logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Sarangarh news : बालपुर धरने मे नया मोड़! FIR दर्ज.. स्कूल मे ताला लगाने का आरोप || बदहाल स्कूल,सड़क 17 तारीख से स्कूली बच्चे और ग्रामीण स्कूल और सडक बनवाने के लिए धरने पर बैठे है वही 19 तारीख को सेजेस बालपुर में विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने के आरोप मे मामले में पुलिस ने ग्राम पंचायत बालपुर के उपसरपंच कैलाश राय एवं अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामला 19 अगस्त 2026 की सुबह का है। प्राप्त शिकायत के अनुसार, उपसरपंच कैलाश राय अपने अन्य सदस्यों के साथ विद्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया गया, जिससे विद्यालय पहुंचे विद्यार्थियों को करीब आधे घंटे तक स्कूल भवन के बाहर रहना पड़ा। शिकायत में विद्यार्थियों को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बाध्य करने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के कारण विद्यार्थियों की नियमित शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हुईं तथा उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ा। विद्यालय प्रशासन और ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं शैक्षणिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मामले की सूचना प्रशासन को दी गई। मामले में प्राप्त लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने BNS की धारा 126(2), 221 एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, निर्बाध पठन-पाठन एवं शैक्षणिक वातावरण बनाए रखना प्राथमिकता है। कैलास राय ने इसे बेबुनियाद बताया - इस fir होने के बाद खुद कैलास राय ने वीडियो जारी कर इसे बेबुनियाद बताया है और षड़यंत्र कारी बताया उन्होंने कहा है की कुछ लोग नहीं चाहते की ऐ आंदोलन चले इसे किसी तरह बंद कराया जाये इसलिए FIR से हमें डराने और फ़साने की कोशिश कर रहे बच्चों का भी एक वीडियो वाइरल हो रहा जिसमे कुछ बच्चे खुद कह रहे की स्कूल मे लगा ताला तब तक नहीं खुलेगा जब तक हमारा स्कूल नहीं बनवाते आंदोलन ऐसे ही जारी रहेगा

21 hrs ago
user_पत्रकारिकता
पत्रकारिकता
Local News Reporter सारंगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़•
21 hrs ago

Sarangarh news : बालपुर धरने मे नया मोड़! FIR दर्ज.. स्कूल मे ताला लगाने का आरोप || बदहाल स्कूल,सड़क 17 तारीख से स्कूली बच्चे और ग्रामीण स्कूल और सडक बनवाने के लिए धरने पर बैठे है वही 19 तारीख को सेजेस बालपुर में विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने के आरोप मे मामले में पुलिस ने ग्राम पंचायत बालपुर के उपसरपंच कैलाश राय एवं अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामला 19 अगस्त 2026 की सुबह का है। प्राप्त शिकायत के अनुसार, उपसरपंच कैलाश राय अपने अन्य सदस्यों के साथ विद्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया गया, जिससे विद्यालय पहुंचे विद्यार्थियों को करीब आधे घंटे तक स्कूल भवन के बाहर रहना पड़ा। शिकायत में विद्यार्थियों को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बाध्य करने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के कारण विद्यार्थियों की नियमित शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हुईं तथा उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ा। विद्यालय प्रशासन और ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं शैक्षणिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मामले की सूचना प्रशासन को दी गई। मामले में प्राप्त लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने BNS की धारा 126(2), 221 एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, निर्बाध पठन-पाठन एवं शैक्षणिक वातावरण बनाए रखना प्राथमिकता है। कैलास राय ने इसे बेबुनियाद बताया - इस fir होने के बाद खुद कैलास राय ने वीडियो जारी कर इसे बेबुनियाद बताया है और षड़यंत्र कारी बताया उन्होंने कहा है की कुछ लोग नहीं चाहते की ऐ आंदोलन चले इसे किसी तरह बंद कराया जाये इसलिए FIR से हमें डराने और फ़साने की कोशिश कर रहे बच्चों का भी एक वीडियो वाइरल हो रहा जिसमे कुछ बच्चे खुद कह रहे की स्कूल मे लगा ताला तब तक नहीं खुलेगा जब तक हमारा स्कूल नहीं बनवाते आंदोलन ऐसे ही जारी रहेगा

More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • बिलासपुर रेंज में साइबर अपराध पर आईजी सख्त, फर्जी SIM बेचने वालों पर FIR के निर्देश, बिलासपुर रेंज में साइबर अपराध पर आईजी सख्त, फर्जी SIM बेचने वालों पर FIR के निर्देश, साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग ने साइबर थानों और साइबर सेल की समीक्षा बैठक ली। बैठक में रेंज के सभी साइबर थानों के अधिकारियों और प्रभारियों से साइबर अपराधों की स्थिति की जानकारी ली गई। आईजी ने साइबर पोर्टल पर लंबित शिकायतों और FIR का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। रेंज के सभी थानों को रोजाना नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर लॉगिन करने और प्राप्त शिकायतों पर उसी दिन कार्रवाई करने को कहा गया। वहीं, फर्जी या संदिग्ध SIM बेचने और एक्टिवेट करने वाले POS एजेंटों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में साइबर ठगी के मामलों में बैंकों में होल्ड की गई राशि को पीड़ितों के खातों में जल्द वापस कराने पर भी जोर दिया गया। 15 दिन से ज्यादा पुराने बैंक होल्ड मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा ठगी में इस्तेमाल मोबाइल नंबर, IP एड्रेस, WhatsApp और Telegram अकाउंट को ब्लॉक कराने तथा गिरफ्तार साइबर अपराधियों की जानकारी ‘समन्वय पोर्टल’ पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए। आईजी राम गोपाल गर्ग ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि साइबर अपराधों पर कार्रवाई में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत मिलनी चाहिए।
    1
    बिलासपुर रेंज में साइबर अपराध पर आईजी सख्त, फर्जी SIM बेचने वालों पर FIR के निर्देश,

बिलासपुर रेंज में साइबर अपराध पर आईजी सख्त, फर्जी SIM बेचने वालों पर FIR के निर्देश,
साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग ने साइबर थानों और साइबर सेल की समीक्षा बैठक ली। बैठक में रेंज के सभी साइबर थानों के अधिकारियों और प्रभारियों से साइबर अपराधों की स्थिति की जानकारी ली गई।
आईजी ने साइबर पोर्टल पर लंबित शिकायतों और FIR का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। रेंज के सभी थानों को रोजाना नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर लॉगिन करने और प्राप्त शिकायतों पर उसी दिन कार्रवाई करने को कहा गया।
वहीं, फर्जी या संदिग्ध SIM बेचने और एक्टिवेट करने वाले POS एजेंटों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में साइबर ठगी के मामलों में बैंकों में होल्ड की गई राशि को पीड़ितों के खातों में जल्द वापस कराने पर भी जोर दिया गया। 15 दिन से ज्यादा पुराने बैंक होल्ड मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा ठगी में इस्तेमाल मोबाइल नंबर, IP एड्रेस, WhatsApp और Telegram अकाउंट को ब्लॉक कराने तथा गिरफ्तार साइबर अपराधियों की जानकारी ‘समन्वय पोर्टल’ पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए।
आईजी राम गोपाल गर्ग ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि साइबर अपराधों पर कार्रवाई में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत मिलनी चाहिए।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    15 hrs ago
  • बाकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई डकैती के मामलों का किया खुलासा
    1
    बाकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई डकैती के मामलों का किया खुलासा
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • सुप्रभात दोस्तों कुछ दिन पहले बिलासपुर में हुई झमाझम बारिश
    1
    सुप्रभात दोस्तों कुछ दिन पहले बिलासपुर में हुई झमाझम बारिश
    user_Hari Sharma Sharma
    Hari Sharma Sharma
    अकलतरा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • कुसमुंडा खदान में 'सोनू मोनू कंपनी' के खिलाफ कर्मचारियों का फूटा गुस्सा; HPC दर और बदहाल रास्तों को लेकर खोला मोर्चा कोरबा: एसईसीएल (SECL) की प्रमुख कुसमुंडा कोयला खदान परिसर में सोनू मोनू कंपनी के अंतर्गत कार्यरत चालकों (ड्राइवर्स), हेल्परों और सुपरवाइजरों के बीच भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। सोनू मोनू कंपनी द्वारा किए जा रहे कथित शोषण, सुरक्षा मानकों की अनदेखी और उचित HPC (हाई पावर कमेटी) वेतन दर न मिलने से क्षुब्ध होकर कर्मचारियों ने खदान परिसर में ही उग्र प्रदर्शन किया और एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। ​बदहाल रास्ते और जान-माल का जोखिम प्रदर्शन कर रहे सोनू मोनू कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि बरसात के मौसम में खदान के भीतर की सड़कें बेहद जर्जर और खतरनाक स्थिति में पहुंच चुकी हैं। इसके बावजूद सोनू मोनू कंपनी के प्रबंधन द्वारा उनसे जबरन भारी वाहन चलवाए जा रहे हैं। कर्मचारियों ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि इस खराब रास्ते के कारण यदि किसी गाड़ी में कोई टूट-फूट या तकनीकी फॉल्ट आता है, तो उसकी पूरी जवाबदेही सोनू मोनू कंपनी के संबंधित इंचार्ज और अधिकारियों की होगी, न कि गरीब ड्राइवरों की। ​HPC दर न मिलने पर जताई भारी नाराजगी प्रदर्शन के दौरान जब कर्मचारियों से पूछा गया कि किसे-किसे निर्धारित HPC दर के अनुसार वेतन/भुगतान नहीं मिल रहा है, तो सोनू मोनू कंपनी के सभी उपस्थित कर्मचारियों, ड्राइवरों और सुपरवाइजरों ने एक स्वर में हाथ उठाकर अपना विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सोनू मोनू कंपनी उन्हें उनके जायज हक और नियमानुसार तय HPC रेट से वंचित रख रही है। ​आंदोलन और काम बंद करने की चेतावनी कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि सोनू मोनू कंपनी जल्द से जल्द सभी कर्मचारियों के लिए नियमानुसार HPC दर लागू नहीं करती है और खदान के रास्तों की स्थिति में सुधार नहीं कराती है, तो वे कंपनी के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे। ​प्रदर्शन के अंत में सभी कर्मचारियों ने "जय जोहार, जय छत्तीसगढ़" के नारों के साथ अपनी एकजुटता दिखाई और चेतावनी दी कि यदि सोनू मोनू कंपनी ने मांगें पूरी नहीं कीं, तो खदान का कामकाज पूरी तरह ठप कर दिया जाएगा।
    2
    कुसमुंडा खदान में 'सोनू मोनू कंपनी' के खिलाफ कर्मचारियों का फूटा गुस्सा; HPC दर और बदहाल रास्तों को लेकर खोला मोर्चा
कोरबा: एसईसीएल (SECL) की प्रमुख कुसमुंडा कोयला खदान परिसर में सोनू मोनू कंपनी के अंतर्गत कार्यरत चालकों (ड्राइवर्स), हेल्परों और सुपरवाइजरों के बीच भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। सोनू मोनू कंपनी द्वारा किए जा रहे कथित शोषण, सुरक्षा मानकों की अनदेखी और उचित HPC (हाई पावर कमेटी) वेतन दर न मिलने से क्षुब्ध होकर कर्मचारियों ने खदान परिसर में ही उग्र प्रदर्शन किया और एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की।
​बदहाल रास्ते और जान-माल का जोखिम
प्रदर्शन कर रहे सोनू मोनू कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि बरसात के मौसम में खदान के भीतर की सड़कें बेहद जर्जर और खतरनाक स्थिति में पहुंच चुकी हैं। इसके बावजूद सोनू मोनू कंपनी के प्रबंधन द्वारा उनसे जबरन भारी वाहन चलवाए जा रहे हैं। कर्मचारियों ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि इस खराब रास्ते के कारण यदि किसी गाड़ी में कोई टूट-फूट या तकनीकी फॉल्ट आता है, तो उसकी पूरी जवाबदेही सोनू मोनू कंपनी के संबंधित इंचार्ज और अधिकारियों की होगी, न कि गरीब ड्राइवरों की।
​HPC दर न मिलने पर जताई भारी नाराजगी
प्रदर्शन के दौरान जब कर्मचारियों से पूछा गया कि किसे-किसे निर्धारित HPC दर के अनुसार वेतन/भुगतान नहीं मिल रहा है, तो सोनू मोनू कंपनी के सभी उपस्थित कर्मचारियों, ड्राइवरों और सुपरवाइजरों ने एक स्वर में हाथ उठाकर अपना विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सोनू मोनू कंपनी उन्हें उनके जायज हक और नियमानुसार तय HPC रेट से वंचित रख रही है।
​आंदोलन और काम बंद करने की चेतावनी
कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि सोनू मोनू कंपनी जल्द से जल्द सभी कर्मचारियों के लिए नियमानुसार HPC दर लागू नहीं करती है और खदान के रास्तों की स्थिति में सुधार नहीं कराती है, तो वे कंपनी के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे।
​प्रदर्शन के अंत में सभी कर्मचारियों ने "जय जोहार, जय छत्तीसगढ़" के नारों के साथ अपनी एकजुटता दिखाई और चेतावनी दी कि यदि सोनू मोनू कंपनी ने मांगें पूरी नहीं कीं, तो खदान का कामकाज पूरी तरह ठप कर दिया जाएगा।
    user_Manoj
    Manoj
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    18 min ago
  • OTP, UPI PIN और फर्जी लिंक से रहें सावधान, कोरबा पुलिस ने 3 हजार छात्रों को किया जागरूक कोरबा पुलिस ने साइबर जागृति अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर करीब 3 हजार विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी। कोतवाली, बालको, दर्री, दीपका, बांकीमोंगरा, सिविल लाइन, पाली,बांगो,रजगामार,चैतमा सहित अन्य क्षेत्रों के स्कूल-कॉलेजों में पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को UPI फ्रॉड, बैंक फ्रॉड और साइबर ठगी के तरीकों से अवगत कराया। पुलिस ने OTP, UPI PIN और पासवर्ड किसी से साझा नहीं करने तथा अनजान लिंक, फर्जी कॉल और संदिग्ध APK फाइल से सावधान रहने की अपील की। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें या ऑनलाइन रिपोर्ट करें। समय पर शिकायत से ठगी की रकम रोकने में मदद मिल सकती है।
    3
    OTP, UPI PIN और फर्जी लिंक से रहें सावधान, कोरबा पुलिस ने 3 हजार छात्रों को किया जागरूक
कोरबा पुलिस ने साइबर जागृति अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर करीब 3 हजार विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी।
कोतवाली, बालको, दर्री, दीपका, बांकीमोंगरा, सिविल लाइन, पाली,बांगो,रजगामार,चैतमा सहित अन्य क्षेत्रों के स्कूल-कॉलेजों में पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को UPI फ्रॉड, बैंक फ्रॉड और साइबर ठगी के तरीकों से अवगत कराया।
पुलिस ने OTP, UPI PIN और पासवर्ड किसी से साझा नहीं करने तथा अनजान लिंक, फर्जी कॉल और संदिग्ध APK फाइल से सावधान रहने की अपील की।
साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें या ऑनलाइन रिपोर्ट करें। समय पर शिकायत से ठगी की रकम रोकने में मदद मिल सकती है।
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • चुंचरुंगपुर से रावन 5 किलोमीटर तक रोड़ बहुत ही जर्जर है जो बलौदा बाजार के लिए मुख्य मार्ग है आय दिन हो रहा है दुर्घटना शासन प्रशासन और नहीं कोई अधिकारी, जनप्रतिनिधि सुध लेने नहीं पहुंचते उठ रहे हैं सवाल। सड़क या मौत का गड्ढा?चुंचरुंगपुर से बलौदा बाजार जाने वाले मुख्य मार्ग बदहाली से बढ़ती खतरा प्रशासन और अधिकारी, कंपनी प्रबंधन पर उठे सवाल कौन है जिम्मेदार। पलारी ब्लाक के ग्राम पंचायत चुंचरूंगपुर से रावन तक 5 किलोमीटर तक रोड़ बहुत ही जर्जर है यह रोड़ बलौदा बाजार के लिए मुख्य मार्ग से जुड़ा हुआ है जो कई सालों से बहुत ही ख़राब दैनि स्थिति में है न तो शासन प्रशासन इसमें ध्यान दें रहें हैं नहीं कोई ईसे देखने के लिए आ रहें हैं सड़क पर बने बड़े बड़े गड्ढे बारीश के दौरान जलभराव और किचड़ के कारण इस मार्ग से गुजरना लोगों के लिए परेशानी के साथ साथ जोखिम भरा हो गया है रोजाना इस सड़क से स्कूली बच्चे,किसान, ग्रामीण, व्यापारी, सुबह साम हजारों कि संख्या में आवागमन करते हैं और तो और इस सड़क से छोटे बड़े वाहन भी गुजरते हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि न ही शासन बना रहा है ना ही पास में लगा हुआ सीमेंट कंपनी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है इस रोड़ में आय दिन छोटे मोटे दुर्घटना घटती रहती है स्कूली बच्चे बहुत ही डरे सहमें हुए अपने जान को जोखिम डाल कर स्कूल जाते हैं लोगो का कहना है कि कहीं कोई बड़ी दुर्घटना न घट जाए कई बार चुंचरुंगपुर के ग्रामीण अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी प्रबंधन से सीकायत कर चुके हैं फिर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है न ही साशन प्रशासन के कोई जवाबदार अधिकारी आ करके निरीक्षण कर नहीं गया कहें जाएं तो यहां के भोले भाले जनता का कोई सुनवाई नहीं हो रहा है सिर्फ ओट बैंकिंग के समय बड़े जनप्रतिनिधि आते हैं बड़े बड़े वादे करके चले जाते हैं फिर जीतने के बाद कोई पुछाडी नहीं रहता है केवल कागजी कार्रवाई टेबल तक सीमित रह जाता है आश्वासन देकर चुप बैठ जाता है और ना ही कंपनी प्रबंधन को जबकि चुंचरुंगपुर आश्रीत गांव होने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है कभी कभी कंपनी प्रबंधन छोटे छोटे गड्ढों में वेस्ट मटेरियल डाल कर रख दिया जाता है फिर कुछ दिनों बाद यह रोड़ ज्यौ का त्यौ हो जाता है गर्मी के दिनों में बड़े बड़े कंपनी के गाड़ी चलाने से धूल दस्ट उड़ने से ग्रामीणों को अपने सेहत की खीलवाड झेलना भी पड़ता है बारीश के एक महीने में अभी तक आठ से दस स्कूली बच्चे कई बार गीर कर गंभीर चोट भी लग चुका है कंपनी में कार्य करने जाने वाले मजदूर भी आने जाने समय जर्जर रोड़ के चलते कई बार गंभीर चोट का शिकार हो चुका है फिर भी शासन प्रशासन और कंपनी प्रबंधन किसी प्रकार का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है ग्रामीणों का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति गंभीर चोट पहुंचता है तो शासन प्रशासन और कंपनी प्रबंधन स्वयं जिम्मेदार रहेगा।
    4
    चुंचरुंगपुर से रावन 5 किलोमीटर तक रोड़ बहुत ही जर्जर है जो बलौदा बाजार के लिए मुख्य मार्ग है आय दिन हो रहा है दुर्घटना शासन प्रशासन और नहीं कोई अधिकारी, जनप्रतिनिधि सुध लेने नहीं पहुंचते उठ रहे हैं सवाल।
सड़क या मौत का गड्ढा?चुंचरुंगपुर से बलौदा बाजार जाने वाले मुख्य मार्ग बदहाली से बढ़ती खतरा प्रशासन और अधिकारी, कंपनी प्रबंधन पर उठे सवाल कौन है जिम्मेदार।
पलारी ब्लाक के ग्राम पंचायत चुंचरूंगपुर से रावन तक 5 किलोमीटर तक रोड़ बहुत ही जर्जर है यह रोड़ बलौदा बाजार के लिए मुख्य मार्ग से जुड़ा हुआ है जो कई सालों से बहुत ही ख़राब दैनि स्थिति में है न तो शासन प्रशासन इसमें ध्यान दें रहें हैं नहीं कोई ईसे देखने के लिए आ रहें हैं सड़क पर बने बड़े बड़े गड्ढे बारीश के दौरान जलभराव और किचड़ के कारण इस मार्ग से गुजरना लोगों के लिए परेशानी के साथ साथ जोखिम भरा हो गया है रोजाना इस सड़क से स्कूली बच्चे,किसान, ग्रामीण, व्यापारी, सुबह साम हजारों कि संख्या में आवागमन करते हैं और तो और इस सड़क से छोटे बड़े वाहन भी गुजरते हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि न ही शासन बना रहा है ना ही पास में लगा हुआ सीमेंट कंपनी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है इस रोड़ में आय दिन छोटे मोटे दुर्घटना घटती रहती है स्कूली बच्चे बहुत ही डरे सहमें हुए अपने जान को जोखिम डाल कर स्कूल जाते हैं लोगो का कहना है कि कहीं कोई बड़ी दुर्घटना न घट जाए कई बार चुंचरुंगपुर के ग्रामीण अल्ट्राटेक सीमेंट  कंपनी प्रबंधन से सीकायत कर चुके हैं फिर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है न ही साशन प्रशासन के कोई जवाबदार अधिकारी आ करके निरीक्षण कर नहीं गया कहें जाएं तो यहां के भोले भाले जनता का कोई सुनवाई नहीं हो रहा है सिर्फ ओट बैंकिंग के समय बड़े जनप्रतिनिधि आते हैं बड़े बड़े वादे करके चले जाते हैं फिर जीतने के बाद कोई पुछाडी नहीं रहता है केवल कागजी कार्रवाई टेबल तक सीमित रह जाता है आश्वासन देकर चुप बैठ जाता है और ना ही कंपनी प्रबंधन को जबकि चुंचरुंगपुर आश्रीत गांव होने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है कभी कभी कंपनी प्रबंधन छोटे छोटे गड्ढों में वेस्ट मटेरियल डाल कर रख दिया जाता है फिर कुछ दिनों बाद यह रोड़ ज्यौ का त्यौ हो जाता है गर्मी के दिनों में बड़े बड़े कंपनी के गाड़ी चलाने से धूल दस्ट उड़ने से ग्रामीणों को अपने सेहत की खीलवाड झेलना भी पड़ता है बारीश के एक महीने में अभी तक आठ से दस स्कूली बच्चे कई बार गीर कर गंभीर चोट भी लग चुका है कंपनी में कार्य करने जाने वाले मजदूर भी आने जाने समय जर्जर रोड़ के चलते कई बार गंभीर चोट का शिकार हो चुका है फिर भी शासन प्रशासन और कंपनी प्रबंधन किसी प्रकार का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है ग्रामीणों का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति गंभीर चोट पहुंचता है तो शासन प्रशासन और कंपनी प्रबंधन स्वयं जिम्मेदार रहेगा।
    user_Hariom .Vishwakarma . रीपोर्ट
    Hariom .Vishwakarma . रीपोर्ट
    बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • नशीले इंजेक्शन-टैबलेट के साथ युवक गिरफ्तार,कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला।
    1
    नशीले इंजेक्शन-टैबलेट के साथ युवक गिरफ्तार,कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • देवाधीदेव सिद्ध बघर्रा पाठ महाराज भगवान नृसिंहनाथ की शरण में आने से पूर्ण होती हैं सभी मनोकामनाएं बिलासपुर सकरी स्थित हाँफा के प्रसिद्ध और जाग्रत आध्यात्मिक केंद्र हाँफा में स्थित देवाधीदेव सिद्ध बघर्रा पाठ महाराज भगवान नृसिंहनाथ की महिमा निराली है ऐसी अटूट मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन और पूरी श्रद्धा के साथ भगवान नृसिंहनाथ के दरबार में हाजिरी लगाता है, उसके जीवन के सारे कष्ट और संकट स्वतः ही समाप्त हो जाते हैं प्राचीन काल से ही हाँफा का यह पवित्र स्थल आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का मुख्य केंद्र रहा है प्रतिदिन दूर-दराज से पहुँचने वाले भक्त भगवान सिद्ध बघर्रा पाठ महाराज नृसिंह नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि सच्चे भाव से की गई यहाँ की पूजा कभी निष्फल नहीं होती मुख्य पुजारी आचार्य धनेश उपाध्याय जी ने भगवान नृसिंहनाथ की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस सिद्ध पीठ की ऊर्जा अत्यंत तीव्र और दिव्य है उन्होंने बताया कि जो भी श्रद्धालु यहाँ आकर नियमानुसार पूजा-अर्चना और बघर्रा पाठ महाराज की आराधना करता है, उसे विशेष फल की प्राप्ति होती है आचार्य जी के अनुसार भगवान नृसिंहनाथ अपने भक्तों की रक्षा ठीक उसी तरह करते हैं जैसे उन्होंने आदि काल में भक्त प्रह्लाद की थी भगवान नृसिंहनाथ के स्मरण मात्र से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है सच्चे मन से पूजा करने वाले प्रत्येक भक्त की हर जायज़ मुराद पूरी होती है जीवन में आने वाले शत्रुओं, बाधाओं और भय का नाश होता है मंदिर परिसर में प्रत्येक गुरुवार को मानसभक्तों द्वारा श्री रामचरितमानस का पाठ एवं गायन का आयोजन होता है एवं विशेष पूजन, हवन और महाआरती के पश्चात भव्य भंडारा का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर धर्म लाभ कमाते हैं आचार्य धनेश उपाध्याय जी के सानिध्य में होने वाले इन अनुष्ठानों से पूरे क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि का माहौल बना रहता है ।
    1
    देवाधीदेव सिद्ध बघर्रा पाठ महाराज भगवान नृसिंहनाथ की शरण में आने से पूर्ण होती हैं सभी मनोकामनाएं 
बिलासपुर सकरी स्थित हाँफा के प्रसिद्ध और जाग्रत आध्यात्मिक केंद्र हाँफा में स्थित देवाधीदेव सिद्ध बघर्रा पाठ महाराज भगवान नृसिंहनाथ की महिमा निराली है  ऐसी अटूट मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन और पूरी श्रद्धा के साथ भगवान नृसिंहनाथ के दरबार में हाजिरी लगाता है, उसके जीवन के सारे कष्ट और संकट स्वतः ही समाप्त हो जाते हैं  प्राचीन काल से ही हाँफा का यह पवित्र स्थल आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का मुख्य केंद्र रहा है प्रतिदिन दूर-दराज से पहुँचने वाले भक्त भगवान  सिद्ध बघर्रा पाठ महाराज नृसिंह नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि सच्चे भाव से की गई यहाँ की पूजा कभी निष्फल नहीं होती मुख्य पुजारी आचार्य धनेश उपाध्याय जी ने भगवान नृसिंहनाथ की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस सिद्ध पीठ की ऊर्जा अत्यंत तीव्र और दिव्य है उन्होंने बताया कि जो भी श्रद्धालु यहाँ आकर नियमानुसार पूजा-अर्चना और बघर्रा पाठ महाराज की आराधना करता है, उसे विशेष फल की प्राप्ति होती है आचार्य जी के अनुसार भगवान नृसिंहनाथ अपने भक्तों की रक्षा ठीक उसी तरह करते हैं जैसे उन्होंने आदि काल में भक्त प्रह्लाद की थी भगवान नृसिंहनाथ के स्मरण मात्र से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है सच्चे मन से पूजा करने वाले प्रत्येक भक्त की हर जायज़ मुराद पूरी होती है जीवन में आने वाले शत्रुओं, बाधाओं और भय का नाश होता है मंदिर परिसर में प्रत्येक गुरुवार को मानसभक्तों द्वारा श्री रामचरितमानस का पाठ एवं गायन का आयोजन होता है  एवं विशेष पूजन, हवन और महाआरती के  पश्चात भव्य भंडारा का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर धर्म लाभ कमाते हैं आचार्य धनेश उपाध्याय जी के सानिध्य में होने वाले इन अनुष्ठानों से पूरे क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि का माहौल बना रहता है ।
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • शिवसागर थाना क्षेत्र डिहरा गांव में पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री छापा मारकर हथियार जब्त किया है हथियार के साथ गिरफ्तार भी किया है पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जब कार्रवाई की तो चार देशी कट्टा दो देशी बंदूक कई निर्मित कट्टा हथियार बनाने का औजार लेथ मशीन सहित अन्य सामान बरामद हुआ है वही मौका से नागेंद्र शर्मा नामक एक हथियार बनाने वाले कारीगर धंधे बाज गिरफ्तार हुआ है
    1
    शिवसागर थाना क्षेत्र डिहरा गांव में पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री छापा मारकर हथियार जब्त किया है 
हथियार के साथ गिरफ्तार भी किया है पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जब कार्रवाई की तो चार देशी कट्टा दो देशी बंदूक कई निर्मित कट्टा हथियार बनाने का औजार लेथ मशीन सहित अन्य सामान बरामद हुआ है वही मौका से नागेंद्र शर्मा नामक एक हथियार बनाने वाले कारीगर धंधे बाज गिरफ्तार हुआ है
    user_Sarju Kumar Patrakar
    Sarju Kumar Patrakar
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.