Shuru
Apke Nagar Ki App…
गंगापुर सिटी में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, लोगों को गर्मी से मिली राहत गंगापुर सिटी में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद तापमान में राहत महसूस हुई और लोगों को उमस व गर्मी से कुछ राहत मिली। वहीं, बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी नजर आई।
Vipin Singhal
गंगापुर सिटी में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, लोगों को गर्मी से मिली राहत गंगापुर सिटी में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद तापमान में राहत महसूस हुई और लोगों को उमस व गर्मी से कुछ राहत मिली। वहीं, बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी नजर आई।
More news from राजस्थान and nearby areas
- वन क्षेत्र में जेसीबी से खुदाई, गश्ती दल ने की कार्रवाई डिकोली गांव में वन भूमि को खुर्द-बुर्द करने की सूचना पर दबिश, जेसीबी जब्त सपोटरा। वन क्षेत्र में अवैध रूप से खुदाई कर वन भूमि को खुर्द-बुर्द करने की सूचना पर वन विभाग के गश्ती दल ने कार्रवाई की। उपवन संरक्षक ओमप्रकाश जांगिड के निर्देशन में क्षेत्रीय वन अधिकारी घनश्याम मीणा के नेतृत्व में टीम ने सपोटरा क्षेत्र के डिकोली गांव में दबिश दी। वन विभाग के अनुसार मौके पर वन क्षेत्र में जेसीबी से खुदाई का कार्य किया जा रहा था। टीम ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी को जब्त कर लिया। जब्त जेसीबी को दुर्गाशाह वन पौधशाला कार्यालय परिसर में खड़ा करवाया गया। मामले में वन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान वनरक्षक विक्रम जाट, नीरज कुमार, पुष्पेन्द्र सिंह सहित वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। अवैध खनन पर कार्रवाई जारी रहेगी क्षेत्रीय वन अधिकारी घनश्याम मीणा ने बताया कि वन क्षेत्र में अवैध खनन, खुदाई एवं पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर विभाग की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।1
- गंगापुर सिटी में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, लोगों को गर्मी से मिली राहत गंगापुर सिटी में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद तापमान में राहत महसूस हुई और लोगों को उमस व गर्मी से कुछ राहत मिली। वहीं, बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी नजर आई।1
- महा-धमाका: राजस्थान राजनीति में आया महा-भूकंप! 'बागी' नेताओं की 'घर वापसी' से विपक्षी खेमे में पसरा सन्नाटा # 🔴 महा-धमाका: राजस्थान राजनीति में आया महा-भूकंप! 'बागी' नेताओं की 'घर वापसी' से विपक्षी खेमे में पसरा सन्नाटा! **जयपुर (विशेष संवाददाता)।** राजस्थान के राजनीतिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब कांग्रेस के दो दिग्गज और कद्दावर चेहरों ने फिर से पार्टी का दामन थामने का ऐलान कर दिया! पीसीसी वॉर रूम (PCC War Room) का तापमान अचानक से चरम पर पहुंच गया, जब पूर्व विधायक **खिलाड़ी लाल बैरवा** और **रामचरण सराधना** दलबल के साथ सीधे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष **गोविंद सिंह डोटासरा** के द्वार पर जा पहुंचे! ### 💥 'बीजेपी में नहीं लगा मन, रगों में दौड़ता है सिर्फ 'कांग्रेसी खून'!' विधानसभा चुनावों के दौरान बीजेपी का 'कमल' थामकर सबको चौंकाने वाले पूर्व विधायक खिलाड़ी बैरवा ने वापस आते ही बड़ा बयान दे डाला। उन्होंने सीधे शब्दों में कहा: > *"भाजपा में हमारा मन ही नहीं लगा! मात्र 35 दिनों में ही समझ आ गया कि सही रास्ता क्या है। हम तो जन्मजात कांग्रेसी हैं और कांग्रेस ही हमारी रगों में खून बनकर दौड़ती है!"* > बैरवा के इस तीखे बयान से भाजपा खेमे में हड़कंप मच गया है, वहीं कांग्रेस वॉर रूम के बाहर समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ### 🔥 बाड़मेर में महा-शक्ति प्रदर्शन! मेवाराम जैन के समर्थकों ने हिलाया प्रदेश! सिर्फ बैरवा ही नहीं, बाड़मेर कांग्रेस के 'पावर गेम' के सबसे बड़े खिलाड़ी और पूर्व विधायक **मेवाराम जैन** भी भारी-भरकम समर्थकों की फौज के साथ जयपुर पहुंचे। ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के बीच मेवाराम जैन के समर्थकों ने वॉर रूम के बाहर जो शक्ति प्रदर्शन किया, उससे पूरे प्रदेश की राजनीति का रुख बदलता दिख रहा है! बाड़मेर कांग्रेस में मची अंतरकलह और गुटबाजी के बीच मेवाराम जैन का यह कदम प्रतिद्वंद्वियों के लिए किसी 'सर्जिकल स्ट्राइक' से कम नहीं माना जा रहा। ### ⚡ आगे क्या होगा? क्या पूर्व बागी नेताओं की इस अचानक 'घर वापसी' से राजस्थान कांग्रेस का खोया हुआ किला फिर से फतह हो पाएगा? या फिर पार्टी के पुराने वफादार नेताओं के बीच अंदर ही अंदर सुलग रही चिंगारी अब महा-ज्वाला का रूप लेगी? राजनीति की इस शतरंज पर अगली चाल किसकी होगी, इस पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं!1
- Weather update हिंडौन सिटी 2 दिन तेज धूप और उमस भरी गर्मी से मिली निजात तेज हवाओं के साथ तेज बारिश का दौर से शुरू1
- सवाई माधोपुर रेलवे यार्ड में फिर दिखे दो पैंथर शावक, कर्मचारियों में दहशत सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर रेलवे यार्ड में सोमवार सुबह एक बार फिर दो पैंथर शावक नजर आने से रेलवे कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। कर्मचारियों के अनुसार, यार्ड क्षेत्र में पिछले कुछ समय से लगातार जंगली जानवरों की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि यार्ड में पैंथर के अलावा एक टाइगर भी कई बार नजर आ चुका है। कर्मचारियों का दावा है कि क्षेत्र में तीन-चार खूंखार जंगली जानवरों की मौजूदगी बनी हुई है। ऐसे में रेलवे यार्ड में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। कर्मचारियों का कहना है कि रेलवे यार्ड में बड़ी संख्या में कर्मचारी नियमित रूप से काम करते हैं। जंगली जानवरों की लगातार आवाजाही के बावजूद यदि समय रहते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए तो किसी दिन गंभीर हादसा हो सकता है। कर्मचारियों ने कोटा मंडल रेल प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग को तत्काल सूचना देने और यार्ड क्षेत्र में मौजूद जंगली जानवरों को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की है। कर्मचारियों ने कहा कि वन विभाग और रेलवे प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण कर जंगली जानवरों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई जानी चाहिए।1
- कुडगांव थाने में CLG मीटिंग में ASP ने कहा पुलिस की आंख और कान बनेंगे तो अपराधी छोड़ेंगे इलाका सुधरेगा समाज कुडगांव पुलिस थाना परिसर में मंगलवार शाम पांच बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश चंद मीणा की अध्यक्षता में युवा सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक दल, सुरक्षा सखी सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में एएसपी ने सदस्यों से सीधा संवाद कर क्षेत्र की समस्याएं सुनीं और आम लोगों की शिकायतों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के समन्वय से ही अपराध नियंत्रण को और मजबूत किया जा सकता है। बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा युवाओं में बढ़ती नशाखोरी रहा। सीएलजी सदस्यों ने बताया कि नशे के कारण इलाके में चोरी और अन्य अपराधों में पाबंदी लगाने पर चर्चा की गई। स्कूल और कॉलेजों में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता के लिए पुलिस द्वारा अभियान चलाए जा रहे हैं। नशा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई करने और युवाओं को खेलकूद, सांस्कृतिक व अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर भी सहमति बनी।थानाधिकारी पूरणमल मीणा ने सीएलजी सदस्यों से कहा कि इलाके में कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पहचान गुप्त रखी जाएगी।इस दौरान राहुल चौधरी ,लवकुश सेन ,गिर्राज मीणा ,अन्नपूर्णा वैष्णव, सीमा प्रजापत, रामहरि गुर्जर,विक्रम सिंह बैंसला,बनवारी बैरवा, विक्रम चौधरी, रामराज मीणा, आदि सदस्य मौजूद रहे।1
- *गंगापुर में नेताओं ने बनवाया स्विमिंग पूल, क्या शर्म नहीं आती?* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें* 👇🏻 *गंगापुर में नेताओं ने बनवाया स्विमिंग पूल, क्या शर्म नहीं आती?* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें* 👇🏻1
- वादे हवा-हवाई, रामगढ़ मुराडा में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण: घुटनों तक भरे पानी से गुजर रहे मासूम बच्चे और महिलाएं, प्रशासन बना मूकदर्शक वादे हवा-हवाई, रामगढ़ मुराडा में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण: घुटनों तक भरे पानी से गुजर रहे मासूम बच्चे और महिलाएं, प्रशासन बना मूकदर्शक (विशेष संवाददाता — रामकेश, पूर्व सरपंच) रामगढ़ मुराडा। क्षेत्र के मुख्य मार्ग की बदहाली और प्रशासनिक अनदेखी ने ग्रामीणों का जीना दुश्वार कर दिया है। सड़क पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण जलभराव इस कदर बढ़ चुका है कि राहगीरों को घुटनों तक भरे गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय विधायक रामकेश मीना द्वारा एक महीने के भीतर समस्या का स्थायी समाधान कराने और निर्माण कार्य पूर्ण करने का सार्वजनिक आश्वासन दिया गया था। हालांकि, हकीकत यह है कि समय सीमा बीत जाने के बाद भी धरातल पर एक इंच काम शुरू नहीं हो सका है। विधायक का दावा निकला खोखला, सर्वे तक करने नहीं आए जिम्मेदार विधायक के बड़े-बड़े दावों के बाद ग्रामीणों में राहत की उम्मीद जगी थी, लेकिन अब उनका सब्र का बांध टूट रहा है। आश्वासन के हफ्तों बीत जाने के बावजूद न तो लोक निर्माण विभाग (PWD) या पंचायत प्रशासन का कोई कर्मचारी मौके पर नाप-जोख (नापी) करने पहुंचा, और न ही किसी प्रशासनिक अधिकारी ने इस भयावह स्थिति का जायजा लिया। प्रशासनिक लापरवाही का सीधा रिपोर्ट कार्ड: नाली निर्माण अधर में: जल निकासी के लिए पक्की नाली का निर्माण तो दूर, जलभराव वाले स्थानों का सर्वे तक शुरू नहीं किया गया। सड़क को ऊंचा उठाने की मांग खारिज: मुख्य सड़क नीची होने के कारण सारा पानी रास्ते में ही जमा हो जाता है, लेकिन सड़क के सुदृढ़ीकरण या ऊंचाई बढ़ाने पर कोई काम नहीं हुआ। बच्चों और महिलाओं पर आफत: सबसे विकट परिस्थिति स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों, छात्राओं और महिलाओं की है। रोजाना बच्चे गंदे पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं, जिससे कई मासूम रास्ते में गिरकर चोटिल हो रहे हैं और उनके कपड़े व किताबें खराब हो रही हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी प्रशासन की इस घोर नाकामी और जनप्रतिनिधि के खोखले वादों के चलते पूरे रामगढ़ मुराडा क्षेत्र में भारी जनाक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण न केवल आवागमन प्रभावित हो रहा है, बल्कि महामारी फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है। स्थानीय निवासियों और पूर्व सरपंच रामकेश ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेकर नाप-जोख कराकर पक्की नाली व सड़क सुधार का कार्य शुरू नहीं कराया, तो वे सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन और प्रशासनिक अधिकारियों के घेराव के लिए बाध्य होंगे।1