Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला अस्पताल शहडोल में नई डायलिसिस मशीन का शुभारंभ शहडोल। कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के अथक प्रयासों से जिला अस्पताल में प्राप्त नवीन डायलिसिस मशीन का फीता काटकर शुभारंभ किया।
Manoj Singh
जिला अस्पताल शहडोल में नई डायलिसिस मशीन का शुभारंभ शहडोल। कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के अथक प्रयासों से जिला अस्पताल में प्राप्त नवीन डायलिसिस मशीन का फीता काटकर शुभारंभ किया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- राहुल सिंह राणा, 9407812522, 6260146723 सोहागपुर-शहडोल। पंडित शंभू नाथ विश्व विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह उस समय विवादों के घेरे में आ गया, जब कार्यक्रम में शामिल छात्रों को कथित रूप से बासी और दूषित भोजन परोसे जाने का मामला सामने आया। गरिमामय माहौल के बीच भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रों में भारी नाराजगी देखने को मिली, जिससे आयोजन की चमक फीकी पड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भोजन वितरण शुरू होते ही कई छात्रों ने खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। आरोप है कि परोसा गया भोजन ठंडा था और उसमें से दुर्गंध आ रही थी। इससे असहज हुए छात्रों ने विरोध स्वरूप भोजन के डिब्बे फेंककर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। देखते ही देखते यह मुद्दा पूरे समारोह में चर्चा का विषय बन गया। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में भोजन की व्यवस्था ओम सांई कैटर्स द्वारा की गई थी। छात्रों का कहना है कि दीक्षांत जैसे प्रतिष्ठित और संवेदनशील आयोजन में इस प्रकार की लापरवाही बेहद गंभीर है और इससे विश्वविद्यालय प्रशासन की तैयारियों पर प्रश्नचिह्न लगते हैं। मामले की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन सक्रिय हुआ। कुलगुरु (कुलपति) रामशंकर ने घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कैटर्स के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है और दोषी पाए जाने वालों पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो। फिलहाल छात्रों में इस घटना को लेकर नाराजगी बनी हुई है और सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट तथा प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है।1
- शहडोल। कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के प्रयासों से जिला अस्पताल शहडोल को मरीजों की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 8 लाख रुपये की लागत वाली डायलिसिस मशीन एवं अस्पताल परिसर में मरीजों के शिफ्टिंग के लिए महिन्द्रा एजेंसी द्वारा प्रदाय वाहन का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर कमिश्नर ने जिला अस्पताल शहडोल के शिशु गहन चिकित्सा इकाई, पीआईसीयू वार्ड, ऑपरेशन थियेटर सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया तथा मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएं। कमिश्नर ने शिशु गहन चिकित्सा इकाई का निरीक्षण कर वहां भर्ती नवजात शिशुओं की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली तथा गंभीर स्थिति वाले नवजात शिशुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. शिल्फी सराफ ने अवगत कराया कि प्रतिदिन लगभग 15 से 20 डिलीवरी होती हैं एवं वर्तमान में पोस्ट ऑपरेटिव रूम में 35 मरीज भर्ती हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। कमिश्नर ने अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों, भर्ती मरीजों, नवजात शिशुओं, बेड्स की संख्या सहित अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी प्राप्त की। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।4
- Post by Sumit Singh Chandel1
- ताला जोन में टाइगर शो एक साथ दिखे 6 बाघ, पर्यटकों की धड़कनें तेज उमरी तपस गुप्ता (7999276090) बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला जोन में ऐसा दृश्य दिखा, जिसे देखने वाले पर्यटक शायद ही कभी भूल पाएं। बधैनी पटपर इलाके में एक साथ 6 बाघ नजर आए और जंगल सफारी कर रहे लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई। जैसे ही जिप्सियों के सामने पगडंडी मार्ग पर हलचल हुई, कैमरे तैयार हो गए और कुछ ही क्षणों में अद्भुत नजारा सामने था। जानकारी के अनुसार, सिद्ध बाबा फिमेल अपने तीन शावकों के साथ दिखाई दी। शावक अब काफी फुर्तीले हो चुके हैं और मां के साथ आत्मविश्वास से जंगल की राह पार करते दिखे। दूसरी ओर चक्रधरा फिमेल के दो सब एडल्ट मेल शावक भी उसी क्षेत्र में नजर आए। एक ही फ्रेम में छह बाघों की मौजूदगी ने पर्यटकों को रोमांच से भर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले झाड़ियों में हलचल दिखी, फिर एक-एक कर बाघ पगडंडी पार करते गए। गाइड और ड्राइवरों ने तुरंत वाहनों को रोका ताकि जानवरों को कोई बाधा न हो। कुछ मिनटों तक पूरा जंगल जैसे ठहर सा गया था। केवल कैमरों की क्लिक और धीमी फुसफुसाहट सुनाई दे रही थी। इस दुर्लभ दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वन्यजीव प्रेमी इसे ताला जोन के बेहतरीन पलों में से एक बता रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि एक साथ इतने बाघों का दिखना क्षेत्र में स्वस्थ आबादी और अनुकूल आवास का संकेत है। पर्यटन सीजन के बीच इस तरह की साइटिंग ने ताला जोन की लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है। हालांकि प्रबंधन की ओर से लगातार यह अपील की जाती है कि पर्यटक नियमों का पालन करें, शांति बनाए रखें और वन्यजीवों की प्राकृतिक गतिविधियों में हस्तक्षेप न करें।1
- कमिश्नर ने डायलिसिस मशीन एवं अस्पताल परिसर में मरीजों के परिवहन हेतु वाहन का फीता काटकर किया शुभारंभ === कमिश्नर ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा ==== कलेक्टर के अथक प्रयासों से जिला अस्पताल को मिली डायलिसिस मशीन व वाहन की सुविधा ==== शहडोल 25 फरवरी 2026- कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के प्रयासों से जिला अस्पताल शहडोल को मरीजों की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 8 लाख रुपये की लागत वाली डायलिसिस मशीन एवं अस्पताल परिसर में मरीजों के शिफ्टिंग के लिए महिन्द्रा एजेंसी द्वारा प्रदाय वाहन का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएं। कमिश्नर ने शिशु गहन चिकित्सा इकाई का निरीक्षण कर वहां भर्ती नवजात शिशुओं की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली तथा गंभीर स्थिति वाले नवजात शिशुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. शिल्फी सराफ ने अवगत कराया कि प्रतिदिन लगभग 15 से 20 डिलीवरी होती हैं एवं वर्तमान में पोस्ट ऑपरेटिव रूम में 35 मरीज भर्ती हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। कमिश्नर ने अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों, भर्ती मरीजों, नवजात शिशुओं, बेड्स की संख्या सहित अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती प्रभा मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत फायदा नहीं तो डबल पैसा वापस 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 70910778981
- शहडोल। कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के अथक प्रयासों से जिला अस्पताल में प्राप्त नवीन डायलिसिस मशीन का फीता काटकर शुभारंभ किया।1