औषधि विक्रेता संघ को मिली नई कार्यकारिणी, अजय गुप्ता लगातार चौथी बार अध्यक्ष बलरामपुर-रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ को मिली नई कार्यकारिणी, अजय गुप्ता लगातार चौथी बार अध्यक्ष बलरामपुर-रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ को निर्वाचन के बाद नई कार्यकारिणी मिल गई है। सोमवार को रामानुजगंज स्थित मां तारा गोपाल हाइट्स में संघ की आमसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष का शपथ ग्रहण कराया गया। इससे पहले 14 सितंबर को संघ का निर्वाचन संपन्न हुआ था। इसमें अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। आमसभा में संघ के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। 238 केमिस्ट साथियों ने जताया भरोसा शपथ ग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि यह संघ की चतुर्थ आमसभा और शपथ ग्रहण कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी 238 केमिस्ट साथियों के सहयोग से उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने कहा कि साथियों ने लगातार चौथी बार उन पर भरोसा जताते हुए सेवा का अवसर दिया है। पुलिस प्रशासन से सहयोग की अपील अजय गुप्ता ने पुलिस प्रशासन से संघ के सदस्यों के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि केमिस्ट नशे का व्यापार नहीं करते हैं, इसलिए बिना वजह दवा दुकानों पर पुलिस नहीं भेजी जानी चाहिए। हालांकि, किसी केमिस्ट को लेकर पुलिस को किसी प्रकार का संदेह हो तो संघ के पदाधिकारी जांच और कार्रवाई में पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि दवा व्यवसाय का मूल उद्देश्य लोगों तक जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध कराना है। क्षेत्र पिछड़ा होने के कारण व्यवसाय और व्यवस्था से जुड़ी कई कमियां हैं। इन समस्याओं को पुलिस और प्रशासन के सहयोग से दूर करने का प्रयास किया जाएगा। दवा कारोबारियों से जुड़े मुद्दों पर रहेगा फोकस नई कार्यकारिणी के सामने जिले के दवा कारोबारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर काम करने की जिम्मेदारी होगी। आमसभा में संगठन को और मजबूत बनाने तथा सदस्यों के हितों से जुड़े विषयों पर मिलकर काम करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
औषधि विक्रेता संघ को मिली नई कार्यकारिणी, अजय गुप्ता लगातार चौथी बार अध्यक्ष बलरामपुर-रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ को मिली नई कार्यकारिणी, अजय गुप्ता लगातार चौथी बार अध्यक्ष बलरामपुर-रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ को निर्वाचन के बाद नई कार्यकारिणी मिल गई है। सोमवार को रामानुजगंज स्थित मां तारा गोपाल हाइट्स में संघ की आमसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष का शपथ ग्रहण कराया गया। इससे पहले 14 सितंबर को संघ का निर्वाचन संपन्न हुआ था। इसमें अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। आमसभा में संघ के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। 238 केमिस्ट साथियों ने जताया भरोसा शपथ
ग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि यह संघ की चतुर्थ आमसभा और शपथ ग्रहण कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी 238 केमिस्ट साथियों के सहयोग से उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने कहा कि साथियों ने लगातार चौथी बार उन पर भरोसा जताते हुए सेवा का अवसर दिया है। पुलिस प्रशासन से सहयोग की अपील अजय गुप्ता ने पुलिस प्रशासन से संघ के सदस्यों के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि केमिस्ट नशे का व्यापार नहीं करते हैं, इसलिए बिना वजह दवा दुकानों पर पुलिस नहीं भेजी जानी चाहिए। हालांकि, किसी केमिस्ट को लेकर पुलिस को किसी प्रकार का संदेह
हो तो संघ के पदाधिकारी जांच और कार्रवाई में पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि दवा व्यवसाय का मूल उद्देश्य लोगों तक जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध कराना है। क्षेत्र पिछड़ा होने के कारण व्यवसाय और व्यवस्था से जुड़ी कई कमियां हैं। इन समस्याओं को पुलिस और प्रशासन के सहयोग से दूर करने का प्रयास किया जाएगा। दवा कारोबारियों से जुड़े मुद्दों पर रहेगा फोकस नई कार्यकारिणी के सामने जिले के दवा कारोबारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर काम करने की जिम्मेदारी होगी। आमसभा में संगठन को और मजबूत बनाने तथा सदस्यों के हितों से जुड़े विषयों पर मिलकर काम करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
- करम पर्व पर डीसी संदीप कुमार ने दी जिलेवासियों को शुभकामनाएं अनुपम संदेश, लातेहार : : करम पर्व की पूर्व संध्या पर लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि करम पर्व प्रकृति, भाई-बहन के अटूट प्रेम और आपसी भाईचारे का पर्व है। उन्होंने लोगों से पर्व को प्रेम, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही अफवाहों से दूर रहने और सुरक्षा व्यवस्था में जिला प्रशासन का सहयोग करने की बात कही।1
- दुद्धी सरकारी अस्पताल में मरीजों संग बांटी खुशियां, प्रगति फाउंडेशन के अध्यक्ष की बिटिया का जन्मदिन बना मिसाल दुद्धी (सोनभद्र)।आधुनिक चकाचौंध और महंगे आयोजनों से दूर, समाज सेवा को समर्पित संस्था प्रगति फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास कुमार अग्रहरि की पुत्री परी कुमारी का जन्मदिन इस बार बेहद अनूठे और सेवाभावी अंदाज में मनाया गया। नन्ही परी ने अपने जन्मदिवस के विशेष अवसर पर स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचकर मरीजों और चिकित्सकों के बीच खुशियां साझा कीं, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है।सरकारी अस्पताल परिसर में आयोजित इस सादे और गरिमामय कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद डॉक्टर मुस्कान और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने लाडली परी कुमारी का मुंह मीठा कराया और उसे माला पहनाकर जन्मदिन की आत्मीय शुभकामनाएं दीं। डॉक्टर सुनील, डॉक्टर ऐमन,डॉक्टर मुस्कान ने बिटिया के उज्जवल और यशस्वी भविष्य की कामना करते हुए इस पहल को समाज के लिए एक प्रेरणा बताया।इस सेवा कार्य के अंतर्गत परी कुमारी ने अपने माता-पिता के साथ अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया। उन्होंने वहां उपचाराधीन मरीजों का हाल-चाल जाना और उनके बीच फल, ब्रेड, बिस्कुट और मिठाइयां वितरित कीं। अस्पताल के बिस्तरों पर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के चेहरे नन्ही बच्ची से उपहार और स्नेह पाकर खिल उठे।प्रगति फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास कुमार अग्रहरी ने इस मौके पर कहा कि बच्चों के भीतर बचपन से ही सेवा और मानवीय मूल्यों के संस्कार डालना जरूरी है। इसी उद्देश्य से हर साल बेटी का जन्मदिन अस्पताल में मरीजों के बीच मनाया जाता है, ताकि समाज में सादगी और परोपकार का संदेश जाए। इस अवसर पर गुडडू गुप्ता, राजा अग्रहरि, अमन, नितीश, हासिम ,विवेक सहित अन्य उपस्थित रहे।4
- राधा रानी का कीर्तन का आयोजन खाड़ पाथर रेणुकूट में किया गया , जिसमें काफी संख्या में लोगों ने अपनी हाजिरी लगाई , श्याम बाबा राधारानी को छप्पन भोग का भोग लगाया गया कीर्तन , भजन , से पूरा माहौल भक्ति मय हो गया आप भी वीडियो के माध्यम से दर्शन करे और अपने जीवन को कृतार्थ करें1
- सलैयाडिह में पंचायत भवन के बगल में गंदगी का अंबार, पौधों को भी नहीं बचाया जा सका लाखों रुपये से संवारा गया अमृत सरोवर बदहाल, कूड़े से पट रहा तालाब सलैयाडिह में पंचायत भवन के बगल में गंदगी का अंबार, पौधों को भी नहीं बचाया जा सका विंढमगंज, सोनभद्र। विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैयाडिह में पंचायत भवन के बगल स्थित अमृत सरोवर तालाब इन दिनों बदहाली का शिकार है। स्थानीय लोगों के अनुसार तालाब में आसपास के घरों से निकलने वाला कूड़ा-कचरा डाला जा रहा है, जिससे सरोवर की साफ-सफाई और सुंदरता प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ महीने पहले मनरेगा योजना के तहत बड़ी संख्या में मजदूर लगाकर अमृत सरोवर की साफ-सफाई और सुंदरीकरण कराया गया था। तालाब के आसपास इंटरलॉकिंग तथा पेड़-पौधे भी लगाए गए थे। लेकिन देखरेख के अभाव में कई पौधे जानवरों और बकरियों की चपेट में आकर खराब हो गए। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पंचायत भवन के ठीक बगल में स्थित होने के बावजूद तालाब में कूड़ा डाले जाने का सिलसिला जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि तालाब की नियमित निगरानी और देखरेख की व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी धन खर्च कर तालाब को सुंदर बनाया गया, लेकिन उसके संरक्षण की व्यवस्था नहीं होने से पूरी मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। उनका सवाल है कि जब पौधे लगाए जाते हैं तो उनकी सुरक्षा के लिए व्यवस्था क्यों नहीं की जाती? ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी और दुद्धी ब्लॉक के संबंधित अधिकारियों से अमृत सरोवर की दोबारा सफाई, कूड़ा डालने पर रोक और लगाए गए पौधों की सुरक्षा की व्यवस्था कराने की मांग की है। सवाल यह है—सरकारी धन से संवारे गए अमृत सरोवर की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? विंढमगंज सोनभद्र से जितेन्द्र प्रसाद3
- कर्मा पर्व पर चैनपुर में गूंजा प्रकृति संरक्षण का संदेश, जगह-जगह किया गया पौधारोपण चैनपुर। प्रकृति, संस्कृति और भाई-बहन के अटूट प्रेम का पावन पर्व कर्मा के अवसर पर मंगलवार को चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया। वन विभाग के सहयोग से आयोजित इस अभियान में पुलिस प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वनकर्मियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।1
- जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय बांड़ी के बच्चे ,दो शिक्षकों के भरोसे कक्षा 5 तक के बच्चों का भविष्य मनिका,लातेहार:- मनिका प्रखंड क्षेत्र के शिंजो पंचायत अंतर्गत राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय बाड़ी का भवन लंबे समय से जर्जर अवस्था में है| इसी जर्जर भवन में कक्षा 5 तक के बच्चे पढ़ाई करने को विवश| विद्यालय के दीवारों में जगह-जगह दरारे पड़ गई है| जबकि छत का प्लास्टर टूट कर गिर रहा है और कई स्थानों पर सरिया बाहर निकल आया जो दिखाई दे रहा है, ऐसे में विद्यालय में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है| जर्जर छत और दीवार की स्थिति को देखते हुए किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है |बच्चों के सिर पर हमेशा खतरा मंडरा रहा है| विद्यालय भवन की तस्वीर , इसकी बदहाल स्थिति को दर्शाता है | वही विद्यालय में दो शिक्षकों के भरोसे कक्षा 5 तक के बच्चों की पढ़ाई संचालित हो रही है |सीमित शिक्षकों के कारण बच्चों की शिक्षा व्यवस्था भी प्रभावित होने की बात सामने आई |अभिभावको ने तत्काल मरम्मत और नए भवन की मांग की ग्रामीण और अभिभावकों ने संबंधित शिक्षा विभाग एवं प्रशासन से जर्जर भवन की जांच कराकर मरम्मत अथवा नए भवन का निर्माण कराने तथा पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग की |ताकि बच्चों की जान को खतरे में डालकर पढ़ाई करने की स्थिति समाप्त हो सके|1
- बाइक की टक्कर में युवक गंभीर घायल, सीएचसी दुद्धी से जिला अस्पताल रेफर दुद्धी (सोनभद्र )।कोतवाली क्षेत्र के दुम्हान गांव में मंगलवार पूर्वाह्न में हुई बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।सीएचसी दुद्धी चिकित्सक ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। परिजनों व प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अनपरा निवासी अजय कुमार यादव (22) पुत्र बालेश्वर अपनी बाइक से रिश्तेदारी में झारखंड के नगरऊंटारी जा रहे थे। दुम्हान गांव में रामयाद कुशवाहा के घर के पास करीब 11 बजे उनके बाइक के आगे चल रहे एक अन्य बाइक सवार ने अचानक बाइक मोड़ दिया, जिससे अजय की बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। दुर्घटना में आगे वाला बाइक सवार, जो दुम्हान गांव का ही बताया गया और सुरक्षित रहा, जबकि अजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अजय यादव को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। जहां चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार के मार्गदर्शन में प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने बाएं पैर में गंभीर चोट फ्रैक्चर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार,अजय अनपरा से नगरऊंटारी (झारखंड) जा रहे थे। घायल के चचेरे भाई अजय ने बताया कि घटना गंभीर है और उपचार के बाद थाने में तहरीर दी जाएगी। समाचार लिखे जाने तक थाने में कोई तहरीर दर्ज नहीं की गई थी।1
- थर्ड लाइन निर्माण में लगे मजदूरों को भुगतान नहीं मिलने पर मजदूरों ने मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे बरवाडीह थाना को आवेदन देकर मदद की गुहार लगाया। ग्रामीण मजदूरों का आरोप है कि ठेकेदार ने विगत तीन माह पूर्व 40 से 45 मजदूरों से थर्ड लाइन निर्माण कार्य में काम लिया था मगर मजदूरी देने से इनकार कर रहा है। जिसे लेकर मजदूरों ने बरवाडीह थाने को आवेदन देकर बकाया मजदूरी दिलवाने के लिए गुहार लगाया है।1
- मुख्य मार्ग पर दो पक्षों के बीच मारपीट और गाली-गलौज के वायरल वीडियो पर रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन *रायगढ़, 22 सितंबर* । रायगढ़ पुलिस द्वारा सोशल मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रसारित होने वाली घटनाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में रायगढ़ पुलिस की मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने दिनांक 20 सितंबर 2026 की रात्रि करीब 21:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर मारपीट एवं गाली-गलौज की घटना से संबंधित प्रसारित वीडियो का स्वतः संज्ञान लिया। प्रसारित वीडियो में कुछ व्यक्ति मुख्य मार्ग पर रूपाली गारमेंट्स के संचालक साहिल अंबानी के साथ गाली-गलौज एवं हाथ-मुक्कों से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया, फेसबुक एवं विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ग्रुपों में तेजी से प्रसारित होने से आमजन के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं एवं अफवाहें फैलने तथा लोक शांति भंग होने की स्थिति निर्मित हो रही थी। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी ने वीडियो को सुरक्षित कर उसमें दिखाई दे रहे व्यक्तियों की पहचान की गई। वीडियो के आधार पर बाबू, अनिल डालमिया, विक्की डालमिया, गोल्डी अंबानी, अन्नु डालमिया, हैप्पी डालमिया, विपिन मिश्रा एवं अन्य द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर गाली-गलौज एवं मारपीट कर लोक शांति भंग करने की स्थिति उत्पन्न करना पाए जाने पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 533/2026, धारा 194 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा घटना से संबंधित वीडियो एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों को संकलित कर आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था एवं लोक शांति भंग करने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित ऐसी घटनाओं का भी नियमानुसार संज्ञान लेकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* *“सार्वजनिक स्थान पर कानून-व्यवस्था एवं लोक शांति भंग करने वाली किसी भी हरकत को रायगढ़ पुलिस गंभीरता से ले रही है। सोशल मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रसारित होने वाले वीडियो की लगातार निगरानी की जा रही है। सार्वजनिक मार्ग पर गाली-गलौज, मारपीट अथवा उपद्रव कर आमजन के बीच भय एवं अशांति का वातावरण निर्मित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रायगढ़ पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।”*3