Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस पर श्री आनंदी देवी मंदिर में पूर्व विधायक राकेश सिंह ने काटा केक हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह श्री आनंदी देवी मंदिर परिसर पहुंचे। उन्होंने महामाई जगदंबा मातेश्वरी श्री आनंदी देवी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की।
RAMA SHANKAR SHUKLA
प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस पर श्री आनंदी देवी मंदिर में पूर्व विधायक राकेश सिंह ने काटा केक हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह श्री आनंदी देवी मंदिर परिसर पहुंचे। उन्होंने महामाई जगदंबा मातेश्वरी श्री आनंदी देवी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *ब्रेकिंग सुल्तानपुर ई -रिक्शा और टेंपो के आमने-सामने से भिड़ने से 10 लोग हुए घायल* *अलीगंज /सुल्तानपुर..* अभी-अभी 1 :45 बजे थाना कुड़वार ग्राम सभा कोटिया मुजीबुल्लाह भट्ट के पास ई रिक्शा अलीगंज से आ रही थी दूसरी तरफ कुटिया की तरफ से टेंपो जा रहा था अचानक अनियंत्रित होकर दोनों आमने-सामने से जा भिड़े. जिसमें 10 लोगों को गंभीर चोटें आई .ड्राइवर मोहम्मद राजा निवासी कोटिया के रूप में हुई है पहचान हैं गंभीर रूप से घायल दूसरा घायल जयप्रकाश निवासी मझगवां कोतवाली मुसाफिरखाना जनपद अमेठी रूप में हुई है जिसे जयप्रकाश को 108 एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए भेज दिया गया है.1
- Pratapgarh में आज सेवा संकल्प बाइक यात्रा का भव्य स्वागत, PM मोदी के 25 वर्ष पूर्ण होने पर वाराणसी से वडनगर तक यात्रा | BJYM प्रतापगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत वाराणसी से वडनगर के लिए निकली जल जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा आज भदोही एवं मछलीशहर होते हुए प्रतापगढ़ की पावन धरती पर प्रवेश करेगी। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रतापगढ़ के जिला अध्यक्ष अंशुमान सिंह के नेतृत्व में शिवगढ़ा में यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर कार्यकर्ताओं एवं आमजन द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया जाएगा। यात्रा का स्वागत रामपुर, रानीगंज स्थित प्रेम साधना पैलेस में धीरज ओझा, पृथ्वीगंज में अजय सिंह, छायावां पुल पर विधायक राजेंद्र मौर्य, भूपियामऊ में आशुतोष तिवारी, तथा सुखपाल नगर, रानीगंज, मोहनगंज, सगरा सुंदरपुर और लालगंज होते हुए किया जाएगा। चौपाल और वृक्षारोपण स्वच्छता का कार्यक्रम किया जाएगा इसके बाद यात्रा रायबरेली की ओर प्रस्थान करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रानीगंज-अजगरा क्षेत्र से वापसी के पश्चात यात्रा मां शीतला देवी धाम में रात्रि विश्राम करेगी तथा 19 सितंबर को पुनः अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेगी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के आदरणीय जिला अध्यक्ष श्री आशीष श्रीवास्तव जी राजेश सिंह, राजेश मिश्रा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में यात्रा के स्वागत की तैयारियां की गई हैं। प्रतापगढ़ की धरती पर युवा शक्ति, संगठनात्मक एकजुटता और सेवा भावना के साथ यात्रा का भव्य एवं दिव्य स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर नीतीश श्रीवास्तव जिला महामंत्री भाजयुमो, रजनीश शुक्ला, विनय सिंग, बृजेश पटेल, सुजीत, अंगद मौर्या, प्रशांत, पुष्पा, लव गहलोत, विवेक शर्मा, पप्पन सिंह, प्रतिभा सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।1
- रायबरेली। एक दूसरे को चूड़ी पहने की सलाह देते नजर आए सपा जिला अध्यक्ष व शहर कोतवाल शिव शंकर सिंह।1
- शुक्रवार परेड में एसपी ने परखी पुलिस की फिटनेस, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण शुक्रवार परेड में एसपी ने परखी पुलिस की फिटनेस, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण शुक्रवार परेड में एसपी ने परखी पुलिस की फिटनेस अमेठी। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों की शारीरिक व मानसिक फिटनेस के लिए दौड़ लगवाई गई तथा अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल कराई गई। एसपी ने पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी और अच्छी वर्दी पहनने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन की बैरक, शस्त्रागार, मेस, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा, डॉग व स्वाट टीम समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता परखने के लिए मेस में तैयार भोजन का स्वाद भी लिया। 112-पीआरवी व थानों के वाहनों में भीड़ एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों की जांच की गई। रजिस्टरों व अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सीओ मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह, सीओ लाइन्स श्वेताभ भास्कर, प्रतिसार निरीक्षक समेत अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।1
- भाजपा नेता अमरेन्द्र सिंह पिण्टू ने हनुमान मंदिर में दीपक जलाएं भाजपा नेता अमरेन्द्र सिंह पिण्टू समर्थको के साथ सराय खेमा गांव में प्राचीन हनुमान मंदिर में प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हनुमान चालीसा पाठ कराया दीपक जलाएं हजारों महिलाएं पुरुष थे2
- गौरीगंज तहसील में तहसीलदार कार्यालय के सामने रोती दिखी गरीब महिला वीडीओ वायरल खबर अमेठी | गौरीगंज तहसील कार्यालय के पास रोती महिला का वीडियो वायरल तहसील गौरीगंज में तहसीलदार कार्यालय के पास एक महिला रोती हुई नजर आई। महिला ने लेखपाल और कानूनगो संतोष सिंह पर गलत पैमाइश कराने का आरोप लगाया। महिला का आरोप है कि पैमाइश में गड़बड़ी के चलते उसके खाते की जमीन पर कुछ लोग जबरन कब्जा कर रहे हैं। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। महिला ने मामले की जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।1
- प्रतापगढ़ में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, प्रयागराज-प्रतापगढ़ के 7 आरोपी गिरफ्तार प्रतापगढ़ पुलिस को अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा के पर्यवेक्षण में, थाना कोतवाली नगर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया।प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 18 सितंबर को रात्रि गश्त और संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान किशुनदासपुर पुल के पास से 7 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से चोरी की 8 मोटरसाइकिल में बरामद की गई। इसी संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने क्या कुछ कहा देखें।1
- प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस पर श्री आनंदी देवी मंदिर में पूर्व विधायक राकेश सिंह ने काटा केक हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह श्री आनंदी देवी मंदिर परिसर पहुंचे। उन्होंने महामाई जगदंबा मातेश्वरी श्री आनंदी देवी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की।1
- जल जीवन मिशन में लापरवाही और यूरिया की लूट से किसान बेहाल, भाकियू (अराजनैतिक) ने डीएम दरबार में उठाई आवाज़ प्रतापगढ़ (18 सितम्बर 2026): भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक बैठक शुक्रवार को सिंचाई डाक बंगला, प्रतापगढ़ में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल ने की, जबकि संचालन जिला प्रभारी कुलदीप कुमार पांडे ने किया। इस दौरान किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर भारी आक्रोश व्यक्त किया गया और जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम प्रतापगढ़ को सौंपा गया। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ, तो किसान उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बैठक में उठे मुख्य मुद्दे: यूरिया की कालाबाजारी: किसानों ने आरोप लगाया कि सरकारी समितियों पर यूरिया खाद उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण वे 270 रुपये बोरी वाली यूरिया को प्राइवेट दुकानों से 400 से 500 रुपये में खरीदने को मजबूर हैं। आवारा पशुओं का आतंक: छुट्टा और आवारा पशुओं द्वारा फसलों को लगातार बर्बाद किया जा रहा है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जल जीवन मिशन की विफलता: सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'जल जीवन मिशन' के तहत बनाई गई पानी की टंकियों से अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है, जिसे लेकर ग्रामीणों और किसानों में गहरा रोष है। अधिकारियों को अल्टीमेटम: इन सभी समस्याओं को लेकर किसानों ने एकजुट होकर आवाज बुलंद की और एसडीएम प्रतापगढ़ को ज्ञापन सौंपते हुए स्पष्ट किया कि प्रशासन इन मामलों को गंभीरता से ले। भाकियू नेताओं ने एक हफ्ते के भीतर यूरिया की कालाबाजारी रोकने, आवारा पशुओं से निजात दिलाने और पानी की सप्लाई सुचारू कराने की मांग की है। इनकी रही प्रमुख उपस्थिति: इस मासिक बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पटेल, जिला प्रभारी कुलदीप कुमार पांडे, श्याम लाल यादव, जिला सलाहकार राजेंद्र प्रसाद पांडे, जिला मीडिया प्रभारी अजीत मिश्रा, महिला उपाध्यक्ष सीमा यादव, जिला महामंत्री ओमप्रकाश जायसवाल, राजेश कुमार पाल, लालगंज अझारा के तहसील अध्यक्ष बाजबहादुर सिंह, जिला सचिव फूलचंद गौतम और सदर तहसील अध्यक्ष जोखूराम पटेल सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।1