किदवई नगर में नशेड़ी पिता ने सोची-समझी साजिश के तहत अपनी दो मासूम जुड़वां बेटियों की चापड़ से हत्या कर दी। पिता ने देर रात 1:50 बजे से 3:35 बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया, जिसकी फुटेज सीसीटीवी में मिली है। कानपुर। किदवई नगर में नशेड़ी पिता ने सोची-समझी साजिश के तहत अपनी दो मासूम जुड़वां बेटियों की चापड़ से हत्या कर दी। पिता ने देर रात 1:50 बजे से 3:35 बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया, जिसकी फुटेज सीसीटीवी में मिली है। कानपुर में किदवईनगर के त्रिमूर्ति aअपार्टमेंट के जी-फोर फ्लैट में शनिवार देर रात 11 बजे से पहले सब कुछ सामान्य था। रात करीब 11 बजे हत्यारोपी शशिरंजन मिश्रा ने पत्नी रेशम, जुड़वां बेटियों रिद्धि-सिद्धि व बेटे रुद्रव के साथ खाना खाया। इसके बाद सभी टीवी देखने लगे। कुछ देर बाद शशिरंजन ने सभी को टीवी बंद कर सोने के लिए कहा लेकिन परिवार ने उसकी बात अनसुनी कर दी। अचानक तैश में आकर शशिरंजन ने चिल्लाते हुए सभी को पीटने की धमकी दी। सभी लोग सोने चले गए। इसी के बाद देर रात 1:50 बजे से 3:35 बजे के बीच शशिरंजन ने अपने साथ सो रहीं दोनों बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस को पूरी वारदात फ्लैट के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद मिली है। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी के फ्लैट में पत्नी वाले बेडरूम और बाथरूम को छोड़कर हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। फुटेज देखने के लिए ड्राइंग रूम में ही एलईडी टीवी के नीचे मॉनिटर लगा है। सीसीटीवी फुटेज और आरोपी के बयानों के अनुसार रात को शशिरंजन ने जब टीवी बंद करने के लिए कहा तो दोनों बच्चियों ने कार्टून सीरियल देखने की जिद की। इस पर शशिरंजन ने मंगलवार को सभी को टॉकीज में फिल्म दिखाने का वादा किया। इसके बाद भी जब टीवी बंद नहीं हुआ, तो वह गुस्से में आकर चिल्लाने लगा। देर रात दोनों बेटियों की हत्या कर दी यह देख रेशमा बेटे रुद्रव को लेकर अपने कमरे में चली गई, जबकि दोनों बेटियां पिता के बेडरूम में जाकर बेड पर लेट गईं। इस कमरे में भी सीसी कैमरे लगे हुए हैं। फुटेज के अनुसार आरोपी ने कुछ देर तक बच्चियों से कुछ बात की। बीच-बीच में आरोपी अपना मोबाइल भी चलाता जा रहा था। इसके बाद कमरे की लाइट बंद हो गई। फिर देर रात शशिरंजन ने दोनों बेटियों की हत्या कर दी। विरोध न कर सके इसलिए पहले सिद्धि को मारा पूछताछ में आराेपी ने पुलिस को बताया कि बेेटी सिद्धि, रिद्धि की अपेक्षा ज्यादा स्वस्थ थी। आरोपी को डर था कि यदि वह रिद्धि को पहले मारेगा तो सिद्धि जग कर उसका विरोध कर करती या या शोर मचा कर पत्नी को जगा सकती थी। ऐसे में उसने पहले सिद्धि के पास बैठकर दोनों हाथों की ताकत से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद उसका गला काटा। चुपचाप बिस्तर पर बैठ गया फिर चुपचाप बिस्तर पर बैठ गया। थोड़ी देर बाद रिद्धि वाशरूम जाने के लिए जगी, तो उसे साथ लेकर गया। बेटी को साथ ले जाते पत्नी रेशमा ने भी देखा था। बच्ची को लेकर जब वह वापस कमरे में आया तो भी पत्नी ने अंदर झांकने की कोशिश की, लेकिन लाइट बंद होने के कारण कुछ देख नहीं पाई। इसके बाद जब बेटी गहरी नींद में चली गई, तब उसकी भी हत्या कर दी। दो साल पहले पत्नी पर किया था चाकू से हमला जुड़वां बेटियों की हत्या का आरोपी शशिरंजन अपनी पत्नी रेशमा की करीब दो साल पहले चाकू मारकर हत्या की कोशिश कर चुका है। रेशमा ने पुलिस को बताया कि शशिरंजन गुस्सैल और झगड़ालू है। वह दो साल पहले उन पर दो बार चाकू से जानलेवा हमला कर चुका है। हालांकि, तब वह बाल-बाल बच गई थीं। उन्होंने थाने में इसकी शिकायत भी की थी। बच्चियों को पिता से ज्यादा लगाव था रेशमा ने पुलिस को बताया कि उनके और पति के संबंध अच्छे नहीं हैं। दोनों का खानपान साथ है। वह उनके और बच्चों के खर्चे उठाता था। इसके अलावा कई साल से दोनों के बेडरूम भी अलग हैं, जिनमें वह बच्चों के साथ सोते थे। बच्चियों को पिता से ज्यादा लगाव था, तो वह उसी के पास सोती थीं। बेटा उनके पास कमरे में सोता है। वारदात के समय भी वह उनके ही पास था। पुलिस के सामने गलती मानने पर कार्रवाई नहीं की रेशमा ने बताया कि दो साल पहले शशिरंजन शराब पीकर घर आया और गाली गलौज करने लगा। उन्होेंने विरोध किया तो उन्हें पीटा। पास पड़े चाकू से जानलेवा हमला किया। चाकू बाएं हाथ में लगा, लेकिन उनकी जान बच गई। उस वक्त पुलिस के सामने गलती मानने पर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद एक साल पहले भी आरोपी ने एक बार और चाकू से हमला किया, लेकिन तब उन्हें चोट नहीं आई थी। पांच दिन पहले 500 रुपये में मूलगंज से खरीदा था चापड़ बेटियों के हत्यारोपी पिता शशिरंजन ने दोहरे हत्याकांड को किसी आवेश में नहीं बल्कि सोची समझी साजिश के तहत अंजाम दिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कबूला है कि उसने हत्या का इरादा कुछ दिन पहले ही कर लिया था। करीब पांच दिन पहले उसने बिरहाना रोड दवा मार्केट से लौटते समय मूलगंज बाजार से 500 रुपये में चापड़ खरीदा था। उसके मंसूबों के बारे में पत्नी रेशमा को भनक तक न लग पाए इसके लिए चापड़ अपने बैग में छिपाकर कमरे में ले गया। फिर अलमारी में रख दिया था। घर पर हथौड़ा काफी पहले से ही था आरोपी के अनुसार वह कई बार बेटियों की हत्या करने की साजिश कर चुका था, लेकिन कभी हिम्मत दगा दे जाती तो कभी मौका चूक जाता। इसके बाद उसने रात में हत्या की योजना बनाई इसलिए खाना खाने के बाद जब बच्चियों ने टीवी देखने की जिद की तो उन्हें डांटा था। पत्नी ने अगले दिन रविवार होने की बात कहते हुए थोड़ी देर देख लेने को कहा तो उसे गुस्सा आ गया। इसके बाद सभी को पीटने की धमकी दी। इससे डरकर सभी अपने-अपने कमरे में चले गए। इसके बाद वारदात की। हालांकि, घर पर हथौड़ा काफी पहले से ही था। सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई पूरी वारदात नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि फ्लैट के अंदर पत्नी वाले बेडरूम और बाथरूम को छोड़कर कमरे, किचन और गैलरी में चार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। शनिवार रात 11 बजे शशिरंजन ने पत्नी रेशमा, जुड़वां बेटियों रिद्धि-सिद्धि व बेटे रुद्रव के साथ खाना खाया। इसके बाद सभी टीवी देखने लगे। कुछ देर बाद शशिरंजन ने टीवी बंद करने को कहा लेकिन परिवार ने उसकी बात अनसुनी कर दी। आरोपी कई दिन से रच रहा था हत्याकांड की साजिश तैश में आकर शशिरंजन ने सभी को पीटने की धमकी दी। इसके बाद दोनों बेटियां पापा के कमरे में सोने चली गई। मां बेटे को लेकर अपने कमरे में चली गई। रात 1:50 बजे से 3:35 बजे के बीच शशिरंजन ने अपने साथ सो रहीं दोनों बेटियों की हत्या कर दी। पहले सिद्धि फिर रिद्धि की हत्या की। पुलिस को पूरी वारदात कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद मिली है। हत्यारोपी ने पांच दिन पहले ही चापड़ खरीदा था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्याकांड की साजिश आरोपी कई दिन से रच रहा था।

- दुर्ग जिले के धमधा तहसील अन्तर्गत ग्राम दानीकोकड़ी में प्रस्तावित चुना फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। सैकड़ों की संख्या में महिला, बुजुर्ग और बच्चे दुर्ग कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और रैली के शक्ल में जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रस्तावित फैक्ट्री को अपनी जल जंगल जमीन और आजीविका के लिए खतरा बताते हुए साफ कहा कि वे किसी भी हाल में गांव को नहीं छोड़ेंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना ग्राम सभा के सहमति के बिना परियोजना लागू की जा रही है। कुछ दिन पहले कंपनी के प्रतिनिधियों से विवाद के बाद नाराजगी और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से फैक्ट्री की स्वीकृति रद्द करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल सहित उग्र आंदोलन किया जाएगा।1
- नगर के अधिकांश वार्डो में पेयजल संकट गहराया, लोग पानी के लिए भटक रहे नवापारा राजिम। नगर पालिका क्षेत्र के अधिकांश वार्डों में इन दिनों पेयजल संकट गहराता जा रहा है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह होते ही लोग पानी की तलाश में खाली बर्तन और बाल्टी लेकर इधर-उधर भटकते नजर आते हैं। कई स्थानों पर हैंडपंप सूख चुके हैं या पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहे हैं, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है। नगर पालिका द्वारा समस्या से निपटने के लिए टैंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है। हालांकि यह व्यवस्था पूरी तरह से पर्याप्त साबित नहीं हो रही है। कई वार्डों में टैंकर समय पर नहीं पहुंच पाते, जिससे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। कुछ स्थानों पर पानी की मांग अधिक होने के कारण आपूर्ति कम पड़ जाती है, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हर साल गर्मी के मौसम में यही समस्या उत्पन्न होती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जलसंकट के कारण दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध संसाधनों के अनुसार पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही जलस्तर में गिरावट को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने नागरिकों से पानी का संयमित उपयोग करने की अपील भी की है।फिलहाल स्थिति यह है कि नगर के कई वार्डों में जल संकट बना हुआ है और लोगों को राहत की उम्मीद नगर पालिका की व्यवस्थाओं पर टिकी हुई है। यदि जल्द ही कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो आने वाले दिनों में समस्या और भी गंभीर रूप ले सकती है।1
- भीषण गर्मी में लालपुर वार्ड में पानी सफाई की बदहाल व्यवस्था पर भड़का जनाक्रोश, कांग्रेस ने निरीक्षण कर उठाई आवाज, 20 अप्रैल सोमवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार 44 डिग्री की भीषण गर्मी के बीच खैरागढ़ के वार्ड क्रमांक 10 लालपुर में पानी और सफाई की खराब व्यवस्था को लेकर लोगों में आक्रोश है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने वार्ड का निरीक्षण कर समस्याएं सुनीं। वार्डवासियों ने पेयजल संकट, गंदगी, नालियों की सफाई न होने और सार्वजनिक शौचालय में बिजली नहीं होने की शिकायत की। पार्षद पर निष्क्रियता का आरोप भी लगाया गया। कांग्रेस नेताओं ने नगर पालिका से व्यवस्था सुधार की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मूलभूत सुविधाएं बहाल नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।1
- तिल्दा नेवरा (रायपुर ग्रामीण): आईपीएल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले दो आरोपियों को तिल्दा नेवरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग ऐप पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक 05 सिंधी कैंप निवासी सोनू उर्फ हरीश नासानी अपने घर में ऑनलाइन सट्टा खेल रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। इसी दौरान पुलिस को एक अन्य सूचना मिली कि विशाल बाजार के पीछे गली में एक युवक स्कूटी पर बैठकर मोबाइल से सट्टा खेल रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अनीश बजाज को गिरफ्तार किया। उसके पास से मोबाइल फोन और स्कूटी जब्त की गई। जप्त सामग्री: 2 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 25,000 रुपये) स्कूटी (कीमत लगभग 35,000 रुपये) नगदी 40,166 रुपये ➡️ कुल जब्ती लगभग 1,00,166 रुपये पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं जब्त मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। आरोपी: सोनू उर्फ हरीश नासानी (33 वर्ष), सिंधी कैंप तिल्दा अनीश बजाज (25 वर्ष), सिंधी कैंप तिल्दा4
- डोमसरा में मासिक बैठक सम्पन्न, जैविक खेती और जल संरक्षण पर किसानों को किया गया जागरूक पंडरिया (कबीरधाम)। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत डोमसरा में कबीर किसान समूह द्वारा विशेष कार्यक्रम एवं मासिक बैठक का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ एग्रिकान समिति के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों को सतत कृषि पद्धतियों, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और बदलती कृषि परिस्थितियों के अनुरूप खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बेल वृक्ष की पूजा-अर्चना और वृक्षारोपण से हुई, जहां किसानों ने प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर समलिया साहू ने कहा कि अक्षय तृतीया खेती की नई शुरुआत का प्रतीक है और यह दिन समृद्धि एवं शुभ कार्यों के लिए विशेष महत्व रखता है। बैठक में रासायनिक खाद की संभावित कमी को देखते हुए किसानों को जैविक खेती अपनाने की सलाह दी गई। हरी खाद (सनई), ट्राइकोडर्मा, स्यूडोमोनास, राइजोबियम और पीएसबी जैसे बायो-इनपुट्स के उपयोग के साथ-साथ नीमास्त्र, जीवामृत और पंचपर्णी जैसे घरेलू जैविक घोलों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि इन उपायों से खेती की लागत घटेगी और मिट्टी की उर्वरता बढ़ेगी।1
- Post by गोविंद राम 92947315371
- मुंगेली में पुलिस ने “ऑपरेशन बाज” के तहत नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांजा, ब्राउन शुगर और अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार व सेवन में लिप्त लोगों पर सिटी कोतवाली पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है। बीएनएसएस की धाराओं के तहत सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। एसएसपी भोजराम पटेल ने साफ किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की गई है। #OperationBaaz #MungeliPolice #DrugFreeIndia #BreakingNews #PoliceAction #ChhattisgarhNews #CrimeNews #AntiDrug #HindiNews #BigAction1
- बादाम फेंककर याद दिलाने वाले मामले में नया मोड़।। अधिकारी का आया बड़ा बयान #ktnews #छत्तीसगढ़ #reels #trending #बिलासपुर1