झांसी मऊरानीपुर नवीन गल्ला मंडी में मंदिर परिसर में मजदूर का शव मिला, करंट से मौत की आशंका एंकर -मऊरानीपुर नवीन गल्ला मंडी में मजदूर की मौत की खबर सुनकर सैकडों मजदूर एकत्र हुए जानकारी के अनुसार मोहल्ला गांधीगंज। निवासी भगवान दास 40 वर्ष पुत्र मक्खन लाल विगत दिवस घर से गल्ला मंडी में मजदूरी करने गया था जब रात्रि में घर नहीं आया तो तलाश की किसी ने सूचना दी कि एक युवक मंदिर परिसर में लगे आम के वृक्ष के नीचे लोहे के पटिया पर मृत पड़ा हुआ मौके पर पुलिस पहुंची जांच में जुटी वही फॉरेंसिंग टीम पहुंची फोन से सूचना के विद्युत अधिकारी को बुलाया गया मौत का कारण विद्युत करंट बताया जा रहा मृतक के एक पुत्र दो पुत्री हे गरीबी हालत में परिवार के भरण पोषण के लिए मजदूरी किया करता था टीम के द्वारा बारीकी से जांच कर रही मौत विद्युत करंट से हुई या कोई ओर बजह यह पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
झांसी मऊरानीपुर नवीन गल्ला मंडी में मंदिर परिसर में मजदूर का शव मिला, करंट से मौत की आशंका एंकर -मऊरानीपुर नवीन गल्ला मंडी में मजदूर की मौत की खबर सुनकर सैकडों मजदूर एकत्र हुए जानकारी के अनुसार मोहल्ला गांधीगंज। निवासी भगवान दास 40 वर्ष पुत्र मक्खन
लाल विगत दिवस घर से गल्ला मंडी में मजदूरी करने गया था जब रात्रि में घर नहीं आया तो तलाश की किसी ने सूचना दी कि एक युवक मंदिर परिसर में लगे आम के वृक्ष के नीचे लोहे के पटिया पर मृत पड़ा हुआ
मौके पर पुलिस पहुंची जांच में जुटी वही फॉरेंसिंग टीम पहुंची फोन से सूचना के विद्युत अधिकारी को बुलाया गया मौत का कारण विद्युत करंट बताया जा रहा मृतक के एक पुत्र दो पुत्री हे गरीबी हालत में परिवार के भरण पोषण के लिए मजदूरी
किया करता था टीम के द्वारा बारीकी से जांच कर रही मौत विद्युत करंट से हुई या कोई ओर बजह यह पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
- हज़रत गैस वाले बाबा रहमतुल्लाह अलैह का 31 वा उर्स के मौके पर उर्स कमेटी द्वारा आज गैस वाले बाबा की दरगाह में चादर पेश झाँसी प्रेमनगर रेलवे कॉलोनी ठंडी सड़क प्राचीन दरगाह हज़रत गैस वाले बाबा रहमतुल्लाह अलैह का 31 वा उर्स के मौके पर उर्स कमेटी द्वारा आज गैस वाले बाबा की दरगाह में चादर पेश की गई। चादर दीनदयाल नगर अन्ना डिक्स वाले उर्स संयोजक/अध्यक्ष रिजवान भाई के आवास से गड़िया फाटक, प्रेमनगर थाना, नगरा बाजार ,नगरा हाट के मैदान होते हुए बाबा के स्थान पर पहुंची हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजरत गैस वाले बाबा का 31 वा उर्स हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा 8 मई 2026 को कव्वाली का प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा जिसमें हिंदुस्तान के मशहूर कव्वाल जुनैद सुल्तानी कव्वाली पेश करेंगे।1
- झांसी मोठ खिरिया घाट पर अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, रास्ते खुदवाया झांसी मोठ खिरिया घाट पर अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, रास्ते खुदवाया मोंठ (झांसी)। मोंठ तहसील क्षेत्र के खिरिया घाट और तालौड़ में अवैध बालू खनन की शिकायत मिलने पर एसडीएम अवनीश तिवारी ने सख्त कदम उठाए। मौके पर पहुंचकर उन्होंने जेसीबी मशीन से उस रास्ते की खुदाई करवा दी, जिसका उपयोग लंबे समय से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों द्वारा अवैध खनन के लिए किया जा रहा था। प्रशासन को लगातार सूचना मिल रही थी कि मोंठ थाना क्षेत्र के खिरिया घाट और शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के तालौड़ से बालू का अवैध उत्खनन किया जा रहा है और रात-दिन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से परिवहन किया जा रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने तत्काल मौके का निरीक्षण किया और खनन में प्रयुक्त रास्ते को पूरी तरह बाधित करा दिया, ताकि भविष्य में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। एसडीएम अवनीश तिवारी ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि खनन माफियाओं पर नजर रखी जाए और दोबारा ऐसी गतिविधियां सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे खनन पर प्रभावी रोक लगेगी।4
- रतनपुर मंदिर पर 201 सुंदरकांड पाठ सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित बड़े ही हर्ष का विषय है, कि आज रतनकुआं मंदिर सीपरी बाजार में रतनकुआं मंदिर कमेटी के संयोजक श्रीमान जितेंद्र कुमार साहू (जीतू माते) द्वारा संचालित सुंदरकांड एवं सामूहिक भंडारे के 201वें सप्ताह के दौरान हाई स्कूल, इंटर में उत्तीर्ण हुए मेधावी छात्र छात्राओं का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय रवि शर्मा जी सदर विधायक झांसी एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमान योगेंद्र साहू जी के कर कमलों द्वारा बच्चों को सम्मानितकिया गया। जिसमें सभी बच्चों को सर्टिफिकेट एवं 100 की नगद राशि के उपहार के माल्यार्पण कर सम्मानित करते हुए बच्चों के अभिभावकों को भी साल उढ़ा कर उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर रतनकुआं कमेटी के सम्मानित सदस्य श्रीमान पी के बुंदेला जी, मनोज साहू जी, प्रवेश श्रीवास्तव जी, प्रमोद सिंह एडवोकेट, अंकित साहू,कृष्णा साहू ,अनमोल साहू, नारायण सिंह नन्ना, बच्चू सिंह, ठाकुरदास,पुष्पेंद्र करोलिया, बलराम साहू, गोपाल कृष्ण बमेर वाले, एन डी साहू एडवोकेट, इं. अशोक साहू बमेर वाले, इं.वीरेंन साहू जी, रामदास साहू जी, श्रीमान गोविंद दास साहू जी (महामंत्री इंप्लाइज एसोसिएशन) के साथ बच्चों व महिलाओं की उपस्थिति में मंदिर प्रांगण में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी, योगीराज श्री कृष्ण महाराज जी, पवन पुत्र महाबली हनुमान महाराज, शंकर पार्वती, गौरी माता आदि की पूजा अर्चना आरती की गई। कार्यक्रम का संचालन गुरु प्रसाद साहू (संस्थापक स्नेही इंप्लाइज एसोसिएशन झांसी) के द्वारा किया गया।* *विदित हो कि उक्त सुंदरकांड पाठ एवं सामूहिक भंडारे का कार्यक्रम निरंतर विगत 3 वर्षों से संयोजक जितेंद्र कुमार की तरफ से आयोजित होता है। और प्रत्येक मंगलवार को कोई न कोई प्रतिभा जो कि किसी भी क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की है, का सम्मान किया जाता है। उसी क्रम में आज मेधावी छात्र छात्राओं काअभिनंदन समारोह भी आयोजित किया गया धन्यवाद*1
- झाँसी के बबीना थाना पुलिस ने चोरी के माल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया है।1
- झांसी की बबीना पुलिस ने आधी रात को एक 19 वर्षीय युवक को चोरी के कंप्यूटर सामान के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी विवेक प्रजापति उर्फ शाका से मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस, सीपीयू और यूपीएस बरामद हुए हैं। पुलिस ने उसे माननीय न्यायालय झांसी के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया है।1
- *कांग्रेस का बड़ा ऐलान 7 मई को ग्वालियर रायरू तिराहा हाईवे पर चक्का जाम किया जायेगा* *कांग्रेस का बड़ा ऐलान 7 मई को ग्वालियर रायरू तिराहा हाईवे पर चक्का जाम किया जायेगा* पंकज श्रीवास्तव दतिया.. दतिया किसानों की समस्याओं ओर गेहूं खरीदी व्यवस्थाओं में कथित अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने बड़ा आंदोलन करने का फैसला किया है जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री महेंद्र बौद्ध के निवास पर आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया 7 मई को सुबह 11 बजे मुंबई -आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-3) पर एक दिवसीय चक्का जाम किया जाएगा यह आंदोलन 11 जिलों में लगभग 747 किलोमीटर क्षेत्र में एक साथ होगा बैठक में मुख्य अतिथि रूप जिला संगठन प्रभारी रामलखन दंडोतिया उपस्थित बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा द्वारा की गई बैठक का संचालन नरेंद्र गुर्जर जिला कांग्रेस संगठन महासचिव ने किया विशिष्ट अतिथि रूप में विधानसभा प्रभारी दशरथ सिंह गुर्जर,सेवढ़ा विधानसभा प्रभारी योगेन्द्र तोमर,पूर्व विधायक घनश्याम सिंह,वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री महेंद्र बौद्ध, पूर्व विधायक राधे लाल बघेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक,भांडेर विधानसभा प्रभारी जसवंत बघेल आदि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि राम लखन दंडोतिया ने कहा कि प्रदेश में किसान गंभीर संकट से गुजर रहा है सरकार उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रही है उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसानों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने का प्रयास है अशोक दांगी बगदा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा भाजपा सरकार में किसानों के साथ जो खेल खेला जा रहा है वह किसान की पीड़ा दायक है उन्होंने बताया कि चक्का जाम का मुख्य केंद विंदु ग्वालियर के पास रायरू तिराहा रहेगा 7 मई को दतिया से जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचकर कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता चक्का जाम करके किसानों की आवाज को बुलंद करेंगे। अवसर पर संगठन प्रभारी राम लखन सिंह दंडोतिया,जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,पूर्व विधायक घनश्याम सिंह,पूर्व मंत्री महेंद्र बौद्ध,दतिया विधानसभा प्रभारी दशरथ सिंह गुर्जर सेवढ़ा विधानसभा प्रभारी योगेंद्र तोमर,वरिष्ठ कांग्रेस नेता ठाकुर दास सिंह,वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक,पूर्व विधायक राधे लाल बघेल,जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,विधानसभा प्रभारी जसवंत बघेल,पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रामकिंकर गुर्जर,शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला,अंबिका शर्मा,जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे.2
- भैंस चोरी गैंग का पर्दाफाश : 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 7 भैंसे, अर्टिका कार व ₹2.50 लाख बरामद दतिया। दतिया पुलिस ने भैंस चोरी की लगातार बढ़ रही घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर आदतन चोरों को गिरफ्तार कर अहम सफलता हासिल की है। थाना दुरसडा और थाना उनाव की संयुक्त टीम ने आरोपियों के कब्जे से कुल 7 भैंसे (दुरसडा से 5 और उनाव से 2), चोरी की भैंसों की बिक्री से खरीदी गई एक अर्टिका कार और ₹2.50 लाख नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में बीते कुछ महीनों से भैंस चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। 3 दिसंबर 2025 को ग्राम सबदलपुर निवासी आरती अहिरवार की 2 भैंस चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद 29 अप्रैल 2026 को ग्राम भोय निवासी दयानंद पाल की 16 भैंस और 1 मई 2026 को ग्राम बीकर निवासी मीना कुशवाहा की 5 भैंस चोरी होने के मामले दर्ज हुए। इन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। मामलों की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। थाना प्रभारी उनाव उपनिरीक्षक यतेन्द्र सिंह भदौरिया और थाना प्रभारी दुरसडा उपनिरीक्षक सविता शर्मा के नेतृत्व में टीम ने लगातार पतारसी की। 2 मई 2026 को मुखबिर सूचना पर ग्राम नरगढ़ के पास दबिश देकर अशोक यादव और धर्मेन्द्र यादव को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने भैंस चोरी की कई वारदातें कबूल कीं। पुलिस ने बरामदगी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। साथ ही अन्य फरार आरोपियों, घटना में प्रयुक्त वाहनों और शेष चोरी गई भैंसों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों की सराहनीय भूमिका रही, जिनकी तत्परता से यह बड़ी सफलता संभव हो सकी।1
- झांसी मऊरानीपुर नवीन गल्ला मंडी में मंदिर परिसर में मजदूर का शव मिला, करंट से मौत की आशंका एंकर -मऊरानीपुर नवीन गल्ला मंडी में मजदूर की मौत की खबर सुनकर सैकडों मजदूर एकत्र हुए जानकारी के अनुसार मोहल्ला गांधीगंज। निवासी भगवान दास 40 वर्ष पुत्र मक्खन लाल विगत दिवस घर से गल्ला मंडी में मजदूरी करने गया था जब रात्रि में घर नहीं आया तो तलाश की किसी ने सूचना दी कि एक युवक मंदिर परिसर में लगे आम के वृक्ष के नीचे लोहे के पटिया पर मृत पड़ा हुआ मौके पर पुलिस पहुंची जांच में जुटी वही फॉरेंसिंग टीम पहुंची फोन से सूचना के विद्युत अधिकारी को बुलाया गया मौत का कारण विद्युत करंट बताया जा रहा मृतक के एक पुत्र दो पुत्री हे गरीबी हालत में परिवार के भरण पोषण के लिए मजदूरी किया करता था टीम के द्वारा बारीकी से जांच कर रही मौत विद्युत करंट से हुई या कोई ओर बजह यह पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।4