Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरनावदाशाहजी कस्बे में नई कॉलोनी से सटी बेशकीमती चरागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया है। ग्राम पंचायत ने इस भूमि पर कब्जे जमाने की नीयत से डाले गए पत्थरों के ढेर जब्त कर बड़े भूभाग को खाली करवाया है। अब इस जगह पर सीमांकन करवाकर पौधारोपण के साथ एक बढ़िया गार्डन विकसित करने की योजना है। उपसरपंच संजय पारेता ने बताया कि नई कॉलोनी के पास, बिजली ऑफिस के पीछे स्थित इस बड़े भूभाग पर अतिक्रमियों की नज़र थी। उन्होंने कब्जे जमाने के उद्देश्य से जगह-जगह पत्थर डाल दिए थे। तहसील प्रशासन के निर्देश पर ग्राम पंचायत ने दो दिन पहले कार्रवाई शुरू की और जेसीबी की मदद से सभी अतिक्रमण हटाते हुए पत्थरों को जब्त कर पुलिस थाने के पीछे डलवा दिया। ग्राम पंचायत ने अतिक्रमियों को आगाह किया है कि वे भविष्य में इस जगह पर अतिक्रमण का कोई प्रयास न करें।
Pramod jain
हरनावदाशाहजी कस्बे में नई कॉलोनी से सटी बेशकीमती चरागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया है। ग्राम पंचायत ने इस भूमि पर कब्जे जमाने की नीयत से डाले गए पत्थरों के ढेर जब्त कर बड़े भूभाग को खाली करवाया है। अब इस जगह पर सीमांकन करवाकर पौधारोपण के साथ एक बढ़िया गार्डन विकसित करने की योजना है। उपसरपंच संजय पारेता ने बताया कि नई कॉलोनी के पास, बिजली ऑफिस के पीछे स्थित इस बड़े भूभाग पर अतिक्रमियों की नज़र थी। उन्होंने कब्जे जमाने के उद्देश्य से जगह-जगह पत्थर डाल दिए थे। तहसील प्रशासन के निर्देश पर ग्राम पंचायत ने दो दिन पहले कार्रवाई शुरू की और जेसीबी की मदद से सभी अतिक्रमण हटाते हुए पत्थरों को जब्त कर पुलिस थाने के पीछे डलवा दिया। ग्राम पंचायत ने अतिक्रमियों को आगाह किया है कि वे भविष्य में इस जगह पर अतिक्रमण का कोई प्रयास न करें।
More news from राजस्थान and nearby areas
- हरनावदाशाहजी कस्बे में नई कॉलोनी से सटी बेशकीमती चरागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया है। ग्राम पंचायत ने इस भूमि पर कब्जे जमाने की नीयत से डाले गए पत्थरों के ढेर जब्त कर बड़े भूभाग को खाली करवाया है। अब इस जगह पर सीमांकन करवाकर पौधारोपण के साथ एक बढ़िया गार्डन विकसित करने की योजना है। उपसरपंच संजय पारेता ने बताया कि नई कॉलोनी के पास, बिजली ऑफिस के पीछे स्थित इस बड़े भूभाग पर अतिक्रमियों की नज़र थी। उन्होंने कब्जे जमाने के उद्देश्य से जगह-जगह पत्थर डाल दिए थे। तहसील प्रशासन के निर्देश पर ग्राम पंचायत ने दो दिन पहले कार्रवाई शुरू की और जेसीबी की मदद से सभी अतिक्रमण हटाते हुए पत्थरों को जब्त कर पुलिस थाने के पीछे डलवा दिया। ग्राम पंचायत ने अतिक्रमियों को आगाह किया है कि वे भविष्य में इस जगह पर अतिक्रमण का कोई प्रयास न करें।3
- छिपाबड़ौद के आखाखेड़ी स्थित बालाजी योग केंद्र में 'समुद्र मंथन प्राणायाम' का आयोजन किया गया।1
- आज रूठियाई (राघौगढ़) की पावन धरा पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राघौगढ़ एवं मंडल कांग्रेस कमेटी रूठियाई द्वारा राम मंदिर के नाम पर हुई 'चंदा चोरी' के विरुद्ध एक उग्र विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस ने राम मंदिर की आस्था को कलंकित करने वाले इन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ अपनी गहरी नाराजगी दर्ज कराते हुए, उनके पुतले का दहन किया। इस प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि उसका कार्यकर्ता हर गलत कार्य के खिलाफ सड़कों पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। कांग्रेस ने घोषणा की है कि वह आदरणीय राजा साहब और बाबा साहब के नेतृत्व में इस लड़ाई को तब तक जारी रखेगी, जब तक इन 'चंदा चोरों' का पूरी तरह से पर्दाफाश नहीं हो जाता।1
- गुना जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत म्याना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम पाटई में एक खेत के पीछे उगाई जा रही 10.450 किलोग्राम गांजे की 'हरी मौत' के चार पौधों का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को 4 जुलाई को कॉम्बिंग गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पाटई निवासी दशरथ सिंह पुत्र तोरन सिंह पाल (45 वर्ष) ने अपने घर के पीछे खेत में गांजे के पौधे उगा रखे हैं। इस सूचना पर म्याना थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर खेत की तलाशी ली, जहाँ चार हरे-भरे गांजे के पौधे पाए गए। इन पौधों का कुल वजन 10.450 किलोग्राम निकला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने गांजे के पौधों को जब्त कर आरोपी दशरथ सिंह पाल को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ म्याना थाना में अपराध क्रमांक 170/26 के तहत धारा 8/20(ए) एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। यह पूरी कार्रवाई गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के मार्गदर्शन में की गई। इसमें थाना प्रभारी निरीक्षक बजमोहन सिंह भदौरिया, उमरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बुंदेल सिंह सुनेरिया सहित पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गुना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।1
- झालावाड़ में रविवार, 5 जुलाई 2026 को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। यह गरिमामय समारोह लोटी स्कूल रोड, छोटी रायपुर स्थित बैरवा समाज विकास समिति के छात्रावास में आयोजित हुआ, जिसमें समाज के गणमान्य नागरिकों, युवाओं और महिलाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति दर्ज की गई। कार्यक्रम में समाजसेवी श्री घुड़मल बैरवा (अजय मालिया) ने बाबा साहब की प्रतिमा समर्पित की। प्रतिमा के ग्रेनाइट फाउंडेशन का निर्माण श्रीमती पूजा देवी, पत्नी श्री अजय मालिया, ग्राम बिनोरी, तहसील लालसोट (जिला दौसा) द्वारा कराया गया था। मुख्य अतिथि श्री घुड़मल बैरवा की माताजी श्रीमती बरदी बाई बैरवा ने बाबा साहब की प्रतिमा का भव्य लोकार्पण किया। उपस्थित लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने तथा शिक्षा, समानता, सामाजिक न्याय एवं संवैधानिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन को संघर्ष, शिक्षा और आत्मसम्मान का प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनकी विचारधारा आज भी समाज को नई दिशा दे रही है। बैरवा समाज विकास समिति, झालावाड़ के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह के अंत में, समिति पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए समाज में शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।1
- गुना जिले के नाला पीपल मंडी स्थित 1/44 हजूरी भवन के पीछे वाली गली में सीवेज लाइन से लगातार गंदगी सड़क पर बाहर निकल रही है। इस लीकेज के कारण राहगीरों को वहां से निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने का आग्रह किया है।1
- बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन के बाद क्या बोले मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन के बाद क्या बोले मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार1
- बारां जिले के छिपाबड़ौद के आखखेड़ी स्थित बालाजी योग केंद्र में कटि चक्रासन और पादहस्तासन का अभ्यास कराया गया।1