Shuru
Apke Nagar Ki App…
कलम की ताकत के आगे झुका तंत्र: पलिया में पत्रकारों की हुंकार से हिला प्रशासन, 20 साल बाद संजीदा को मिला अपना हक! दबंगों का गुरूर चकनाचूर, एसडीएम के कड़े तेवर देख 'भीगी बिल्ली' बने राजस्व कर्मी; मौके पर कराया कब्जा पलिया-खीरी: इसे कहते हैं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की असली ताकत! जिस न्याय के लिए एक बेबस मां 20 साल से तहसील की सीढ़ियां घिस रही थी, जिस हक को दबंगों ने अपनी लाठी के दम पर दबा रखा था, आज पत्रकारों की एकजुटता और 'हुंकार' ने उसे चंद घंटों में बहाल करा दिया। पलिया में आज का सूरज संजीदा के परिवार के लिए इंसाफ की नई किरण लेकर आया।
यूपी समाचार
कलम की ताकत के आगे झुका तंत्र: पलिया में पत्रकारों की हुंकार से हिला प्रशासन, 20 साल बाद संजीदा को मिला अपना हक! दबंगों का गुरूर चकनाचूर, एसडीएम के कड़े तेवर देख 'भीगी बिल्ली' बने राजस्व कर्मी; मौके पर कराया कब्जा पलिया-खीरी: इसे कहते हैं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की असली ताकत! जिस न्याय के लिए एक बेबस मां 20 साल से तहसील की सीढ़ियां घिस रही थी, जिस हक को दबंगों ने अपनी लाठी के दम पर दबा रखा था, आज पत्रकारों की एकजुटता और 'हुंकार' ने उसे चंद घंटों में बहाल करा दिया। पलिया में आज का सूरज संजीदा के परिवार के लिए इंसाफ की नई किरण लेकर आया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by यूपी समाचार1
- पूरनपुर,पीलीभीत । कस्बे के इमली चौराहा स्थित सर्राफा बाजार में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धा और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का आयोजन दीपक भारद्वाज की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कथा स्थल से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। महिलाएं सिर पर सजे कलश लेकर पारंपरिक वेशभूषा में भक्ति गीत गाते हुए चल रही थीं, वहीं पुरुष और युवा भी जयकारों के साथ यात्रा में शामिल रहे। “हरि बोल” और “राधे-राधे” के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा कस्बे के प्रमुख धार्मिक स्थलों—राधा माधव मंदिर, सीताराम मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर और ठाकुरद्वारा मंदिर होते हुए पकड़िया मार्ग से गुजरती हुई पुनः कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था भी की गई। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय स्वयंसेवक सक्रिय रहे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कार और नैतिक मूल्यों को मजबूत करना है। कथा के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा, जिससे लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति होगी।कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की विशेष भागीदारी रही, जिससे आयोजन की भव्यता और भी बढ़ गई। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कथा में शामिल होकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।कुल मिलाकर, इमली चौराहा सर्राफा बाजार में निकली इस कलश यात्रा ने पूरे कस्बे को भक्तिरस में सराबोर कर दिया और आगामी कथा आयोजन के लिए उत्साह का माहौल बना दिया।1
- पीलीभीत। जिला महिला चिकित्सालय से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक नवजात बच्ची की जन्म के महज 16 घंटे बाद मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उनका कहना है कि बच्ची पूरी तरह स्वस्थ थी, लेकिन वैक्सीनेशन (टीकाकरण) के बाद उसकी हालत बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया। घटनाक्रम: चंद घंटों में उजड़ गई मां की गोद भर्ती: मुस्कान नाम की गर्भवती महिला को 5 मार्च की दोपहर 2:00 बजे जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जन्म: शाम 7:00 बजे मुस्कान ने एक स्वस्थ और सुंदर बेटी को जन्म दिया। परिवार में जश्न का माहौल था। वैक्सीनेशन: अगले दिन 6 मार्च को नवजात का नियमानुसार टीकाकरण किया गया। दुखद अंत: परिजनों का आरोप है कि वैक्सीन लगते ही बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी और देखते ही देखते उसने दुनिया को अलविदा कह दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल अस्पताल परिसर में उस समय हर आंख नम हो गई जब बच्ची की नानी बेसुध होकर "उठ जा बेटी, उठ जा बाबू" कहकर विलाप करने लगी। परिजनों का सीधा आरोप है कि स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही ने उनकी फूल जैसी बच्ची की जान ले ली। पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना मिलते ही ठेका चौकी प्रभारी मनवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। "वैक्सीनेशन के बाद बच्ची की मौत होने की सूचना मिली है। यह मामला गंभीर है और इसकी पूरी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।" — डॉ. राजेश, सीएमएस, जिला महिला चिकित्सालय बड़ा सवाल: आखिर जिम्मेदार कौन? क्या यह महज एक इत्तेफाक है या फिर वाकई टीकाकरण की प्रक्रिया में कोई बड़ी चूक हुई है? क्या जिला प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिला पाएगा? फिलहाल, इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।1
- Post by Pankaj gupta1
- पीलीभीत के राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में टीकाकरण के कुछ ही देर बाद एक नवजात बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही और अवैध उगाही का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और पुलिस को सूचना दी। यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देश नगर का है। मुस्कान, पत्नी फरहद को रविवार को प्रसव पीड़ा होने पर मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, मुस्कान ने शाम करीब 7:00 बजे ऑपरेशन के बाद एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया था। 4 हजार रुपए अवैध वसूली का आरोप लगाया परिजनों का आरोप है कि प्रसव के दौरान ही अस्पताल के स्टाफ ने उनसे 4000 रुपए की अवैध वसूली की थी। सोमवार को अस्पताल स्टाफ ने नवजात बच्ची को टीकाकरण के लिए वार्ड नंबर 19 में ले जाने को कहा। बच्ची की नानी जब उसे टीका लगवाने ले गईं, तो वहां मौजूद स्टाफ ने उसे इंजेक्शन लगाया। आरोप है कि टीका लगने के मात्र 15 मिनट के भीतर ही बच्ची की हालत बिगड़ने लगी और उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की बच्ची की मौत की खबर फैलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पीड़ित परिवार ने स्वस्थ बच्ची की मौत का कारण गलत इंजेक्शन या लापरवाही बताया है। परिजनों ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस गंभीर प्रकरण पर जब मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनका मोबाइल नंबर कवरेज एरिया से बाहर आता रहा। इससे अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े1
- उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के माधौटांडा क्षेत्र से दबंगई की एक सनसनीखेज तस्वीर सामने आई है, जहां मामूली टक्कर के बाद एक युवक ने सरेआम तलवार लेकर सड़क पर आतंक मचा दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक हाथ में तलवार लहराते हुए सड़क पर दौड़ रहा है और गाड़ी में सवार लोगों को डराता-धमकाता नजर आ रहा है। आरोप है कि मामूली वाहन टक्कर के बाद आरोपी ने एक दलित युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी ने न केवल जातिसूचक गालियां दीं, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं, आरोपी खुद को किसान नेता बताता है और दबाव बनाकर पैसे वसूलने की कोशिश भी कर रहा था। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। नहर किनारे चीख-पुकार गूंजती रही और वहां मौजूद लोग भयभीत नजर आए। हैरानी की बात यह है कि आरोपी खुलेआम कानून को चुनौती देता दिखा और पुलिस का उसे कोई खौफ नहीं था। माधौटांडा से सामने आई ये तस्वीरें कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। एक युवक का इस तरह सरेआम तलवार लेकर उत्पात मचाना और लोगों को धमकाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगाता है। फिलहाल पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है और वायरल वीडियो इस पूरे मामले में बड़ा सबूत बनकर सामने आया है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।2
- बीसलपुर: मानपुर चौराहे पर सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार, हादसे में बाइक सवार धर्मपाल, निवासी ग्राम किशनपुर, थाना दियोरिया कोतवाली, घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे बाइक सवार संभल नहीं सका और हादसा हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। फिलहाल घायल का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। #Bisalpur #Pilibhit #RoadAccident #BreakingNews #UPNews1
- Post by यूपी समाचार1