logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुना जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत म्याना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम पाटई में एक खेत के पीछे उगाई जा रही 10.450 किलोग्राम गांजे की 'हरी मौत' के चार पौधों का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को 4 जुलाई को कॉम्बिंग गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पाटई निवासी दशरथ सिंह पुत्र तोरन सिंह पाल (45 वर्ष) ने अपने घर के पीछे खेत में गांजे के पौधे उगा रखे हैं। इस सूचना पर म्याना थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर खेत की तलाशी ली, जहाँ चार हरे-भरे गांजे के पौधे पाए गए। इन पौधों का कुल वजन 10.450 किलोग्राम निकला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने गांजे के पौधों को जब्त कर आरोपी दशरथ सिंह पाल को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ म्याना थाना में अपराध क्रमांक 170/26 के तहत धारा 8/20(ए) एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। यह पूरी कार्रवाई गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के मार्गदर्शन में की गई। इसमें थाना प्रभारी निरीक्षक बजमोहन सिंह भदौरिया, उमरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बुंदेल सिंह सुनेरिया सहित पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गुना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

1 hr ago
user_Deepak ojha
Deepak ojha
Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

गुना जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत म्याना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम पाटई में एक खेत के पीछे उगाई जा रही 10.450 किलोग्राम गांजे की 'हरी मौत' के चार पौधों का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को 4 जुलाई को कॉम्बिंग गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पाटई निवासी दशरथ सिंह पुत्र तोरन सिंह पाल (45 वर्ष) ने अपने घर के पीछे खेत में गांजे के पौधे उगा रखे हैं। इस सूचना पर म्याना थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर खेत की तलाशी ली, जहाँ चार हरे-भरे गांजे के पौधे पाए गए। इन पौधों का कुल वजन 10.450 किलोग्राम निकला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने गांजे के पौधों को जब्त कर आरोपी दशरथ सिंह पाल को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ म्याना थाना में अपराध क्रमांक 170/26 के तहत धारा 8/20(ए) एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। यह पूरी कार्रवाई गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के मार्गदर्शन में की गई। इसमें थाना प्रभारी निरीक्षक बजमोहन सिंह भदौरिया, उमरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बुंदेल सिंह सुनेरिया सहित पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गुना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भोपाल में चर्चित ट्विशा हत्या मामले में न्यायिक हिरासत में बंद पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के घर हुई हाई-प्रोफाइल चोरी की वारदात ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। इस मामले की जांच में अब गुना के एक पारदी गिरोह की भूमिका सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, 28 जून 2026 की रात बदमाशों ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह के भोपाल स्थित घर में पीछे के हिस्से से प्रवेश किया। जिस हिस्से में चोरी हुई, वहां गिरिबाला सिंह, उनके बेटे समर्थ और परिवार के अन्य सदस्यों के कमरे हैं। बदमाश बड़ी योजना के साथ वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे, जिसमें कुछ आरोपी घर के भीतर दाखिल हुए, जबकि दो बदमाश बाहर खड़े होकर निगरानी करते रहे। पूर्व जज गिरिबाला सिंह के अनुसार, चोर घर से करीब 20 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, एक लाइसेंसी रिवॉल्वर तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना के बाद घर में बिखरा सामान देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि बदमाशों ने पूरी तसल्ली से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरों की गतिविधियां कैद हो गईं और ये फुटेज अब पुलिस जांच का सबसे बड़ा आधार बन गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए, समीक्षा बैठक में पुलिस कमिश्नर ने जांच की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई, जिसके बाद जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। इस टीम में कटारा हिल्स थाना, बागसेवनिया थाना और मिसरोद थाना के पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है, जिसकी कमान कटारा हिल्स थाना प्रभारी को सौंपी गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच में गुना के एक पारदी गिरोह की भूमिका सामने आ रही है और यह भी जानकारी मिली है कि भोपाल के एक स्थानीय पारदी व्यक्ति ने इस गिरोह को रेकी और अन्य स्थानीय मदद उपलब्ध कराई थी। पुलिस मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंची है और कई संदिग्धों से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच अंतिम चरण में है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा कर चोरी गए सामान की बरामदगी का प्रयास किया जाएगा। इस हाई-प्रोफाइल चोरी ने राजधानी भोपाल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    भोपाल में चर्चित ट्विशा हत्या मामले में न्यायिक हिरासत में बंद पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के घर हुई हाई-प्रोफाइल चोरी की वारदात ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। इस मामले की जांच में अब गुना के एक पारदी गिरोह की भूमिका सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, 28 जून 2026 की रात बदमाशों ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह के भोपाल स्थित घर में पीछे के हिस्से से प्रवेश किया। जिस हिस्से में चोरी हुई, वहां गिरिबाला सिंह, उनके बेटे समर्थ और परिवार के अन्य सदस्यों के कमरे हैं। बदमाश बड़ी योजना के साथ वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे, जिसमें कुछ आरोपी घर के भीतर दाखिल हुए, जबकि दो बदमाश बाहर खड़े होकर निगरानी करते रहे। पूर्व जज गिरिबाला सिंह के अनुसार, चोर घर से करीब 20 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, एक लाइसेंसी रिवॉल्वर तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना के बाद घर में बिखरा सामान देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि बदमाशों ने पूरी तसल्ली से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरों की गतिविधियां कैद हो गईं और ये फुटेज अब पुलिस जांच का सबसे बड़ा आधार बन गई हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, समीक्षा बैठक में पुलिस कमिश्नर ने जांच की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई, जिसके बाद जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। इस टीम में कटारा हिल्स थाना, बागसेवनिया थाना और मिसरोद थाना के पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है, जिसकी कमान कटारा हिल्स थाना प्रभारी को सौंपी गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच में गुना के एक पारदी गिरोह की भूमिका सामने आ रही है और यह भी जानकारी मिली है कि भोपाल के एक स्थानीय पारदी व्यक्ति ने इस गिरोह को रेकी और अन्य स्थानीय मदद उपलब्ध कराई थी। पुलिस मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंची है और कई संदिग्धों से लगातार पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच अंतिम चरण में है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा कर चोरी गए सामान की बरामदगी का प्रयास किया जाएगा। इस हाई-प्रोफाइल चोरी ने राजधानी भोपाल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • गुना जिले के नाला पीपल मंडी स्थित 1/44 हजूरी भवन के पीछे वाली गली में सीवेज लाइन से लगातार गंदगी सड़क पर बाहर निकल रही है। इस लीकेज के कारण राहगीरों को वहां से निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने का आग्रह किया है।
    1
    गुना जिले के नाला पीपल मंडी स्थित 1/44 हजूरी भवन के पीछे वाली गली में सीवेज लाइन से लगातार गंदगी सड़क पर बाहर निकल रही है। इस लीकेज के कारण राहगीरों को वहां से निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने का आग्रह किया है।
    user_Ashok Sailor
    Ashok Sailor
    Aerobics Class गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन के बाद क्या बोले मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन के बाद क्या बोले मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार
    1
    बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन के बाद क्या बोले मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार
बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन के बाद क्या बोले मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार
    user_Shivkumar Jogi
    Shivkumar Jogi
    Customer Service Representative गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • गुना जिले के कुंभराज, मृगवास थाना क्षेत्र में सड़क किनारे मिले एक युवक के शव के मामले का गुना पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की वैज्ञानिक जांच, तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर इस अंधे कत्ल का खुलासा हुआ। मृतक की पहचान ग्राम खजूरिया निवासी आजाद सिंह उर्फ नैना (28) पिता रंगलाल गुर्जर के रूप में हुई थी, जिसका शव 2 जुलाई को ग्राम बांसाहेड़ा स्थित फीडर के समीप सड़क किनारे मिला था। शव के गले में तौलिया लिपटा होने के कारण पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका व्यक्त की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, तकनीकी विश्लेषण और अन्य जानकारियों के आधार पर जांच आगे बढ़ी। पूछताछ के दौरान पता चला कि मृतक एक स्थानीय कलारी पर काम करता था और घटना वाली रात उसका दो युवकों से विवाद हुआ था। पुलिस ने कलारी के बाहर हुए डिजिटल फोन-पे पेमेंट के आधार पर दोनों संदिग्ध युवकों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता रंगलाल गुर्जर, जो गांव के चौकीदार हैं, ने उनकी रेंज भूमि पर अवैध खेती किए जाने की सूचना वन विभाग को दी थी, जिससे वे उस भूमि पर खेती और मक्के की बोवनी नहीं कर पाए। इसी रंजिश के चलते घटना वाले दिन कलारी के बाहर कहासुनी हुई और बाद में दोनों आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से तौलिये से गला घोंटकर आजाद सिंह की हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गले पर दबाव डालने से श्वासावरोध के कारण मृत्यु होने की पुष्टि हुई। इसके बाद मृगवास थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 76/2026 में धारा 103(1) एवं 3(5) बीएनएस के तहत ग्राम बांसाहेड़ा कला निवासी रामप्रसाद लोधा (34) एवं वीरम लोधा (32) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है और आरोपियों से घटनास्थल पर वारदात का पुनर्निर्माण भी कराया गया है। इस कार्रवाई में मृगवास थाना पुलिस, कुम्भराज, चांचौड़ा, बीनागंज, सानई और बांसाहेड़ा चौकी के पुलिस अधिकारियों के साथ साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    गुना जिले के कुंभराज, मृगवास थाना क्षेत्र में सड़क किनारे मिले एक युवक के शव के मामले का गुना पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की वैज्ञानिक जांच, तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर इस अंधे कत्ल का खुलासा हुआ। मृतक की पहचान ग्राम खजूरिया निवासी आजाद सिंह उर्फ नैना (28) पिता रंगलाल गुर्जर के रूप में हुई थी, जिसका शव 2 जुलाई को ग्राम बांसाहेड़ा स्थित फीडर के समीप सड़क किनारे मिला था। शव के गले में तौलिया लिपटा होने के कारण पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका व्यक्त की थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, तकनीकी विश्लेषण और अन्य जानकारियों के आधार पर जांच आगे बढ़ी। पूछताछ के दौरान पता चला कि मृतक एक स्थानीय कलारी पर काम करता था और घटना वाली रात उसका दो युवकों से विवाद हुआ था। पुलिस ने कलारी के बाहर हुए डिजिटल फोन-पे पेमेंट के आधार पर दोनों संदिग्ध युवकों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता रंगलाल गुर्जर, जो गांव के चौकीदार हैं, ने उनकी रेंज भूमि पर अवैध खेती किए जाने की सूचना वन विभाग को दी थी, जिससे वे उस भूमि पर खेती और मक्के की बोवनी नहीं कर पाए। इसी रंजिश के चलते घटना वाले दिन कलारी के बाहर कहासुनी हुई और बाद में दोनों आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से तौलिये से गला घोंटकर आजाद सिंह की हत्या कर दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गले पर दबाव डालने से श्वासावरोध के कारण मृत्यु होने की पुष्टि हुई। इसके बाद मृगवास थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 76/2026 में धारा 103(1) एवं 3(5) बीएनएस के तहत ग्राम बांसाहेड़ा कला निवासी रामप्रसाद लोधा (34) एवं वीरम लोधा (32) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है और आरोपियों से घटनास्थल पर वारदात का पुनर्निर्माण भी कराया गया है। इस कार्रवाई में मृगवास थाना पुलिस, कुम्भराज, चांचौड़ा, बीनागंज, सानई और बांसाहेड़ा चौकी के पुलिस अधिकारियों के साथ साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Idris Mansoori TNP News
    Idris Mansoori TNP News
    Tent House Supplier Guna, Madhya Pradesh•
    13 hrs ago
  • आज रूठियाई (राघौगढ़) की पावन धरा पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राघौगढ़ एवं मंडल कांग्रेस कमेटी रूठियाई द्वारा राम मंदिर के नाम पर हुई 'चंदा चोरी' के विरुद्ध एक उग्र विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस ने राम मंदिर की आस्था को कलंकित करने वाले इन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ अपनी गहरी नाराजगी दर्ज कराते हुए, उनके पुतले का दहन किया। इस प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि उसका कार्यकर्ता हर गलत कार्य के खिलाफ सड़कों पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। कांग्रेस ने घोषणा की है कि वह आदरणीय राजा साहब और बाबा साहब के नेतृत्व में इस लड़ाई को तब तक जारी रखेगी, जब तक इन 'चंदा चोरों' का पूरी तरह से पर्दाफाश नहीं हो जाता।
    1
    आज रूठियाई (राघौगढ़) की पावन धरा पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राघौगढ़ एवं मंडल कांग्रेस कमेटी रूठियाई द्वारा राम मंदिर के नाम पर हुई 'चंदा चोरी' के विरुद्ध एक उग्र विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस ने राम मंदिर की आस्था को कलंकित करने वाले इन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ अपनी गहरी नाराजगी दर्ज कराते हुए, उनके पुतले का दहन किया।

इस प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि उसका कार्यकर्ता हर गलत कार्य के खिलाफ सड़कों पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। कांग्रेस ने घोषणा की है कि वह आदरणीय राजा साहब और बाबा साहब के नेतृत्व में इस लड़ाई को तब तक जारी रखेगी, जब तक इन 'चंदा चोरों' का पूरी तरह से पर्दाफाश नहीं हो जाता।
    user_Hemraj Sahariya
    Hemraj Sahariya
    Taxi Driver राघोगढ़, गुना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • हरनावदाशाहजी कस्बे में नई कॉलोनी से सटी बेशकीमती चरागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया है। ग्राम पंचायत ने इस भूमि पर कब्जे जमाने की नीयत से डाले गए पत्थरों के ढेर जब्त कर बड़े भूभाग को खाली करवाया है। अब इस जगह पर सीमांकन करवाकर पौधारोपण के साथ एक बढ़िया गार्डन विकसित करने की योजना है। उपसरपंच संजय पारेता ने बताया कि नई कॉलोनी के पास, बिजली ऑफिस के पीछे स्थित इस बड़े भूभाग पर अतिक्रमियों की नज़र थी। उन्होंने कब्जे जमाने के उद्देश्य से जगह-जगह पत्थर डाल दिए थे। तहसील प्रशासन के निर्देश पर ग्राम पंचायत ने दो दिन पहले कार्रवाई शुरू की और जेसीबी की मदद से सभी अतिक्रमण हटाते हुए पत्थरों को जब्त कर पुलिस थाने के पीछे डलवा दिया। ग्राम पंचायत ने अतिक्रमियों को आगाह किया है कि वे भविष्य में इस जगह पर अतिक्रमण का कोई प्रयास न करें।
    3
    हरनावदाशाहजी कस्बे में नई कॉलोनी से सटी बेशकीमती चरागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया है। ग्राम पंचायत ने इस भूमि पर कब्जे जमाने की नीयत से डाले गए पत्थरों के ढेर जब्त कर बड़े भूभाग को खाली करवाया है। अब इस जगह पर सीमांकन करवाकर पौधारोपण के साथ एक बढ़िया गार्डन विकसित करने की योजना है।

उपसरपंच संजय पारेता ने बताया कि नई कॉलोनी के पास, बिजली ऑफिस के पीछे स्थित इस बड़े भूभाग पर अतिक्रमियों की नज़र थी। उन्होंने कब्जे जमाने के उद्देश्य से जगह-जगह पत्थर डाल दिए थे। तहसील प्रशासन के निर्देश पर ग्राम पंचायत ने दो दिन पहले कार्रवाई शुरू की और जेसीबी की मदद से सभी अतिक्रमण हटाते हुए पत्थरों को जब्त कर पुलिस थाने के पीछे डलवा दिया। ग्राम पंचायत ने अतिक्रमियों को आगाह किया है कि वे भविष्य में इस जगह पर अतिक्रमण का कोई प्रयास न करें।
    user_Pramod jain
    Pramod jain
    पत्रकार छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • छिपाबड़ौद के आखाखेड़ी स्थित बालाजी योग केंद्र में 'समुद्र मंथन प्राणायाम' का आयोजन किया गया।
    1
    छिपाबड़ौद के आखाखेड़ी स्थित बालाजी योग केंद्र में 'समुद्र मंथन प्राणायाम' का आयोजन किया गया।
    user_Jagdish Chandra Sharma
    Jagdish Chandra Sharma
    Video Creator छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • गुना जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत म्याना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम पाटई में एक खेत के पीछे उगाई जा रही 10.450 किलोग्राम गांजे की 'हरी मौत' के चार पौधों का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को 4 जुलाई को कॉम्बिंग गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पाटई निवासी दशरथ सिंह पुत्र तोरन सिंह पाल (45 वर्ष) ने अपने घर के पीछे खेत में गांजे के पौधे उगा रखे हैं। इस सूचना पर म्याना थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर खेत की तलाशी ली, जहाँ चार हरे-भरे गांजे के पौधे पाए गए। इन पौधों का कुल वजन 10.450 किलोग्राम निकला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने गांजे के पौधों को जब्त कर आरोपी दशरथ सिंह पाल को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ म्याना थाना में अपराध क्रमांक 170/26 के तहत धारा 8/20(ए) एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। यह पूरी कार्रवाई गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के मार्गदर्शन में की गई। इसमें थाना प्रभारी निरीक्षक बजमोहन सिंह भदौरिया, उमरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बुंदेल सिंह सुनेरिया सहित पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गुना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    1
    गुना जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत म्याना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम पाटई में एक खेत के पीछे उगाई जा रही 10.450 किलोग्राम गांजे की 'हरी मौत' के चार पौधों का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को 4 जुलाई को कॉम्बिंग गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पाटई निवासी दशरथ सिंह पुत्र तोरन सिंह पाल (45 वर्ष) ने अपने घर के पीछे खेत में गांजे के पौधे उगा रखे हैं। इस सूचना पर म्याना थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर खेत की तलाशी ली, जहाँ चार हरे-भरे गांजे के पौधे पाए गए। इन पौधों का कुल वजन 10.450 किलोग्राम निकला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने गांजे के पौधों को जब्त कर आरोपी दशरथ सिंह पाल को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ म्याना थाना में अपराध क्रमांक 170/26 के तहत धारा 8/20(ए) एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

यह पूरी कार्रवाई गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के मार्गदर्शन में की गई। इसमें थाना प्रभारी निरीक्षक बजमोहन सिंह भदौरिया, उमरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बुंदेल सिंह सुनेरिया सहित पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गुना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.