Shuru
Apke Nagar Ki App…
सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर तहसील के गांव जौलन्दा में खुला गड्ढा बना जानलेवा खतरा व्हीलचेयर समाजसेवी घायल, जलदाय विभाग की कथित लापरवाही से लापरवाही पर ग्रामीण में आक्रोश जिम्मेदारो से तत्काल कार्रवाई की मांग
Anil Kumar journalist
सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर तहसील के गांव जौलन्दा में खुला गड्ढा बना जानलेवा खतरा व्हीलचेयर समाजसेवी घायल, जलदाय विभाग की कथित लापरवाही से लापरवाही पर ग्रामीण में आक्रोश जिम्मेदारो से तत्काल कार्रवाई की मांग
More news from Sawai Madhopur and nearby areas
- सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर तहसील के गांव जौलन्दा में खुला गड्ढा बना जानलेवा खतरा व्हीलचेयर समाजसेवी घायल, जलदाय विभाग की कथित लापरवाही से लापरवाही पर ग्रामीण में आक्रोश जिम्मेदारो से तत्काल कार्रवाई की मांग1
- ईसरदा–बंध बारेठा फीडर पर किसानों का बड़ा आंदोलन, 27 सितंबर को सुंदरी में महासभा बामनवास। ईसरदा से बंध बारेठा, भरतपुर तक प्रस्तावित फीडर परियोजना को लेकर किसानों की मांग तेज हो गई है। खुली नहर के स्थान पर समान क्षमता वाली भूमिगत पाइपलाइन की मांग को लेकर अठ्ठाईस्या किसान संघर्ष समिति एवं ग्रामीण विकास एवं सामाजिक उत्थान संस्थान, चांदनहोली ने विशेषज्ञ समिति को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने 2 से 3 गुना वैकल्पिक कृषि भूमि, DLC दर के 20 गुना मुआवजे और उचित पुनर्वास की मांग रखी। वहीं राजस्थान किसान सभा के तत्वावधान में रविवार 27 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे सुंदरी-रामसिंहपुरा पुलिस चौकी पर विशाल किसान महासभा आयोजित होगी। यह जानकारी डॉ. रामखिलाड़ी मीणा ने दी।2
- 70वीं जिला स्तरीय बालिका खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ 70वीं जिला स्तरीय बालिका खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ सपोटरा। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सपोटरा के तत्वावधान में 70वीं जिला स्तरीय बालिका खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन नव निर्वाचित नगरपालिका चेयरमैन सपना देवी, उप चेयरमैन बरफी देवी एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लखनलाल मीणा ने किया। प्रतियोगिता में 17 से 19 वर्षीय छात्रा वर्ग की खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, जूडो और सेपक टकरा की कुल 38 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें कबड्डी की 14, खो-खो की 18 तथा जूडो और सेपक टकरा की 3-3 टीमें शामिल हैं। आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सपोटरा द्वारा करवाया जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य पीयूष शर्मा एवं वाइस प्रिंसिपल रामेश्वर प्रसाद मीना के कुशल नेतृत्व में प्रतियोगिता का संचालन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से पहुंची छात्रा खिलाड़ी खेल मैदान पर अपना दमखम दिखा रही हैं। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का समापन 26 सितंबर को होगा। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक प्रदीप कुमार मीणा एवं रूपलाल खटीक ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।1
- मोरडा मे सरपंच पद एसटी का आने पर ग्रामीणों का विरोध, मुख्य बाजार में किया प्रदर्शन एसटी सीट आने पर ग्रामीणों का विरोध, मुख्य बाजार में किया प्रदर्शन करौली राजस्थान बालघाट समीप ग्राम पंचायत जहां नगर मोरडा में एसटी वर्ग के लिए सीट आरक्षित किए जाने के बाद ग्रामीणों में विरोध के स्वर तेज हो गए। गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण मुख्य बाजार में एकत्र हुए और सीट आरक्षण में बदलाव की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद सिंह चौहान ने कहा कि आरक्षण प्रक्रिया में ग्रामीणों की आपत्तियों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर नियमानुसार उचित कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरक्षण प्रक्रिया की जांच कराने तथा सीट में बदलाव की मांग की। ग्रामीणों ने सीट बदलने को लेकर रिश्वत दिए जाने के आरोप भी लगाए, हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। प्रदर्शन के दौरान मनोज, सुभाष शर्मा देवकीनंदन शर्मा, रमाकांत शर्मा, अशोक सिंह, सोहन सिंह, मेघ सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में पारदर्शिता बरतते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।1
- स्वागत कार्यक्रम छोड़ घायल की मदद को दौड़े नवनिर्वाचित पार्षद, ऑटो से लेकर पहुंचे अस्पताल... हिंडौन सिटी। मंडावरा रोड पर लंबे समय से बने जलभराव और गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। इस जर्जर सड़क की वजह से गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें कमालपुरा निवासी बाइक सवार रमेश मीणा गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, रमेश मीणा मडावरा रोड से बाइक पर सवार होकर गुजर रहे थे। सड़क पर पानी भरे होने के कारण वे गड्ढे का अंदाजा नहीं लगा सके और उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में गिर गई। रमेश मीणा सड़क पर गिर पड़े, तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली उनके पैर के ऊपर से गुजर गई। इस दर्दनाक हादसे में उनका पैर फ्रैक्चर हो गया और वे मौके पर ही तड़पने लगे। हादसे के समय क्षेत्र में अपने चुनाव जीतने के उपलक्ष्य में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में व्यस्त नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत अपना कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। पार्षद प्रजापति ने बिना समय गंवाए स्थानीय लोगों की मदद से घायल रमेश मीणा को एक ऑटो में लिटाया और तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उन्होंने डॉक्टरों से बात कर घायल का तत्काल उपचार शुरू करवाया। पार्षद की इस मानवता और तत्परता की स्थानीय लोगों और घायल के परिजनों ने काफी सराहना की है। स्थानीय निवासियों ने कहा मंडावरा रोड पर लगातार हो रहे जलभराव और जानलेवा गड्ढों को लेकर प्रशासन के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। लोगों की मांग है कि सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत करवाई जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।1
- सनातन संस्कृति की ध्वजा थामे लालसोट के प्राचीन मंदिर; बिजासनी माता मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मंडावरी पुलिस ने संभाली कमान लालसोट/मंडावरी। लालसोट विधानसभा क्षेत्र के प्राचीन एवं आस्था के प्रमुख केंद्र सनातन धर्म की गौरवशाली पताका को सदियों से अक्षुण्ण बनाए हुए हैं। क्षेत्र के विख्यात पपलाज माता मंदिर, श्यामपुरा कलां स्थित बगीची वाले बालाजी, बिनौरी बालाजी तथा किशोरपुरा ग्राम पंचायत के ख़ुर्रा गांव स्थित बिजासनी माता मंदिर में वर्षभर श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों का तांता लगा रहता है। धार्मिक आयोजनों के क्रम में पपलाज माता का लक्खी मेला विशेष स्थान रखता है, जो प्रतिवर्ष दो बार आयोजित होता है। इसमें राजस्थान सहित कई अन्य राज्यों से भी लाखों श्रद्धालु मन्नत मांगने और धोक लगाने पहुंचते हैं। बीते एक माह से समूचा क्षेत्र धर्म ध्वजा थामे पदयात्रियों के जत्थों से गुंजायमान है। हजारों की संख्या में निकली इन पदयात्राओं के अंतिम सोपान में अब श्रद्धालु कर्रा गांव स्थित बिजासनी माता के दरबार में शीश नवाने पहुंच रहे हैं। पपलाज माता धाम पर लालसोट पुलिस का सुरक्षा घेरा पपलाज माता के विशाल मेले में शांति, कानून व्यवस्था और सुगम यातायात का जिम्मा लालसोट थाना पुलिस के कंधों पर रहता है। व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के लिए थानाधिकारी हरलाल मीणा के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस जाब्ते के साथ-साथ पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल की तैनाती की जाती है, जो भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा पर पूरी निगरानी रखता है। बिजासनी माता के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, मंडावरी पुलिस रही मुस्तैद ख़ुर्रा स्थित बिजासनी माता मंदिर में यूं तो प्रत्येक माह की पूर्णिमा को मेला भरता है और भक्तों की भीड़ रहती है, लेकिन पदयात्राओं के अंतिम चरण के चलते गुरुवार को मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं की भारी आमद को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की कमान मंडावरी थानाधिकारी जगदीश चंद्र शर्मा और मुंशीलाल हेड कांस्टेबल हीरालाल ड्राइवर गुर्जर विनोद सैनी कांस्टेबल सहित थाने का पूरा स्टाफ दिनभर मेला स्थल और मुख्य मार्गों पर पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहा। पुलिस प्रशासन की सजगता के चलते यातायात सुचारू बना रहा और श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर सुगमता से माता के दर्शन किए।3
- गंगापुर सिटी में नंद उत्सव-गणेश उत्सव की धूम, भक्ति और संस्कृति से सराबोर हुआ खंडेलवाल धर्मशाला राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, महिलाओं और बच्चों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ढोल की थाप पर हुआ भगवान गणेश का भव्य स्वागत, श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का हुआ मंचन मीराबाई की भक्ति से लेकर गणेश लीला तक, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां लकी ड्रॉ और प्रश्नोत्तरी के विजेताओं को किया सम्मानित, सैकड़ों महिलाओं-बच्चों ने लिया हिस्सा गंगापुर सिटी। खंडेलवाल महिला मंडल के तत्वावधान में खंडेलवाल धर्मशाला में नंद उत्सव एवं गणेश उत्सव का आयोजन उत्साह, उमंग और धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि श्रीमती सीता डांस ने की। महिला मंडल अध्यक्ष प्रिया डंगायच की उपस्थिति में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती सीता डांस का विशेष सहयोग एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती सीता डांस एवं विशिष्ट अतिथियों श्रीमती शांति देवी गुप्ता, श्रीमती इंदिरा सोखिया, श्रीमती सीता तांबी, श्रीमती संतोष खुंटेटा एवं आकांक्षा गुप्ता सहित महिला मंडल पदाधिकारियों ने संत सुंदरदास जी महाराज, भगवान गणेश एवं भगवान श्रीकृष्ण के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। भगवान गणेश के आगमन पर महिलाओं ने ढोल की थाप पर नृत्य करते हुए भव्य स्वागत किया। इसके बाद लक्ष्मी सोखिया एवं सारिका खंडेलवाल ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम की संयोजक अंजना रावत, ममता डांस, मधु डांस एवं लक्ष्मी सोखिया रहीं, जबकि मंच संचालन लक्ष्मी सोखिया एवं अंजना रावत ने किया। समारोह में महिलाओं एवं बच्चों ने विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। गणेश जी की लीला, राधा-कृष्ण के नृत्य, श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और भारतीय वेशभूषाओं पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। नंद उत्सव में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर मंचन किया गया। वहीं मीराबाई के नाट्य रूपांतरण के माध्यम से श्रीकृष्ण के प्रति उनकी अनन्य भक्ति और आध्यात्मिक समर्पण को प्रस्तुत किया गया। बधाइयों के दौरान महिलाओं ने उत्साहपूर्वक खुशियां मनाईं। कार्यक्रम में करीब 40 से 45 महिलाओं ने नृत्य, नाट्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लिया, जबकि 15 से 20 बच्चों ने राधा-कृष्ण एवं अन्य बाल स्वरूपों में सजकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। नन्हे-मुन्नों की आकर्षक वेशभूषा और मनमोहक प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। सभी प्रतिभागियों को विशिष्ट अतिथि श्रीमती शांति देवी डांस द्वारा पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 10 लकी ड्रॉ निकाले गए, जिनमें मनीषा खंडेलवाल, मनीषा डांस, इंदिरा सोखिया, चित्रा डंगायच, सुमन दुसाद, कनिष्का डंगायच, कविता रावत, स्नेहा डंगायच, शिल्पा खंडेलवाल एवं निधि खंडेलवाल विजेता रहीं। विजेताओं को श्रीमती शांति देवी गुप्ता ने पुरस्कार प्रदान किए। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में इंदिरा सोखिया एवं स्नेहा विजेता रहीं। कार्यक्रम में महिलाओं ने गणेश, शंकर, पार्वती, कार्तिकेय, नारद मुनि, सखी, राधा, कृष्ण, वासुदेव, यशोदा, नंद बाबा एवं मीराबाई सहित विभिन्न पात्रों की भूमिकाएं निभाईं। समारोह में धार्मिक भावना, भारतीय संस्कृति, महिला प्रतिभा और सामाजिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला। समाज की सैकड़ों महिलाओं एवं बच्चों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया।1
- हिण्डोन मड़ावरा रोड पर जल-भराव बना जानलेवा गड्ढों से राहगीर हो रहें चोटील गुरुवार कमालपुरा निवासी रमेश मीणा पुत्र कलुआ मीणा जो अपनी बहन से मिलने सूरौठ गए थे और वापस कमालपुरा से लौट रहे थे, उनकी मोटरसाइकिल पानी से भरे गड्ढे में अनियंत्रित होकर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली उनके पैर के ऊपर से निकल गई, जिससे उनका पैर दो हिस्सों में टूट गया। नगर परिषद प्रशासन की घोर लापरवाही: नगर परिषद हिंडौन सिटी के अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं। बार-बार ध्यान आकर्षित कराने के बावजूद सड़कों के जलभराव और गड्ढों को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है, जिसका खामियाजा आज एक निर्दोष नागरिक को अपनी देह का अंग गंवाकर भुगतना पड़ा है। नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारी तुरंत नींद से जागें और शहर की सड़कों के गड्ढों को भरवाकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करें। यदि जल्द से जल्द कड़े कदम नहीं उठाए गए, तो जनहित में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। पीड़ित परिवार के साथ हम पूरी मजबूती से खड़े हैं और हर संभव प्रशासनिक व चिकित्सीय मदद हेतु प्रयासरत हैं।1