मंडलायुक्त ने सीएम डैशबोर्ड के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आंधी से पोल्ट्री फार्म तबाह, 600 चूजों की मौत, लाखों का नुकसान। अयोध्या। जनपद अयोध्या के तहसील बीकापुर के परसुही गांव में आई तेज आंधी ने भारी तबाही मचाई है। आंधी की चपेट में आकर प्रदीप यादव का पोल्ट्री फार्म बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में करीब 600 चूजों की दीवार के नीचे दबकर मौत हो गई, जिससे मुर्गी पालक किसान को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। बताया गया कि तेज हवा के चलते पोल्ट्री फार्म की दीवार भरभराकर गिर गई और छत पर लगी करीब 40 सीमेंट चादरें उड़कर क्षतिग्रस्त हो गईं। फार्म में रखे मुर्गियों के दाने भीगकर जमीन पर बिखर गए। लगभग आठ कुंतल चारा खराब हो गया, वहीं मुर्गियों को खिलाने वाले बर्तन भी टूट गए। प्रधान द्वारा तहसील में दी गई सूचना के बाद मौके पर पहुंचे राजस्व विभाग के कानूनगो अवधेश मिश्रा ने नुकसान की की लिखा पढ़ी । उन्होंने बताया कि किसान को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और शासन स्तर से जो भी संभव सहायता होगी उपलब्ध कराई जाएगी।
मंडलायुक्त ने सीएम डैशबोर्ड के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आंधी से पोल्ट्री फार्म तबाह, 600 चूजों की मौत, लाखों का नुकसान। अयोध्या। जनपद अयोध्या के तहसील बीकापुर के परसुही गांव में आई तेज आंधी ने भारी तबाही मचाई है। आंधी की चपेट में आकर प्रदीप यादव का पोल्ट्री फार्म बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में करीब 600 चूजों की दीवार के नीचे दबकर मौत हो गई, जिससे मुर्गी पालक किसान को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। बताया गया कि तेज हवा के चलते पोल्ट्री फार्म की दीवार भरभराकर गिर गई और छत पर लगी करीब 40 सीमेंट चादरें उड़कर क्षतिग्रस्त हो गईं। फार्म में रखे मुर्गियों के दाने भीगकर जमीन पर बिखर गए। लगभग आठ कुंतल चारा खराब हो गया, वहीं मुर्गियों को खिलाने वाले बर्तन भी टूट गए। प्रधान द्वारा तहसील में दी गई सूचना के बाद मौके पर पहुंचे राजस्व विभाग के कानूनगो अवधेश मिश्रा ने नुकसान की की लिखा पढ़ी । उन्होंने बताया कि किसान को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और शासन स्तर से जो भी संभव सहायता होगी उपलब्ध कराई जाएगी।
- वरिष्ठ पत्रकार से अभद्रता को लेकर इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस अयोध्या इकाई द्वारा सौंपा गया ज्ञापन कार्यवाही न होने पर संगठन ने धरना देने की दी चेतावनी अयोध्या पत्रकार के साथ अमर्यादित व्यवहार के विरोध में इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस से जुड़े पत्रकारों ने सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क में एकत्र होकर जोरदार विरोध जताया। इसके बाद मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपते हुए दोषी चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि संगठन के संरक्षक व दैनिक भास्कर के पत्रकार कुशल चन्द्र मिश्र को 29 अप्रैल 2026 को राजर्षि दशरथ स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. डीके सिंह ने फोन पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए दलाल कहा और देख लेने की धमकी दी। आरोप है कि पत्रकार ने एक खबर के संबंध में जानकारी लेने के लिए चिकित्सक से संपर्क किया था। फोन न उठने पर उन्होंने प्राचार्य से बयान ले लिया, जिसके बाद चिकित्सक ने कॉल कर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। पत्रकार कुशल चन्द्र मिश्र के अनुसार, जब उन्होंने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करने की बात कही तो चिकित्सक ने उन्हें चुनौती देते हुए कहा कि डीएम या मुख्यमंत्री से शिकायत कर लो मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे। पीड़ित पत्रकार ने इस बातचीत की रिकॉर्डिंग किया है। इस घटना से आक्रोशित पत्रकारों ने इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की, कार्यवाही न होने पर संगठन ने धरना देने की दी चेतावनी । ज्ञापन सौंपने वालों में कुशल चन्द्र मिश्र, सुबोध श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव अज्जू,आकाश सोनी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, रुपेश श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार दूबे, खालिद रशीद, बिस्मिल्लाह खान बिस्मिल, राहुल मिश्रा,महेंद्र, प्रशांत, नरेंद्र मिश्रा, क्षितिज साधवानी, आशु श्रीवास्तव, वैभव श्रीवास्तव, ,नरेंद्र मिश्रा,मनोज शर्मा, लव कुमार पांडेय, अंबिका नंदन त्रिपाठी ,संदीप श्रीवास्तव, विपिन पांडेय, राकेश सिंह, महेश शंकर,, गुलजार खान,डॉ अंशुमान मित्रा समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।1
- राधे-राधे सभी हमारे मित्रों को आपका दिन शुभ मंगलमय।1
- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- अखंडनगर, सुल्तानपुर।अखंडनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विगत दिनों सड़क दुर्घटना का शिकार हुए पीआरवी जवान की आत्मा की शांति हेतु आयोजित तेरहवीं संस्कार में आज भारी संख्या में लोगों ने पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।विदित हो कि कर्तव्य पथ पर तैनात उक्त जवान की कुछ दिनों पूर्व एक दुखद सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। आज उनके पैतृक निवास पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों सहित पत्रकार जगत से जुड़े लोगों ने भी शिरकत की। मौके पर उपस्थित रिपोर्टर दुर्गा सिंह ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था, जिन्हें उपस्थित लोगों ने संबल प्रदान किया।1
- Post by Raju.u.p.441
- सीओ नीतीश कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और हालात नियंत्रित किए। परिजनों को समझाया गया। मामले की जांच जारी है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- बाबा बैजनाथ पर भारी बारिश लेकिन उत्साह बहुत अधिक बाबा के भक्तों का।1
- अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के थाना पूरा कलंदर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत टोनिया के मजरा चौधरी का पुरवा में पानी निकासी को लेकर हुए विवाद ने हिं*सक रूप ले लिया। आरोप है कि गांव की रहने वाली शशि यादव नामक युवती को पड़ोसी हरिनाथ, प्रिंस समेत चार-पांच लोगों ने मिलकर बेरहमी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों के अनुसार मामूली कहासुनी के बाद आरोपियों ने युवती को लाठी-डंडों व हाथ-पैरों से पीटते हुए ल*हूलु*हान कर दिया तथा उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा है। गंभीर हालत में घायल शशि यादव को पुलिस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना पर थाना पूरा कलंदर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में सब इंस्पेक्टर रामकरण रावत ने बताया कि मामला संज्ञान में है और मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर सूरज द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस स्वयं मौके पर पहुंची थी और दो आरोपियों को पकड़कर ला रही थी, लेकिन भीड़भाड़ व अफरातफरी का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई व विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। 👉 फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।1
- जाना बाजार (अयोध्या): क्षेत्र के ओझाने गांव में बुधवार दोपहर आए भीषण तूफान ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। घर के सामने लगे महुआ के पेड़ की डाल गिरने से 75 वर्षीय बुजुर्ग साधू सिंह की दबकर दर्दनाक मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, ओझाने निवासी साधू सिंह 75वर्ष बुधवार दोपहर अपने घर के बाहर कुछ काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक आए तेज तूफान के कारण घर के सामने स्थित महुआ के पेड़ की एक भारी डाल टूटकर गिरने लगी। डाल गिरने की आवाज सुनकर साधू सिंह ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन अचानक लड़खड़ाकर गिर पड़े और भारी-भरकम डाल की चपेट में आ गए।आनन-फानन में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, परिजनों ने कानूनी प्रक्रिया से बचते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। रिपोर्ट, दुर्गा सिंह2