Shuru
Apke Nagar Ki App…
नशीले इंजेक्शन-टैबलेट के साथ युवक गिरफ्तार,कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला।
Raigarh Chhattisgarh
नशीले इंजेक्शन-टैबलेट के साथ युवक गिरफ्तार,कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला।
More news from Chhattisgarh and nearby areas
- बिलासपुर रेंज में साइबर अपराध पर आईजी सख्त, फर्जी SIM बेचने वालों पर FIR के निर्देश, बिलासपुर रेंज में साइबर अपराध पर आईजी सख्त, फर्जी SIM बेचने वालों पर FIR के निर्देश, साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग ने साइबर थानों और साइबर सेल की समीक्षा बैठक ली। बैठक में रेंज के सभी साइबर थानों के अधिकारियों और प्रभारियों से साइबर अपराधों की स्थिति की जानकारी ली गई। आईजी ने साइबर पोर्टल पर लंबित शिकायतों और FIR का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। रेंज के सभी थानों को रोजाना नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर लॉगिन करने और प्राप्त शिकायतों पर उसी दिन कार्रवाई करने को कहा गया। वहीं, फर्जी या संदिग्ध SIM बेचने और एक्टिवेट करने वाले POS एजेंटों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में साइबर ठगी के मामलों में बैंकों में होल्ड की गई राशि को पीड़ितों के खातों में जल्द वापस कराने पर भी जोर दिया गया। 15 दिन से ज्यादा पुराने बैंक होल्ड मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा ठगी में इस्तेमाल मोबाइल नंबर, IP एड्रेस, WhatsApp और Telegram अकाउंट को ब्लॉक कराने तथा गिरफ्तार साइबर अपराधियों की जानकारी ‘समन्वय पोर्टल’ पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए। आईजी राम गोपाल गर्ग ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि साइबर अपराधों पर कार्रवाई में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत मिलनी चाहिए।1
- Sarangarh news : बालपुर धरने मे नया मोड़! FIR दर्ज.. स्कूल मे ताला लगाने का आरोप || बदहाल स्कूल,सड़क 17 तारीख से स्कूली बच्चे और ग्रामीण स्कूल और सडक बनवाने के लिए धरने पर बैठे है वही 19 तारीख को सेजेस बालपुर में विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने के आरोप मे मामले में पुलिस ने ग्राम पंचायत बालपुर के उपसरपंच कैलाश राय एवं अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामला 19 अगस्त 2026 की सुबह का है। प्राप्त शिकायत के अनुसार, उपसरपंच कैलाश राय अपने अन्य सदस्यों के साथ विद्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया गया, जिससे विद्यालय पहुंचे विद्यार्थियों को करीब आधे घंटे तक स्कूल भवन के बाहर रहना पड़ा। शिकायत में विद्यार्थियों को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बाध्य करने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के कारण विद्यार्थियों की नियमित शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हुईं तथा उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ा। विद्यालय प्रशासन और ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं शैक्षणिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मामले की सूचना प्रशासन को दी गई। मामले में प्राप्त लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने BNS की धारा 126(2), 221 एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, निर्बाध पठन-पाठन एवं शैक्षणिक वातावरण बनाए रखना प्राथमिकता है। कैलास राय ने इसे बेबुनियाद बताया - इस fir होने के बाद खुद कैलास राय ने वीडियो जारी कर इसे बेबुनियाद बताया है और षड़यंत्र कारी बताया उन्होंने कहा है की कुछ लोग नहीं चाहते की ऐ आंदोलन चले इसे किसी तरह बंद कराया जाये इसलिए FIR से हमें डराने और फ़साने की कोशिश कर रहे बच्चों का भी एक वीडियो वाइरल हो रहा जिसमे कुछ बच्चे खुद कह रहे की स्कूल मे लगा ताला तब तक नहीं खुलेगा जब तक हमारा स्कूल नहीं बनवाते आंदोलन ऐसे ही जारी रहेगा1
- OTP, UPI PIN और फर्जी लिंक से रहें सावधान, कोरबा पुलिस ने 3 हजार छात्रों को किया जागरूक कोरबा पुलिस ने साइबर जागृति अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर करीब 3 हजार विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी। कोतवाली, बालको, दर्री, दीपका, बांकीमोंगरा, सिविल लाइन, पाली,बांगो,रजगामार,चैतमा सहित अन्य क्षेत्रों के स्कूल-कॉलेजों में पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को UPI फ्रॉड, बैंक फ्रॉड और साइबर ठगी के तरीकों से अवगत कराया। पुलिस ने OTP, UPI PIN और पासवर्ड किसी से साझा नहीं करने तथा अनजान लिंक, फर्जी कॉल और संदिग्ध APK फाइल से सावधान रहने की अपील की। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें या ऑनलाइन रिपोर्ट करें। समय पर शिकायत से ठगी की रकम रोकने में मदद मिल सकती है।3
- जांजगीर चांपा; “तस्वीरों को जिंदगी देने वाले फोटोग्राफरों का सम्मान… जांजगीर में धूमधाम से मनाया गया विश्व फोटोग्राफी दिवस, बना ‘फोटोग्राफर सम्मान दिवस’ का यादगार मंच”1
- बड़ा हादसा टला: PNC इंफ्राटेक की कोयला गाड़ी में लगी आग, तत्परता से जलने से बची गाड़ी रात के अंधेरे में साइट पर मच गया हड़कंप रात के समय PNC इंफ्राटेक लिमिटेड के कार्यक्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब कोयला ले जा रही एक बड़ी डंपर/ट्रक गाड़ी से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। हालांकि, मौके पर मौजूद कर्मचारियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई की वजह से एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया और पूरी गाड़ी जलने से बाल-बाल बच गई। कैसे हुआ हादसा? प्राप्त जानकारी के अनुसार, PNC इंफ्राटेक की कोयला लोड गाड़ी अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। अचानक वाहन के पिछले हिस्सों/टायरों के पास से ज़ोरदार धुआं और चिंगारियां उठने लगीं। देखते ही देखते धुएं का गुबार फैल गया और आग पकड़ने का खतरा उत्पन्न हो गया वर्करों ने दिखाई बहादुरी और सूझबूझ घटना घटते ही वहां मौजूद चालकों और वर्करों ने बिना समय गंवाए मोर्चा संभाला: अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल: घटनास्थल पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर सिलेंडर उठाए और बिना डरे आग के स्रोत पर स्प्रे करना शुरू कर दिया। समय पर पाया गया काबू: कर्मचारियों की सतर्कता के चलते आग विकराल रूप लेने से पहले ही बुझा दी गई, जिससे लाखों रुपये का नुकसान होने से बच गया। बड़ा नुकसान टला कोयला अत्यधिक ज्वलनशील होने के कारण अगर आग जरा सी भी फैल जाती, तो पूरी गाड़ी और उस पर लदा कोयला जलकर खाक हो सकता था। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है।1
- नशीले इंजेक्शन-टैबलेट के साथ युवक गिरफ्तार,कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला।1
- देवाधीदेव सिद्ध बघर्रा पाठ महाराज भगवान नृसिंहनाथ की शरण में आने से पूर्ण होती हैं सभी मनोकामनाएं बिलासपुर सकरी स्थित हाँफा के प्रसिद्ध और जाग्रत आध्यात्मिक केंद्र हाँफा में स्थित देवाधीदेव सिद्ध बघर्रा पाठ महाराज भगवान नृसिंहनाथ की महिमा निराली है ऐसी अटूट मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन और पूरी श्रद्धा के साथ भगवान नृसिंहनाथ के दरबार में हाजिरी लगाता है, उसके जीवन के सारे कष्ट और संकट स्वतः ही समाप्त हो जाते हैं प्राचीन काल से ही हाँफा का यह पवित्र स्थल आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का मुख्य केंद्र रहा है प्रतिदिन दूर-दराज से पहुँचने वाले भक्त भगवान सिद्ध बघर्रा पाठ महाराज नृसिंह नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि सच्चे भाव से की गई यहाँ की पूजा कभी निष्फल नहीं होती मुख्य पुजारी आचार्य धनेश उपाध्याय जी ने भगवान नृसिंहनाथ की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस सिद्ध पीठ की ऊर्जा अत्यंत तीव्र और दिव्य है उन्होंने बताया कि जो भी श्रद्धालु यहाँ आकर नियमानुसार पूजा-अर्चना और बघर्रा पाठ महाराज की आराधना करता है, उसे विशेष फल की प्राप्ति होती है आचार्य जी के अनुसार भगवान नृसिंहनाथ अपने भक्तों की रक्षा ठीक उसी तरह करते हैं जैसे उन्होंने आदि काल में भक्त प्रह्लाद की थी भगवान नृसिंहनाथ के स्मरण मात्र से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है सच्चे मन से पूजा करने वाले प्रत्येक भक्त की हर जायज़ मुराद पूरी होती है जीवन में आने वाले शत्रुओं, बाधाओं और भय का नाश होता है मंदिर परिसर में प्रत्येक गुरुवार को मानसभक्तों द्वारा श्री रामचरितमानस का पाठ एवं गायन का आयोजन होता है एवं विशेष पूजन, हवन और महाआरती के पश्चात भव्य भंडारा का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर धर्म लाभ कमाते हैं आचार्य धनेश उपाध्याय जी के सानिध्य में होने वाले इन अनुष्ठानों से पूरे क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि का माहौल बना रहता है ।1
- आजादी के 80 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित लकरा लता बिजली, सड़क और पेयजल का इंतजार; हाथियों के बीच अपनी सुरक्षा खुद करने को मजबूर ग्रामीण सीतापुर। आजादी के 80 साल बाद भी सीतापुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत भारतपुर के पहाड़ी क्षेत्र में बसा लकरा लता गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। गांव में न बिजली है, न सड़क और न ही पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था। सरकारी विकास के दावों के बीच यहां के ग्रामीण आज भी बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन गुजारने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में करीब आठ वर्ष पहले सोलर लाइट लगाई गई थी, लेकिन अब वह भी बंद हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि सोलर लाइट की बैटरी खराब हो चुकी है और नई बैटरी उपलब्ध नहीं कराई गई। हालात यह हैं कि रात के अंधेरे में ग्रामीणों को अपने घर और गांव की सुरक्षा स्वयं करनी पड़ती है। हाथियों के आने पर खुद करते हैं बचाव लकरा लता क्षेत्र में हाथियों का भी लगातार आवागमन बताया जाता है। हाथियों के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों के पास अपनी सुरक्षा के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन और वन विभाग से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है। अंधेरे में उन्हें अपनी ही टार्च के सहारे हाथियों को खदेड़ने की कोशिश करनी पड़ती है। एक ग्रामीण ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के बाद से अब तक गांव में बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंच सकी हैं। हमें किसी विशेष सुविधा की मांग नहीं, बल्कि बिजली, सड़क और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं चाहिए। विकास के दावों पर उठ रहे सवाल लकरा लता की स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत पर भी सवाल खड़े करती है। एक ओर शासन-प्रशासन गांव-गांव तक विकास और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के दावे करता है, वहीं दूसरी ओर पहाड़ी क्षेत्र में बसे इस गांव के लोग आज भी बिजली, सड़क, पेयजल और सुरक्षा जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि गांव में स्थायी बिजली व्यवस्था की जाए, सड़क का निर्माण कराया जाए, पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जाए और हाथियों से सुरक्षा के लिए वन विभाग एवं प्रशासन द्वारा प्रभावी व्यवस्था की जाए। अब सवाल यह है कि आजादी के 80 साल बाद लकरा लता गांव तक बिजली की रोशनी कब पहुंचेगी? ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल और सड़क की सुविधा कब मिलेगी? और हाथियों के बढ़ते खतरे के बीच उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर कौन उठाएगा? लकरा लता के ग्रामीणों की निगाहें अब शासन-प्रशासन की ओर टिकी हैं। सीतापुर से सुनील गुप्ता की रिपोर्ट2
- शिवसागर थाना क्षेत्र डिहरा गांव में पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री छापा मारकर हथियार जब्त किया है हथियार के साथ गिरफ्तार भी किया है पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जब कार्रवाई की तो चार देशी कट्टा दो देशी बंदूक कई निर्मित कट्टा हथियार बनाने का औजार लेथ मशीन सहित अन्य सामान बरामद हुआ है वही मौका से नागेंद्र शर्मा नामक एक हथियार बनाने वाले कारीगर धंधे बाज गिरफ्तार हुआ है1