Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला योजना 2026 का जिला नैनीताल को 70 करोड़ रूपये का अनुपूरक बजट मिला.
Samachar Sarvice
जिला योजना 2026 का जिला नैनीताल को 70 करोड़ रूपये का अनुपूरक बजट मिला.
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- Post by Jagdish Ballabh Sharma1
- Post by Samachar Sarvice1
- हल्द्वानी कुमाऊं दुआर ख़ूबसूरत नजारा1
- कालाढूंगी में आंगनबाड़ी कार्यत्रियों द्वारा विगत कई हफ्तों से मानदेय और अन्य भत्तों में बढ़ोतरी को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है ,,वही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कहना है कि हमें दैनिक मजदूर की तरह ही सरकार मजदूरी दे दे क्योंकि अधिकतर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां महिला विधवा है जो की एकल परिवार से भी हैं जिस कारण वर्तमान में महिलाओं को परिवार चलाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ,,वही विगत कई दिनों से धरने पर बैठी कार्यकत्रियों ने कहा कि प्रदेश संगठन की सरकार के साथ आज वार्ता होनी है और वार्ता हमारे पक्ष में अगर नहीं होती है तो धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आगे भी लगातार जारी रहेगा, वहीं धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने भी कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांग जायज है जिसे सरकार जल्दी ही पूरा करने का प्रयास करेगी।3
- विडियो देखें- रामनगर (उत्तराखंड) यह घटना वास्तव में दिल दहला देने वाली है, क्योंकि CCTV फुटेज में बच्चों की बेबसी और बदमाशों की क्रूरता साफ दिखाई दे रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बदमाश किस कदर बेखौफ थे; उन्होंने न केवल मारपीट की बल्कि दुकान का सामान भी तितर-बितर कर दिया और जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, स्थानीय लोगों और व्यापारियों में भारी गुस्सा फैल गया। बच्चों के रोने की आवाज ने इस मामले को और भी संवेदनशील बना दिया, जिसके बाद पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया।1
- Post by Surendra Kumar1
- शक्तिफार्म। कृषि विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद क्षेत्र में उर्वरक (खाद) वितरण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। किसान सेवा सहकारी समिति शक्तिफार्म के सचिव को दिये गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि नई व्यवस्था के चलते किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 23 अप्रैल 2026 को कृषि निदेशालय द्वारा जारी आदेश के तहत यूरिया एवं डीएपी खाद के नियंत्रण, मिश्रण और वितरण की व्यवस्था लागू की गई, लेकिन इसके बाद से किसानों को समय पर पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रही है। इससे खेती-किसानी पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है और किसानों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम आचार्य के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और किसानों ने संयुक्त रूप से किसान सेवा सहकारी समिति पर तालाबंदी कर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार और कृषि विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि नई व्यवस्था किसानों के हितों के विपरीत है। प्रदर्शन कर रहे किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि पूर्व की व्यवस्था को बहाल किया जाए, ताकि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार समय पर खाद उपलब्ध हो सके। साथ ही उन्होंने यह भी मांग उठाई कि उर्वरक की मात्रा बढ़ाई जाए, क्योंकि वर्तमान में मिल रही खाद किसानों की खपत के लिए पर्याप्त नहीं है। आंदोलनकारियों ने प्रशासन को महज 15 दिन का समय देते हुए चेतावनी दी कि यदि इस अवधि के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। इस दौरान समिति के अध्यक्ष के.पी. मण्डल ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन देते हुए बताया कि उक्त विषय की जानकारी कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को दे दी गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर बलवंत बोहरा, नवतेजपाल सिह,विष्णु तरफदार,महानंद विश्वास,शिव मण्डल,सपना ओझा,सुकुमार चक्रवर्ती,भगवान पांडेय,रविन्द्र वाइन,श्रीकांत मिस्त्री,लक्ष्मी चौधरी,शशि भूषण,विश्वजीत, जगदीश मण्डल,रंजीत मण्डल,सुनील हालदार,विनय विश्वास आदि थे।3
- Post by Samachar Sarvice1