मुख्य मार्ग पर दो पक्षों के बीच मारपीट और गाली-गलौज के वायरल वीडियो पर रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन *रायगढ़, 22 सितंबर* । रायगढ़ पुलिस द्वारा सोशल मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रसारित होने वाली घटनाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में रायगढ़ पुलिस की मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने दिनांक 20 सितंबर 2026 की रात्रि करीब 21:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर मारपीट एवं गाली-गलौज की घटना से संबंधित प्रसारित वीडियो का स्वतः संज्ञान लिया। प्रसारित वीडियो में कुछ व्यक्ति मुख्य मार्ग पर रूपाली गारमेंट्स के संचालक साहिल अंबानी के साथ गाली-गलौज एवं हाथ-मुक्कों से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया, फेसबुक एवं विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ग्रुपों में तेजी से प्रसारित होने से आमजन के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं एवं अफवाहें फैलने तथा लोक शांति भंग होने की स्थिति निर्मित हो रही थी। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी ने वीडियो को सुरक्षित कर उसमें दिखाई दे रहे व्यक्तियों की पहचान की गई। वीडियो के आधार पर बाबू, अनिल डालमिया, विक्की डालमिया, गोल्डी अंबानी, अन्नु डालमिया, हैप्पी डालमिया, विपिन मिश्रा एवं अन्य द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर गाली-गलौज एवं मारपीट कर लोक शांति भंग करने की स्थिति उत्पन्न करना पाए जाने पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 533/2026, धारा 194 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा घटना से संबंधित वीडियो एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों को संकलित कर आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था एवं लोक शांति भंग करने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित ऐसी घटनाओं का भी नियमानुसार संज्ञान लेकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* *“सार्वजनिक स्थान पर कानून-व्यवस्था एवं लोक शांति भंग करने वाली किसी भी हरकत को रायगढ़ पुलिस गंभीरता से ले रही है। सोशल मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रसारित होने वाले वीडियो की लगातार निगरानी की जा रही है। सार्वजनिक मार्ग पर गाली-गलौज, मारपीट अथवा उपद्रव कर आमजन के बीच भय एवं अशांति का वातावरण निर्मित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रायगढ़ पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।”*
मुख्य मार्ग पर दो पक्षों के बीच मारपीट और गाली-गलौज के वायरल वीडियो पर रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन *रायगढ़, 22 सितंबर* । रायगढ़ पुलिस द्वारा सोशल मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रसारित होने वाली घटनाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में रायगढ़ पुलिस की मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने दिनांक 20 सितंबर 2026 की रात्रि करीब 21:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर मारपीट एवं गाली-गलौज की घटना से संबंधित प्रसारित वीडियो का स्वतः संज्ञान लिया। प्रसारित वीडियो में कुछ व्यक्ति मुख्य मार्ग पर रूपाली गारमेंट्स के संचालक साहिल अंबानी के साथ गाली-गलौज एवं हाथ-मुक्कों से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया, फेसबुक एवं विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ग्रुपों में तेजी
से प्रसारित होने से आमजन के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं एवं अफवाहें फैलने तथा लोक शांति भंग होने की स्थिति निर्मित हो रही थी। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी ने वीडियो को सुरक्षित कर उसमें दिखाई दे रहे व्यक्तियों की पहचान की गई। वीडियो के आधार पर बाबू, अनिल डालमिया, विक्की डालमिया, गोल्डी अंबानी, अन्नु डालमिया, हैप्पी डालमिया, विपिन मिश्रा एवं अन्य द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर गाली-गलौज एवं मारपीट कर लोक शांति भंग करने की स्थिति उत्पन्न करना पाए जाने पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 533/2026, धारा 194 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा घटना से संबंधित वीडियो एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों को संकलित कर आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट
किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था एवं लोक शांति भंग करने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित ऐसी घटनाओं का भी नियमानुसार संज्ञान लेकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* *“सार्वजनिक स्थान पर कानून-व्यवस्था एवं लोक शांति भंग करने वाली किसी भी हरकत को रायगढ़ पुलिस गंभीरता से ले रही है। सोशल मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रसारित होने वाले वीडियो की लगातार निगरानी की जा रही है। सार्वजनिक मार्ग पर गाली-गलौज, मारपीट अथवा उपद्रव कर आमजन के बीच भय एवं अशांति का वातावरण निर्मित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रायगढ़ पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।”*
- मुख्य मार्ग पर दो पक्षों के बीच मारपीट और गाली-गलौज के वायरल वीडियो पर रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन *रायगढ़, 22 सितंबर* । रायगढ़ पुलिस द्वारा सोशल मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रसारित होने वाली घटनाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में रायगढ़ पुलिस की मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने दिनांक 20 सितंबर 2026 की रात्रि करीब 21:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर मारपीट एवं गाली-गलौज की घटना से संबंधित प्रसारित वीडियो का स्वतः संज्ञान लिया। प्रसारित वीडियो में कुछ व्यक्ति मुख्य मार्ग पर रूपाली गारमेंट्स के संचालक साहिल अंबानी के साथ गाली-गलौज एवं हाथ-मुक्कों से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया, फेसबुक एवं विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ग्रुपों में तेजी से प्रसारित होने से आमजन के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं एवं अफवाहें फैलने तथा लोक शांति भंग होने की स्थिति निर्मित हो रही थी। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी ने वीडियो को सुरक्षित कर उसमें दिखाई दे रहे व्यक्तियों की पहचान की गई। वीडियो के आधार पर बाबू, अनिल डालमिया, विक्की डालमिया, गोल्डी अंबानी, अन्नु डालमिया, हैप्पी डालमिया, विपिन मिश्रा एवं अन्य द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर गाली-गलौज एवं मारपीट कर लोक शांति भंग करने की स्थिति उत्पन्न करना पाए जाने पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 533/2026, धारा 194 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा घटना से संबंधित वीडियो एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों को संकलित कर आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था एवं लोक शांति भंग करने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित ऐसी घटनाओं का भी नियमानुसार संज्ञान लेकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* *“सार्वजनिक स्थान पर कानून-व्यवस्था एवं लोक शांति भंग करने वाली किसी भी हरकत को रायगढ़ पुलिस गंभीरता से ले रही है। सोशल मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रसारित होने वाले वीडियो की लगातार निगरानी की जा रही है। सार्वजनिक मार्ग पर गाली-गलौज, मारपीट अथवा उपद्रव कर आमजन के बीच भय एवं अशांति का वातावरण निर्मित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रायगढ़ पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।”*3
- कर्मा पर्व पर चैनपुर में गूंजा प्रकृति संरक्षण का संदेश, जगह-जगह किया गया पौधारोपण चैनपुर। प्रकृति, संस्कृति और भाई-बहन के अटूट प्रेम का पावन पर्व कर्मा के अवसर पर मंगलवार को चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया। वन विभाग के सहयोग से आयोजित इस अभियान में पुलिस प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वनकर्मियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।1
- जशपुर के बगिया में तैयार हो रहा खूबसूरत ड्रैगन फ्रूट का बगान 🌱🐉 जशपुर के बगिया में तैयार हो रहा खूबसूरत ड्रैगन फ्रूट का बगान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के गृह ग्राम बगिया में ड्रैगन फ्रूट की खेती का सुंदर बगान अब आकार लेने लगा है। करीब 2 वर्षों की मेहनत और परिश्रम के बाद यहां ड्रैगन फ्रूट के पौधे फल देने की ओर बढ़ रहे हैं। जशपुर जिले में इस तरह की नई खेती किसानों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन रही है। आधुनिक खेती और मेहनत से तैयार इस खूबसूरत बगान को देखिए Jashpur Times की खास ग्राउंड रिपोर्ट में। 🎥🌱 📰 Jashpur Times — सच सब तक #Jashpur #Bagia #DragonFruit #JashpurTimes #GroundReport #DragonFruitFarming1
- संत जेवियर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया करम पर्व मांदर की थाप और करम गीतों से गूंजा कॉलेज परिसर अनुपम संदेश, महुआडांड़ [लातेहार] संत जेवियर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया करम पर्व मांदर की थाप और करम गीतों से गूंजा कॉलेज परिसर : संत जेवियर कॉलेज (ऑटोनॉमस), महुआडांड़ में प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का प्रतीक करम पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत करम राजा की स्थापना एवं पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद करम कथा प्रस्तुत की गई। विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में करम गीतों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। मांदर की थाप और लोकगीतों से पूरा परिसर उत्सवमय हो उठा। प्राचार्य डॉ. फादर एम.के. जोश ने कहा कि करम पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी संस्कृति एवं प्राकृतिक विरासत को संरक्षित रखने का आह्वान किया। प्रो. डॉ. प्यारी कुजूर ने भी करम पर्व के सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन उपासना मिंज ने किया। अंत में पारंपरिक रीति-रिवाज से करम राजा का विसर्जन किया गया।2
- ग्रामीण सड़क की जर्जर हालत पर नराजगी जताया ग्रामीणों श्रमदान व आर्थिक सहयोग से मरमती में जुटा उक्त जर्जर सड़क का मामला लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत डांडु पंचायत के एकागुड़ी से बक्सीडीपा पथ का है। बताया जाता है सड़क जर्जर के कारण आये दिन छोटी-छोटी घटना होती रहती है। जिससे जिला प्रशासन को अवगत कराया गया परंतु आज तक जनता की समस्या पर विचार नही हुआ। जबकि क्षेत्र के विधायक भी ग्रामीणों की हाल सुनने नही आते इससे उनके कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहा है।1
- करम पर्व केवल पूजा-पाठ और उत्सव का पर्व नहीं है। यह हमारी संस्कृति, परंपरा, प्रकृति, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। केंद्रीय सरना समिति सिसई के द्वारा केंद्रीय अखाड़ा में करम पूर्व संध्या महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न गांवों से भारी संख्या में खोड़हा पहुंचे थे जी अपनी पारंपरिक वेशभूषा में अपने वाद्ययंत्रों के साथ प्रस्तुति दिए। निर्णायक मंडली के द्वारा प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर चयन कर सम्मानित किया गया। समाज के वक्ताओं ने कहा करम पर्व केवल पूजा-पाठ और उत्सव का पर्व नहीं है। यह हमारी संस्कृति, परंपरा, प्रकृति, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। करम देव की पूजा के माध्यम से हम प्रकृति के प्रति सम्मान, परिवार के प्रति प्रेम और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश प्राप्त करते हैं। हमारी पहचान हमारी संस्कृति से है। आज के आधुनिक दौर में जब हमारी नई पीढ़ी तेजी से बदलती दुनिया की ओर बढ़ रही है, ऐसे समय में यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने बच्चों और युवाओं को अपनी भाषा, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक मूल्यों से जोड़कर रखें। हमारा समाज तभी मजबूत होगा, जब हम सभी आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे। हमें शिक्षा को प्राथमिकता देनी है, युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है, समाज की बेटियों को आगे बढ़ाना है और जरूरतमंद परिवारों का सहयोग करना है। आज का यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का एक सुंदर प्रयास है।1
- प्रकृति महापर्व करम: रांची समेत पूरे झारखंड में पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही करम पूजा रांची: झारखंड की लोक संस्कृति, भाई-बहन के अटूट स्नेह और प्रकृति की आराधना का महान पर्व 'करम पूजा' आज रांची और इसके आसपास के क्षेत्रों में अत्यंत धूमधाम, पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर राजधानी के अखड़ा स्थलों और गांवों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। अखड़ों में गूंज रहे पारंपरिक मांदर के बोल पर्व को लेकर रांची के सिरमटोली, हरमू, कांके, बेरो, तुपुदाना, नामकुम और आसपास के ग्रामीण इलाकों के अखड़ों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूल-मालाओं से भव्य रूप से सजाया गया है। शाम ढलते ही पाहन (पुजारी) द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ करम वृक्ष की डाली को अखड़ा में स्थापित किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने धूप-दीप, जावा (अंकुरित अनाज) और नैवेद्य अर्पित कर करम राजा (करम देव) की पूजा-अर्चना की और राज्य की समृद्धि, अच्छी फसल व सुख-शांति की कामना की। बहनों ने रखा निर्जला उपवास करम पर्व पर बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि के लिए दिनभर निर्जला उपवास रखा। पूजा संपन्न होने के बाद अखड़ों में पारंपरिक वेष-भूषा में सजी युवतियों और युवाओं ने मांदर और नगाड़ों की थाप पर पूरी रात झूमर नृत्य किया और करम कथा का श्रवण किया। प्रशासनिक व्यवस्था और बधाई संदेश त्योहार के मद्देनजर रांची नगर निगम और ज़िला प्रशासन द्वारा प्रमुख पूजा स्थलों और अखड़ों पर साफ़-सफ़ाई, पेयजल और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। राज्यपाल, मुख्यमंत्री और जनप्रतिनिधियों ने समस्त प्रदेशवासियों को प्रकृति पर्व करम की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है।1
- करम पर्व पर डीसी संदीप कुमार ने दी जिलेवासियों को शुभकामनाएं अनुपम संदेश, लातेहार : : करम पर्व की पूर्व संध्या पर लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि करम पर्व प्रकृति, भाई-बहन के अटूट प्रेम और आपसी भाईचारे का पर्व है। उन्होंने लोगों से पर्व को प्रेम, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही अफवाहों से दूर रहने और सुरक्षा व्यवस्था में जिला प्रशासन का सहयोग करने की बात कही।1