logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश में पट्टी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनीता पटेल को पुलिस ने एहतियातन उनके घर पर हाउस अरेस्ट कर दिया है। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कोठियार गांव स्थित उनके आवास पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है ताकि वे बिना अनुमति कहीं बाहर न जा सकें। इस कार्रवाई के तहत उनके आवास पर पट्टी कोतवाली के पुलिसकर्मी नागेश्वर राय और महिला कांस्टेबल अंजलि पांडे की ड्यूटी लगाई गई है, जो लगातार मौके पर मौजूद हैं। मामले पर सुनीता पटेल ने बताया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस के प्रदर्शन और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दिल्ली पहुंचने की संभावना जताई जा रही थी। इसी आशंका को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने उनके घर पर निगरानी बढ़ा दी और उन्हें नजरबंद कर दिया। सुनीता पटेल ने राहुल गांधी द्वारा छात्रों और युवाओं के समर्थन में उठाए गए कदम को सराहनीय बताया और कहा कि कांग्रेस हमेशा युवाओं के अधिकारों के लिए लड़ती रही है। उन्होंने साफ किया कि यदि सरकार युवाओं के हितों के खिलाफ कोई फैसला लेती है तो पार्टी उसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी। हालांकि, सुनीता पटेल को किस कानूनी या प्रशासनिक आधार पर हाउस अरेस्ट किया गया है, इस संबंध में पुलिस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

3 hrs ago
user_Amit Rekha News New
Amit Rekha News New
Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

उत्तर प्रदेश में पट्टी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनीता पटेल को पुलिस ने एहतियातन उनके घर पर हाउस अरेस्ट कर दिया है। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कोठियार गांव स्थित उनके आवास पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है ताकि वे बिना अनुमति कहीं बाहर न जा सकें। इस कार्रवाई के तहत उनके आवास पर पट्टी कोतवाली के पुलिसकर्मी नागेश्वर राय और महिला कांस्टेबल अंजलि पांडे की ड्यूटी लगाई गई है, जो लगातार मौके पर मौजूद हैं। मामले पर सुनीता पटेल ने बताया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस के प्रदर्शन और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दिल्ली पहुंचने की संभावना जताई जा रही थी। इसी आशंका को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने उनके घर पर निगरानी बढ़ा दी और उन्हें नजरबंद कर दिया। सुनीता पटेल ने राहुल गांधी द्वारा छात्रों और युवाओं के समर्थन में उठाए गए कदम को सराहनीय बताया और कहा कि कांग्रेस हमेशा युवाओं के अधिकारों के लिए लड़ती रही है। उन्होंने साफ किया कि यदि सरकार युवाओं के हितों के खिलाफ कोई फैसला लेती है तो पार्टी उसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी। हालांकि, सुनीता पटेल को किस कानूनी या प्रशासनिक आधार पर हाउस अरेस्ट किया गया है, इस संबंध में पुलिस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश में पट्टी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनीता पटेल को पुलिस ने एहतियातन उनके घर पर हाउस अरेस्ट कर दिया है। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कोठियार गांव स्थित उनके आवास पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है ताकि वे बिना अनुमति कहीं बाहर न जा सकें। इस कार्रवाई के तहत उनके आवास पर पट्टी कोतवाली के पुलिसकर्मी नागेश्वर राय और महिला कांस्टेबल अंजलि पांडे की ड्यूटी लगाई गई है, जो लगातार मौके पर मौजूद हैं। मामले पर सुनीता पटेल ने बताया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस के प्रदर्शन और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दिल्ली पहुंचने की संभावना जताई जा रही थी। इसी आशंका को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने उनके घर पर निगरानी बढ़ा दी और उन्हें नजरबंद कर दिया। सुनीता पटेल ने राहुल गांधी द्वारा छात्रों और युवाओं के समर्थन में उठाए गए कदम को सराहनीय बताया और कहा कि कांग्रेस हमेशा युवाओं के अधिकारों के लिए लड़ती रही है। उन्होंने साफ किया कि यदि सरकार युवाओं के हितों के खिलाफ कोई फैसला लेती है तो पार्टी उसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी। हालांकि, सुनीता पटेल को किस कानूनी या प्रशासनिक आधार पर हाउस अरेस्ट किया गया है, इस संबंध में पुलिस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
    1
    उत्तर प्रदेश में पट्टी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनीता पटेल को पुलिस ने एहतियातन उनके घर पर हाउस अरेस्ट कर दिया है। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कोठियार गांव स्थित उनके आवास पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है ताकि वे बिना अनुमति कहीं बाहर न जा सकें। इस कार्रवाई के तहत उनके आवास पर पट्टी कोतवाली के पुलिसकर्मी नागेश्वर राय और महिला कांस्टेबल अंजलि पांडे की ड्यूटी लगाई गई है, जो लगातार मौके पर मौजूद हैं।

मामले पर सुनीता पटेल ने बताया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस के प्रदर्शन और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दिल्ली पहुंचने की संभावना जताई जा रही थी। इसी आशंका को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने उनके घर पर निगरानी बढ़ा दी और उन्हें नजरबंद कर दिया। सुनीता पटेल ने राहुल गांधी द्वारा छात्रों और युवाओं के समर्थन में उठाए गए कदम को सराहनीय बताया और कहा कि कांग्रेस हमेशा युवाओं के अधिकारों के लिए लड़ती रही है। उन्होंने साफ किया कि यदि सरकार युवाओं के हितों के खिलाफ कोई फैसला लेती है तो पार्टी उसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी।

हालांकि, सुनीता पटेल को किस कानूनी या प्रशासनिक आधार पर हाउस अरेस्ट किया गया है, इस संबंध में पुलिस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • प्रतापगढ़ के कटरा गुलाब सिंह क्षेत्र में सरकार के 'हर सिर पर छत' और 'प्रधानमंत्री आवास योजना' के दावों के बीच प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खुल गई है। पिछले 3 सालों में कटरा गुलाब सिंह नगर पंचायत क्षेत्र में लगभग 1,500 से अधिक परिवारों को सरकारी आवास आवंटित किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद सबसे अधिक पात्रता रखने वाले गरीब परिवार आज भी अपनी बदहाली पर आंसू बहाने को मजबूर हैं। क्षेत्र में प्रजापति का परिवार कच्चे, जर्जर झोपड़े और बांस-तिरपाल के सहारे जीने को विवश है। बारिश होते ही घर के अंदर पानी भर जाता है और मूसलाधार बारिश के दौरान परिवार के सदस्य सूखी जगह की तलाश में कुर्सियों और खाट पर शरण लेते हैं। जर्जर कच्चे छप्पर के ऊपर तिरपाल बांधने के लिए जान जोखिम में डालकर चढ़ना पड़ता है और हवा-तूफान आते ही हमेशा किसी बड़े हादसे का डर बना रहता है। इस स्थिति को लेकर स्थानीय चेयरमैन और जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं कि 1,500 मकान बंटने के बाद भी इस पात्र परिवार को सूची से बाहर क्यों रखा गया। नगर पंचायत निवासियों ने जिला प्रशासन से मामले का तुरंत संज्ञान लेने, पीड़ित परिवार को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल पक्का आवास स्वीकृत करने और पिछले 3 वर्षों में बांटे गए 1,500 आवासों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, ताकि पता चल सके कि वास्तविक पात्रों को हक मिला या अपात्रों को।
    1
    प्रतापगढ़ के कटरा गुलाब सिंह क्षेत्र में सरकार के 'हर सिर पर छत' और 'प्रधानमंत्री आवास योजना' के दावों के बीच प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खुल गई है। पिछले 3 सालों में कटरा गुलाब सिंह नगर पंचायत क्षेत्र में लगभग 1,500 से अधिक परिवारों को सरकारी आवास आवंटित किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद सबसे अधिक पात्रता रखने वाले गरीब परिवार आज भी अपनी बदहाली पर आंसू बहाने को मजबूर हैं।

क्षेत्र में प्रजापति का परिवार कच्चे, जर्जर झोपड़े और बांस-तिरपाल के सहारे जीने को विवश है। बारिश होते ही घर के अंदर पानी भर जाता है और मूसलाधार बारिश के दौरान परिवार के सदस्य सूखी जगह की तलाश में कुर्सियों और खाट पर शरण लेते हैं। जर्जर कच्चे छप्पर के ऊपर तिरपाल बांधने के लिए जान जोखिम में डालकर चढ़ना पड़ता है और हवा-तूफान आते ही हमेशा किसी बड़े हादसे का डर बना रहता है।

इस स्थिति को लेकर स्थानीय चेयरमैन और जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं कि 1,500 मकान बंटने के बाद भी इस पात्र परिवार को सूची से बाहर क्यों रखा गया। नगर पंचायत निवासियों ने जिला प्रशासन से मामले का तुरंत संज्ञान लेने, पीड़ित परिवार को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल पक्का आवास स्वीकृत करने और पिछले 3 वर्षों में बांटे गए 1,500 आवासों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, ताकि पता चल सके कि वास्तविक पात्रों को हक मिला या अपात्रों को।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    13 hrs ago
  • प्रतापगढ़ के पट्टी क्षेत्र स्थित बंधवा बाजार के सूर्य सेवा नर्सिंग होम में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मरीज को इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने नर्सिंग होम प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि परिजनों से तहरीर मिलने के बाद जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    प्रतापगढ़ के पट्टी क्षेत्र स्थित बंधवा बाजार के सूर्य सेवा नर्सिंग होम में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मरीज को इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने नर्सिंग होम प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि परिजनों से तहरीर मिलने के बाद जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏
    अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏
    पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • , .
    1
    ,                                                    .
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सुलतानपुर के चांदा थाना क्षेत्र स्थित कोथरा खुर्द गांव में खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन का तार बीते कई महीनों से नीचे लटका हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार खेत की सतह से तार की ऊंचाई महज चार फीट के आसपास रह गई है, जिससे किसानों, खेतिहर मजदूरों और राहगीरों के लिए हर समय हादसों का खतरा बना हुआ है। इस गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) और संबंधित कर्मचारियों को जानकारी दी, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। हाल ही में चांदा और लंभुआ समेत जिले के कई हिस्सों में करंट लगने से मौतों और घायल होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, इसके बावजूद विभाग संभावित हादसों को लेकर सतर्कता नहीं दिखा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दे रहे हैं, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों की ढिलाई से प्रशासन की मंशा पर पानी फिर रहा है। बारिश के मौसम में ढीले तारों से बड़ी दुर्घटना की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से इसे तत्काल ठीक कराने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए और कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
    4
    सुलतानपुर के चांदा थाना क्षेत्र स्थित कोथरा खुर्द गांव में खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन का तार बीते कई महीनों से नीचे लटका हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार खेत की सतह से तार की ऊंचाई महज चार फीट के आसपास रह गई है, जिससे किसानों, खेतिहर मजदूरों और राहगीरों के लिए हर समय हादसों का खतरा बना हुआ है।

इस गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) और संबंधित कर्मचारियों को जानकारी दी, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। हाल ही में चांदा और लंभुआ समेत जिले के कई हिस्सों में करंट लगने से मौतों और घायल होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, इसके बावजूद विभाग संभावित हादसों को लेकर सतर्कता नहीं दिखा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दे रहे हैं, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों की ढिलाई से प्रशासन की मंशा पर पानी फिर रहा है।

बारिश के मौसम में ढीले तारों से बड़ी दुर्घटना की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से इसे तत्काल ठीक कराने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए और कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
    user_SantoshPandit Yuva Anti Corrup
    SantoshPandit Yuva Anti Corrup
    लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सुलतानपुर जिला प्रशासन और पुलिस ने जनपद में शांति, सुरक्षा एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए समस्त जनपद वासियों से विनम्र अपील की है। अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री बृजनारायण सिंह ने कहा है कि यदि किसी को अपनी बात या मांग रखनी है, तो उसे केवल शांतिपूर्ण और वैधानिक माध्यम से समुचित रूप से विधिक अनुमति प्राप्त करने के बाद ही रखें। कानून का पालन करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सभी से सहयोग का अनुरोध किया गया है। प्रशासन ने ताकीद की है कि व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम या अन्य किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ, भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा समाज में वैमनस्य फैलाने वाली सामग्री को पोस्ट, शेयर या प्रसारित न करें। किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और न ही उसे आगे बढ़ाएं। जनपद सुलतानपुर में धारा-163 (BNSS) (पूर्व धारा-144 Cr PC) दिनांक 31 जुलाई 2026 तक प्रभावी है। इन नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सुलतानपुर जिला प्रशासन और पुलिस ने जनपद में शांति, सुरक्षा एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए समस्त जनपद वासियों से विनम्र अपील की है। अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री बृजनारायण सिंह ने कहा है कि यदि किसी को अपनी बात या मांग रखनी है, तो उसे केवल शांतिपूर्ण और वैधानिक माध्यम से समुचित रूप से विधिक अनुमति प्राप्त करने के बाद ही रखें। कानून का पालन करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सभी से सहयोग का अनुरोध किया गया है।

प्रशासन ने ताकीद की है कि व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम या अन्य किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ, भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा समाज में वैमनस्य फैलाने वाली सामग्री को पोस्ट, शेयर या प्रसारित न करें। किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और न ही उसे आगे बढ़ाएं। जनपद सुलतानपुर में धारा-163 (BNSS) (पूर्व धारा-144 Cr PC) दिनांक 31 जुलाई 2026 तक प्रभावी है। इन नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जौनपुर के मछलीशहर में भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें गाज़ीपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बूथ की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। इस सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
    1
    जौनपुर के मछलीशहर में भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें गाज़ीपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बूथ की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। इस सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
    user_Rahat time's
    Rahat time's
    Local News Reporter मछलीशहर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • प्रतापगढ़ के पट्टी कोतवाली क्षेत्र स्थित देनवा गांव में पड़ोसी से गुटखा मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। पीड़ित राहुल गौतम के मुताबिक, मंगलवार की शाम उन्होंने अपने पड़ोसी से गुटखा मांगा था, जिसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश के चलते बुधवार की सुबह करीब 8:00 बजे तीन-चार की संख्या में लोग लाठी-डंडा लेकर राहुल के घर आ पहुंचे। घर पहुंचते ही आरोपियों ने मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देनी शुरू कर दीं। जब राहुल ने इसका विरोध किया, तो लाठी-डंडों से उनकी जमकर पिटाई कर दी गई, जिससे उनका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गए। हल्ला-गुहार मचाने पर तमाम लोग दौड़े, तब जाकर युवक की जान बच सकी। आरोपी पीड़ित को जान से मारने की ऐलानियत धमकी देते हुए वहां से चले गए। घटना के बाद लहूलुहान हालत में युवक ने बुधवार दोपहर 12:00 बजे पट्टी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। मामले में पट्टी कोतवाली के इंस्पेक्टर शुभनाथ साहनी ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, जांच कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
    1
    प्रतापगढ़ के पट्टी कोतवाली क्षेत्र स्थित देनवा गांव में पड़ोसी से गुटखा मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। पीड़ित राहुल गौतम के मुताबिक, मंगलवार की शाम उन्होंने अपने पड़ोसी से गुटखा मांगा था, जिसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश के चलते बुधवार की सुबह करीब 8:00 बजे तीन-चार की संख्या में लोग लाठी-डंडा लेकर राहुल के घर आ पहुंचे। घर पहुंचते ही आरोपियों ने मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देनी शुरू कर दीं। जब राहुल ने इसका विरोध किया, तो लाठी-डंडों से उनकी जमकर पिटाई कर दी गई, जिससे उनका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गए। हल्ला-गुहार मचाने पर तमाम लोग दौड़े, तब जाकर युवक की जान बच सकी। आरोपी पीड़ित को जान से मारने की ऐलानियत धमकी देते हुए वहां से चले गए।

घटना के बाद लहूलुहान हालत में युवक ने बुधवार दोपहर 12:00 बजे पट्टी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। मामले में पट्टी कोतवाली के इंस्पेक्टर शुभनाथ साहनी ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, जांच कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.