Shuru
Apke Nagar Ki App…
मृगा नदी उफान पर,देवरी से नरोल के बीच पड़ने वाले रपटे पर आया पानी *मृगा नदी उफान पर* *देवरी से नरोल के बीच पड़ने वाले रपटे पर आया पानी* *आवागमन जारी प्रशासनिक अधिकारी दें ध्यान हो सकती है अनहोनी*
मुकेश सिंह भदौरिया
मृगा नदी उफान पर,देवरी से नरोल के बीच पड़ने वाले रपटे पर आया पानी *मृगा नदी उफान पर* *देवरी से नरोल के बीच पड़ने वाले रपटे पर आया पानी* *आवागमन जारी प्रशासनिक अधिकारी दें ध्यान हो सकती है अनहोनी*
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजाखेड़ा बरसला सड़क मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, सोमवार तक सुधार नहीं हुआ तो एसडीएम को सौंपेंगे ज्ञापन शिवा गुर्जर राजाखेड़ा बरसला सड़क मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, सोमवार तक सुधार नहीं हुआ तो एसडीएम को सौंपेंगे ज्ञापन शिवा गुर्जर राजाखेड़ा। राजाखेड़ा से बरसला सड़क मार्ग (वाया बसई घीयाराम, गढ़ी जाफर एवं दगरा) की जर्जर स्थिति से क्षेत्र के ग्रामीणों, विद्यार्थियों और आमजन में भारी रोष व्याप्त है। सड़क मार्ग जगह-जगह से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है तथा कई स्थानों पर बड़े और गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनमें आए दिन राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं, शिक्षक, कर्मचारी एवं अन्य वाहन चालक आवागमन करते हैं। बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ गया है। सबसे गंभीर स्थिति बसई घीयाराम मुख्य गांव में है, जहां पिछले लगभग दो वर्षों से मुख्य सड़क पर लगातार पानी भरा रहता है। इससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पैदल चलने वालों के कपड़े खराब हो जाते हैं, वहीं दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालक कई बार दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। इसके अलावा अंधियारी के बीहड़ क्षेत्र में सड़क पर बने गहरे गड्ढे बरसात के कारण पूरी तरह पानी से भर जाते हैं, जिससे सड़क का अस्तित्व तक दिखाई नहीं देता। सड़क के दोनों ओर गहरी खाइयां होने के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। यदि कोई वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाए तो गंभीर जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता। शिवा गुर्जर ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जनहित एवं सुरक्षा को देखते हुए इस सड़क मार्ग की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक सड़क की मरम्मत अथवा समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो इस मार्ग से जुड़े ग्रामीण, स्कूल के छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं विद्यालय स्टाफ एकजुट होकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम उपखंड अधिकारी (एसडीएम) राजाखेड़ा को ज्ञापन सौंपेंगे और शीघ्र समाधान की मांग करेंगे।3
- नन्ही बच्ची की यह छोटी-सी अपील अब लोगों का दिल जीत रही है। आखिर इस मासूम बच्ची ने क्या कहा, आप भी सुनिए… *वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल* दतिया जिले की ग्राम पंचायत बड़ोंनकला के मोजा पुराना खेड़ा की एक नन्ही बच्ची सूफिया का भावुक वीडियो सामने आया है। स्कूल जाने वाली सूफिया ने दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े से मासूम अंदाज़ में कहा— "आप बहुत अच्छे हैं... हम स्कूल जाते हैं, हमारे यहाँ रोड डलवा दीजिए।" नन्ही बच्ची की यह छोटी-सी अपील अब लोगों का दिल जीत रही है। आखिर इस मासूम बच्ची ने क्या कहा, आप भी सुनिए… *वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल*1
- ग्राम पंचायत ऊमरी की यह सराहनीय पहल केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण का संकल्प है। 🌳 एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ पिता के नाम 🌳 ग्राम पंचायत ऊमरी की यह सराहनीय पहल केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण का संकल्प है कनावर रोड स्थित शांतिधाम परिसर में लगाए गए पौधे आने वाले समय में इस क्षेत्र को हराभरा बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे। यदि इन पौधों की नियमित देखभाल की गई, तो एक वर्ष में हरियाली का प्रभाव दिखने लगेगा और दो वर्ष बाद इसके बेहद सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। इस प्रेरणादायक अभियान के लिए ग्राम पंचायत ऊमरी एवं सरपंच श्री वीरेंद्र सिंह यादव 'पुनु' बधाई के पात्र हैं। आइए, हम भी संकल्प लें— 🌱 एक पेड़ माँ के नाम, 🌳 एक पेड़ पिता के नाम। #EkPedMaaKeNaam #EkPedPitaKeNaam #Umari #Shantidham #GreenUmari #Bhind #MadhyaPradesh1
- मुरैना जिले मे सड़क नहीं होगी तो बेटी स्कूल कैसे जाएगी?" — नन्हीं बच्ची का सवाल बना ग्रामीणों की आवाज़1
- तहसील कार्यालय में पटवारियों का धरना लोग काम करवाने के लिए भटकते रहे भिंड। मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने अपनी वर्षों से लंबित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा है यह धरना नई तहसील कार्यालय परिसर पर दिया गया। पटवारी संघ ने जिलाध्यक्ष विनायक सिंह तोमर नें बताया कि संघ की प्रमुख मांगों में कैडर रिव्यू लागू कर पदोन्नति एवं समयमान वेतनमान का लाभ देना, नायब तहसीलदार की विभागीय परीक्षा शीघ्र आयोजित करना, पटवारियों को जज प्रोटेक्शन एक्ट के दायरे में शामिल करना, विभिन्न योजनाओं के वर्षों से लंबित मानदेय का भुगतान करना तथा पटवारी संघ के पदाधिकारियों के कथित नियम विरुद्ध स्थानांतरण निरस्त करना शामिल है।पटवारी संघ ने चेतावनी दी है अगर हमरी मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो प्रदेशभर के पटवारी सांकेतिक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।वहीं हड़ताल के दौरान कई लोगों के काम भी पेंडिंग पड़े रहे लोगों के फाइलों में पटवारियों के दसख्त नहीं हो पाए लोगों इधर से उधर भटकते नजर आए।1
- आधी रात का खूनी विवाद! फौजी पति ने पत्नी के सिर में मारी गोली, मौत, आरोपी हिरासत में मुरैना। जिले के अंबाह कस्बे से गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खजूरी रोड क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान भारतीय सेना में पदस्थ एक जवान ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को गोली मार दी। गोली सिर में लगने से महिला की मौत हो गई।1