घर में खाना बनाते समय किशोरी को सांप ने डसा, परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे; भाई ने सांप को मार डाला भिंड। फूप के सांकरी गांव में किशोरी को घर के अंदर खाना बनाते समय जहरीले सांप ने काट लिया। घटना के बाद घबराई किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी जिससे उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार 13 वर्षीय कल्पना पुत्री अरविंद जाटव घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान करीब 5 फीट लंबा जहरीला सांप वहां पहुंच गया और उसने कल्पना के पैर के अंगूठे में काट लिया। सांप के डसते ही वह घबरा गई और शोर मचाया। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बिना देर किए उसे जिला अस्पताल ले गए।इधर घर पर मौजूद कल्पना के भाई अभिषेक जाटव ने डंडे से सांप को मार दिया। बाद में वह मरे हुए सांप को कांच के कंटेनर में रखकर जिला अस्पताल भी पहुंचा ताकि चिकित्सकों को सांप की पहचान करने में सुविधा हो सके। चिकित्सकों के अनुसार किशोरी की स्थिति फिलहाल सामान्य है और उसका इलाज जारी है। हालांकि, वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार सांप को मारना कानूनन अपराध होने के साथ-साथ अमानवीय भी है। ऐसे मामलों में सांप को नुकसान पहुंचाने के बजाय वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना देना बेहतर और सुरक्षित विकल्प माना जाता है।
घर में खाना बनाते समय किशोरी को सांप ने डसा, परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे; भाई ने सांप को मार डाला भिंड। फूप के सांकरी गांव में किशोरी को घर के अंदर खाना बनाते समय जहरीले सांप ने काट लिया। घटना के बाद घबराई किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी जिससे उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार 13 वर्षीय कल्पना पुत्री अरविंद जाटव घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान करीब 5 फीट लंबा जहरीला सांप वहां पहुंच गया और उसने कल्पना के पैर के अंगूठे में काट लिया। सांप के डसते ही वह घबरा गई और शोर
मचाया। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बिना देर किए उसे जिला अस्पताल ले गए।इधर घर पर मौजूद कल्पना के भाई अभिषेक जाटव ने डंडे से सांप को मार दिया। बाद में वह मरे हुए सांप को कांच के कंटेनर में रखकर जिला अस्पताल भी पहुंचा ताकि चिकित्सकों को सांप की पहचान करने में सुविधा हो सके। चिकित्सकों के अनुसार किशोरी की स्थिति फिलहाल सामान्य है और उसका इलाज जारी है। हालांकि, वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार सांप को मारना कानूनन अपराध होने के साथ-साथ अमानवीय भी है। ऐसे मामलों में सांप को नुकसान पहुंचाने के बजाय वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना देना बेहतर और सुरक्षित विकल्प माना जाता है।
- मुरैना जिले मे सड़क नहीं होगी तो बेटी स्कूल कैसे जाएगी?" — नन्हीं बच्ची का सवाल बना ग्रामीणों की आवाज़1
- व्यापारियों ने मोक्षधाम परिसर में किया वृक्षारोपण, हरित एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का लिया संकल्प अजीतमल । पर्यावरण संरक्षण और नगर को हराभरा बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को कस्बा बाबरपुर स्थित मोक्षधाम परिसर में स्थानीय व्यापार मंडल के तत्वावधान में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों एवं समाजसेवियों ने फलदार, छायादार एवं पुष्प देने वाले दो दर्जन से अधिक पौधे रोपित कर परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं हराभरा बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान मोक्षधाम परिसर में पीपल, बरगद, आंवला, हरसिंगार सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का भी संकल्प लिया। व्यापारियों ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा और नियमित देखभाल भी प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। वृक्षारोपण के दौरान पंडित शिवराम शुक्ला ने विधि-विधान से पौधरोपण कराया तथा उपस्थित सभी लोगों को पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि पूर्वजों की स्मृति में लगाए गए ये पौधे सदैव हरे-भरे रहें और आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध व स्वच्छ वातावरण प्रदान करें। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव पोरवाल ने कहा कि नगर को हरित बनाने की यह मुहिम प्रथम चरण में मोक्षधाम परिसर से शुरू की गई है। आगामी दिनों में बाबरपुर कस्बे के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों एवं व्यापारियों से अपील की कि प्रत्येक परिवार अपने पूर्वजों की स्मृति में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी स्वयं निभाए। प्रेस क्लब अजीतमल के अध्यक्ष योगेंद्र गुप्ता ने पीपल का पौधा रोपित करते हुए कहा कि पीपल का वृक्ष पर्यावरण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पीपल सहित अन्य छायादार एवं ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगाने का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं और इनके संरक्षण के बिना पर्यावरण संतुलन संभव नहीं है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं हराभरा बनाना केवल प्रशासन का ही नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। यदि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल वरिष्ठ संरक्षक नादान वर्मा, अध्यक्ष संजीव पोरवाल, सुनील मिश्रा, सतीश चौहान, रवि गुप्ता, अमित गुप्ता, सुनील कुमार, आकाश कुशवाहा, दयाराम कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मोक्षधाम परिसर में दो दर्जन से अधिक पौधे रोपित किए तथा उनकी नियमित देखभाल कर परिसर को सदैव स्वच्छ, हराभरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।1
- लगातार बारिश बनी आफत, मकान ढहने से खुले में रहने को मजबूर अंबाह। लगातार बारिश होने से अब यह बारिश रोज कमाने खाने वालों के लिए आफ़त की बारिश बन है। थरा के कन्या शाला स्कूल के पीछे निवास कर रहे मुकेश पुत्र गजेंद्र सिंह बप्पा के मकान का एक हिस्सा अधिक बारिश होने से ढह गया जिससे वह खुले में आवरा गौ वंश, जानवरों के डर के साए में रहने को मजबूर हैं जानकारी के अनुसार मुकेश मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे तो वहीं अब शासन प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा है लगातार बारिश बनी आफत, मकान ढहने से खुले में रहने को मजबूर अंबाह। लगातार बारिश होने से अब यह बारिश रोज कमाने खाने वालों के लिए आफ़त की बारिश बन है। थरा के कन्या शाला स्कूल के पीछे निवास कर रहे मुकेश पुत्र गजेंद्र सिंह बप्पा के मकान का एक हिस्सा अधिक बारिश होने से ढह गया जिससे वह खुले में आवरा गौ वंश, जानवरों के डर के साए में रहने को मजबूर हैं जानकारी के अनुसार मुकेश मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे तो वहीं अब शासन प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा है1
- तहसील कार्यालय में पटवारियों का धरना लोग काम करवाने के लिए भटकते रहे भिंड। मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने अपनी वर्षों से लंबित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा है यह धरना नई तहसील कार्यालय परिसर पर दिया गया। पटवारी संघ ने जिलाध्यक्ष विनायक सिंह तोमर नें बताया कि संघ की प्रमुख मांगों में कैडर रिव्यू लागू कर पदोन्नति एवं समयमान वेतनमान का लाभ देना, नायब तहसीलदार की विभागीय परीक्षा शीघ्र आयोजित करना, पटवारियों को जज प्रोटेक्शन एक्ट के दायरे में शामिल करना, विभिन्न योजनाओं के वर्षों से लंबित मानदेय का भुगतान करना तथा पटवारी संघ के पदाधिकारियों के कथित नियम विरुद्ध स्थानांतरण निरस्त करना शामिल है।पटवारी संघ ने चेतावनी दी है अगर हमरी मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो प्रदेशभर के पटवारी सांकेतिक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।वहीं हड़ताल के दौरान कई लोगों के काम भी पेंडिंग पड़े रहे लोगों के फाइलों में पटवारियों के दसख्त नहीं हो पाए लोगों इधर से उधर भटकते नजर आए।1
- ग्राम पंचायत ऊमरी की यह सराहनीय पहल केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण का संकल्प है। 🌳 एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ पिता के नाम 🌳 ग्राम पंचायत ऊमरी की यह सराहनीय पहल केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण का संकल्प है कनावर रोड स्थित शांतिधाम परिसर में लगाए गए पौधे आने वाले समय में इस क्षेत्र को हराभरा बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे। यदि इन पौधों की नियमित देखभाल की गई, तो एक वर्ष में हरियाली का प्रभाव दिखने लगेगा और दो वर्ष बाद इसके बेहद सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। इस प्रेरणादायक अभियान के लिए ग्राम पंचायत ऊमरी एवं सरपंच श्री वीरेंद्र सिंह यादव 'पुनु' बधाई के पात्र हैं। आइए, हम भी संकल्प लें— 🌱 एक पेड़ माँ के नाम, 🌳 एक पेड़ पिता के नाम। #EkPedMaaKeNaam #EkPedPitaKeNaam #Umari #Shantidham #GreenUmari #Bhind #MadhyaPradesh1
- मृगा नदी उफान पर,देवरी से नरोल के बीच पड़ने वाले रपटे पर आया पानी *मृगा नदी उफान पर* *देवरी से नरोल के बीच पड़ने वाले रपटे पर आया पानी* *आवागमन जारी प्रशासनिक अधिकारी दें ध्यान हो सकती है अनहोनी*1