात सितंबर को बजहा मिश्रान के पास से सागर शुक्ला उर्फ छोटू, रचना शुक्ला उर्फ रंजना और अनीता शुक्ला को गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आयुध अधिनियम की धारा भी बढ़ाई गई है। नामजद अभियुक्त रज्जन शुक्ला और अंकित शुक्ला की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। कार्रवाई सहायक पुलिस आयुक्त हंडिया के नेतृत्व में थाना हंडिया पुलिस टीम ने की। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की।
    1
    गोवध के मामले में तीन वांछित गिरफ्तार, चापड़ व गोवंश की खाल बरामद
हंडिया। थाना हंडिया पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित मामले में तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तीन चापड़, दो लकड़ी के ठीहे, गोवंश की खाल तथा मांस बेचकर प्राप्त शेष 880 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, चौरा बड़ैरा निवासी नागेश कुमार त्रिपाठी की गाय तीन सितंबर को खूंटे से बंधी अवस्था में गायब हो गई थी। खोजबीन के दौरान उसके अवशेष बजहा मिश्रान क्षेत्र में झाड़ियों के पास स्थित कुएं के निकट मिले। तहरीर के आधार पर छह सितंबर को हंडिया थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी।
पुलिस ने सात सितंबर को बजहा मिश्रान के पास से सागर शुक्ला उर्फ छोटू, रचना शुक्ला उर्फ रंजना और अनीता शुक्ला को गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आयुध अधिनियम की धारा भी बढ़ाई गई है। नामजद अभियुक्त रज्जन शुक्ला और अंकित शुक्ला की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
कार्रवाई सहायक पुलिस आयुक्त हंडिया के नेतृत्व में थाना हंडिया पुलिस टीम ने की। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की।
    user_Amarjeet Yadav
    Amarjeet Yadav
    Local News Reporter हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • प्रयागराज में बड़ा फर्जीवाड़ा: टैगोर टाउन स्थित प्राइम प्राइम इलेक्ट्रॉराइड शोरूम पर जनता को ठगने और भारी वित्तीय धोखाधड़ी करने के गंभीर आरोप लगे हैं। प्रयागराज में बड़ा फर्जीवाड़ा: टैगोर टाउन स्थित प्राइम प्राइम इलेक्ट्रॉराइड शोरूम पर जनता को ठगने और भारी वित्तीय धोखाधड़ी करने के गंभीर आरोप लगे हैं।
    1
    प्रयागराज में बड़ा फर्जीवाड़ा: टैगोर टाउन स्थित प्राइम प्राइम इलेक्ट्रॉराइड शोरूम पर जनता को ठगने और भारी वित्तीय धोखाधड़ी करने के गंभीर आरोप लगे हैं।
प्रयागराज में बड़ा फर्जीवाड़ा: टैगोर टाउन स्थित प्राइम प्राइम इलेक्ट्रॉराइड शोरूम पर जनता को ठगने और भारी वित्तीय धोखाधड़ी करने के गंभीर आरोप लगे हैं।
    user_SURAT PUBLIC ISSUE(ALL INDIA)
    SURAT PUBLIC ISSUE(ALL INDIA)
    Local News Reporter हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मेजा के सिलौधी कला ग्राम पंचायत के नयी गढी सोनवर्षी में सम्पर्क मार्ग के लिये भारतीय किसान यूनियन किसान संगठन ने एक दिवसीय धरने के बाद सौपा ज्ञापन। कल से शुरू होगा रोड का काम ।
    3
    मेजा के सिलौधी कला ग्राम पंचायत के नयी गढी सोनवर्षी में सम्पर्क मार्ग के लिये भारतीय किसान यूनियन किसान संगठन ने एक दिवसीय धरने के बाद सौपा ज्ञापन। कल से शुरू होगा रोड का काम ।
    user_दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
  • डिप्टी सीएम माननीय केशव प्रसाद मौर्य ने मीटिंग आर्मी मीटिंग कर ग्रामीणों का किया जनसुनवाई। डिप्टी सीएम माननीय केशव प्रसाद मौर्य ने मीटिंग आर्मी मीटिंग कर ग्रामीणों का किया जनसुनवाई।
    1
    डिप्टी सीएम माननीय केशव प्रसाद मौर्य  ने मीटिंग आर्मी मीटिंग कर ग्रामीणों का किया जनसुनवाई।

डिप्टी सीएम माननीय केशव प्रसाद मौर्य  ने मीटिंग आर्मी मीटिंग कर ग्रामीणों का किया जनसुनवाई।
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • जिला कारागार नैनी में सामाजिक सहयोग की सराहनीय पहल* जिला कारागार नैनी में *जिला महिला व्यापार मंडल एवं प्रयाग व्यापार मंडल* द्वारा सामाजिक सरोकार से जुड़ी एक सराहनीय पहल की गई। महिला बंदियों से मिलने के लिए आने वाले परिजनों एवं अन्य लोगों को लंबे समय तक बाहर प्रतीक्षा करनी पड़ती है। उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए कारागार परिसर के बाहर वाटर कूलर की व्यवस्था की गई, जिससे प्रतीक्षा करने वाले लोगों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सके। गतिशील एक साझी मुहीम ट्रस्ट ने जिला महिला व्यापार मंडल के साथ मिलकर जिला कारागार में महिला बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। संस्था द्वारा पांच सिलाई मशीनें प्रदान की गईं, ताकि महिला बंदी सिलाई का प्रशिक्षण लेकर अपने हुनर को रोजगार के अवसर में बदल सकें और भविष्य में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम में *डीआई जी श्री राजेश श्रीवास्तव श्रीमती अंजू श्रीवास्तव, सुप्रीटेंडेंट अमिता दुबे जेलर सुनील. कुमार विश्वकर्मा एवं प्रयाग व्यापार मंडल के* *अध्यक्ष श्री राणा चावला, जिला महिला व्यापार मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अवंतिका टंडन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती हिना खान, उपाध्यक्ष श्रीमती शिवानी द्विवेदी,कोषांध्यक्ष सरदार जातिन्दर सिंह,मशीनरी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अमरीश खुराना , गेस्ट हाउस एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री गुफरान अहमद,उपाध्यक्ष विद्यासागर जी, आकाश जायसवाल,फ़िरोज़ अहमद, विद्द्यालय सागर एबं गतिशील ट्रस्ट के चेयरमैन एंड मैनेजिंग ट्रस्टी बृजेश प्रताप सिंह,धर्मेंद्र द्विवेदी,वंदना त्रिपाठी प्रीती जायसवाल,रंजना मिश्रा,नेहा कक्कड़,रिया आहूजा,अंबुजा जी,उज़्मा राशिद,पूनम गुप्ता* *शगुन अकरम* जी सहित अन्य गणमान्य लोगो ने मदद की और उपस्थित रहे। यह पहल केवल सुविधा उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि महिला बंदियों को सम्मान, कौशल और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास है। ऐसे छोटे-छोटे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव रखते हैं।
    2
    जिला कारागार नैनी में सामाजिक सहयोग की सराहनीय पहल* 

जिला कारागार नैनी में *जिला महिला व्यापार मंडल एवं प्रयाग व्यापार मंडल* द्वारा सामाजिक सरोकार से जुड़ी एक सराहनीय पहल की गई। महिला बंदियों से मिलने के लिए आने वाले परिजनों एवं अन्य लोगों को लंबे समय तक बाहर प्रतीक्षा करनी पड़ती है। उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए कारागार परिसर के बाहर वाटर कूलर की व्यवस्था की गई, जिससे प्रतीक्षा करने वाले लोगों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सके।

गतिशील एक साझी मुहीम ट्रस्ट  ने जिला महिला व्यापार मंडल के साथ मिलकर जिला कारागार में महिला बंदियों को                        आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। संस्था द्वारा पांच सिलाई मशीनें प्रदान की गईं, ताकि महिला बंदी सिलाई का प्रशिक्षण लेकर अपने हुनर को रोजगार के अवसर में बदल सकें और भविष्य में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकें।
कार्यक्रम में *डीआई जी श्री राजेश श्रीवास्तव श्रीमती अंजू श्रीवास्तव, सुप्रीटेंडेंट अमिता दुबे जेलर सुनील. कुमार विश्वकर्मा एवं प्रयाग व्यापार मंडल के* *अध्यक्ष श्री राणा चावला, जिला महिला व्यापार मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अवंतिका टंडन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती हिना खान, उपाध्यक्ष श्रीमती शिवानी द्विवेदी,कोषांध्यक्ष सरदार जातिन्दर सिंह,मशीनरी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अमरीश खुराना , गेस्ट हाउस एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री गुफरान अहमद,उपाध्यक्ष विद्यासागर जी, आकाश जायसवाल,फ़िरोज़ अहमद, विद्द्यालय सागर एबं गतिशील ट्रस्ट के चेयरमैन एंड मैनेजिंग ट्रस्टी बृजेश प्रताप सिंह,धर्मेंद्र द्विवेदी,वंदना त्रिपाठी प्रीती जायसवाल,रंजना मिश्रा,नेहा कक्कड़,रिया आहूजा,अंबुजा जी,उज़्मा राशिद,पूनम गुप्ता*                      
*शगुन अकरम* जी सहित अन्य गणमान्य लोगो ने मदद की और उपस्थित रहे।
यह पहल केवल सुविधा उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि महिला बंदियों को सम्मान, कौशल और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास है। ऐसे छोटे-छोटे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव रखते हैं।
    user_दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • प्रयागराज सराय इनायत थाना क्षेत्र सरपतीपुर गांव में महिला के साथ किया गया मारपीट सरायइनायत थाने मैं प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग
    1
    प्रयागराज सराय इनायत थाना क्षेत्र सरपतीपुर गांव में महिला के साथ किया गया मारपीट सरायइनायत थाने मैं प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग
    user_Sushil kumar patrkar
    Sushil kumar patrkar
    फूलपुर, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.