सुलतानपुर के चांदा थाना क्षेत्र स्थित कोथरा खुर्द गांव में खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन का तार बीते कई महीनों से नीचे लटका हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार खेत की सतह से तार की ऊंचाई महज चार फीट के आसपास रह गई है, जिससे किसानों, खेतिहर मजदूरों और राहगीरों के लिए हर समय हादसों का खतरा बना हुआ है। इस गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) और संबंधित कर्मचारियों को जानकारी दी, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। हाल ही में चांदा और लंभुआ समेत जिले के कई हिस्सों में करंट लगने से मौतों और घायल होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, इसके बावजूद विभाग संभावित हादसों को लेकर सतर्कता नहीं दिखा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दे रहे हैं, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों की ढिलाई से प्रशासन की मंशा पर पानी फिर रहा है। बारिश के मौसम में ढीले तारों से बड़ी दुर्घटना की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से इसे तत्काल ठीक कराने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए और कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
सुलतानपुर के चांदा थाना क्षेत्र स्थित कोथरा खुर्द गांव में खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन का तार बीते कई महीनों से नीचे लटका हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार खेत की सतह से तार की ऊंचाई महज चार फीट के आसपास रह गई है, जिससे किसानों, खेतिहर मजदूरों और राहगीरों के
लिए हर समय हादसों का खतरा बना हुआ है। इस गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) और संबंधित कर्मचारियों को जानकारी दी, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। हाल ही में चांदा और लंभुआ समेत जिले के कई हिस्सों में करंट लगने से मौतों
और घायल होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, इसके बावजूद विभाग संभावित हादसों को लेकर सतर्कता नहीं दिखा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दे रहे हैं, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों की ढिलाई से प्रशासन की मंशा पर पानी फिर रहा
है। बारिश के मौसम में ढीले तारों से बड़ी दुर्घटना की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से इसे तत्काल ठीक कराने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए और कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
- सुलतानपुर के चांदा थाना क्षेत्र स्थित कोथरा खुर्द गांव में खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन का तार बीते कई महीनों से नीचे लटका हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार खेत की सतह से तार की ऊंचाई महज चार फीट के आसपास रह गई है, जिससे किसानों, खेतिहर मजदूरों और राहगीरों के लिए हर समय हादसों का खतरा बना हुआ है। इस गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) और संबंधित कर्मचारियों को जानकारी दी, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। हाल ही में चांदा और लंभुआ समेत जिले के कई हिस्सों में करंट लगने से मौतों और घायल होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, इसके बावजूद विभाग संभावित हादसों को लेकर सतर्कता नहीं दिखा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दे रहे हैं, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों की ढिलाई से प्रशासन की मंशा पर पानी फिर रहा है। बारिश के मौसम में ढीले तारों से बड़ी दुर्घटना की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से इसे तत्काल ठीक कराने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए और कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।4
- समाज में बढ़ती अनैतिकता, छल-कपट और अन्याय के बीच यह संदेश आज भी अत्यंत प्रासंगिक है कि कोई भी व्यक्ति बुरा कर्म करके उसके दुष्परिणामों से नहीं बच सकता। इंसान भले ही कुछ समय के लिए दुनिया की नजरों से छिप जाए, लेकिन ईश्वर से कुछ भी छिपा नहीं रहता। धार्मिक विद्वानों के अनुसार, हर व्यक्ति को अपने कर्मों का फल अवश्य मिलता है। अच्छे कर्म जीवन में सम्मान, सुख और शांति लाते हैं, जबकि बुरे कर्म अंततः दुःख, अपमान और पछतावे का कारण बनते हैं। इसलिए सत्य, ईमानदारी और मानवता के मार्ग पर चलना ही जीवन की सबसे बड़ी सफलता है। जनहित में जारी यह संदेश स्पष्ट रूप से चेतावनी देता है कि बुरा कर्म करके इंसान कहीं नहीं छिप सकता क्योंकि भगवान सब कुछ देख रहा है। भविष्य में पछतावे से बचने के लिए कोई भी गलत कार्य न करने की सलाह दी गई है, क्योंकि अच्छे कर्म ही मनुष्य की सबसे बड़ी पहचान और पूंजी हैं।1
- सुल्तानपुर में शहीद दिवस के अवसर पर आजाद समाज सेवा समिति द्वारा गुरुवार को विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, उनके विचारों पर गोष्ठी और रक्तदान शिविर शामिल रहे। सीएमएस और ब्लड बैंक प्रभारी ने समिति द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। शिविर के दौरान लगभग 50 से 60 स्वयंसेवक रक्तदान के लिए एकत्रित हुए। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह ने संस्था के सामाजिक कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत करते हुए बताया कि वर्ष 1994 में स्थापित यह संस्था अब तक हजारों यूनिट रक्तदान कर चुकी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि 18 से 60 वर्ष तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है और एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। इससे पूर्व सुबह समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने नगर में प्रभात फेरी निकाली और शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके साथ ही अध्यक्ष ने 'शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क' के सुंदरीकरण कार्य के लिए नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल की सराहना की। हालांकि, अध्यक्ष अशोक सिंह ने नगर के दुर्गा मार्केट के बगल स्थित सुभाष मार्केट में लगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के आसपास व्याप्त अव्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शाम 8 बजे दुकानें बंद होने के बाद असामाजिक तत्व नेताजी की मूर्ति के चबूतरे पर बैठकर शराब पीते हैं और वहां बोतलें छोड़ जाते हैं। इससे प्रतिमा स्थल की गरिमा प्रभावित हो रही है, इसलिए प्रशासन को ऐसे अराजक तत्वों पर सख्त अंकुश लगाना चाहिए।3
- उत्तर प्रदेश के अमरोहा में सोशल मीडिया पर रील बनाने वाली तीन सगी बहनों ने अपने कैमरामैन के साथ शादी रचा ली है। कैमरामैन विकास उर्फ विक्कू पिछले करीब 6 महीनों से तीनों बहनों के वीडियो कंटेंट में उनके पति का रोल निभाता आ रहा था। इसके बाद विक्कू ने एक मंदिर में सरोज, सावित्री और संतोष के साथ सात फेरे लिए और तीनों की मांग में सिंदूर भरा। शादी करने वाली तीनों दुल्हनों की उम्र 18 से 21 साल के बीच है। तीनों बहनों में से सरोज बी-टेक कर रही है, जबकि संतोष और सावित्री 12वीं पास हैं। सोशल मीडिया पर इन तीनों दुल्हनों के अच्छे-खासे फॉलोअर्स हैं। वहीं, हिंदूवादी संगठनों ने इस शादी का कड़ा विरोध किया है और इसे सामाजिक मर्यादा के पूरी तरह खिलाफ बताया है।1
- कानपुर में पुलिस ने साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन गेमिंग के जाल में फंसाकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया मुख्य आरोपी ओमकार यादव उर्फ राजवीर सिंह है, जिस पर पुलिस की तरफ से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। यह गिरोह डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन गेमिंग के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाकर करोड़ों रुपये की चपत लगाता था।1
- उत्तर प्रदेश में पट्टी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनीता पटेल को पुलिस ने एहतियातन उनके घर पर हाउस अरेस्ट कर दिया है। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कोठियार गांव स्थित उनके आवास पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है ताकि वे बिना अनुमति कहीं बाहर न जा सकें। इस कार्रवाई के तहत उनके आवास पर पट्टी कोतवाली के पुलिसकर्मी नागेश्वर राय और महिला कांस्टेबल अंजलि पांडे की ड्यूटी लगाई गई है, जो लगातार मौके पर मौजूद हैं। मामले पर सुनीता पटेल ने बताया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस के प्रदर्शन और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दिल्ली पहुंचने की संभावना जताई जा रही थी। इसी आशंका को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने उनके घर पर निगरानी बढ़ा दी और उन्हें नजरबंद कर दिया। सुनीता पटेल ने राहुल गांधी द्वारा छात्रों और युवाओं के समर्थन में उठाए गए कदम को सराहनीय बताया और कहा कि कांग्रेस हमेशा युवाओं के अधिकारों के लिए लड़ती रही है। उन्होंने साफ किया कि यदि सरकार युवाओं के हितों के खिलाफ कोई फैसला लेती है तो पार्टी उसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी। हालांकि, सुनीता पटेल को किस कानूनी या प्रशासनिक आधार पर हाउस अरेस्ट किया गया है, इस संबंध में पुलिस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।1
- सुलतानपुर जिला प्रशासन और पुलिस ने जनपद में शांति, सुरक्षा एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए समस्त जनपद वासियों से विनम्र अपील की है। अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री बृजनारायण सिंह ने कहा है कि यदि किसी को अपनी बात या मांग रखनी है, तो उसे केवल शांतिपूर्ण और वैधानिक माध्यम से समुचित रूप से विधिक अनुमति प्राप्त करने के बाद ही रखें। कानून का पालन करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सभी से सहयोग का अनुरोध किया गया है। प्रशासन ने ताकीद की है कि व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम या अन्य किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ, भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा समाज में वैमनस्य फैलाने वाली सामग्री को पोस्ट, शेयर या प्रसारित न करें। किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और न ही उसे आगे बढ़ाएं। जनपद सुलतानपुर में धारा-163 (BNSS) (पूर्व धारा-144 Cr PC) दिनांक 31 जुलाई 2026 तक प्रभावी है। इन नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज और लोकतंत्र की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। एक सच्चा पत्रकार हर परिस्थिति में निष्पक्ष रहकर सच को जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। कठिन परिस्थितियों, भारी दबाव और तमाम जोखिमों के बावजूद वह न तो किसी के सामने झुकता है और न ही अपने कर्तव्य से पीछे हटता है। अपनी जान जोखिम में डालकर घटनास्थल से सटीक और निष्पक्ष समाचार जनता तक पहुंचाना ही पत्रकार की सबसे बड़ी पहचान है, इसी वजह से इसे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। समाज की आवाज़ बनकर जनहित के मुद्दों को उजागर करना और सत्ता से सवाल पूछना पत्रकार का धर्म है। सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सत्य, न्याय और जनहित की रक्षा करना है, क्योंकि सच की कलम कभी नहीं झुकती और पत्रकार लोकतंत्र का अडिग प्रहरी है।1