फतेहपुर को मिला नया अत्याधुनिक फायर स्टेशन 12 करोड़ की लागत से बना आग की घटनाओं रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर बाराबंकी के फतेहपुर तहसील क्षेत्र में आग की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से एक जरूरी और अत्याधुनिक फायर स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। नगर के मोहल्ला पचघरा स्थित श्री शक्तिधाम महादेव तालाब मंदिर के समीप निर्मित यह स्टेशन जल्द ही विधिवत रूप से संचालित होना शुरू हो जाएगा, जिससे क्षेत्र की आपदा प्रबंधन व्यवस्था को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। अब तक फतेहपुर तहसील के पांचों थाना क्षेत्रों फतेहपुर, मोहम्मदपुर खाला, बड्डूपुर, कुर्सी और घुंघटेर में आग बुझाने की जिम्मेदारी केवल एक फायर ब्रिगेड वाहन पर थी। सीमित संसाधनों और स्टाफ की कमी के कारण कई बार समय पर राहत कार्य पहुंचाना मुश्किल हो जाता था। इस एकमात्र वाहन में एक लीडिंग फायरमैन, एक चालक और मात्र दो फायरमैन तैनात रहते थे, जिससे बड़ी घटनाओं को नियंत्रित करना एक चुनौती बन जाता था। फायर कर्मियों को भी सीओ कार्यालय के पास स्थित जर्जर बंदीगृह में रहकर ड्यूटी करनी पड़ती थी। इन परिस्थितियों को देखते हुए, शासन ने गाटा संख्या 1560/2 पर आवास विकास परिषद के माध्यम से आधुनिक फायर स्टेशन के निर्माण को स्वीकृति दी थी। लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना में सभी आवश्यक सुविधाओं का समावेश किया गया है। परिसर में एक सुसज्जित प्रशासनिक भवन, टाइप-ए के दो आवास, टाइप-बी के 12 आवासों के दो अलग-अलग ब्लॉक, गार्ड रूम, पंप रूम, उपकरण रखने के लिए सुरक्षित स्थान और मजबूत बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया गया है।

- डीएम ने दिया था चार दिन में बैकलाग खत्म करने का आदेश अब डण्ठे बस्ते में, बुकिंग के 15-20 दिन बाद भी आम जनता तरस रही गैस के लिए धारा लक्ष्य समाचार अब्दुल मुईद, बाराबंकी। जिले का ग्रामीण इलाक तो छोड़ दीजिए सबसे ज्यादा गैस की दिक्कत शहरवासियों को हो रही है, वहीं ब्लैक मार्केटिंग जमकर हो रही, घरेलू गैस सिलेण्डर दो हजार रूपये में बिक रहा है, लेकिन उपभोक्ताओं को गैस आसानी से नहीं मिल पा रही है, लोगों पहले काफी मशक्कत के बाद बुकिंग होती है, उसके बाद कई चक्कर एजेंसी के लगाने के बाद पर्ची काटी जाती है, होम डिलेवरी सिस्टम अब तो बिल्कुल खत्म ही नजर आ रहा है। उपभोक्ताओं की दिक्कत पर पूर्ति विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है, कई बार फोन मिलाने पर सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। शहर की ज्यादातर एजेंसियों पर दलालों का जमवाड़ा लगा रहता है, उपभोक्ता सुबह से लेकर शाम तक खड़े रहकर अपने नम्बर का इंतिजार किया करते हैं शाम को बताया जाता है कि आज लोड कम आया था, इसलिए अब कल आओ, इसी तरह करके हफ्तों दौड़ाया जाता है वहीं अगर कोई रसूखदार व्यक्ति आ जाता है तो यही एजेंसी संचालक उसको हाथों हाथ सिलेण्डर उपलब्ध करवा देते हैं। बड़े-बड़े होटल के कारखानों में घरेलू गैस जमकर प्रयोग हो रही है, वहां पर दर्जनों सिलेण्डर रात के अंधेरे में पहुंचाये जाते हैं औन मनमर्जी के दाम वसूले जाते हैं। नाम न छापने की शर्त पर एक दुकानदार ने बताया कि जो सिलेण्डर एक हजार का मिलता था अब हमें अठ्ठारह सौ रूपये चुकाने पड़ते हैं, इसलिए दस रूपये वाला समोसा अब 12 रूपये में बेचना पड़ता है। वहीं रेलवे स्टेशन के पास बिकने वाली दस रूपये की चाय अब 12 रूपये में खुलेआम बिक रही है। सूत्रों से पता चला है कि गैस एजेंसी के कर्मचारी जमकर कालाबाजारी कर रहे हैं और डिलेवरी के नाम पर सिलेण्डर महंगे दामों पर बेचकर जेबें भर रहे हैं। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि मेरे नम्बर पर ओटीपी नहीं आई लेकिन गैस डिलेवरी दिखा रहा है, केवाईसी के नाम पर जमकर वसूली 100-150 रूपये कई एजेंसियों पर हो रही है, तो कहीं अनपढ़ व्यक्ति जो करीब एक वर्ष से गैस सिलेण्डर बुक नहीं कराये थे जब वह एजेंसी लेने जाते हैं तो पहले कहा जाता है कि केवाईसी कराओ उसके बाद जब बुकिंग के लिए कहा जाता है तो मालूम चलता है कि इनके नाम की गैस करीब दस दिन पहले ही डिलेवरी हो चुकी है। चिलचिलाती धूप में लगी कतारे, जिला प्रशासन मौन घरेलू गैस की भारी किल्लत के चलते आम उपभोक्ताओं के साथ साथ वैवाहिक आयोजनों की मुश्किले बढ़ गई है, आपूर्ति कम होने के कारण गैस एजेसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइने दिख रही है, पिछले दो महीनों से सिलेण्डर के लिए मची अफरा तफरी कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिले में 63 गैस एजेंसियों के माध्यम से लगभग 6.75 लाख उपभोक्ताओं को आपूर्ति की जाती है, वर्तमान में स्थिति यह है कि सुबह आठ बजे से ही उपभोक्ताओं की भीड़ जुट जाती है लेकिन घण्टों इंतिजार के बाद भी कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ता है, स्थानीय निवासियों के अनुसार बुकिंग के बावजूद समय पर सिलेण्डर नहीं मिल रहे हैं। क्या बोले पूर्ति अधिकारी? जिला पूर्ति अधिकारी डा० राकेश तिवारी ने बताया कि जनपद में प्रतिदिन लगभग 14,000 सिलेण्डरों की बुकिंग हो रही है, जबकि कम्पनियों से केवल 11 से 12 हजार सिलेंण्डर ही प्राप्त हो पा रहे इस 2-3 हजार की कमी के कारण बैकलाग बढ़ता जा रहा है, हालांकि प्रशासन ने दावा किया है कि तेल कम्पनियों से समन्वय स्थापित कर जल्द ही आपूर्ति सामान्य कर ली जायेगी। अब देखना है कि पूर्ति अधिकारी का दावा सही होगा या हवा हवाई साबित होगा।2
- Post by रामानंद सागर2
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1
- Post by Mohd Aamir1
- लखनऊ धू धू कर जली कार,कार में बैठे सभी लोग बाल बाल बचे सूचना पाकर मौके पर पुलिस व फायर ने आग पर पाया काबू...। मामला लखनऊ के इटौंजा टोल प्लाजा का बताया जा रहा है।1
- Granth hua Shahjahanpur ki Gram Sabha Shahjahanpur ki jameen Hai gaon ke andar nali ka vivad hai yahan per pura pada hua Hai aur latrin Bani Hui Hai Jo Mandir ke niche hokar ka usko Pani jata Hai gandgi ka thanks....1
- आईसीएससी एवं आईएससी में चमकी जिले की मेधा धारा लक्ष्य समाचार बाराबंकी। आईसीएससी एवं आईएससी द्वारा घोषित किए गए 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणामों में श्री साईं इण्टर स्कूल कैनाल रोड शुक्लाई के छात्र/छात्रा प्रतिमा वर्मा 98.75, आर्या जायसवाल 97.75 ने इंटरमीडिएट परीक्षा ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। साथ ही हाईस्कूल में नवीन कुमार 92.6 संस्तुति 92 , निहाल 91.8 ने हासिल कर न केवल विद्यालय का, बल्कि अपने परिवार और क्षेत्र का नाम भी रोशन किया । अपनी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रतिमा वर्मा, आर्या जायसवाल एवं संस्तुति ने बताया कि उन्होंने नियमित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को अपनी सफलता का आधार बनाया। उन्होंने प्रतिदिन 6 से 8 घंटे पढ़ाई की और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। भविष्य में वे डॉक्टर/इंजीनियर कानूनवेत्ता बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। विद्यालय के चेयरमैन डीके वर्मा ने विद्यार्थी को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने कहा, यह विद्यार्थीयों की कड़ी मेहनत और हमारे शिक्षकों के उत्कृष्ट शिक्षण का परिणाम है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यालय से ऐसे मेधावी छात्र निकल रहे हैं। इस अवसर पर विद्यार्थी के माता-पिता ने भी अपनी खुशी जाहिर की और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने मेधावी छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर राजीव कुमार, आर पी सिंह, आशुतोष दीक्षित, आयुषी शुक्ला, अंजली गुप्ता, नीरज वर्मा , राम चंद्र आदि उपस्थित थे।4
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1
- बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी को आज हम सब लोग याद कर रहे हैं। जो हजारों सालों का शोषण रहा है उसके खिलाफ सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए हम लोग लगातार संघर्ष करते रहेंगे अखिलेश यादव।1