आंधी तूफान बारिश और ओलावृष्टि के चलते थाना तिंदवारी का छज्जा गिरा कई लोग घायल । आज दिनांक 05 अप्रैल 2026 की शाम करीब 6 बजे तेज आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि के चलते थाना तिंदवारी के प्रशासनिक भवन का छज्जा आंशिक रूप से गिर गया। घटना के समय थाने में जनसुनवाई चल रही थी, जिसमें मौजूद पुलिसकर्मियों और एक बुजुर्ग दंपत्ति को मामूली चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत सामान्य है और कोई गंभीर चोट नहीं है। प्रशासन द्वारा थाना परिसर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षतिग्रस्त छज्जे की मरम्मत और आवश्यक सुरक्षा उपाय शुरू कर दिए गए हैं। इस पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी घायलों को उचित उपचार प्रदान कर दिया गया है।
आंधी तूफान बारिश और ओलावृष्टि के चलते थाना तिंदवारी का छज्जा गिरा कई लोग घायल । आज दिनांक 05 अप्रैल 2026 की शाम करीब 6 बजे तेज आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि के चलते थाना तिंदवारी के प्रशासनिक भवन का छज्जा आंशिक रूप से गिर गया। घटना के समय थाने में जनसुनवाई चल रही थी, जिसमें मौजूद पुलिसकर्मियों और एक बुजुर्ग दंपत्ति को मामूली चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत सामान्य है और कोई गंभीर चोट नहीं है। प्रशासन द्वारा थाना परिसर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षतिग्रस्त छज्जे की मरम्मत और आवश्यक सुरक्षा उपाय शुरू कर दिए गए हैं। इस पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी घायलों को उचित उपचार प्रदान कर दिया गया है।
- बांदा । जनपद बांदा के नगर क्षेत्र में लोहिया पुल के पास स्थित कान्हा कुंज में रविवार को विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 27 अप्रैल 2026 को देशभर में गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग को लेकर व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक जनपद की तहसीलों में एक साथ प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि गौ रक्षा समिति लगातार गौवंश के संरक्षण और उनके हितों के लिए कार्य कर रही है। इस अभियान के माध्यम से गौवंश की वर्तमान दयनीय स्थिति में सुधार लाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही जनजागरूकता बढ़ाने के लिए तहसील स्तर पर रैलियां और शोभायात्राएं भी निकाली जाएंगी।बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 अप्रैल को विशाल शोभायात्रा निकालकर लोगों को इस मुहिम से जोड़ा जाएगा और गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को मजबूती से उठाया जाएगा। इस मौके पर जिला मंत्री सुतकीर्ति गुप्ता, अनीता गुप्ता, आरती वाल्मीकि, अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दीपक शुक्ला, जिला प्रभारी सुरेश कान्हा, सह प्रभारी आलोक कुमार निगम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।1
- बांदा: तिंदवारी क्षेत्र में रविवार शाम हुई भीषण ओलावृष्टि ने किसानों की सालभर की मेहनत को पलभर में बर्बाद कर दिया। करीब एक दर्जन गांवों में खेतों में खड़ी पकी फसलें पूरी तरह तबाह हो गईं। तिंदवारी और परसौडा इलाके में सड़कों और खेतों पर बर्फ जैसी सफेद चादर बिछ गई, मानो पूरा इलाका शीतलहर की चपेट में आ गया हो। 🌾 सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं, चना और सरसों की फसलों को किसानों का कहना है कि कटाई के लिए तैयार फसलें पूरी तरह जमीन पर गिर गई हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। 💬 किसानों का दर्द: “सालभर की मेहनत एक ही शाम में खत्म हो गई… अब परिवार कैसे चलेगा?” ⚠️ प्रशासन से बड़ी मांगें: प्रभावित गांवों का तुरंत सर्वे कराया जाए किसानों को मुआवजा (क्षतिपूर्ति) जल्द से जल्द दिया जाए जिन किसानों का फसल बीमा है, उन्हें बीमा क्लेम तुरंत पास किया जाए भविष्य में ऐसी आपदा से बचाव के लिए मजबूत योजना बनाई जाए 📢 जनता की अपील: सरकार और प्रशासन से मांग है कि इस प्राकृतिक आपदा को गंभीरता से लेते हुए किसानों को तुरंत राहत पहुंचाई जाए, ताकि उनका जीवन दोबारा पटरी पर आ सके। 👉 किसान ही देश की रीढ़ हैं — उनके हितों की रक्षा सबसे जरूरी है।1
- बांदा में महिला की गुहार: ससुरालियों पर घर में घुसकर मारपीट का गंभीर आरोप, पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार। विरोध करने पर सड़क पर घसीटकर पीटा, भाई-बहन को भी नहीं बख्शा। अब सवाल—क्या मिलेगा इंसाफ? #Banda #UttarPradesh #CrimeNews #WomenSafety #JusticeForWomen #DomesticViolence #BreakingNews #UPPolice #LawAndOrder #NewsUpdate @bandapolice @Uppolice @ADGZonPrayagraj1
- *यातायात पुलिस ने चलाया वाहन चैकिंग अभियान* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित कराने तथा सड़क सुरक्षा एवं आपराधिक/असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा बांदा शहर क्षेत्र में चारपहिया वाहनों में अवैध रूप से लगी काली फिल्म के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें चारपहिया वाहनों मे अवैध रुप से लगी काली फिल्मों को हटवाया गया और वाहन चालकों को काली फिल्म के दुष्परिणामों व कानून प्रावधानों के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया साथ ही भविष्य में किसी भी निजी या व्यावसायिक वाहनों पर मनमाने ढंग से काली फिल्म का प्रयोग न करने के लिए कड़ी चेतावनी भी दी गई।यातायात पुलिस द्वारा बिना हेलमेट, सीट बेल्ट व दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न ले जाने को लेकर सख्त चेतावनी दी गई।साथ ही साथ बताया गया कि यातायात नियमों का पालन करें, जनपद में यातायात व कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग प्रदान करें। इस अभियान के दौरान कुल 270 वाहनो से करीब 02 लाख 70 हजार का चालान किया गया।2
- बांदा थाना कोतवाली नगर के अंतर्गत वार्ड नंबर ४ मोहल्ला छाबी तालाब में एक मुसलमान लड़का छाबी तालाब पहाड़ के ऊपर मिला तो नगर वासियों ने पड़कर कालवन गंज चौकी को सोपा अब देखना है क्या कार्रवाई होती है या पुलिस उसको छोड़ देती है1
- बीती रात मौदहा नगर सहित रविवार दोपहर तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की खड़ी और कटे फसलों को भारी नुकसान पहुँचाया। गेहूं की लगभग 50% और चना–सरसों की 80% फसल प्रभावित हुई। किसान अभी नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। प्रशासन ने राहत और मुआवजे की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।1
- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जेएन महाविद्यालय के प्राचार्य के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन।1
- नलकूप की छत पर सो रहे दंपत्ति में सुबह मिला पति का शव… संदिग्ध मौत से गांव में हड़कंप! पुलिस, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी 🔍 #Banda #UPNews #BreakingNews #CrimeNews #Investigation #ViralNews1
- *भैस चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना गिरवां पुलिस द्वारा भैस चोरी करने वाले अभियुक्त को 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार किया गया है।ग्राम जरर के रहने वाले बच्चू द्वारा थाना गिरवां पर 4 अप्रैल26 को प्रार्थना पत्र दिया गया था कि रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा उसकी भैस चोरी कर ली गई है।सूचना पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया था ।पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को छिवांव मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान 01 अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।गिरफ्तार अभियुक्त नवलकिशोर उर्फ पंजाबी पुत्र लालमन उर्फ कडाके निवासी तिन्दुही थाना गिरवां जनपद बांदा का निवासी हैं। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।1