Shuru
Apke Nagar Ki App…
नर्मदा का रौद्र रूप :बस स्टैंड स्थित नर्मदा पुल डूबा, कई इलाकों का संपर्क टूटा; जोगीटिकरिया पुल जलमग्न होने से जबलपुर हाईवे बाधित जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच नर्मदा नदी ने रविवार सुबह रौद्र रूप धारण कर लिया। लगातार बढ़ते जलस्तर के चलते जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड के समीप नर्मदा पुल पूरी तरह जलमग्न हो गया। पुल पर पानी आने के बाद देवरा ग्राम पंचायत, साकेतनगर और हंसनगर सहित नर्मदा पार के क्षेत्रों का जिला मुख्यालय से संपर्क बाधित हो गया है।
Neeraj rajak

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मंडला-व्यक्ति विशेष के निजी स्वार्थ के चलते वक्फ संपत्ति की दीवार तोड़े जाने पर मुस्लिम समुदाय में आक्रोश राजस्व अमले पर उठ रहे गंभीर सवाल मुस्लिम समुदाय ने सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन..!1
- अमरकंटक नगर परिषद ने अतिक्रमण के विरुद्ध चलाया सघन अभियान अनूपपुर - मुख्य मार्गों से अवैध कब्जे हटाए, व्यापारियों को निर्धारित सीमा में व्यवसाय करने की हिदायत प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक तीर्थ स्थल तथा पर्यटन नगरी अमरकंटक में नगर परिषद द्वारा अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं धार्मिक स्थलों के आसपास व्यापारियों द्वारा निर्धारित सीमा से बाहर किए गए अवैध कब्जों एवं निर्माण को हटाया गया तथा संबंधित व्यापारियों को भविष्य में निर्धारित सीमा के भीतर ही व्यवसाय करने की सख्त हिदायत दी गई। नगर परिषद के अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान दिगंबर जैन सर्वोदय तीर्थ क्षेत्र परिसर के मुख्य मार्ग पर व्यापारियों द्वारा दुकानों से आगे बढ़कर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। वहीं जैन मंदिर परिसर के पीछे किए गए पांच अवैध निर्माणों को भी बलपूर्वक हटाया गया। मुख्य मार्ग पर दुकानों के सामने निर्धारित स्थल से अतिरिक्त स्थान घेरकर रखी गई सामग्री एवं किए गए कब्जे को हटाते हुए व्यापारियों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित सीमा के भीतर ही अपनी दुकानें संचालित करें। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 10 स्थित कोटि तीर्थ घाट एवं गांधी कुंड मुख्य मार्ग पर किए गए अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण का भी निरीक्षण किया गया। नगर परिषद द्वारा संबंधित व्यापारियों को 24 घंटे की मोहलत देते हुए निर्देशित किया गया कि वे मुख्य मार्ग से पांच फीट अंदर रहकर ही व्यापार करें तथा मार्ग को बाधित करने वाले अवैध निर्माण एवं कब्जे स्वयं हटा लें। नगर परिषद ने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाने पर जेसीबी मशीन के माध्यम से बलपूर्वक अवैध कब्जा हटाया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित व्यापारी की होगी। इसी तरह नर्मदा मंदिर के आसपास के व्यापारियों को भी अवैध कब्जे एवं निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए। नगर परिषद अमरकंटक के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने व्यापारियों से कहा कि वे अपनी दुकान की सामग्री मुख्य मार्ग पर न रखें और न ही निर्धारित सीमा से बाहर किसी प्रकार का अवैध कब्जा करें। इससे श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों के आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने कहा कि मार्ग पर अतिक्रमण के कारण आवागमन बाधित होने अथवा जाम की स्थिति निर्मित होने पर संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी तथा अवैध कब्जों को सख्ती से बलपूर्वक हटाया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से नगर की व्यवस्था एवं सुगम यातायात बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर परिषद अमरकंटक का अमला, अमरकंटक थाना पुलिस बल तथा उप तहसील अमरकंटक के नायब तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। नगर परिषद की कार्रवाई से मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण कर व्यापार करने वाले लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी गई।1
- शिक्षकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित एक शिक्षिका के भरोसे 6वीं से 8वीं तक की कक्षाएं दो शिक्षकों के दूसरे स्कूल में संबद्ध होने से बढ़ी परेशानी अभिभावकों ने जनसुनवाई में लगाई शिक्षक वापस भेजने की गुहार1
- *भीषण गर्मी में स्कूली बच्चों से बस को लगवाया धक्का!* *सांदीपनि विद्यालय मानपुर में बच्चों के आवागमन के लिए संचालित बस बस स्टैंड पर हुई खराब; मंगलानी ट्रैवल्स की बसों की फिटनेस पर उठे सवाल* *भीषण गर्मी में स्कूली बच्चों से बस को लगवाया धक्का!* *सांदीपनि विद्यालय मानपुर में बच्चों के आवागमन के लिए संचालित बस बस स्टैंड पर हुई खराब; मंगलानी ट्रैवल्स की बसों की फिटनेस पर उठे सवाल* *रवि सेन | दैनिक देशबंधु* मानपुर, उमरिया। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सांदीपनि विद्यालयों में बच्चों के आवागमन के लिए बसों का संचालन कराया जा रहा है। इसी व्यवस्था के तहत सांदीपनि विद्यालय मानपुर में बच्चों के परिवहन का कार्य मंगलानी ट्रैवल्स को मिला है। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे मानपुर बस स्टैंड पर इसी व्यवस्था में संचालित एक बस अचानक खराब हो गई। भीषण गर्मी में बस में सवार स्कूली बच्चों को नीचे उतरकर बस को धक्का लगाना पड़ा। घटना सामने आने के बाद बच्चों के सुरक्षित परिवहन और बसों की तकनीकी स्थिति को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। *पुरानी बसों के संचालन का आरोप* अभिभावकों का कहना है कि बस खराब होने की यह पहली घटना नहीं है। बच्चों के परिवहन में लगी बसों के बार-बार खराब होने की शिकायतें सामने आती रही हैं। आरोप है कि पुरानी बसों को डेंट-पेंट कराकर बच्चों के परिवहन में लगाया जा रहा है। हालांकि, संबंधित बस की वास्तविक उम्र, तकनीकी स्थिति और फिटनेस की पुष्टि अधिकृत जांच के बाद ही हो सकेगी। इसलिए अब आरटीओ की जांच महत्वपूर्ण मानी जा रही है। *बच्चों की सुरक्षा पर सवाल* स्कूली बस का बीच रास्ते में खराब होना तकनीकी समस्या हो सकती है, लेकिन भीषण गर्मी में बच्चों का खुद सड़क पर उतरकर बस को धक्का लगाना परिवहन व्यवस्था की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। क्या बच्चों के परिवहन में लगी बसों की नियमित तकनीकी जांच होती है? क्या उनके फिटनेस प्रमाण-पत्र वैध हैं? क्या नियमित सर्विसिंग और सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है? इन सवालों का जवाब जांच के बाद सामने आना चाहिए। *जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा—आरटीओ से कराएंगे निरीक्षण* मामले में जिला शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने कहा, “आपके द्वारा मामला संज्ञान में लाया गया है। हम आरटीओ से बस का निरीक्षण कर लेंगे।” अब आरटीओ के निरीक्षण से यह स्पष्ट होगा कि बस निर्धारित फिटनेस एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप है या नहीं। *सवाल बस खराब होने से आगे का* मामला केवल एक बस के खराब होने तक सीमित नहीं है। यदि बच्चों के परिवहन के लिए संचालित बसों की तकनीकी स्थिति कमजोर पाई जाती है तो यह व्यवस्था की निगरानी पर गंभीर सवाल होगा। वहीं यदि बस फिटनेस मानकों पर खरी उतरती है तो बार-बार खराब होने की शिकायतों के कारणों की जांच भी जरूरी होगी। बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। अब निगाह आरटीओ के निरीक्षण और उसके बाद होने वाली कार्रवाई पर है।1
- *ड्राइवरों का भरोसा* *शहडोल एसपी की निष्पक्षता पर भरोसा, लेकिन बुढ़ार पुलिस पर फूटा गुस्सा: दबंगों को संरक्षण देने वाले थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी* *👉मध्य प्रदेश ड्राइवर महासंघ ने जताई उम्मीद: ‘ईमानदार और सख्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल पीड़ितों को न्याय दिलाकर दागी अफसरों पर करेंगे कड़ा प्रहार’* *शहडोल। जिला शहडोल के बुढ़ार थाना क्षेत्र में निर्दोष चालकों को कमरे में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने, जान से मारने की धमकी देने और जबरन कोरे कागजों पर हस्ताक्षर व वीडियो कबूलनामा करवाने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। जहाँ एक ओर जिले के सख्त, न्यायप्रिय और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल की अपराध-मुक्त प्रशासन की नीति पर जनता और महासंघ को पूरा भरोसा है, वहीं दूसरी ओर बुढ़ार थाना प्रभारी की संदेहास्पद और पक्षपातपूर्ण भूमिका ने खाकी की साख पर गहरा बट्टा लगा दिया है।* *👉एसपी साहब की* *पारदर्शी कार्यशैली पर भरोसा, थाना प्रभारी पर लीपापोती का आरोप* *मध्य प्रदेश ड्राइवर* *महासंघ का स्पष्ट कहना है कि शहडोल जिले में पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल की छवि एक कड़क, निष्पक्ष और न्यायप्रिय अधिकारी की है, जो कभी भी अपराधियों या भ्रष्ट तत्वों को बर्दाश्त नहीं करते।* *👉लेकिन बुढ़ार थाना प्रभारी द्वारा उनके निर्देशों के विपरीत* *जाकर दबंग व रसूखदार ट्रांसपोर्टरों के दबाव में काम किया जा रहा है।* *पीड़ित चालकों के साथ हुए इस जघन्य अपराध में जहाँ वसूली,कूटरचना और अपहरण जैसी गंभीर धाराएँ लगनी चाहिए थीं, वहीं बुढ़ार थाना प्रभारी ने आरोपियों को बचाने और संरक्षण देने की नीयत से केवल* *BNS-115(2), BNS-127(2), BNS-296(a), BNS-3(5) और BNS-351(3) जैसी जमानती व हल्की* *धाराओं में एफआईआर दर्ज कर इतिश्री कर ली।* *इन कड़क व गैर-जमानती धाराओं को जोड़ने की माँग* *👉 ड्राइवर महासंघ का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर पूरी सच्चाई सामने रखेगा।* 👉*महासंघ को पूरा विश्वास है कि कप्तान* *साहब मामले की* *गंभीरता को समझते हुए एफआईआर में तत्काल निम्नलिखित गैर-जमानती (Non-Bailable) धाराएं जोड़ने का आदेश देंगे:* *👉BNS धारा 308 (Extortion / जबरन वसूली): डरा-धमकाकर जबरन कबूलनामा और दस्तखत करवाने के जुर्म में।* *👉BNS धारा 336(3) / 340 (Forgery / कूटरचना): जबरन दस्तखत करवाकर फर्जी साक्ष्य निर्मित करने के प्रयास हेतु।* *👉BNS धारा 140 (Abduction / बंधक बनाना): छल-बल से बुलाकर अवैध रूप से कमरे में बंद करने हेतु।* *👉"लापरवाह थाना प्रभारी को तुरंत हटाएं एसपी साहब, वरना पूरे प्रदेश में होगा चक्काजाम"* *👉चालक महासंघ ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए माँग की है कि ऐसे दागी और अपराधियों को संरक्षण देने वाले बुढ़ार थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर लाइन हाजिर किया जाए, ताकि मामले की निष्पक्ष विवेचना हो सके।* *👉महासंघ ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि अपराधियों का बचाव करने वाले थाना प्रभारी पर कार्रवाई नहीं हुई और एफआईआर में गैर-जमानती धाराएं नहीं जोड़ी गईं, तो संपूर्ण मध्य प्रदेश चालक महासंघ शहडोल जिले में उग्र आंदोलन शुरू करेगा। प्रदेशभर के चालक सड़कों पर उतरकर पहिया जाम करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बुढ़ार पुलिस की हठधर्मिता और लापरवाही की होगी।*1
- जन विश्वास अभियान का संकल्प हर समस्या का समाधान हर पात्र को योजनाओं का लाभ मिलेगा2