कटनी नगर//- कलेक्टर-एसपी ने किया रक्तदान, लोगों से भी रक्तदान की अपील...... 📰 कलेक्टर-एसपी ने किया रक्तदान, लोगों से भी अधिक से अधिक रक्तदान की अपील सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर, अब तक 25 यूनिट रक्त संग्रहित कटनी। सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने स्वयं रक्तदान कर आमजन को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। रक्तदान के बाद कलेक्टर और एसपी ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बीमार, घायल एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है और आपात स्थिति में किसी की जान बचाने में महत्वपूर्ण मदद मिल सकती है। 25 यूनिट रक्त का संग्रह जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर में अब तक 25 यूनिट रक्त संग्रहित किया जा चुका है। शिविर में रक्तदान का क्रम लगातार जारी है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे आगे आकर रक्तदान करें और सेवा संकल्प अभियान में सहभागी बनकर जरूरतमंद मरीजों की मदद करें। रिपोर्ट:- राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 जन जन की आवाज़ 📞 7509747686
कटनी नगर//- कलेक्टर-एसपी ने किया रक्तदान, लोगों से भी रक्तदान की अपील...... 📰 कलेक्टर-एसपी ने किया रक्तदान, लोगों से भी अधिक से अधिक रक्तदान की अपील सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर, अब तक 25 यूनिट रक्त संग्रहित कटनी। सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक
अभिनय विश्वकर्मा ने स्वयं रक्तदान कर आमजन को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। रक्तदान के बाद कलेक्टर और एसपी ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बीमार, घायल एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है और आपात स्थिति में किसी की जान बचाने में महत्वपूर्ण
मदद मिल सकती है। 25 यूनिट रक्त का संग्रह जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर में अब तक 25 यूनिट रक्त संग्रहित किया जा चुका है। शिविर में रक्तदान का क्रम लगातार जारी है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे आगे आकर रक्तदान करें और सेवा संकल्प अभियान में सहभागी बनकर जरूरतमंद मरीजों की मदद करें। रिपोर्ट:- राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 जन जन की आवाज़ 📞 7509747686
- कटनी नगर//- कलेक्टर-एसपी ने किया रक्तदान, लोगों से भी रक्तदान की अपील...... 📰 कलेक्टर-एसपी ने किया रक्तदान, लोगों से भी अधिक से अधिक रक्तदान की अपील सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर, अब तक 25 यूनिट रक्त संग्रहित कटनी। सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने स्वयं रक्तदान कर आमजन को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। रक्तदान के बाद कलेक्टर और एसपी ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बीमार, घायल एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है और आपात स्थिति में किसी की जान बचाने में महत्वपूर्ण मदद मिल सकती है। 25 यूनिट रक्त का संग्रह जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर में अब तक 25 यूनिट रक्त संग्रहित किया जा चुका है। शिविर में रक्तदान का क्रम लगातार जारी है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे आगे आकर रक्तदान करें और सेवा संकल्प अभियान में सहभागी बनकर जरूरतमंद मरीजों की मदद करें। रिपोर्ट:- राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 जन जन की आवाज़ 📞 75097476863
- बस स्टैंड ऑडिटोरियम में गूंजा हिंदू समाज की एकजुटता का संदेश विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस समारोह में संतों, समाजसेवियों और विभिन्न हिंदू संगठनों ज्योति तिवारी संभागीय ब्यूरो जबलपुर, कटनी के प्रतिनिधियों ने की सहभागिता (/6267641443/)👈 कटनी। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला कटनी के तत्वावधान में बुधवार को बस स्टैंड स्थित ऑडिटोरियम हॉल में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं हिंदू संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा समाजजनों ने सहभागिता की। समारोह के दौरान संगठन की स्थापना, उसके उद्देश्यों तथा समाजसेवा से जुड़े कार्यों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र वर्मा रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध उद्योगपति एवं सिंधी समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र तीर्थानी ने की। मुख्य संत के रूप में बाल ब्रह्मचारी संत श्री ब्रह्मानंद जी महाराज की उपस्थिति रही। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में नूपुर कपूर, सुधांशु तिवारी तथा डॉ. श्रीमती निधि प्रसंग बजाज उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में कार्यक्रम प्रभारी मोनी जैसवानी, जिला अध्यक्ष लखन साहू, कार्यक्रम संयोजक मनीष दुबे तथा जिला मंत्री राहुल मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जुटे रहे। 1964 में हुई थी विश्व हिंदू परिषद की स्थापना समारोह में वक्ताओं ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के इतिहास का उल्लेख करते हुए बताया कि संगठन की स्थापना 29 अगस्त 1964 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हुई थी। विहिप के आधिकारिक विवरण के अनुसार संगठन हिंदू समाज के संगठन, धर्म की रक्षा तथा समाजसेवा को अपने प्रमुख उद्देश्यों में शामिल करता है। वक्ताओं ने कहा कि संगठन द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता और संगठनात्मक गतिविधियां संचालित की जाती हैं। स्थापना दिवस समारोह को संगठन के कार्यकर्ताओं के लिए अपने उद्देश्यों और सामाजिक दायित्वों को दोहराने का अवसर बताया गया। सामाजिक सहभागिता और संगठन विस्तार पर जोर कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट होकर सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों में सहभागिता करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका से समाज में सेवा, संस्कार और आपसी समन्वय को बढ़ावा दिया जा सकता है। समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की। कार्यक्रम के माध्यम से अधिक से अधिक समाजजनों को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने तथा सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह स्थापना दिवस समारोह को लेकर विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समाजजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं का स्वागत किया गया तथा संगठन की गतिविधियों एवं सामाजिक भूमिका पर विचार रखे गए। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विहिप पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व से ही संपर्क अभियान चलाया गया था। इससे पहले आयोजित बैठक में भी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं और अधिक से अधिक समाजजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया था। संतों और अतिथियों की उपस्थिति रही विशेष आकर्षण समारोह में संत श्री ब्रह्मानंद जी महाराज की उपस्थिति विशेष आकर्षण रही। वहीं विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े अतिथियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप प्रदान किया। मंच से वक्ताओं ने संगठन की गतिविधियों, सामाजिक सेवा और हिंदू समाज से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए। समारोह में विहिप बजरंग दल के प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के अंत में आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले कार्यकर्ताओं और समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि विश्व हिंदू परिषद के अनुसार संगठन की स्थापना 1964 में हुई थी और वर्तमान में वह सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सामाजिक गतिविधियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य संचालित करता है।4
- कटनी नगर//- श्री गणेश जी की पाँच महाआरती का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। कटनी शहर के गणेश चौक में गणेश उत्सव की भव्य छटा देखने को मिल रही है। भगवान श्री गणेश जी की पाँच महाआरती का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। भक्तों ने सुख-समृद्धि और शांति की कामना करते हुए भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।👌🙏🍂🧿💞🌺1
- कटनी: इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटकर 30 बकरियों की मौत, 3 महिलाएं बच गई 💥*बड़ी खबर*💥 *इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटकर 30 बकरियों की मौत, 3 महिलाएं बाल-बाल बचीं, घटना का लाइव वीडियो आया सामने* इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 30 बकरियों की मौत हो गई। जबकि, बकरियों की झुंड इधर-उधर भागती रहीं। संयोग ही रहा कि बकरियां चरा रहीं महिलाएं बाल-बाल बच गईं।हथिगवां के कृष्णा राम का पुरवा बिसहिया के पास रेलवे फाटक के समीप बुधवार सुबह 11 बजे कुछ महिलाएं बकरियां चरा रहीं थीं, तभी ट्रेन की चपेट मे आने से हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने मामले की जांच की इस दौरान ट्रेन 10 मिनट तक रुकी रही!1
- जर्जर भवन से तिरपाल तक पहुंची शिक्षा व्यवस्था बम्हनगांव में मासूमों की पढ़ाई का दर्दनाक सच, निजी परिसर में अस्थायी इंतजाम; ग्रामीणों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल कटनी। शिक्षा के अधिकार के साथ बच्चों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के दावे किए जाते हैं, लेकिन बड़वारा विकासखंड के ग्राम बम्हनगांव की तस्वीर इन दावों के बीच गंभीर सवाल खड़े करती है। यहां संचालित शासकीय प्राथमिक शाला के बच्चे जर्जर भवन के कारण अब तिरपाल की छांव में पढ़ने को मजबूर हैं। स्कूल की बदहाल व्यवस्था का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। जर्जर भवन के कारण निजी परिसर में शिफ्ट हुई कक्षाएं जानकारी के अनुसार स्कूल का मूल भवन लंबे समय से जर्जर स्थिति में था। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर विद्यालय को अस्थायी रूप से एक निजी मकान के परिसर में संचालित किया जा रहा है। यहां दीवार के सहारे और तिरपाल लगाकर बरामदे में कक्षाएं संचालित हो रही हैं। बार-बार पत्राचार, फिर भी स्थायी समाधान नहीं विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य राकेश तिवारी के अनुसार स्कूल भवन अत्यंत जर्जर हो चुका है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही विद्यालय को अस्थायी स्थान पर शिफ्ट किया गया। भवन की मरम्मत और जीर्णोद्धार के संबंध में विभागीय अधिकारियों को कई बार लिखित सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। बारिश में सांप-बिच्छू का खतरा, अभिभावकों में चिंता ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर बच्चों की कक्षाएं लग रही हैं, वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। बाउंड्रीवॉल नहीं होने और खुले परिसर के कारण बारिश के मौसम में सांप, बिच्छू सहित जहरीले जीवों का खतरा बना रहता है। ऐसे माहौल में छोटे बच्चों को पढ़ाना अभिभावकों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। स्थानीय नागरिक राजाराम पटेल सहित ग्रामीणों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए प्रशासन और शिक्षा विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों की मांग—या तो नया भवन बने, या तत्काल मरम्मत हो अभिभावकों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि बच्चों के भविष्य और सुरक्षा को देखते हुए विद्यालय के लिए नए भवन की स्वीकृति और निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। यदि नए भवन के निर्माण में समय लगता है तो जर्जर भवन की आवश्यक मरम्मत कराकर बच्चों के लिए सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि नौनिहालों को तिरपाल के नीचे पढ़ने की मजबूरी से निजात मिल सके। कटनी | संवाददाता बाल किशन नामदेव1
- बहोरीबंद में छात्रों की गूँज” के लिए युवाओं से संवाद, शिक्षा-रोजगार के मुद्दों पर कराया रजिस्ट्रेशन कटनी। बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र में छात्रों एवं युवाओं से संवाद कर “छात्रों की गूँज” कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया गया। इस दौरान बकल, बहोरीबंद, स्लीमनाबाद और रीठी में युवाओं से शिक्षा, रोजगार और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। छात्रों और युवाओं की समस्याएं एवं सुझाव सुने गए। आयोजकों ने उनकी आवाज को 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले “छात्रों की गूँज” कार्यक्रम तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र एवं युवा संवाद में शामिल हुए।1
- वेदाग पार्टी, ईमानदार पार्टी, जय हिंद जय भारत इंकलाब वेदाग पार्टी, ईमानदार पार्टी, जय हिंद जय भारत इंकलाब1
- दसवें दिन भी नहीं टूटा यूजीसी विरोधी अनशन, पत्रकार वार्ता में छलका आक्रोश दिनांक 18 तारीख 1:00 आत्महत्या अवधेश उमरिया जिन्होंने बोला कि मैं आत्मा देखा करूंगा अगर मेरी मांग पूरी नहीं होती तो 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी की खास खबर*💥। //6267641443//👈 अनशनकारियों ने कहा—मुद्दा किसी एक समाज का नहीं, सभी वर्गों के हित से जुड़ा; जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर जताई नाराजगी* अवधेश उरमलिया की घोषणा—18 सितंबर तक सरकार का प्रतिनिधि नहीं आया तो कलेक्ट्रेट के बाहर आत्मदाह करूंगा* कटनी। यूजीसी कानून के कथित दुरुपयोग और आरक्षण व्यवस्था के मूलभूत ढांचे में सुधार की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर चल रहा अनशन बुधवार को दसवें दिन भी जारी रहा। इसी क्रम में अनशनकारियों ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर आंदोलन की मांगों और अब तक शासन-प्रशासन की ओर से मिले प्रतिसाद को लेकर अपनी बात रखी। अनशनकारियों ने कहा कि उनका आंदोलन किसी एक व्यक्ति या समाज के खिलाफ नहीं है, बल्कि वे ऐसी व्यवस्था की मांग कर रहे हैं, जिसमें सभी वर्गों के हित और अधिकार सुरक्षित रहें। पत्रकार वार्ता में अनशनकारियों ने कहा कि यूजीसी के कथित दुरुपयोग को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों में चिंता है। उनका आरोप है कि कानून के तहत लगाए गए आरोपों का पर्याप्त सत्यापन किए बिना गिरफ्तारी जैसी स्थिति उत्पन्न होने से लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा होती है। उन्होंने कहा कि जब देश में समानता और समान कानून की बात की जाती है, तब विभिन्न कानूनों के प्रावधानों और उनकी व्याख्या को लेकर भी स्पष्टता तथा व्यापक चर्चा जरूरी है। *'आरक्षण सुधार का मुद्दा सभी समाजों से जुड़ा'* अनशनकारियों ने कहा कि यूजीसी का विरोध अथवा आरक्षण व्यवस्था के मूलभूत ढांचे में सुधार की मांग को केवल सवर्ण समाज का मुद्दा समझना सही नहीं होगा। उनका कहना है कि आरक्षण व्यवस्था का प्रभाव समाज के विभिन्न वर्गों पर पड़ता है, इसलिए इस विषय पर व्यापक सामाजिक एवं संवैधानिक विमर्श होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी वर्ग के अधिकारों को समाप्त करना नहीं, बल्कि ऐसी व्यवस्था की मांग करना है जिसमें सभी वर्गों के साथ न्याय हो। इसके लिए सरकार को संबंधित कानूनों और व्यवस्थाओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। *जनप्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी पर नाराजगी* अनशनकारियों ने कहा कि आंदोलन को दस दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई विधायक या सांसद अनशन स्थल पर पहुंचकर उनकी बात सुनने नहीं आया। उन्होंने कहा कि उन्हें कम से कम यह आश्वासन मिलने की उम्मीद थी कि उनकी मांगों को संसद में चर्चा के लिए रखने अथवा पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। अनशनकारियों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की इस कथित उदासीनता से उनमें पीड़ा और निराशा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रतिनिधि अनशन स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से चर्चा करें और उनकी मांगों को संबंधित स्तर तक पहुंचाएं। *18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी* पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद के राष्ट्रीय महासचिव एवं अनशनकारी अवधेश उरमलिया ने कहा कि दस दिन बीत जाने के बाद भी उनकी मांगों को लेकर किसी विधायक या सांसद की ओर से पहल नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यदि अब भी सरकार का कोई प्रतिनिधि अनशन स्थल पर नहीं पहुंचता है तो वे 18 सितंबर को कटनी कलेक्ट्रेट के बाहर आत्मदाह करने का कदम उठाएंगे। उरमलिया ने इस घोषणा के साथ कहा कि उनके द्वारा उठाए जाने वाले इस कदम की जिम्मेदारी स्थानीय जिला प्रशासन एवं स्थानीय सांसद की होगी। उनकी इस घोषणा के बाद आंदोलन को लेकर प्रशासन के सामने भी चुनौती खड़ी हो गई है। अनशनकारियों ने कहा कि वे सरकार से संवाद और अपनी मांगों पर चर्चा चाहते हैं। उन्होंने सरकार एवं जनप्रतिनिधियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए वार्ता की पहल करने तथा उनकी मांगों को उचित मंच पर रखने की मांग की है।4