Shuru
Apke Nagar Ki App…
थर्ड लाइन निर्माण में लगे मजदूरों को भुगतान नहीं मिलने पर मजदूरों ने मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे बरवाडीह थाना को आवेदन देकर मदद की गुहार लगाया। ग्रामीण मजदूरों का आरोप है कि ठेकेदार ने विगत तीन माह पूर्व 40 से 45 मजदूरों से थर्ड लाइन निर्माण कार्य में काम लिया था मगर मजदूरी देने से इनकार कर रहा है। जिसे लेकर मजदूरों ने बरवाडीह थाने को आवेदन देकर बकाया मजदूरी दिलवाने के लिए गुहार लगाया है।
Manoj dutt dev
थर्ड लाइन निर्माण में लगे मजदूरों को भुगतान नहीं मिलने पर मजदूरों ने मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे बरवाडीह थाना को आवेदन देकर मदद की गुहार लगाया। ग्रामीण मजदूरों का आरोप है कि ठेकेदार ने विगत तीन माह पूर्व 40 से 45 मजदूरों से थर्ड लाइन निर्माण कार्य में काम लिया था मगर मजदूरी देने से इनकार कर रहा है। जिसे लेकर मजदूरों ने बरवाडीह थाने को आवेदन देकर बकाया मजदूरी दिलवाने के लिए गुहार लगाया है।
More news from झारखंड and nearby areas
- थर्ड लाइन निर्माण में लगे मजदूरों को भुगतान नहीं मिलने पर मजदूरों ने मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे बरवाडीह थाना को आवेदन देकर मदद की गुहार लगाया। ग्रामीण मजदूरों का आरोप है कि ठेकेदार ने विगत तीन माह पूर्व 40 से 45 मजदूरों से थर्ड लाइन निर्माण कार्य में काम लिया था मगर मजदूरी देने से इनकार कर रहा है। जिसे लेकर मजदूरों ने बरवाडीह थाने को आवेदन देकर बकाया मजदूरी दिलवाने के लिए गुहार लगाया है।1
- भोखाखाड़ गांव में नियमित विद्यालय नहीं जाती शिक्षिका, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित रूपेश कुमार, लातेहार : सदर प्रखंड के तरवाडीह पंचायत के भोखाखाड़ गांव स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के नियमित नहीं आने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में पदस्थापित शिक्षिका महीने में महज तीन से चार दिन ही विद्यालय आती हैं। इससे बच्चों की शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मंगलवार को गांव से नीचे उतरी युवती सुशील आईंद ने बताया कि शिक्षिका के नियमित विद्यालय नहीं आने से बच्चों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। ग्रामीणों ने इस मामले में विभागीय अधिकारियों से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया की भोखाखाड़ गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई वर्षों से डीसी, एसडीओ, विधायक, बीडीओ और मुखिया को आवेदन दिया जा चुका है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आज भी बीमार लोगों को डोली-खटोली के सहारे मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। गांव में शादी होने पर दूल्हा-दुल्हन को भी डोली-खटोली से मुख्य सड़क तक लाना-ले जाना पड़ता है। अधिकारी नहीं पहुंचते गांव : ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी गांव का नियमित भ्रमण करें तो यहां की समस्याओं की वास्तविक स्थिति सामने आएगी। गांव में बिजली, पानी, शिक्षा और चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।1
- जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय बांड़ी के बच्चे ,दो शिक्षकों के भरोसे कक्षा 5 तक के बच्चों का भविष्य मनिका,लातेहार:- मनिका प्रखंड क्षेत्र के शिंजो पंचायत अंतर्गत राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय बाड़ी का भवन लंबे समय से जर्जर अवस्था में है| इसी जर्जर भवन में कक्षा 5 तक के बच्चे पढ़ाई करने को विवश| विद्यालय के दीवारों में जगह-जगह दरारे पड़ गई है| जबकि छत का प्लास्टर टूट कर गिर रहा है और कई स्थानों पर सरिया बाहर निकल आया जो दिखाई दे रहा है, ऐसे में विद्यालय में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है| जर्जर छत और दीवार की स्थिति को देखते हुए किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है |बच्चों के सिर पर हमेशा खतरा मंडरा रहा है| विद्यालय भवन की तस्वीर , इसकी बदहाल स्थिति को दर्शाता है | वही विद्यालय में दो शिक्षकों के भरोसे कक्षा 5 तक के बच्चों की पढ़ाई संचालित हो रही है |सीमित शिक्षकों के कारण बच्चों की शिक्षा व्यवस्था भी प्रभावित होने की बात सामने आई |अभिभावको ने तत्काल मरम्मत और नए भवन की मांग की ग्रामीण और अभिभावकों ने संबंधित शिक्षा विभाग एवं प्रशासन से जर्जर भवन की जांच कराकर मरम्मत अथवा नए भवन का निर्माण कराने तथा पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग की |ताकि बच्चों की जान को खतरे में डालकर पढ़ाई करने की स्थिति समाप्त हो सके|1
- लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड अंतर्गत भौरो पंचायत की हकीकत1
- करोड़ों की जमीन हड़पने के लिए अपहरण करवाने का आरोप पीड़ित परिवार ने खोला राज! #india #jharkhand #panchayat #mukhiya #jameen #lohardaga #ranchi #adiwasi #viwad #news1
- ग्रामीण सड़क की जर्जर हालत पर नराजगी जताया ग्रामीणों श्रमदान व आर्थिक सहयोग से मरमती में जुटा उक्त जर्जर सड़क का मामला लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत डांडु पंचायत के एकागुड़ी से बक्सीडीपा पथ का है। बताया जाता है सड़क जर्जर के कारण आये दिन छोटी-छोटी घटना होती रहती है। जिससे जिला प्रशासन को अवगत कराया गया परंतु आज तक जनता की समस्या पर विचार नही हुआ। जबकि क्षेत्र के विधायक भी ग्रामीणों की हाल सुनने नही आते इससे उनके कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहा है।1
- संत जेवियर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया करम पर्व मांदर की थाप और करम गीतों से गूंजा कॉलेज परिसर अनुपम संदेश, महुआडांड़ [लातेहार] संत जेवियर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया करम पर्व मांदर की थाप और करम गीतों से गूंजा कॉलेज परिसर : संत जेवियर कॉलेज (ऑटोनॉमस), महुआडांड़ में प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का प्रतीक करम पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत करम राजा की स्थापना एवं पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद करम कथा प्रस्तुत की गई। विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में करम गीतों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। मांदर की थाप और लोकगीतों से पूरा परिसर उत्सवमय हो उठा। प्राचार्य डॉ. फादर एम.के. जोश ने कहा कि करम पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी संस्कृति एवं प्राकृतिक विरासत को संरक्षित रखने का आह्वान किया। प्रो. डॉ. प्यारी कुजूर ने भी करम पर्व के सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन उपासना मिंज ने किया। अंत में पारंपरिक रीति-रिवाज से करम राजा का विसर्जन किया गया।2
- पुराने पोस्ट ऑफिस चंदवा के समीप मंगलवार की सुबह 7:30 बजे टाटा मैजिक और बाइक की हुई जोरदार टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गई, वहीं बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायलहो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है की बाइक चालक पिंटू उरांव और उसकी पत्नी और आसिता देवी हिसरी गांव के रहने वाले थे ।दोनों करमा पर्व के अवसर पर अपनी बच्ची को कुरु लेने जा रहे थे ।इसी दौरान टाटा मैजिक ने बाइक को टक्कर मार दिया। हुई टक्कर में बाइक चालक पिंटू उरांव की मौत हो गई घटनास्थल पर वही पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।1