बातचीत के बहाने बुलाया, बंधक बनाकर पीटा और सिगरेट से दागा; कोतवाली पुलिस ने चंद घंटों में 2 आरोपी दबोचे कटनी। रेलवे स्टेशन के बाहर पुराने परिचित ने बातचीत के बहाने युवक को बुलाया और बाद में साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक को बंधक बनाकर पीटा गया और सिगरेट से हाथ-पিঠ दागे गए। पुलिस के अनुसार गायत्री नगर निवासी पंकज मेहरा ने 15 सितंबर को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। 12 सितंबर को अजय उर्फ अन्नू माली उसे स्कूटी से मघई मंदिर के पास मकान ले गया, जहां साथियों के साथ मारपीट की गई। पंकज वहां से भागकर रेलवे स्टेशन पहुंचा, लेकिन आरोपियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और ऑटो से एनकेजे बजरिया स्थित मकान ले जाकर फिर बंधक बना लिया। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी अजय उर्फ अन्नू माली को मुड़वारा स्टेशन के पास से और साहिल खान को कुठला क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक अमन सहित एक अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। मामले में अपराध क्रमांक 1053/2026 के तहत संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बातचीत के बहाने बुलाया, बंधक बनाकर पीटा और सिगरेट से दागा; कोतवाली पुलिस ने चंद घंटों में 2 आरोपी दबोचे कटनी। रेलवे स्टेशन के बाहर पुराने परिचित ने बातचीत के बहाने युवक को बुलाया और बाद में साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक को बंधक बनाकर पीटा गया और सिगरेट से हाथ-पিঠ दागे गए। पुलिस के अनुसार गायत्री नगर निवासी पंकज मेहरा ने 15 सितंबर को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। 12 सितंबर को अजय उर्फ अन्नू माली उसे स्कूटी से मघई मंदिर के पास मकान ले गया, जहां साथियों के साथ मारपीट की गई। पंकज वहां से भागकर रेलवे स्टेशन पहुंचा, लेकिन आरोपियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और ऑटो से एनकेजे बजरिया स्थित मकान ले जाकर फिर बंधक बना लिया। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी अजय उर्फ अन्नू माली को मुड़वारा स्टेशन के पास से और साहिल खान को कुठला क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक अमन सहित एक अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। मामले में अपराध क्रमांक 1053/2026 के तहत संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- चंद घंटों में चाकूबाजी का खुलासा, दो विधि उल्लंघनकारी बालक अभिरक्षा में निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद, किशोर न्यायालय से भेजे गए बाल संप्रेषण गृह कटनी। कुठला थाना क्षेत्र के इन्द्रानगर गली नंबर-7 में चाकूबाजी की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो विधि उल्लंघनकारी बालकों को अभिरक्षा में लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों ने विकास निषाद पर चाकू से हमला किया था। घायल को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने विवेचना के दौरान दोनों की पहचान कर 15 सितंबर 2026 को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। दोनों को किशोर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जबलपुर स्थित बाल संप्रेषण गृह भेजने के आदेश दिए गए। कार्रवाई एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश, एएसपी कमल मौर्य व डीएसपी शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा कुठला थाना प्रभारी अखलेश दाहिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।1
- कटनी नगर//- कलेक्टर-एसपी ने किया रक्तदान, लोगों से भी रक्तदान की अपील...... 📰 कलेक्टर-एसपी ने किया रक्तदान, लोगों से भी अधिक से अधिक रक्तदान की अपील सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर, अब तक 25 यूनिट रक्त संग्रहित कटनी। सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने स्वयं रक्तदान कर आमजन को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। रक्तदान के बाद कलेक्टर और एसपी ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बीमार, घायल एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है और आपात स्थिति में किसी की जान बचाने में महत्वपूर्ण मदद मिल सकती है। 25 यूनिट रक्त का संग्रह जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर में अब तक 25 यूनिट रक्त संग्रहित किया जा चुका है। शिविर में रक्तदान का क्रम लगातार जारी है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे आगे आकर रक्तदान करें और सेवा संकल्प अभियान में सहभागी बनकर जरूरतमंद मरीजों की मदद करें। रिपोर्ट:- राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 जन जन की आवाज़ 📞 75097476863
- बस स्टैंड ऑडिटोरियम में गूंजा हिंदू समाज की एकजुटता का संदेश विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस समारोह में संतों, समाजसेवियों और विभिन्न हिंदू संगठनों ज्योति तिवारी संभागीय ब्यूरो जबलपुर, कटनी के प्रतिनिधियों ने की सहभागिता (/6267641443/)👈 कटनी। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला कटनी के तत्वावधान में बुधवार को बस स्टैंड स्थित ऑडिटोरियम हॉल में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं हिंदू संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा समाजजनों ने सहभागिता की। समारोह के दौरान संगठन की स्थापना, उसके उद्देश्यों तथा समाजसेवा से जुड़े कार्यों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र वर्मा रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध उद्योगपति एवं सिंधी समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र तीर्थानी ने की। मुख्य संत के रूप में बाल ब्रह्मचारी संत श्री ब्रह्मानंद जी महाराज की उपस्थिति रही। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में नूपुर कपूर, सुधांशु तिवारी तथा डॉ. श्रीमती निधि प्रसंग बजाज उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में कार्यक्रम प्रभारी मोनी जैसवानी, जिला अध्यक्ष लखन साहू, कार्यक्रम संयोजक मनीष दुबे तथा जिला मंत्री राहुल मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जुटे रहे। 1964 में हुई थी विश्व हिंदू परिषद की स्थापना समारोह में वक्ताओं ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के इतिहास का उल्लेख करते हुए बताया कि संगठन की स्थापना 29 अगस्त 1964 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हुई थी। विहिप के आधिकारिक विवरण के अनुसार संगठन हिंदू समाज के संगठन, धर्म की रक्षा तथा समाजसेवा को अपने प्रमुख उद्देश्यों में शामिल करता है। वक्ताओं ने कहा कि संगठन द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता और संगठनात्मक गतिविधियां संचालित की जाती हैं। स्थापना दिवस समारोह को संगठन के कार्यकर्ताओं के लिए अपने उद्देश्यों और सामाजिक दायित्वों को दोहराने का अवसर बताया गया। सामाजिक सहभागिता और संगठन विस्तार पर जोर कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट होकर सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों में सहभागिता करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका से समाज में सेवा, संस्कार और आपसी समन्वय को बढ़ावा दिया जा सकता है। समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की। कार्यक्रम के माध्यम से अधिक से अधिक समाजजनों को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने तथा सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह स्थापना दिवस समारोह को लेकर विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समाजजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं का स्वागत किया गया तथा संगठन की गतिविधियों एवं सामाजिक भूमिका पर विचार रखे गए। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विहिप पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व से ही संपर्क अभियान चलाया गया था। इससे पहले आयोजित बैठक में भी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं और अधिक से अधिक समाजजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया था। संतों और अतिथियों की उपस्थिति रही विशेष आकर्षण समारोह में संत श्री ब्रह्मानंद जी महाराज की उपस्थिति विशेष आकर्षण रही। वहीं विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े अतिथियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप प्रदान किया। मंच से वक्ताओं ने संगठन की गतिविधियों, सामाजिक सेवा और हिंदू समाज से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए। समारोह में विहिप बजरंग दल के प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के अंत में आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले कार्यकर्ताओं और समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि विश्व हिंदू परिषद के अनुसार संगठन की स्थापना 1964 में हुई थी और वर्तमान में वह सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सामाजिक गतिविधियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य संचालित करता है।4
- कटनी नगर//- श्री गणेश जी की पाँच महाआरती का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। कटनी शहर के गणेश चौक में गणेश उत्सव की भव्य छटा देखने को मिल रही है। भगवान श्री गणेश जी की पाँच महाआरती का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। भक्तों ने सुख-समृद्धि और शांति की कामना करते हुए भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।👌🙏🍂🧿💞🌺1
- हमारी तो बस एक ही परेशानी है वह जो सबकी जिंदगानी है सबके पास पानी है मगर हमारे पास कहां पानी है1
- हटा मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने देशी कट्टा सहित आरोपी को दबोचाथाना हटा अंतर्गत ग्राम रसीलपुर ,रोड पर हाथ में कट्टा लेकर घूम रहा था आरोपी, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई1
- सहारा मिला, आत्मविश्वास बढ़ा — दिव्यांगजन एवं वरिष्ठजनों के जीवन को मिला संबल दमोह -कलेक्ट्रेट परिसर, दमोह में भारत सहारा मिला, आत्मविश्वास बढ़ा — दिव्यांगजन एवं वरिष्ठजनों के जीवन को मिला संबल दमोह -कलेक्ट्रेट परिसर, दमोह में भारत सरकार की राष्ट्रीय बायोश्री योजना एवं एडिप योजना अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पात्र दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों को उनकी आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी, आनंद विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल, सांसद राहुल सिंह लोधी, राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, विधायक दमोह जयंत कुमार मलैया, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे। सहायक उपकरण प्राप्त कर दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास नजर आया। उन्होंने इस सहयोग के लिए शासन-प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।3
- अवैध शराब और ड्रिंक एंड ड्राइव पर उमरियापान पुलिस की सख्ती 48 घंटे में 8 पर कार्रवाई, 6 गिरफ्तार; बाइक और XUV-500 जब्त कटनी। उमरियापान पुलिस ने अवैध शराब कारोबार और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ 13 और 14 सितंबर को 48 घंटे का विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई में कुल 8 लोगों पर प्रकरण दर्ज किए गए, जबकि अवैध शराब के मामलों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने ग्राम इटमा और जमुनिया में दबिश देकर अवैध शराब बेचने व पिलाने वालों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। वहीं वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में बाइक चला रहे संदीप कोल (30) और XUV-500 चला रहे बृजेश विश्वकर्मा (46) के खिलाफ मोटर यान अधिनियम की धारा 185 में कार्रवाई की गई। दोनों वाहन जब्त किए गए। कार्रवाई एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, एएसपी कमल मौर्य व एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब और ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।1