logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

युवक का अपहरण कर ‘थर्ड डिग्री’ टॉर्चर! संवाददाता बाल किशन नामदेव बेल्ट-लात-घूंसों से पिटाई, सिगरेट से दागने का आरोप; कोतवाली पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा, 2 फरार रेलवे स्टेशन से दो बार उठाकर ले गए आरोपी, कमरे में बंद कर की बेरहमी से मारपीट कटनी | कटनी में एक युवक के अपहरण और उसके साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पुरानी रंजिश और फोटो-दस्तावेजों से जुड़े विवाद को लेकर आरोपियों ने युवक को पहले अपने घर ले जाकर पीटा और बाद में रेलवे स्टेशन से दोबारा जबरन ऑटो में बैठाकर एनकेजे बजरिया स्थित मकान में ले गए। यहां उसे कमरे में बंद कर बेल्ट, लात-घूंसों से मारपीट करने तथा सिगरेट से हाथ और पीठ दागने का आरोप है। मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। ऑटो का इंतजार कर रहा था युवक, परिचित के साथ गया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित पंकज मेहरा (24 वर्ष) निवासी गायत्री नगर, हाल निवासी रांझी जबलपुर, ठेकेदारी का काम करता है। 12 सितंबर की सुबह करीब 9:30 बजे वह कटनी रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान उसका पुराना परिचित अजय उर्फ अन्नू माली स्कूटी से वहां पहुंचा। बातचीत के बहाने अजय पंकज को मघई मंदिर स्थित अपने घर ले गया। आरोप है कि वहां फोन कर उसने अपने तीन अन्य साथियों को बुला लिया। इसके बाद पुरानी रंजिश तथा कथित फोटो और दस्तावेजों से जुड़े विवाद को लेकर पंकज के साथ मारपीट की गई। भागकर स्टेशन पहुंचा, आरोपियों ने फिर पकड़ लिया पीड़ित किसी तरह वहां से निकलकर जबलपुर जाने के लिए कटनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर पहुंचा। आरोप है कि आरोपी उसका पीछा करते हुए स्टेशन तक पहुंच गए और उसे जबरन ऑटो में बैठाकर एनकेजे बजरिया स्थित एक मकान में ले गए। पुलिस के मुताबिक वहां पंकज को एक कमरे में बंद कर दोबारा मारपीट की गई। आरोप है कि इसी दौरान सिगरेट से उसके हाथ और पीठ को दागा गया। शाम के समय मौका पाकर पीड़ित आरोपियों के चंगुल से निकलने में सफल हुआ और डर के कारण जबलपुर चला गया। 15 सितंबर को परिजनों के साथ पहुंचा थाने घटना के बाद पीड़ित ने 15 सितंबर को परिजनों के साथ कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 1053/2026 दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। चंद घंटों में दो आरोपी गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी अजय उर्फ अन्नू माली को मुड़वारा स्टेशन के पास से तथा उसके साथी साहिल खान को कुठला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी अजय उर्फ अन्नू माली (42 वर्ष) — निवासी सुभाष वार्ड, कटनी। साहिल खान (23 वर्ष) — निवासी इंदिरा नगर, कटनी। फरार आरोपी अमन एक अन्य साथी फरार आरोपियों की तलाश जारी थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

9 hrs ago
user_Banty Namdeo
Banty Namdeo
Court reporter कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago
97faab60-ae60-40e9-bc6f-c93456376c4c

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • अवैध शराब और ड्रिंक एंड ड्राइव पर उमरियापान पुलिस की सख्ती 48 घंटे में 8 पर कार्रवाई, 6 गिरफ्तार; बाइक और XUV-500 जब्त कटनी। उमरियापान पुलिस ने अवैध शराब कारोबार और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ 13 और 14 सितंबर को 48 घंटे का विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई में कुल 8 लोगों पर प्रकरण दर्ज किए गए, जबकि अवैध शराब के मामलों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने ग्राम इटमा और जमुनिया में दबिश देकर अवैध शराब बेचने व पिलाने वालों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। वहीं वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में बाइक चला रहे संदीप कोल (30) और XUV-500 चला रहे बृजेश विश्वकर्मा (46) के खिलाफ मोटर यान अधिनियम की धारा 185 में कार्रवाई की गई। दोनों वाहन जब्त किए गए। कार्रवाई एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, एएसपी कमल मौर्य व एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब और ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    1
    अवैध शराब और ड्रिंक एंड ड्राइव पर उमरियापान पुलिस की सख्ती

48 घंटे में 8 पर कार्रवाई, 6 गिरफ्तार; बाइक और XUV-500 जब्त
कटनी। उमरियापान पुलिस ने अवैध शराब कारोबार और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ 13 और 14 सितंबर को 48 घंटे का विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई में कुल 8 लोगों पर प्रकरण दर्ज किए गए, जबकि अवैध शराब के मामलों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने ग्राम इटमा और जमुनिया में दबिश देकर अवैध शराब बेचने व पिलाने वालों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। वहीं वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में बाइक चला रहे संदीप कोल (30) और XUV-500 चला रहे बृजेश विश्वकर्मा (46) के खिलाफ मोटर यान अधिनियम की धारा 185 में कार्रवाई की गई। दोनों वाहन जब्त किए गए।
कार्रवाई एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, एएसपी कमल मौर्य व एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब और ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_Koushal tiwari
    Koushal tiwari
    Carpenter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    36 min ago
  • --- *🔴 कटनी में रेत माफिया बेखौफ, नियम-कानून की उड़ा रहे धज्जियां* *कटनी (MP):* कटनी जिले में अवैध रेत उत्खनन से छोटी-बड़ी नदियों का अस्तित्व खत्म होने के कगार पर है। नेशनल पार्क से गुजरने वाली नदियों पर भी रेत माफिया बेखौफ उत्खनन कर वन्य प्राणियों का जीवन खतरे में डाल रहे हैं। *ताजा मामला - बरही तहसील क्षेत्र:* बांधवगढ़ नेशनल पार्क के जोन एरिया से निकलने वाली जीवनदायिनी *पिपही नदी* में बगैर अनुमति के सालों से रेत का उत्खनन चल रहा है। गांव के *दौलत मिश्रा, बहादुर सिंह, रमेश सिंह, रामजपाल सिंह, पवन चौधरी, गणेश मिश्रा, कुलजीत सिंह, पंकज सिंह* ने बताया कि बांधवगढ़ नेशनल पार्क की सीमा से निकलने वाली नदी से *LHP Merchant Pvt. Ltd.* द्वारा मनमाने तरीके से नदी के बीच धार से रेत निकाली जा रही है और बाजार में महंगे दामों पर बेची जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि रेत माफिया बगैर अनुमति लगभग *एक साल से* अवैध उत्खनन कर नदी के अस्तित्व को खत्म कर रहे हैं। रात भर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से रेत का परिवहन होता है, जिससे सड़कों पर हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे ट्रैक्टर नदी के बीच से रेत लोड करके कीचड़ में फंसते हुए निकल रहे हैं। *ग्रामीणों की मांग:* जिम्मेदार अधिकारी रेत माफिया पर लगाम लगाने में नाकाम हैं, सरकार को राजस्व का चूना लगाया जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि जिले के मुखिया इस पूरे मामले पर क्या कार्रवाई करते हैं या फिर नदियों और वन्य जीवों के साथ खिलवाड़ यूं ही चलता रहेगा। *एक्सप्रेस रिपोर्टर: मोहम्मद एजाज, कटनी* --- *🔴 कटनी में रेत माफिया बेखौफ, नियम-कानून की उड़ा रहे धज्जियां* *कटनी (MP):* कटनी जिले में अवैध रेत उत्खनन से छोटी-बड़ी नदियों का अस्तित्व खत्म होने के कगार पर है। नेशनल पार्क से गुजरने वाली नदियों पर भी रेत माफिया बेखौफ उत्खनन कर वन्य प्राणियों का जीवन खतरे में डाल रहे हैं। *ताजा मामला - बरही तहसील क्षेत्र:* बांधवगढ़ नेशनल पार्क के जोन एरिया से निकलने वाली जीवनदायिनी *पिपही नदी* में बगैर अनुमति के सालों से रेत का उत्खनन चल रहा है। गांव के *दौलत मिश्रा, बहादुर सिंह, रमेश सिंह, रामजपाल सिंह, पवन चौधरी, गणेश मिश्रा, कुलजीत सिंह, पंकज सिंह* ने बताया कि बांधवगढ़ नेशनल पार्क की सीमा से निकलने वाली नदी से *LHP Merchant Pvt. Ltd.* द्वारा मनमाने तरीके से नदी के बीच धार से रेत निकाली जा रही है और बाजार में महंगे दामों पर बेची जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि रेत माफिया बगैर अनुमति लगभग *एक साल से* अवैध उत्खनन कर नदी के अस्तित्व को खत्म कर रहे हैं। रात भर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से रेत का परिवहन होता है, जिससे सड़कों पर हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे ट्रैक्टर नदी के बीच से रेत लोड करके कीचड़ में फंसते हुए निकल रहे हैं। *ग्रामीणों की मांग:* जिम्मेदार अधिकारी रेत माफिया पर लगाम लगाने में नाकाम हैं, सरकार को राजस्व का चूना लगाया जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि जिले के मुखिया इस पूरे मामले पर क्या कार्रवाई करते हैं या फिर नदियों और वन्य जीवों के साथ खिलवाड़ यूं ही चलता रहेगा। *एक्सप्रेस रिपोर्टर: मोहम्मद एजाज, कटनी*
    3
    ---
*🔴 कटनी में रेत माफिया बेखौफ, नियम-कानून की उड़ा रहे धज्जियां*

*कटनी (MP):* कटनी जिले में अवैध रेत उत्खनन से छोटी-बड़ी नदियों का अस्तित्व खत्म होने के कगार पर है। नेशनल पार्क से गुजरने वाली नदियों पर भी रेत माफिया बेखौफ उत्खनन कर वन्य प्राणियों का जीवन खतरे में डाल रहे हैं।

*ताजा मामला - बरही तहसील क्षेत्र:*
बांधवगढ़ नेशनल पार्क के जोन एरिया से निकलने वाली जीवनदायिनी *पिपही नदी* में बगैर अनुमति के सालों से रेत का उत्खनन चल रहा है।

गांव के *दौलत मिश्रा, बहादुर सिंह, रमेश सिंह, रामजपाल सिंह, पवन चौधरी, गणेश मिश्रा, कुलजीत सिंह, पंकज सिंह* ने बताया कि बांधवगढ़ नेशनल पार्क की सीमा से निकलने वाली नदी से *LHP Merchant Pvt. Ltd.* द्वारा मनमाने तरीके से नदी के बीच धार से रेत निकाली जा रही है और बाजार में महंगे दामों पर बेची जा रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि रेत माफिया बगैर अनुमति लगभग *एक साल से* अवैध उत्खनन कर नदी के अस्तित्व को खत्म कर रहे हैं। रात भर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से रेत का परिवहन होता है, जिससे सड़कों पर हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे ट्रैक्टर नदी के बीच से रेत लोड करके कीचड़ में फंसते हुए निकल रहे हैं।

*ग्रामीणों की मांग:* जिम्मेदार अधिकारी रेत माफिया पर लगाम लगाने में नाकाम हैं, सरकार को राजस्व का चूना लगाया जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि जिले के मुखिया इस पूरे मामले पर क्या कार्रवाई करते हैं या फिर नदियों और वन्य जीवों के साथ खिलवाड़ यूं ही चलता रहेगा।

*एक्सप्रेस रिपोर्टर: मोहम्मद एजाज, कटनी*

    user_POORAN LAL DUBEY
    POORAN LAL DUBEY
    Local News Reporter विजयराघवगढ़, कटनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पहले बेटियां अपने-अपने संसार में चली गईं... पिता मांगकर खाते रहे, आखिर डिवाइडर पर थम गईं सांसें 70 साल की जिंदगी का दर्दनाक अंत: रानीताल में सड़क किनारे मिला अशोक कुमार जैन का शव, अंतिम विदाई देने पहुंची बेबस बेटी पहले बेटियां अपने-अपने संसार में चली गईं... पिता मांगकर खाते रहे, आखिर डिवाइडर पर थम गईं सांसें 70 साल की जिंदगी का दर्दनाक अंत: रानीताल में सड़क किनारे मिला अशोक कुमार जैन का शव, अंतिम विदाई देने पहुंची बेबस बेटी जबलपुर। जिस पिता ने कभी अपनी औलाद की जरूरतों के लिए मजदूरी की होगी, जिसने अपनी संतान को पालने के लिए जिंदगी के तमाम संघर्ष सहे होंगे, उसी पिता की जिंदगी का आखिरी पड़ाव रानीताल के एक डिवाइडर पर खत्म हो गया। 70 वर्षीय अशोक कुमार जैन का शव रानीताल बजरंग बली मंदिर के सामने डिवाइडर पर मिला। उनके पास उनकी बेटी अनीता कुमार जैन बैठी थी। आंखों में आंसू थे, सामने पिता का शव था और दिल में सिर्फ एक सवाल—काश, मैं अपने पिता के लिए कुछ कर पाती... अशोक कुमार की जिंदगी गरीबी और अभावों से घिरी रही। मजदूरी कर किसी तरह जीवन चलाया। पत्नी का साथ पहले ही छूट चुका था। बच्चे बड़े हुए तो अपने-अपने संसार में चले गए। बुढ़ापे में जब सहारे की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब आर्थिक तंगी ने उन्हें रानीताल में मांगकर जीवन गुजारने को मजबूर कर दिया। आखिरकार जिस सड़क किनारे वे जिंदगी के दिन काट रहे थे, वहीं उनकी जिंदगी की आखिरी सांस भी थम गई। राहगीरों ने देखा शव... पास बैठी थी बेटी रानीताल में डिवाइडर पर बुजुर्ग का शव देखकर राहगीरों ने सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई तो शव की पहचान अशोक कुमार जैन के रूप में हुई। शव के पास उनकी बेटी अनीता बैठी थी। पिता को इस हालत में देखकर वह खुद को संभाल नहीं पा रही थी। सूचना मिलने पर गरीब नवाज कमेटी के सदस्य भी मौके पर पहुंचे। परिवार की आर्थिक स्थिति सामने आने के बाद कमेटी ने अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाई। तीन बेटियां थीं... मगर अंतिम सफर में एक ही बेटी साथ थी अनीता ने बताया कि परिवार में बेटियां और बेटे हैं, लेकिन समय के साथ सभी अपने-अपने परिवारों में चले गए। उसकी दो बहनों की शादी संपन्न परिवारों में हुई। आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियों के कारण पिता से उनका संपर्क कम हो गया। अनीता ने खुद अपनी पसंद से मध्यमवर्गीय बर्मन परिवार में विवाह किया। आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद उसने पिता से रिश्ता नहीं तोड़ा। शायद यही वजह थी कि पिता की मौत की खबर मिलते ही वह दौड़ी चली आई। लेकिन इस बार वह बेटी अपने पिता को बचाने नहीं, उन्हें आखिरी बार विदा करने आई थी। "जिस पिता ने मेरी हर जरूरत पूरी करने के लिए मेहनत की... आज मैं उनके लिए कुछ नहीं कर पा रही" पिता के शव के पास बैठी अनीता की यह बात वहां मौजूद लोगों को भी भावुक कर गई। पिता की मौत का दुख तो था ही, लेकिन उससे बड़ा दर्द अपनी बेबसी का था। पिता के लिए बेटी की आंखों में आंसू थे, मगर जेब में अंतिम संस्कार का खर्च नहीं। डेढ़ साल की उम्र से शुरू हुआ था अनीता का संघर्ष अनीता ने बताया कि जब वह महज डेढ़ वर्ष की थी, तब गरीबी के कारण उसके मामा के परिवार ने उसे अपने घर से बाहर कर दिया था। बचपन से ही उसने अभाव देखे और संघर्ष के बीच जिंदगी गुजारी। शायद गरीबी ने दोनों—पिता और बेटी—को अलग-अलग उम्र में एक ही दर्द दिया था। फर्क सिर्फ इतना था कि पिता जिंदगी के अंतिम पड़ाव पर थे और बेटी चाहकर भी उनके लिए बहुत कुछ नहीं कर पा रही थी। जब अपने कमजोर पड़े, समाज ने थामा हाथ अशोक कुमार के अंतिम संस्कार के लिए जब आर्थिक संकट सामने आया तो गरीब नवाज कमेटी आगे आई। कमेटी के सदस्यों ने शव को रानीताल मुक्ति धाम पहुंचाया और अंतिम संस्कार की व्यवस्था की। बेटी अनीता ने नम आंखों से पिता को अंतिम विदाई दी। जिस पिता की जिंदगी अकेलेपन में गुजर गई, उनके अंतिम सफर में समाज का एक हाथ सहारा बन गया। एक डिवाइडर पर खत्म हुई जिंदगी... लेकिन कहानी छोड़ गई कई सवाल रानीताल का वह डिवाइडर अब सिर्फ सड़क का हिस्सा नहीं रह गया। वह एक ऐसे पिता की आखिरी कहानी का गवाह बन गया, जिसने गरीबी में जिंदगी काटी, बुढ़ापे में मांगकर गुजारा किया और आखिरकार सड़क किनारे दम तोड़ दिया। अशोक कुमार की मौत कई सवाल छोड़ गई है— क्या बुजुर्ग माता-पिता का सहारा उनकी आर्थिक स्थिति देखकर तय होगा? क्या गरीबी रिश्तों के बीच भी दीवार खड़ी कर देती है? और क्या ऐसे बेसहारा बुजुर्गों की पहचान समय रहते नहीं होनी चाहिए, ताकि उनका आखिरी वक्त सड़क किनारे अकेलेपन में न बीते? अशोक कुमार चले गए। बेटी ने अंतिम विदाई दे दी। गरीब नवाज कमेटी ने अंतिम सफर में साथ दिया। लेकिन रानीताल का वह डिवाइडर पीछे छोड़ गया एक ऐसा दर्द, जिसका जवाब शायद सिर्फ परिवार नहीं, पूरे समाज को तलाशना होगा।
    1
    पहले बेटियां अपने-अपने संसार में चली गईं... पिता मांगकर खाते रहे, आखिर डिवाइडर पर थम गईं सांसें

70 साल की जिंदगी का दर्दनाक अंत: रानीताल में सड़क किनारे मिला अशोक कुमार जैन का शव, अंतिम विदाई देने पहुंची बेबस बेटी

जबलपुर।
जिस पिता ने कभी अपनी औलाद की जरूरतों के लिए मजदूरी की होगी, जिसने अपनी संतान को पालने के लिए जिंदगी के तमाम संघर्ष सहे होंगे, उसी पिता की जिंदगी का आखिरी पड़ाव रानीताल के एक डिवाइडर पर खत्म हो गया। 70 वर्षीय अशोक कुमार जैन का शव रानीताल बजरंग बली मंदिर के सामने डिवाइडर पर मिला। उनके पास उनकी बेटी अनीता कुमार जैन बैठी थी। आंखों में आंसू थे, सामने पिता का शव था और दिल में सिर्फ एक सवाल—काश, मैं अपने पिता के लिए कुछ कर पाती...
अशोक कुमार की जिंदगी गरीबी और अभावों से घिरी रही। मजदूरी कर किसी तरह जीवन चलाया। पत्नी का साथ पहले ही छूट चुका था। बच्चे बड़े हुए तो अपने-अपने संसार में चले गए। बुढ़ापे में जब सहारे की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब आर्थिक तंगी ने उन्हें रानीताल में मांगकर जीवन गुजारने को मजबूर कर दिया। आखिरकार जिस सड़क किनारे वे जिंदगी के दिन काट रहे थे, वहीं उनकी जिंदगी की आखिरी सांस भी थम गई।
राहगीरों ने देखा शव... पास बैठी थी बेटी
रानीताल में डिवाइडर पर बुजुर्ग का शव देखकर राहगीरों ने सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई तो शव की पहचान अशोक कुमार जैन के रूप में हुई। शव के पास उनकी बेटी अनीता बैठी थी। पिता को इस हालत में देखकर वह खुद को संभाल नहीं पा रही थी।
सूचना मिलने पर गरीब नवाज कमेटी के सदस्य भी मौके पर पहुंचे। परिवार की आर्थिक स्थिति सामने आने के बाद कमेटी ने अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाई।
तीन बेटियां थीं... मगर अंतिम सफर में एक ही बेटी साथ थी
अनीता ने बताया कि परिवार में बेटियां और बेटे हैं, लेकिन समय के साथ सभी अपने-अपने परिवारों में चले गए। उसकी दो बहनों की शादी संपन्न परिवारों में हुई। आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियों के कारण पिता से उनका संपर्क कम हो गया।
अनीता ने खुद अपनी पसंद से मध्यमवर्गीय बर्मन परिवार में विवाह किया। आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद उसने पिता से रिश्ता नहीं तोड़ा। शायद यही वजह थी कि पिता की मौत की खबर मिलते ही वह दौड़ी चली आई।
लेकिन इस बार वह बेटी अपने पिता को बचाने नहीं, उन्हें आखिरी बार विदा करने आई थी।
"जिस पिता ने मेरी हर जरूरत पूरी करने के लिए मेहनत की... आज मैं उनके लिए कुछ नहीं कर पा रही"
पिता के शव के पास बैठी अनीता की यह बात वहां मौजूद लोगों को भी भावुक कर गई। पिता की मौत का दुख तो था ही, लेकिन उससे बड़ा दर्द अपनी बेबसी का था।
पिता के लिए बेटी की आंखों में आंसू थे, मगर जेब में अंतिम संस्कार का खर्च नहीं।
डेढ़ साल की उम्र से शुरू हुआ था अनीता का संघर्ष
अनीता ने बताया कि जब वह महज डेढ़ वर्ष की थी, तब गरीबी के कारण उसके मामा के परिवार ने उसे अपने घर से बाहर कर दिया था। बचपन से ही उसने अभाव देखे और संघर्ष के बीच जिंदगी गुजारी।
शायद गरीबी ने दोनों—पिता और बेटी—को अलग-अलग उम्र में एक ही दर्द दिया था। फर्क सिर्फ इतना था कि पिता जिंदगी के अंतिम पड़ाव पर थे और बेटी चाहकर भी उनके लिए बहुत कुछ नहीं कर पा रही थी।
जब अपने कमजोर पड़े, समाज ने थामा हाथ
अशोक कुमार के अंतिम संस्कार के लिए जब आर्थिक संकट सामने आया तो गरीब नवाज कमेटी आगे आई। कमेटी के सदस्यों ने शव को रानीताल मुक्ति धाम पहुंचाया और अंतिम संस्कार की व्यवस्था की। बेटी अनीता ने नम आंखों से पिता को अंतिम विदाई दी।
जिस पिता की जिंदगी अकेलेपन में गुजर गई, उनके अंतिम सफर में समाज का एक हाथ सहारा बन गया।
एक डिवाइडर पर खत्म हुई जिंदगी... लेकिन कहानी छोड़ गई कई सवाल
रानीताल का वह डिवाइडर अब सिर्फ सड़क का हिस्सा नहीं रह गया। वह एक ऐसे पिता की आखिरी कहानी का गवाह बन गया, जिसने गरीबी में जिंदगी काटी, बुढ़ापे में मांगकर गुजारा किया और आखिरकार सड़क किनारे दम तोड़ दिया।
अशोक कुमार की मौत कई सवाल छोड़ गई है—
क्या बुजुर्ग माता-पिता का सहारा उनकी आर्थिक स्थिति देखकर तय होगा?
क्या गरीबी रिश्तों के बीच भी दीवार खड़ी कर देती है?
और क्या ऐसे बेसहारा बुजुर्गों की पहचान समय रहते नहीं होनी चाहिए, ताकि उनका आखिरी वक्त सड़क किनारे अकेलेपन में न बीते?
अशोक कुमार चले गए। बेटी ने अंतिम विदाई दे दी। गरीब नवाज कमेटी ने अंतिम सफर में साथ दिया। लेकिन रानीताल का वह डिवाइडर पीछे छोड़ गया एक ऐसा दर्द, जिसका जवाब शायद सिर्फ परिवार नहीं, पूरे समाज को तलाशना होगा।
    user_मोहम्मद रिजवान मंसूरी
    मोहम्मद रिजवान मंसूरी
    सिहोरा, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उमरिया में रक्तदान का महादान, अधिकारियों से आमजन तक ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उमरिया में रक्तदान का महादान, अधिकारियों से आमजन तक ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा उमरिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिला चिकित्सालय परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में शासन स्तर से उमरिया जिले के लिए नियुक्त वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विशेष गढ़पाले ने रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय, सीईओ जिला पंचायत उमरिया अभय सिंह ओहरिया सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, आम नागरिक तथा जिला चिकित्सालय के चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर के माध्यम से रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए लोगों को प्रेरित करने का संदेश दिया गया। अधिकारियों से लेकर आम नागरिकों तक की सहभागिता ने कार्यक्रम को जनभागीदारी का रूप दिया।
    4
    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उमरिया में रक्तदान का महादान, अधिकारियों से आमजन तक ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उमरिया में रक्तदान का महादान, अधिकारियों से आमजन तक ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
उमरिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिला चिकित्सालय परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में शासन स्तर से उमरिया जिले के लिए नियुक्त वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विशेष गढ़पाले ने रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया।
इस दौरान कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय, सीईओ जिला पंचायत उमरिया अभय सिंह ओहरिया सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, आम नागरिक तथा जिला चिकित्सालय के चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
शिविर के माध्यम से रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए लोगों को प्रेरित करने का संदेश दिया गया। अधिकारियों से लेकर आम नागरिकों तक की सहभागिता ने कार्यक्रम को जनभागीदारी का रूप दिया।
    user_Deepak kumar verma
    Deepak kumar verma
    Local News Reporter बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    14 min ago
  • छात्र-छात्राओं ने उठाए गंभीर सवाल कॉलेज प्रशासन से सवाल किसके संरक्षण में पहुंच रहे बाहरी लोग? अनुशासन और सुरक्षा को लेकर चिंता* *RVPS कॉलेज में असामाजिक तत्वों की गुंडागर्दी* *उमरिया में ABVP से जुड़े बताए जा रहे कुछ युवकों की लगातार मौजूदगी से कॉलेज परिसर में बवाल* *छात्र-छात्राओं ने उठाए गंभीर सवाल कॉलेज प्रशासन से सवाल किसके संरक्षण में पहुंच रहे बाहरी लोग? अनुशासन और सुरक्षा को लेकर चिंता* *आज छात्र-छात्राओं ने श्रीमान कलेक्टर महोदय के नाम दिया आवेदन* उमरिया- शासकीय रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय, उमरिया में ABVP से जुड़े बताए जा रहे कुछ युवकों की लगातार मौजूदगी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। छात्र-छात्राओं ने इस पर आपत्ति जताते हुए आज श्रीमान कलेक्टर महोदय, उमरिया के नाम आवेदन सौंपकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। विद्यार्थियों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, महाविद्यालय परिसर में अनधिकृत बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक तथा विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की है। आवेदन में उपलब्ध वीडियो, फोटो एवं कथित बातचीत की रिकॉर्डिंग सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है। शासकीय रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय, उमरिया में ABVP से जुड़े बताए जा रहे कुछ युवकों की लगातार मौजूदगी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। छात्र-छात्राओं ने इस पर आपत्ति जताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। विद्यार्थियों का कहना है कि कॉलेज के नियमित छात्र नहीं होने के बावजूद इनका लगातार परिसर में आना शैक्षणिक माहौल और अनुशासन पर सवाल खड़े करता है। छात्रों द्वारा दिए गए शिकायत पत्र के अनुसार, कुछ युवक प्रतिदिन महाविद्यालय परिसर में पहुंचते हैं। विद्यार्थियों का आरोप है कि इनका कोई स्पष्ट शैक्षणिक उद्देश्य नहीं है, फिर भी वे कॉलेज में आते-जाते हैं, जिससे पढ़ाई का वातावरण प्रभावित हो रहा है। *रोकने पर विवाद का आरोप, ABVP का नाम लेकर दबाव बनाने की बात* शिकायत में विद्यार्थियों ने आरोप लगाया है कि इन युवकों से परिसर में आने का कारण पूछने या रोकने पर विवाद किया जाता है। छात्रों के मुताबिक, संबंधित युवक स्वयं को ABVP से जुड़ा बताते हुए कथित तौर पर कहते हैं—हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता, हम ऐसे ही आएंगे। इस मामले से संबंधित वीडियो, फोटो और कथित बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सामने आई है, जिन्हें विद्यार्थियों द्वारा शिकायत के समर्थन में प्रस्तुत किए जाने की बात कही गई है। विद्यार्थियों का कहना है कि ऐसी स्थिति से कॉलेज में असुरक्षा का माहौल बन रहा है। उनका कहना है कि महाविद्यालय परिसर को अनावश्यक विवादों से दूर रखते हुए अध्ययन के लिए सुरक्षित वातावरण बनाया जाना चाहिए। *पहले भी दी शिकायत, फिर भी समस्या बरकरार* छात्र-छात्राओं के अनुसार, इस मामले में पहले भी प्राचार्य को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। अब विद्यार्थियों ने प्रशासन से उपलब्ध वीडियो, फोटो और रिकॉर्डिंग सहित पूरे मामले की जांच कराने, अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने तथा विवाद या अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। छात्रों का कहना है कि कॉलेज शिक्षा का स्थान है, किसी संगठन की राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र नहीं। इसलिए प्रशासन को विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, अनुशासित और शांतिपूर्ण शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना चाहिए।
    4
    छात्र-छात्राओं ने उठाए गंभीर सवाल कॉलेज प्रशासन से सवाल किसके संरक्षण में पहुंच रहे बाहरी लोग? अनुशासन और सुरक्षा को लेकर चिंता*
*RVPS कॉलेज में असामाजिक तत्वों की गुंडागर्दी*
*उमरिया में ABVP से जुड़े बताए जा रहे कुछ युवकों की लगातार मौजूदगी से कॉलेज परिसर में बवाल*
*छात्र-छात्राओं ने उठाए गंभीर सवाल कॉलेज प्रशासन से सवाल किसके संरक्षण में पहुंच रहे बाहरी लोग? अनुशासन और सुरक्षा को लेकर चिंता*
*आज छात्र-छात्राओं ने श्रीमान कलेक्टर महोदय के नाम दिया आवेदन*
उमरिया- शासकीय रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय, उमरिया में ABVP से जुड़े बताए जा रहे कुछ युवकों की लगातार मौजूदगी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। छात्र-छात्राओं ने इस पर आपत्ति जताते हुए आज  श्रीमान कलेक्टर महोदय, उमरिया के नाम आवेदन सौंपकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। विद्यार्थियों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, महाविद्यालय परिसर में अनधिकृत बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक तथा विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की है। आवेदन में उपलब्ध वीडियो, फोटो एवं कथित बातचीत की रिकॉर्डिंग सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है। शासकीय रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय, उमरिया में ABVP से जुड़े बताए जा रहे कुछ युवकों की लगातार मौजूदगी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। छात्र-छात्राओं ने इस पर आपत्ति जताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। विद्यार्थियों का कहना है कि कॉलेज के नियमित छात्र नहीं होने के बावजूद इनका लगातार परिसर में आना शैक्षणिक माहौल और अनुशासन पर सवाल खड़े करता है। छात्रों द्वारा दिए गए शिकायत पत्र के अनुसार, कुछ युवक प्रतिदिन महाविद्यालय परिसर में पहुंचते हैं। विद्यार्थियों का आरोप है कि इनका कोई स्पष्ट शैक्षणिक उद्देश्य नहीं है, फिर भी वे कॉलेज में आते-जाते हैं, जिससे पढ़ाई का वातावरण प्रभावित हो रहा है।
*रोकने पर विवाद का आरोप, ABVP का नाम लेकर दबाव बनाने की बात*
शिकायत में विद्यार्थियों ने आरोप लगाया है कि इन युवकों से परिसर में आने का कारण पूछने या रोकने पर विवाद किया जाता है। छात्रों के मुताबिक, संबंधित युवक स्वयं को ABVP से जुड़ा बताते हुए कथित तौर पर कहते हैं—हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता, हम ऐसे ही आएंगे। इस मामले से संबंधित वीडियो, फोटो और कथित बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सामने आई है, जिन्हें विद्यार्थियों द्वारा शिकायत के समर्थन में प्रस्तुत किए जाने की बात कही गई है। विद्यार्थियों का कहना है कि ऐसी स्थिति से कॉलेज में असुरक्षा का माहौल बन रहा है। उनका कहना है कि महाविद्यालय परिसर को अनावश्यक विवादों से दूर रखते हुए अध्ययन के लिए सुरक्षित वातावरण बनाया जाना चाहिए।
*पहले भी दी शिकायत, फिर भी समस्या बरकरार*
छात्र-छात्राओं के अनुसार, इस मामले में पहले भी प्राचार्य को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। अब विद्यार्थियों ने प्रशासन से उपलब्ध वीडियो, फोटो और रिकॉर्डिंग सहित पूरे मामले की जांच कराने, अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने तथा विवाद या अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। छात्रों का कहना है कि कॉलेज शिक्षा का स्थान है, किसी संगठन की राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र नहीं। इसलिए प्रशासन को विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, अनुशासित और शांतिपूर्ण शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना चाहिए।
    user_अनुज सेन  राष्ट्रचंडिका अखबार
    अनुज सेन राष्ट्रचंडिका अखबार
    Lawyer Bandhogarh, Umaria•
    1 hr ago
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दिया *प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दिया’* मैहर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आज मैहर विधायक कार्यालय में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।
    2
    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दिया
*प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दिया’*
मैहर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आज मैहर विधायक कार्यालय में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।
    user_Tej pratap Kacher
    Tej pratap Kacher
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • बातचीत के बहाने बुलाया, बंधक बनाकर पीटा और सिगरेट से दागा; कोतवाली पुलिस ने चंद घंटों में 2 आरोपी दबोचे कटनी। रेलवे स्टेशन के बाहर पुराने परिचित ने बातचीत के बहाने युवक को बुलाया और बाद में साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक को बंधक बनाकर पीटा गया और सिगरेट से हाथ-पিঠ दागे गए। पुलिस के अनुसार गायत्री नगर निवासी पंकज मेहरा ने 15 सितंबर को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। 12 सितंबर को अजय उर्फ अन्नू माली उसे स्कूटी से मघई मंदिर के पास मकान ले गया, जहां साथियों के साथ मारपीट की गई। पंकज वहां से भागकर रेलवे स्टेशन पहुंचा, लेकिन आरोपियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और ऑटो से एनकेजे बजरिया स्थित मकान ले जाकर फिर बंधक बना लिया। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी अजय उर्फ अन्नू माली को मुड़वारा स्टेशन के पास से और साहिल खान को कुठला क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक अमन सहित एक अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। मामले में अपराध क्रमांक 1053/2026 के तहत संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    बातचीत के बहाने बुलाया, बंधक बनाकर पीटा और सिगरेट से दागा; कोतवाली पुलिस ने चंद घंटों में 2 आरोपी दबोचे
कटनी। रेलवे स्टेशन के बाहर पुराने परिचित ने बातचीत के बहाने युवक को बुलाया और बाद में साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक को बंधक बनाकर पीटा गया और सिगरेट से हाथ-पিঠ दागे गए।
पुलिस के अनुसार गायत्री नगर निवासी पंकज मेहरा ने 15 सितंबर को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। 12 सितंबर को अजय उर्फ अन्नू माली उसे स्कूटी से मघई मंदिर के पास मकान ले गया, जहां साथियों के साथ मारपीट की गई। पंकज वहां से भागकर रेलवे स्टेशन पहुंचा, लेकिन आरोपियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और ऑटो से एनकेजे बजरिया स्थित मकान ले जाकर फिर बंधक बना लिया।
शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी अजय उर्फ अन्नू माली को मुड़वारा स्टेशन के पास से और साहिल खान को कुठला क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक अमन सहित एक अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
मामले में अपराध क्रमांक 1053/2026 के तहत संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Koushal tiwari
    Koushal tiwari
    Carpenter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    38 min ago
  • ब्रेकिंग - देवराकला के सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, भ्रष्टाचार का आरोप देवराकला (कटनी) - देवराकला स्थित ओम संकुल संगठन - शासकीय कन्या शाला की इमारत आज जर्जर स्थिति में पहुंच गई है। ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया है कि पंचायत द्वारा बनाई गई ये इमारत आज तक हेडमास्टर को हैंडओवर ही नहीं की गई। क्या है मामला: - बच्चियों के लिए बना था ये स्कूल भवन, जो कन्या शाला की बाउंड्री के अंदर ही है। - पंचायत ने निर्माण कराया लेकिन आज तक सुपुर्द नहीं किया। - कमरों की हालत इतनी खराब है कि बैठने लायक भी नहीं। - स्कूल का मैदान देखिए - चारों तरफ कचरा, झाड़-झंखाड़, साफ-सफाई के नाम पर सिर्फ पैसा निकाला जा रहा है। - जनशिक्षक और संकुल प्राचार्य ने भी आवाज नहीं उठाई। 🔴 ब्रेकिंग - देवराकला के सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, भ्रष्टाचार का आरोप देवराकला (कटनी) - देवराकला स्थित ओम संकुल संगठन - शासकीय कन्या शाला की इमारत आज जर्जर स्थिति में पहुंच गई है। ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया है कि पंचायत द्वारा बनाई गई ये इमारत आज तक हेडमास्टर को हैंडओवर ही नहीं की गई। क्या है मामला: - बच्चियों के लिए बना था ये स्कूल भवन, जो कन्या शाला की बाउंड्री के अंदर ही है। - पंचायत ने निर्माण कराया लेकिन आज तक सुपुर्द नहीं किया। - कमरों की हालत इतनी खराब है कि बैठने लायक भी नहीं। - स्कूल का मैदान देखिए - चारों तरफ कचरा, झाड़-झंखाड़, साफ-सफाई के नाम पर सिर्फ पैसा निकाला जा रहा है। - जनशिक्षक और संकुल प्राचार्य ने भी आवाज नहीं उठाई। स्थानीय लोगों का आरोप: ग्रामीणों का कहना है कि देवराकला पंचायत में लगातार भ्रष्टाचार हो रहा है। विकास कार्यों के नाम पर लीपापोती और ज्यादा बिल बनाए जा रहे हैं। सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी आज तक कोई जांच नहीं हुई। मांग: शासन से अनुरोध है कि देवराकला की सभी सरकारी स्कूल बिल्डिंगों की जांच हो। जिन ठेकेदारों ने घटिया निर्माण किया है उनसे पैसा वसूल कर नई बिल्डिंग बनाई जाए ताकि बच्चियां सुरक्षित पढ़ सकें। कैमरामैन: पूरन लाल दुबे, MSSO स्वयंसेवक, देवराकला, कटनी स्थान: ओम संकुल संगठन, देवराकला
    2
    ब्रेकिंग - देवराकला के सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, भ्रष्टाचार का आरोप

देवराकला (कटनी) - देवराकला स्थित ओम संकुल संगठन - शासकीय कन्या शाला की इमारत आज जर्जर स्थिति में पहुंच गई है। ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया है कि पंचायत द्वारा बनाई गई ये इमारत आज तक हेडमास्टर को हैंडओवर ही नहीं की गई।

क्या है मामला:
- बच्चियों के लिए बना था ये स्कूल भवन, जो कन्या शाला की बाउंड्री के अंदर ही है।
- पंचायत ने निर्माण कराया लेकिन आज तक सुपुर्द नहीं किया।
- कमरों की हालत इतनी खराब है कि बैठने लायक भी नहीं।
- स्कूल का मैदान देखिए - चारों तरफ कचरा, झाड़-झंखाड़, साफ-सफाई के नाम पर सिर्फ पैसा निकाला जा रहा है।
- जनशिक्षक और संकुल प्राचार्य ने भी आवाज नहीं उठाई।
🔴 ब्रेकिंग - देवराकला के सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, भ्रष्टाचार का आरोप
देवराकला (कटनी) - देवराकला स्थित ओम संकुल संगठन - शासकीय कन्या शाला की इमारत आज जर्जर स्थिति में पहुंच गई है। ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया है कि पंचायत द्वारा बनाई गई ये इमारत आज तक हेडमास्टर को हैंडओवर ही नहीं की गई।
क्या है मामला:
- बच्चियों के लिए बना था ये स्कूल भवन, जो कन्या शाला की बाउंड्री के अंदर ही है।
- पंचायत ने निर्माण कराया लेकिन आज तक सुपुर्द नहीं किया।
- कमरों की हालत इतनी खराब है कि बैठने लायक भी नहीं।
- स्कूल का मैदान देखिए - चारों तरफ कचरा, झाड़-झंखाड़, साफ-सफाई के नाम पर सिर्फ पैसा निकाला जा रहा है।
- जनशिक्षक और संकुल प्राचार्य ने भी आवाज नहीं उठाई।
स्थानीय लोगों का आरोप:
ग्रामीणों का कहना है कि देवराकला पंचायत में लगातार भ्रष्टाचार हो रहा है। विकास कार्यों के नाम पर लीपापोती और ज्यादा बिल बनाए जा रहे हैं। सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी आज तक कोई जांच नहीं हुई।
मांग:
शासन से अनुरोध है कि देवराकला की सभी सरकारी स्कूल बिल्डिंगों की जांच हो। जिन ठेकेदारों ने घटिया निर्माण किया है उनसे पैसा वसूल कर नई बिल्डिंग बनाई जाए ताकि बच्चियां सुरक्षित पढ़ सकें।
कैमरामैन: पूरन लाल दुबे, MSSO स्वयंसेवक, देवराकला, कटनी
स्थान: ओम संकुल संगठन, देवराकला
    user_POORAN LAL DUBEY
    POORAN LAL DUBEY
    Local News Reporter विजयराघवगढ़, कटनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उमरिया में रक्तदान का महादान, अधिकारियों से आमजन तक ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उमरिया में रक्तदान का महादान, अधिकारियों से आमजन तक ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा उमरिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिला चिकित्सालय परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में शासन स्तर से उमरिया जिले के लिए नियुक्त वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विशेष गढ़पाले ने रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय, सीईओ जिला पंचायत उमरिया अभय सिंह ओहरिया सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, आम नागरिक तथा जिला चिकित्सालय के चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर के माध्यम से रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए लोगों को प्रेरित करने का संदेश दिया गया। अधिकारियों से लेकर आम नागरिकों तक की सहभागिता ने कार्यक्रम को जनभागीदारी का रूप दिया।
    3
    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उमरिया में रक्तदान का महादान, अधिकारियों से आमजन तक ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उमरिया में रक्तदान का महादान, अधिकारियों से आमजन तक ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
उमरिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिला चिकित्सालय परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में शासन स्तर से उमरिया जिले के लिए नियुक्त वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विशेष गढ़पाले ने रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया।
इस दौरान कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय, सीईओ जिला पंचायत उमरिया अभय सिंह ओहरिया सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, आम नागरिक तथा जिला चिकित्सालय के चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
शिविर के माध्यम से रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए लोगों को प्रेरित करने का संदेश दिया गया। अधिकारियों से लेकर आम नागरिकों तक की सहभागिता ने कार्यक्रम को जनभागीदारी का रूप दिया।
    user_Deepak kumar verma
    Deepak kumar verma
    Local News Reporter बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    23 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.