Shuru
Apke Nagar Ki App…
कैलकुलेटर के दौर से पहले भारत ने दुनिया को शकुंतला देवी जैसी अद्भुत प्रतिभा दी। 1929 में बेंगलुरु में जन्मी शकुंतला देवी ने बिना कलम-कागज़ के कठिन गणनाएँ सेकंडों में हल कर सभी को चौंका दिया।‘ह्यूमन कैलकुलेटर’ के नाम से मशहूर शकुंतला देवी ने 1982 में 28 सेकंड में 13 अंकों की दो संख्याओं का गुणा कर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उनका दिमाग़ मानव क्षमता की मिसाल है। #ProudToBeIndian #ShakuntalaDevi #HumanCalculator #IndianGenius #UnseenTalent #PrideOfIndia #MindPower #BeforeCalculators
द संक्षेप
कैलकुलेटर के दौर से पहले भारत ने दुनिया को शकुंतला देवी जैसी अद्भुत प्रतिभा दी। 1929 में बेंगलुरु में जन्मी शकुंतला देवी ने बिना कलम-कागज़ के कठिन गणनाएँ सेकंडों में हल कर सभी को चौंका दिया।‘ह्यूमन कैलकुलेटर’ के नाम से मशहूर शकुंतला देवी ने 1982 में 28 सेकंड में 13 अंकों की दो संख्याओं का गुणा कर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उनका दिमाग़ मानव क्षमता की मिसाल है। #ProudToBeIndian #ShakuntalaDevi #HumanCalculator #IndianGenius #UnseenTalent #PrideOfIndia #MindPower #BeforeCalculators
More news from Kupwara and nearby areas
- कैलकुलेटर के दौर से पहले भारत ने दुनिया को शकुंतला देवी जैसी अद्भुत प्रतिभा दी। 1929 में बेंगलुरु में जन्मी शकुंतला देवी ने बिना कलम-कागज़ के कठिन गणनाएँ सेकंडों में हल कर सभी को चौंका दिया।‘ह्यूमन कैलकुलेटर’ के नाम से मशहूर शकुंतला देवी ने 1982 में 28 सेकंड में 13 अंकों की दो संख्याओं का गुणा कर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उनका दिमाग़ मानव क्षमता की मिसाल है। #ProudToBeIndian #ShakuntalaDevi #HumanCalculator #IndianGenius #UnseenTalent #PrideOfIndia #MindPower #BeforeCalculators1
- चम्बा शहर से सटी ग्राम पंचायत कियाणी में दर्दनाक अग्निकांड की घटना सामने आई। यहां हंस राज के दो मंजिला मकान की निचली मंजिल में अचानक आग लग गई, जिससे घर में रखा लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि जिस कमरे में आग भड़की, उस समय वहां परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा जानी नुकसान टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय परिवार के सदस्य रसोई में खाना बना रहे थे। इसी दौरान एक कमरे से धुआं उठता दिखाई दिया। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने निचली मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में घर में रखी खाद्य सामग्री, बर्तन, टीवी, फ्रिज, पंखे, बिस्तर, कपड़े सहित अन्य कीमती घरेलू सामान पूरी तरह जल गया। साथ ही कमरे में रखी जेवरात की अलमारी भी आग की भेंट चढ़ गई, जिससे परिवार को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी। घटना के दौरान जल शक्ति विभाग की भूमिका बेहद सराहनीय रही। आमतौर पर कियाणी क्षेत्र में शाम के बाद पेयजल आपूर्ति बंद कर दी जाती है, लेकिन आग की सूचना मिलते ही विभाग ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही मिनटों में पानी की सप्लाई बहाल कर दी। पानी उपलब्ध होते ही ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने बाल्टियों और पाइपों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते आग को निचली मंजिल तक ही सीमित रखा जा सका, जिससे मकान की ऊपरी मंजिल और आसपास की रिहायशी बस्ती को सुरक्षित बचा लिया गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। बाइट प्रियांशु खाती एसडीएम चंबा।2
- Post by Jodhan singh Kushwah ग्राम पंच1
- शानन क्षेत्र में पिछले कुछ समय से क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर चल रही चिंतन बैठकों के उपरांत क्षेत्रवासियों ने सर्वसम्मति से “शानन बचाओ संघर्ष समिति” का गठन किया है। इस संबंध में आयोजित बैठक में शानन तथा आसपास की विभिन्न पंचायतों व गांवों के लगभग 500 लोगों ने भाग लिया। बैठक के दौरान क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसके बाद संघर्ष समिति के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया। समिति में सर्वसम्मति से डॉ. राकेश धरवाल को प्रधान नियुक्त किया गया।1
- सुजानपुर चौकी जमवाला में निर्माणाधीन वर्षाशालिका के कार्य में सामने आई गंभीर अनियमितताओं ने सरकारी तंत्र और ठेकेदारी व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। माननीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया, जहां गुणवत्ता में भारी कमी पाए जाने पर उनका आक्रोश साफ तौर पर देखने को मिला। निरीक्षण के दौरान यह खुलासा हुआ कि ठेकेदार द्वारा निर्माण में पुरानी और पहले से इस्तेमाल की जा चुकी टीन का प्रयोग किया जा रहा था, जो न केवल निर्माण मानकों का उल्लंघन है बल्कि सरकारी धन के खुलेआम दुरुपयोग का भी प्रमाण है। विधायक ने मौके पर ही अधिकारीयों से बात कर ऐसे घटिया निर्माण को तुरंत उखाड़ने के सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई से बनने वाले कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार या धोखाधड़ी को उनके कार्यकाल में बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा। विधायक का कहना था कि वर्षाशालिका जैसी बुनियादी सुविधा ग्रामीण जनता की आवश्यकता है और इसमें गुणवत्ता से समझौता करना सीधे-सीधे जनता के अधिकारों पर हमला है। निरीक्षण के दौरान विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि सरकारी पैसा किसी ठेकेदार की निजी संपत्ति नहीं है, बल्कि यह जनता की अमानत है। उन्होंने दो टूक कहा, “सरकारी धन की एक-एक पाई का सही उपयोग होना चाहिए। जो भी व्यक्ति या ठेकेदार इस धन का दुरुपयोग करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो।” विधायक के इस बयान से यह साफ हो गया कि अब ठेकेदारी व्यवस्था में मनमानी और मिलीभगत को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। विधायक ने यह भी कहा कि पूर्व में सत्ता के संरक्षण में कई ठेकेदार घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर सरकारी धन की लूट करते रहे हैं, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। जनता ने उन्हें सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही के लिए सौंपी है, न कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए। उन्होंने साफ कहा कि यदि कोई ठेकेदार पुराने ढर्रे पर काम करने की कोशिश करेगा तो उसे परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। इस दौरान विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए। विधायक ने कहा कि केवल ठेकेदार ही नहीं, बल्कि जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी अनियमितताओं की पुनरावृत्ति न हो। स्थानीय जनता ने विधायक के इस सख्त और आक्रामक रुख का स्वागत किया। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय बाद किसी जनप्रतिनिधि ने मौके पर आकर निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति देखी और घटिया काम के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई। लोगों में इस बात को लेकर संतोष है कि अब विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि उनकी गुणवत्ता पर भी सख्त नजर रखी जाएगी। विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने अंत में दोहराया कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता सर्वोपरि होगी। उन्होंने कहा कि जनता के हितों से समझौता करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं है। चाहे सड़क हो, पुल हो, वर्षाशालिका हो या कोई अन्य विकास कार्य—हर परियोजना में तय मानकों का पालन अनिवार्य होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसे निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे, ताकि सरकारी धन का सही उपयोग सुनिश्चित किया जा सके और जनता को मजबूत, टिकाऊ व गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मिल सकें।1
- कन्या रूपी मां भागासिद्ध भजन मण्डली डुघीलगा कुल्लू टीम आज चंडीगढ़ में महामाई के चरणों में हाजिरी शिरकत कर रहे हैं1
- Sleek, strong, and seriously stylish ✨ This glass center table with a metal frame is where modern elegance meets everyday durability — the perfect statement piece for a contemporary living room. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 2013181
- सोशल मीडिया पर खंड विकास अधिकारियों और पंचायत सचिवों के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक व अभद्र टिप्पणी को लेकर पंचायत सचिव संघ सलूणी ने कड़ा रोष जताया है। इस संबंध में संघ की ओर से उपमंडल दंडाधिकारी सलूणी को लिखित शिकायत सौंपते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत पत्र में बताया गया कि चंबा जनपद के सलूणी क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया मंच पर खंड विकास अधिकारियों व पंचायत सचिवों की निष्ठा पर सवाल उठाते हुए अत्यंत आपत्तिजनक पोस्ट की गई, जिससे प्रशासनिक हलकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने न केवल अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, बल्कि लोक सेवकों की गरिमा को भी सार्वजनिक रूप से ठेस पहुंचाई। पंचायत सचिव संघ का कहना है कि इस तरह की टिप्पणियां न केवल असंवैधानिक हैं, बल्कि इससे सरकारी कर्मचारियों का मनोबल गिरता है और समाज में उनकी छवि धूमिल होती है। संघ ने इसे सरकारी तंत्र के खिलाफ एक सोची-समझी साजिश करार दिया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस प्रशासन इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए दोषी व्यक्ति के खिलाफ शीघ्र कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित नहीं करता, तो समस्त पंचायत सचिव पंचायत एवं अन्य सरकारी कार्यों का बहिष्कार करने को मजबूर होंगे। आवश्यकता पड़ने पर सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा। पंचायत सचिव संघ सलूणी ने यह भी स्पष्ट किया है कि सम्मान की रक्षा के लिए यह एक निर्णायक लड़ाई होगी। संघ ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि संबंधित व्यक्ति को तुरंत मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। इस मामले को लेकर पंचायत सचिवों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के संबंधित पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। बाइट पंचायत सचिव।3