logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

15 hrs ago
user_Dinesh Kumar
Dinesh Kumar
Farmer Bhota, Hamirpur•
15 hrs ago

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर कैंचीमोड़ टनल-1 में समानांतर टनल बनकर पूरी तरह से तैयार हो गई है। जल्द ही इस समानांतर टनल में भी वाहनों की आवाजाही होगी। नेशनल हाईवे ऑथरिटी ऑफ इंडिया की ओर से 15 दिनों के भीतर इस टनल पर वाहनों की आवाजाही शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसका कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन से गुजरने वाले प्रदेश के अलावा अन्य बाहरी राज्यों के वाहन चालकों को भी मिलेगा। इस टनल की समानांतर टनल शुरू होने के चलते वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है। नेशनल हाईवे ऑथरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने मंगलवार को फोरलेन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उच्च अधिकारियों द्वारा संबधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए। वहीं, बताया जा रहा है कि कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर कैंचीमोड़ टनल नंबर-1 की समानांतर टनल करीब 1800 मीटर लंबी है। इस टनल पर करीब 280 करोड़ की राशि खर्च की गई है। अधिकतर यहां पर सिंगल टनल होने के चलते जहां कई दफा हादसे घटित होते थे, वहीं हादसे के चलते जाम की स्थिति भी बन जाती थी। लेकिन इस तरह के झंझट से वाहन चालकों को यहां पर राहत मिलेगी। नेशनल हाईवे ऑथरिटी ऑफ इंडिया द्वारा इस समानांतर टनल के निर्माण को लेकर लगातार प्रयास किए गए। जिसके चलते यह प्रयास सराहनीय रहे हैं। अब यहां पर दूसरी समानांतर टनल के शुरू होने से एक टनल से वाहन एक दिशा में जाएंगे, जबकि दूसरी टनल से विपरीत दिशा में आवाजाही होगी। इससे ट्रैफिक का दबाव कम होगा और सफर भी फोरलेन पर ज्यादा सुरक्षित होगा। नेशनल हाईवे ऑथरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों की मानें तो इस टनल को आधुनिक सुरक्षा मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है, जिसमें वेंटिलेशन सिस्टम, फायर सेफ्टी, लाइटिंग और इमरजेंसी एग्जिट जैसी सुविधाएं शामिल हैं। हालांकि वर्तमान में कैंचीमोड़ की इस टनल से गुजरना वाहन चालकों के लिए किसी समस्या से कम नहीं है। इस टनल में वेंटिलेनशन नहीं होने के चलते यहां पर धूल मिट्टी से वाहन चालकों को परेशानी भी झेलनी पड़ती है। लेकिन अब समानांतर टनल शुरू होने के बाद इससे भी वाहन चालकों को राहत मिलेगी। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश को जोडऩे वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। टनल नंबर-1 की दूसरी लेन शुरू होने से पर्यटन, व्यापार और मालवाहक वाहनों की आवाजाही को बड़ा लाभ मिलेगा। खासकर मंडी, कुल्लू, मनाली और लाहौल-स्पीति जाने वाले वाहन चालकों को अब अधिक सुगम और सुरक्षित सफर मिल सकेगा। एनएचएआई द्वारा तकनीकी और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद इस टनल को खोल दिया जाएगा।
    1
    कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर कैंचीमोड़ टनल-1 में समानांतर टनल बनकर पूरी तरह से तैयार हो गई है। जल्द ही इस समानांतर टनल में भी वाहनों की आवाजाही होगी। नेशनल हाईवे ऑथरिटी ऑफ इंडिया की ओर से 15 दिनों के भीतर इस टनल पर वाहनों की आवाजाही शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसका कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन से गुजरने वाले प्रदेश के अलावा अन्य बाहरी राज्यों के वाहन चालकों को भी मिलेगा। इस टनल की समानांतर टनल शुरू होने के चलते वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है। 
नेशनल हाईवे ऑथरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने मंगलवार को फोरलेन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उच्च अधिकारियों द्वारा संबधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए। वहीं, बताया जा रहा है कि कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर कैंचीमोड़ टनल नंबर-1 की समानांतर टनल करीब 1800 मीटर लंबी है। इस टनल पर करीब 280 करोड़ की राशि खर्च की गई है। अधिकतर यहां पर सिंगल टनल होने के चलते जहां कई दफा हादसे घटित होते थे, वहीं हादसे के चलते जाम की स्थिति भी बन जाती थी। लेकिन इस तरह के झंझट से वाहन चालकों को यहां पर राहत मिलेगी। नेशनल हाईवे ऑथरिटी ऑफ इंडिया द्वारा इस समानांतर टनल के निर्माण को लेकर लगातार प्रयास किए गए। जिसके चलते यह प्रयास सराहनीय रहे हैं। अब यहां पर दूसरी समानांतर टनल के शुरू होने से एक टनल से वाहन एक दिशा में जाएंगे, जबकि दूसरी टनल से विपरीत दिशा में आवाजाही होगी। इससे ट्रैफिक का दबाव कम होगा और सफर भी फोरलेन पर ज्यादा सुरक्षित होगा। 
नेशनल हाईवे ऑथरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों की मानें तो इस टनल को आधुनिक सुरक्षा मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है, जिसमें वेंटिलेशन सिस्टम, फायर सेफ्टी, लाइटिंग और इमरजेंसी एग्जिट जैसी सुविधाएं शामिल हैं। हालांकि वर्तमान में कैंचीमोड़ की इस टनल से गुजरना वाहन चालकों के लिए किसी समस्या से कम नहीं है। इस टनल में वेंटिलेनशन नहीं होने के चलते यहां पर धूल मिट्टी से वाहन चालकों को परेशानी भी झेलनी पड़ती है। लेकिन अब समानांतर टनल शुरू होने के बाद इससे भी वाहन चालकों को राहत मिलेगी। 
कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश को जोडऩे वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। टनल नंबर-1 की दूसरी लेन शुरू होने से पर्यटन, व्यापार और मालवाहक वाहनों की आवाजाही को बड़ा लाभ मिलेगा। खासकर मंडी, कुल्लू, मनाली और लाहौल-स्पीति जाने वाले वाहन चालकों को अब अधिक सुगम और सुरक्षित सफर मिल सकेगा। एनएचएआई द्वारा तकनीकी और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद इस टनल को खोल दिया जाएगा।
    user_Anil kumar
    Anil kumar
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ऊना। एकल नारी कृषि सहकारी सभा घालुवाल की ओर से मंगलवार को एमसी पार्क ऊना में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन की प्रधान कांता शर्मा ने की। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आईं एकल नारियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और अपनी सामाजिक, आर्थिक व पारिवारिक समस्याओं को लेकर खुलकर विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान एकल नारियों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर संस्था की ओर से अपनी मांगों के समर्थन में उपायुक्त ऊना जतिन लाल को एक ज्ञापन सौंपा गया। प्रधान कांता शर्मा ने कहा कि एकल नारियां समाज में अनेक प्रकार की चुनौतियों का सामना कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता ही इन समस्याओं से बाहर निकलने का सशक्त माध्यम है। जीवन के लंबे अनुभवों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यदि महिलाएं स्वावलंबी बनें तो कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना करना आसान हो जाता है। संस्था की पदाधिकारियों ने एकमत होकर मांग उठाई कि एकल नारियों के डीसी कार्ड बनाए जाएं, ताकि जिन महिलाओं की दो बेटियां हैं उन्हें सरकारी सहायता का लाभ मिल सके। इसके साथ ही जिन पात्र महिलाओं के पास बीपीएल कार्ड नहीं हैं, लेकिन उन्हें सिलाई कढ़ाई कार्य के लिए मशीनों की आवश्यकता है, उनके लिए आय प्रमाण पत्र के आधार पर सुविधाएं प्रदान की जाएं।
    1
    ऊना। एकल नारी कृषि सहकारी सभा घालुवाल की ओर से मंगलवार को एमसी पार्क ऊना में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन की प्रधान कांता शर्मा ने की। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आईं एकल नारियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और अपनी सामाजिक, आर्थिक व पारिवारिक समस्याओं को लेकर खुलकर विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान एकल नारियों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर संस्था की ओर से अपनी मांगों के समर्थन में उपायुक्त ऊना जतिन लाल को एक ज्ञापन सौंपा गया।
प्रधान कांता शर्मा ने कहा कि एकल नारियां समाज में अनेक प्रकार की चुनौतियों का सामना कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता ही इन समस्याओं से बाहर निकलने का सशक्त माध्यम है। जीवन के लंबे अनुभवों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यदि महिलाएं स्वावलंबी बनें तो कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना करना आसान हो जाता है। संस्था की पदाधिकारियों ने एकमत होकर मांग उठाई कि एकल नारियों के डीसी कार्ड बनाए जाएं, ताकि जिन महिलाओं की दो बेटियां हैं उन्हें सरकारी सहायता का लाभ मिल सके। इसके साथ ही जिन पात्र महिलाओं के पास बीपीएल कार्ड नहीं हैं, लेकिन उन्हें सिलाई कढ़ाई कार्य के लिए मशीनों की आवश्यकता है, उनके लिए आय प्रमाण पत्र के आधार पर सुविधाएं प्रदान की जाएं।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शानन क्षेत्र में पिछले कुछ समय से क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर चल रही चिंतन बैठकों के उपरांत क्षेत्रवासियों ने सर्वसम्मति से “शानन बचाओ संघर्ष समिति” का गठन किया है। इस संबंध में आयोजित बैठक में शानन तथा आसपास की विभिन्न पंचायतों व गांवों के लगभग 500 लोगों ने भाग लिया। बैठक के दौरान क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसके बाद संघर्ष समिति के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया। समिति में सर्वसम्मति से डॉ. राकेश धरवाल को प्रधान नियुक्त किया गया।
    1
    शानन क्षेत्र में पिछले कुछ समय से क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर चल रही चिंतन बैठकों के उपरांत क्षेत्रवासियों ने सर्वसम्मति से “शानन बचाओ संघर्ष समिति” का गठन किया है। इस संबंध में आयोजित बैठक में शानन तथा आसपास की विभिन्न पंचायतों व गांवों के लगभग 500 लोगों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसके बाद संघर्ष समिति के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया। समिति में सर्वसम्मति से डॉ. राकेश धरवाल को प्रधान नियुक्त किया गया।
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    Local News Reporter जोगिंदरनगर, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Jodhan singh Kushwah ग्राम पंच
    1
    Post by Jodhan singh Kushwah ग्राम पंच
    user_Jodhan singh Kushwah ग्राम पंच
    Jodhan singh Kushwah ग्राम पंच
    चाचियां, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कन्या रूपी मां भागासिद्ध भजन मण्डली डुघीलगा कुल्लू टीम आज चंडीगढ़ में महामाई के चरणों में हाजिरी शिरकत कर रहे हैं
    1
    कन्या रूपी मां भागासिद्ध भजन मण्डली डुघीलगा कुल्लू टीम आज चंडीगढ़ में महामाई के चरणों में हाजिरी शिरकत कर रहे हैं
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    55 min ago
  • Sleek, strong, and seriously stylish ✨ This glass center table with a metal frame is where modern elegance meets everyday durability — the perfect statement piece for a contemporary living room. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    1
    Sleek, strong, and seriously stylish ✨ This glass center table with a metal frame is where modern elegance meets everyday durability — the perfect statement piece for a contemporary living room.
For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors
📩 DM for inquiries
📞 Contact us: 9821545511
📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    user_Decoory Interiors
    Decoory Interiors
    Interior designer कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सुजानपुर यूजीसी गाइडलाइन का अंतिम दम तक विरोध किया जाएगा स्वर्ण समाज को नीचा दिखाने का जो कार्य किया गया है वह सहन नहीं होगा यह बात और राजपूत कल्याण सभा के जिला महासचिव जोगेंद्र ठाकुर ने मंगलवार को राजपूत कल्याण महासभा के आयोजित एक कार्यक्रम में सभा के तमाम सदस्य को संबोधित करते हुए कही बताते चले की राजपूत कल्याण महासभा का एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें विशेष रूप से सेवानिवृत मेजर जनरल धर्मवीर सिंह राणा उपस्थित हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल वर्मा द्वारा की गई इस मौके जिला के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्यों को पहचहान पत्र वितरित किये. सामान्य वर्ग के सभी मुद्दों के प्रति संघर्ष और यूजीसी गाइडलाइन्स के अतिम दम तक विरोध का प्रण लिया. बैठक को मुख्यातिथि के आलावा अनिल वर्मा, सामान्य वर्ग संयुक्त मंच के जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर,महासभा के महासचिव जोगिंदर ठाकुर, ने भी बैठक मे विचार ससंझा किये.
    1
    सुजानपुर
यूजीसी गाइडलाइन का अंतिम दम तक विरोध किया जाएगा स्वर्ण समाज को नीचा दिखाने का जो कार्य किया गया है वह सहन नहीं होगा यह बात और राजपूत कल्याण सभा के जिला महासचिव जोगेंद्र ठाकुर ने मंगलवार को राजपूत कल्याण महासभा के आयोजित एक कार्यक्रम में सभा के तमाम सदस्य को संबोधित करते हुए कही बताते चले की राजपूत कल्याण महासभा का एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें विशेष रूप से सेवानिवृत मेजर जनरल धर्मवीर सिंह राणा उपस्थित हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल वर्मा द्वारा की गई इस मौके जिला के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्यों को पहचहान पत्र वितरित किये. सामान्य वर्ग के सभी मुद्दों के प्रति संघर्ष और यूजीसी गाइडलाइन्स के अतिम दम तक विरोध का प्रण लिया. बैठक को मुख्यातिथि के आलावा अनिल वर्मा, सामान्य वर्ग संयुक्त मंच के जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर,महासभा के महासचिव जोगिंदर ठाकुर, ने भी बैठक मे विचार ससंझा किये.
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ऊना। जिले में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु दर और स्थायी दिव्यांगता के मामलों को कम करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रोड सेफ्टी एवं ट्रॉमा केयर विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. संजीव कुमार वर्मा के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 50 मेडिकल ऑफिसर्स, स्टाफ नर्सों तथा पैरामेडिकल कर्मियों ने भाग लेकर आपातकालीन उपचार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यशाला के दौरान सड़क दुर्घटना पीड़ितों के त्वरित उपचार, गोल्डन आवर मैनेजमेंट और ट्रॉमा केयर के मानक उपचार प्रोटोकॉल पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि दुर्घटना के बाद का पहला घंटा, जिसे गोल्डन आवर कहा जाता है, जीवन बचाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। यदि इस दौरान घायल को सही प्राथमिक उपचार और शीघ्र अस्पताल सुविधा मिल जाए तो मृत्यु की संभावना काफी हद तक कम की जा सकती है। प्रशिक्षण सत्र में रिसोर्स पर्सन के रूप में डॉक्टर नितिन वर्मा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पुनीत बंसल, डॉ. राहुल टंडन और जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुखदीप सिंह सिद्धू ने विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने हेड इंजरी, चेस्ट इंजरी, फ्रैक्चर, एब्डोमिनल और लंग्स इंजरी के त्वरित प्रबंधन के साथ-साथ सीपीआर और हेड इंजरी मैनेजमेंट का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। जनरल सर्जरी और ऑर्थोपेडिक विभाग के चिकित्सकों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए आपातकालीन स्थितियों से निपटने के तरीके बताए। कार्यशाला के दूसरे सत्र में आरटीओ ऊना अशोक कलसी ने सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, दुर्घटना रोकथाम उपायों तथा आपातकालीन सेवाओं के प्रभावी उपयोग पर जानकारी दी। आयोजकों ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे ताकि ट्रॉमा केयर सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने कहा कि सड़क हादसों में होने वाली अधिकांश मौतें समय पर उपचार से रोकी जा सकती हैं। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने पर जोर दिया।
    2
    ऊना।  जिले में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु दर और स्थायी दिव्यांगता के मामलों को कम करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रोड सेफ्टी एवं ट्रॉमा केयर विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. संजीव कुमार वर्मा के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 50 मेडिकल ऑफिसर्स, स्टाफ नर्सों तथा पैरामेडिकल कर्मियों ने भाग लेकर आपातकालीन उपचार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यशाला के दौरान सड़क दुर्घटना पीड़ितों के त्वरित उपचार, गोल्डन आवर मैनेजमेंट और ट्रॉमा केयर के मानक उपचार प्रोटोकॉल पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि दुर्घटना के बाद का पहला घंटा, जिसे गोल्डन आवर कहा जाता है, जीवन बचाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। यदि इस दौरान घायल को सही प्राथमिक उपचार और शीघ्र अस्पताल सुविधा मिल जाए तो मृत्यु की संभावना काफी हद तक कम की जा सकती है। प्रशिक्षण सत्र में रिसोर्स पर्सन के रूप में डॉक्टर नितिन वर्मा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पुनीत बंसल, डॉ. राहुल टंडन और जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुखदीप सिंह सिद्धू ने विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने हेड इंजरी, चेस्ट इंजरी, फ्रैक्चर, एब्डोमिनल और लंग्स इंजरी के त्वरित प्रबंधन के साथ-साथ सीपीआर और हेड इंजरी मैनेजमेंट का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। जनरल सर्जरी और ऑर्थोपेडिक विभाग के चिकित्सकों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए आपातकालीन स्थितियों से निपटने के तरीके बताए। कार्यशाला के दूसरे सत्र में आरटीओ ऊना अशोक कलसी ने सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, दुर्घटना रोकथाम उपायों तथा आपातकालीन सेवाओं के प्रभावी उपयोग पर जानकारी दी। आयोजकों ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे ताकि ट्रॉमा केयर सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने कहा कि सड़क हादसों में होने वाली अधिकांश मौतें समय पर उपचार से रोकी जा सकती हैं। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने पर जोर दिया।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • झंडूता विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दौरे को लेकर झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने बिलासपुर में प्रेसवार्ता की। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान उदघाटन शिलान्यास करेंगे व विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
    1
    झंडूता विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दौरे को लेकर झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने बिलासपुर में प्रेसवार्ता की। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान उदघाटन शिलान्यास करेंगे व विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
    user_Anil kumar
    Anil kumar
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.