मोरडा मे सरपंच पद एसटी का आने पर ग्रामीणों का विरोध, मुख्य बाजार में किया प्रदर्शन एसटी सीट आने पर ग्रामीणों का विरोध, मुख्य बाजार में किया प्रदर्शन करौली राजस्थान बालघाट समीप ग्राम पंचायत जहां नगर मोरडा में एसटी वर्ग के लिए सीट आरक्षित किए जाने के बाद ग्रामीणों में विरोध के स्वर तेज हो गए। गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण मुख्य बाजार में एकत्र हुए और सीट आरक्षण में बदलाव की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद सिंह चौहान ने कहा कि आरक्षण प्रक्रिया में ग्रामीणों की आपत्तियों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर नियमानुसार उचित कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरक्षण प्रक्रिया की जांच कराने तथा सीट में बदलाव की मांग की। ग्रामीणों ने सीट बदलने को लेकर रिश्वत दिए जाने के आरोप भी लगाए, हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। प्रदर्शन के दौरान मनोज, सुभाष शर्मा देवकीनंदन शर्मा, रमाकांत शर्मा, अशोक सिंह, सोहन सिंह, मेघ सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में पारदर्शिता बरतते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।
मोरडा मे सरपंच पद एसटी का आने पर ग्रामीणों का विरोध, मुख्य बाजार में किया प्रदर्शन एसटी सीट आने पर ग्रामीणों का विरोध, मुख्य बाजार में किया प्रदर्शन करौली राजस्थान बालघाट समीप ग्राम पंचायत जहां नगर मोरडा में एसटी वर्ग के लिए सीट आरक्षित किए जाने के बाद ग्रामीणों में विरोध के स्वर तेज हो गए। गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण मुख्य बाजार में एकत्र हुए और सीट आरक्षण में बदलाव की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद सिंह चौहान ने कहा कि आरक्षण प्रक्रिया में ग्रामीणों की आपत्तियों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर नियमानुसार उचित कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरक्षण प्रक्रिया की जांच कराने तथा सीट में बदलाव की मांग की। ग्रामीणों ने सीट बदलने को लेकर रिश्वत दिए जाने के आरोप भी लगाए, हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। प्रदर्शन के दौरान मनोज, सुभाष शर्मा देवकीनंदन शर्मा, रमाकांत शर्मा, अशोक सिंह, सोहन सिंह, मेघ सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में पारदर्शिता बरतते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।
- हिंडौन: वार्ड संख्या 38 से नवनिर्वाचित पार्षद द्वारका प्रसाद धाकड़ ने निकाली धन्यवाद रैली, वार्ड वासियों ने किया भव्य स्वागत.... हिंडौन सिटी। स्थानीय नगर परिषद के वार्ड नंबर 38 से नवनिर्वाचित पार्षद द्वारका प्रसाद धाकड़ ने चुनाव में मिली जीत के बाद अपने वार्ड क्षेत्र में एक विशाल धन्यवाद रैली का आयोजन किया। रैली के दौरान पूरे वार्ड में डीजे की धुन पर जश्न का माहौल देखने को मिला। रैली जैसे ही वार्ड के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जगह-जगह वार्ड वासियों और समर्थकों ने पार्षद द्वारका प्रसाद धाकड़ का साफा बंधवाकर और माला पहनाकर भव्य नागरिक अभिनंदन किया। क्षेत्र के युवा आतिशबाजी करते हुए और डीजे के देशभक्ति व पारंपरिक गीतों पर थिरकते हुए रैली में आगे-आगे चल रहे थे। इस धन्यवाद यात्रा के दौरान वार्ड संख्या 17 के पार्षद प्रतिनिधि उदय सिंह धाकड़ एवं नासिर खान भी उनके साथ मौजूद रहे। वार्ड वासियों ने उदय सिंह धाकड़ का भी माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। धन्यवाद रैली के दौरान नवनिर्वाचित पार्षद द्वारका प्रसाद धाकड़ ने सभी वार्ड वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि वार्ड 38 के प्रत्येक नागरिक की है। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विकास, साफ-सफाई, पेयजल और जनसमस्याओं के निस्तारण को प्राथमिकता दी जाएगी और वह बिना किसी भेदभाव के वार्ड के चहुंमुखी विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।रैली का समापन प्रमुख चौराहे पर हुआ, जहां सभी समर्थकों व निवासियों के बीच मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य नागरिक, युवा और बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे।4
- आज वार्ड नंबर 22 से कोंग्रेस पार्षद चिंटू जाटव विजई होने पर आज मेहताब पुरा कोलोनी हिंडौन सिटी में लड्डूओं से तोलकर व मिठाई खिलाकर माल साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया पटाखों के साथ स्वागत सम्मान संपन्न हुआ आज वार्ड नंबर 22 कांग्रेस कार्यलय पर मेहताब पुरा कोलोनी हिंडौन सिटी में कोंग्रेस से चिंटू जाटव ने जीतने पर महताबपुरा वार्ड वासियों चिंटु पार्षद व पूर्व पार्षद पप्पू का स्वागत सम्मान किया गया मेहतावपुरा कॉलोनी की ओर से लड्डुओं से तोलकर माला साफा पहनाकर स्वागत किया गया सैकड़ों लोग अपस्थित हुऎ भाई चिंटू जाटव ने सभी वार्ड वासियों का आभार जताया कहा वार्ड वासियों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहूंगा कहा की मेरी जीत नहीं पुरे वार्ड की जीत है स्वागत के लिए मुख्य अतिथि के रूप में ममताज जुम्मा जिला महासचिव रहमान अजीज गद्दीपुरा पप्पू बब्बू सकील सोनु असरफ हमीद नबाव रानु रहीस गादोली मजीद फ़ज़ल अजमेरी हनीफ सलीम सलाम सोकत व आदी कोलोनी के लोग मोजोद रहे4
- श्री नाहर शिह बाबा की पदल यात्रा का पूजन करते हुए लोग कमवाल वाली बगीची से बरगमा के लिए रवानगी हिण्डौन सिटी से #NewsUpdate #sngnewsliverajsthan #nonflloverhightlight #highlightseveryonefollowe #highlightseveryonefollowers SNG NEWS LIVE RAJSTHAN SHYAM NEWS LIVE RAJSTHAN 9462089671 LIKE👍 SHYAR👉 SUBSREBER फॉलोवर1
- ईसरदा–बंध बारेठा फीडर पर किसानों का बड़ा आंदोलन, 27 सितंबर को सुंदरी में महासभा बामनवास। ईसरदा से बंध बारेठा, भरतपुर तक प्रस्तावित फीडर परियोजना को लेकर किसानों की मांग तेज हो गई है। खुली नहर के स्थान पर समान क्षमता वाली भूमिगत पाइपलाइन की मांग को लेकर अठ्ठाईस्या किसान संघर्ष समिति एवं ग्रामीण विकास एवं सामाजिक उत्थान संस्थान, चांदनहोली ने विशेषज्ञ समिति को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने 2 से 3 गुना वैकल्पिक कृषि भूमि, DLC दर के 20 गुना मुआवजे और उचित पुनर्वास की मांग रखी। वहीं राजस्थान किसान सभा के तत्वावधान में रविवार 27 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे सुंदरी-रामसिंहपुरा पुलिस चौकी पर विशाल किसान महासभा आयोजित होगी। यह जानकारी डॉ. रामखिलाड़ी मीणा ने दी।2
- सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर तहसील के गांव जौलन्दा में खुला गड्ढा बना जानलेवा खतरा व्हीलचेयर समाजसेवी घायल, जलदाय विभाग की कथित लापरवाही से लापरवाही पर ग्रामीण में आक्रोश जिम्मेदारो से तत्काल कार्रवाई की मांग1
- सनातन संस्कृति की ध्वजा थामे लालसोट के प्राचीन मंदिर; बिजासनी माता मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मंडावरी पुलिस ने संभाली कमान लालसोट/मंडावरी। लालसोट विधानसभा क्षेत्र के प्राचीन एवं आस्था के प्रमुख केंद्र सनातन धर्म की गौरवशाली पताका को सदियों से अक्षुण्ण बनाए हुए हैं। क्षेत्र के विख्यात पपलाज माता मंदिर, श्यामपुरा कलां स्थित बगीची वाले बालाजी, बिनौरी बालाजी तथा किशोरपुरा ग्राम पंचायत के ख़ुर्रा गांव स्थित बिजासनी माता मंदिर में वर्षभर श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों का तांता लगा रहता है। धार्मिक आयोजनों के क्रम में पपलाज माता का लक्खी मेला विशेष स्थान रखता है, जो प्रतिवर्ष दो बार आयोजित होता है। इसमें राजस्थान सहित कई अन्य राज्यों से भी लाखों श्रद्धालु मन्नत मांगने और धोक लगाने पहुंचते हैं। बीते एक माह से समूचा क्षेत्र धर्म ध्वजा थामे पदयात्रियों के जत्थों से गुंजायमान है। हजारों की संख्या में निकली इन पदयात्राओं के अंतिम सोपान में अब श्रद्धालु कर्रा गांव स्थित बिजासनी माता के दरबार में शीश नवाने पहुंच रहे हैं। पपलाज माता धाम पर लालसोट पुलिस का सुरक्षा घेरा पपलाज माता के विशाल मेले में शांति, कानून व्यवस्था और सुगम यातायात का जिम्मा लालसोट थाना पुलिस के कंधों पर रहता है। व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के लिए थानाधिकारी हरलाल मीणा के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस जाब्ते के साथ-साथ पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल की तैनाती की जाती है, जो भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा पर पूरी निगरानी रखता है। बिजासनी माता के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, मंडावरी पुलिस रही मुस्तैद ख़ुर्रा स्थित बिजासनी माता मंदिर में यूं तो प्रत्येक माह की पूर्णिमा को मेला भरता है और भक्तों की भीड़ रहती है, लेकिन पदयात्राओं के अंतिम चरण के चलते गुरुवार को मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं की भारी आमद को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की कमान मंडावरी थानाधिकारी जगदीश चंद्र शर्मा और मुंशीलाल हेड कांस्टेबल हीरालाल ड्राइवर गुर्जर विनोद सैनी कांस्टेबल सहित थाने का पूरा स्टाफ दिनभर मेला स्थल और मुख्य मार्गों पर पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहा। पुलिस प्रशासन की सजगता के चलते यातायात सुचारू बना रहा और श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर सुगमता से माता के दर्शन किए।3
- हिंडौन के शहर गुरुद्वारे में वार्ड 37 से नवनिर्वाचित पार्षद रमेश चंद कल्ला का पंजाबी समाज ने किया भव्य नागरिक अभिनंदन... हिंडौन सिटी। जगदीश कॉलोनी स्थित शहर गुरुद्वारे में गुरुवार को हिंडौन पंजाबी समाज की ओर से वार्ड नंबर 37 से नवनिर्वाचित पार्षद रमेश चंद कल्ला (टाल वाले) का एक भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आध्यात्मिक माहौल में हुआ, जहां शहर गुरुद्वारा के ज्ञानी जगदीश सिंह ने पवित्र दरबार साहिब में अरदास कर सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान महिला मंडल द्वारा प्रस्तुत किए गए मधुर संकीर्तन से गुरुद्वारा परिसर भक्तिमय हो उठा। पूरे कार्यक्रम के दौरान "बोले सो निहाल, सत श्री अकाल" तथा "वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह" के जयकारों से गुरुद्वारा परिसर गूंज उठा। धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात आयोजित सम्मान समारोह में पंजाबी समाज के प्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों ने नवनिर्वाचित पार्षद रमेश चंद कल्ला का पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत किया। समाज बंधुओं ने उन्हें सम्मान स्वरूप तलवार भेंट की तथा साफा एवं पुष्पमाला पहनाकर उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पार्षद रमेश चंद कल्ला ने पंजाबी समाज का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज द्वारा दिया गया यह स्नेह और सम्मान उनके लिए अत्यंत अनमोल है। उन्होंने वार्ड के सर्वांगीण विकास और समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। समारोह में युवा, महिलाएं तथा पंजाबी समाज के कई गणमान्य नागरिक व बुजुर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- नगर परिषद् द्वारा शहर का कचरा बाईपास पर डाला जा रहा हिण्डौन सिटी वीडियों कवरेज धाकड़ सिया धाकड SNG NEWS LIVE RAJSTHAN 9462089671 LIKE👍 SHYAR👉 फ़ालोअर1
- बामनवास में आरक्षण प्रक्रिया पूरी, पंचायतों की तस्वीर हुई साफ बामनवास। पंचायत राज आम चुनाव-2026 को लेकर बामनवास पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया गुरुवार को पंचायत समिति सभागार में संपन्न हुई। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं एसडीएम नीतू मीणा की मौजूदगी में हुई प्रक्रिया में एससी वर्ग में 10 पंचायतें, जिनमें 5 महिला, जबकि एसटी वर्ग में 13 पंचायतें, जिनमें 6 महिला आरक्षित की गईं। वहीं ओबीसी वर्ग में गोठ पंचायत, सामान्य वर्ग में 12 तथा सामान्य महिला वर्ग में 13 पंचायतें रखी गई हैं। आरक्षण प्रक्रिया पूरी होते ही क्षेत्र में चुनावी चर्चाएं तेज हो गई हैं।4