भाजपा में हुआ खेल! वार्ड नंबर 5 से जिला अध्यक्ष की पुत्रवधु को भाजपा ने किया टीकट से बेदखल वार्ड नंबर 5 से जिला अध्यक्ष की पुत्रवधू का टिकट कटा, कोकिला कलाल बनीं प्रत्याशी डूंगरपुर/सागवाड़ा। सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी के खेमे में उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रत्याशियों के नामों में हुए बदलाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को भाजपा की एक प्रत्याशी सूची सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। पार्टी के कुछ पदाधिकारियों ने इस सूची को कथित तौर पर फर्जी बताते हुए इससे दूरी बनाई। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे जारी हुई नई सूची में कई बदलाव देखने को मिले। सबसे ज्यादा चर्चा वार्ड नंबर 5 को लेकर रही। पहले सामने आई सूची में भाजपा जिला अध्यक्ष की पुत्रवधू वर्षा कलाल, पत्नी हसमुख कलाल का नाम शामिल बताया जा रहा था। हालांकि, बाद में जारी भाजपा की नई सूची में उनका नाम नहीं होने से उनका टिकट कटने की चर्चा तेज हो गई। पार्टी ने अब कोकिला कलाल को वार्ड नंबर 5 से अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। इसी प्रकार वार्ड नंबर 16 में भी प्रत्याशी बदला गया है। पहले की सूची में पुष्पा डिंडोर को भाजपा प्रत्याशी बताया गया था, जबकि नई जारी सूची के अनुसार अब रेखा कटारा वार्ड नंबर 16 से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। उम्मीदवारों में अचानक हुए इन बदलावों के बाद सागवाड़ा की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। खासकर वार्ड नंबर 5 से जिला अध्यक्ष के परिवार से जुड़े नाम का हटना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है। हालांकि, उम्मीदवारों की सूची में बदलाव के पीछे पार्टी की ओर से क्या कारण रहे, इसे लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा की बदली हुई सूची ने चुनावी समीकरणों को एक बार फिर रोचक बना दिया है।
भाजपा में हुआ खेल! वार्ड नंबर 5 से जिला अध्यक्ष की पुत्रवधु को भाजपा ने किया टीकट से बेदखल वार्ड नंबर 5 से जिला अध्यक्ष की पुत्रवधू का टिकट कटा, कोकिला कलाल बनीं प्रत्याशी डूंगरपुर/सागवाड़ा। सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी के खेमे में उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रत्याशियों के नामों में हुए बदलाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को भाजपा की एक प्रत्याशी सूची सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। पार्टी के कुछ पदाधिकारियों ने इस सूची को कथित तौर पर फर्जी बताते हुए इससे दूरी बनाई। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे जारी हुई नई सूची में कई बदलाव देखने को मिले। सबसे ज्यादा चर्चा वार्ड नंबर 5 को लेकर रही। पहले सामने आई सूची में भाजपा जिला अध्यक्ष की पुत्रवधू वर्षा कलाल, पत्नी हसमुख कलाल का नाम शामिल बताया जा रहा था। हालांकि, बाद में जारी भाजपा की नई सूची में उनका नाम नहीं होने से उनका टिकट कटने की चर्चा तेज हो गई। पार्टी ने अब कोकिला कलाल को वार्ड नंबर 5 से अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। इसी प्रकार वार्ड नंबर 16 में भी प्रत्याशी बदला गया है। पहले की सूची में पुष्पा डिंडोर को भाजपा प्रत्याशी बताया गया था, जबकि नई जारी सूची के अनुसार अब रेखा कटारा वार्ड नंबर 16 से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। उम्मीदवारों में अचानक हुए इन बदलावों के बाद सागवाड़ा की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। खासकर वार्ड नंबर 5 से जिला अध्यक्ष के परिवार से जुड़े नाम का हटना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है। हालांकि, उम्मीदवारों की सूची में बदलाव के पीछे पार्टी की ओर से क्या कारण रहे, इसे लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा की बदली हुई सूची ने चुनावी समीकरणों को एक बार फिर रोचक बना दिया है।
- भीलप्रदेश मुक्ति मोर्चा की प्रतिनियुक्ति पर गए व्याख्याताओं को मूल महाविद्यालय में वापस लाने की मांग प्रतिनियुक्ति पर गए व्याख्याताओं को मूल महाविद्यालय में वापस लाने की मांग डूंगरपुर के श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने को लेकर भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने आवाज उठाई। निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष तुषार परमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में रैली निकालकर प्राचार्य के माध्यम से कॉलेज आयुक्त, जयपुर के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन की प्रमुख मांगें— प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए सभी असिस्टेंट प्रोफेसरों को वापस मूल महाविद्यालय में लगाया जाए। नियुक्ति के बाद कम से कम 5 वर्ष तक शिक्षकों को मूल महाविद्यालय में कार्यरत रखने के आदेश दिए जाएं। जिले के महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी से प्रभावित हो रही शिक्षण व्यवस्था को सुधारा जाए। महाविद्यालय में करीब 8 हजार से अधिक नियमित विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। ऐसे में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति से विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर पड़ने की बात संगठन ने उठाई है।1
- राजकीय महाविद्यालय सीमलवाड़ा में स्टार्टअप एवं बिजनेस आइडिया पर प्रेरक व्याख्यान,उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता, नवाचार, रचनात्मक सोच एवं आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना सीमलवाड़ा। राजकीय महाविद्यालय सीमलवाड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में विश्व उद्यमिता दिवस एवं उद्यमिता पखवाड़े के अंतर्गत विद्यार्थियों में स्वरोजगार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘स्टार्टअप एवं बिजनेस आइडिया’ विषय पर प्रेरक व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य कैजल खत्री ने की। आमंत्रित वक्ता विपिन पाटीदार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्टार्टअप एवं व्यवसाय के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा पूर्ण करने के बाद केवल नौकरी पर निर्भर रहने के बजाय स्वरोजगार और स्वयं का व्यवसाय शुरू कर युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने छोटे स्तर से व्यवसाय शुरू करने, स्थानीय संसाधनों का उपयोग करने तथा रचनात्मक विचारों को व्यावसायिक रूप देने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। विभिन्न स्टार्टअप के उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यवसाय की आवश्यकता एवं संभावनाओं से अवगत कराया गया। चाय व्यवसाय, डेयरी, पशुपालन, इलेक्ट्रिक वस्तुओं के निर्माण सहित अनेक छोटे व्यवसायों के माध्यम से रोजगार एवं आय के अवसर विकसित करने की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को अपने स्थानीय क्षेत्र की आवश्यकताओं को समझकर नए बिजनेस आइडिया विकसित करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने कहा कि वर्तमान समय में उद्यमिता युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ रोजगार सृजन का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को नए विचारों, नवाचार एवं कौशल के साथ स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता, नवाचार, रचनात्मक सोच एवं आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना रहा। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और उद्यमिता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।1
- बाबा रामदेव के जयकारों से गूंजा चौतरा टांडा, 15 दिन की पैदल यात्रा पर निकला बंजारा समाज चौरासी विधानसभा क्षेत्र के चौतरा टांडा से मंगलवार को बंजारा समाज की ओर से बाबा रामदेवजी के दर्शन के लिए रामदेवरा पैदल यात्रा का शुभारंभ हुआ। बाबा रामदेव मंदिर चौतरा से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, समाजजन, माताएं-बहनें एवं युवा साथी शामिल हुए। यात्रा को बाबा रामदेव पुजारी एवं अखिल भारतीय बंजारा राष्ट्रीय संयोजक उदयलाल बंजारा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक हरीश महाराज, चंद्रवीर महाराज सहित ग्राम कोतवाल रामचंद्र, अमरसिंह, अशोक, भावेश, रामसिंह, मुकेश, विष्णु, राजू, राखी, जसविन, करण, सुरेश, विक्रम सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। यात्रा के दौरान बाबा रामदेवजी के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। राष्ट्रीय संयोजक उदयलाल बंजारा की ओर से सभी पदयात्रियों को बाबा रामदेवजी की शर्ट भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वहीं ग्राम पंचायत सरपंच की ओर से 5 हजार रुपए, मुकेश बंजारा ने 1100 रुपए, जोधपुर मिष्ठान भंडार की ओर से 2100 रुपए तथा अन्य भामाशाहों ने 100 से 500 रुपए तक का सहयोग प्रदान किया। आयोजकों के अनुसार पदयात्रा करीब 15 दिन में रामदेवरा पहुंचेगी। यात्रा में प्रतिदिन लगभग 50 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। श्रद्धालु बाबा रामदेवजी के जयकारों के साथ अनुशासनपूर्वक रामदेवरा की ओर आगे बढ़ेंगे।4
- गनोड़ा में सात दिवसीय गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति, श्रद्धालुओं ने सृष्टि कल्याण का लिया संकल्प गनोड़ा। कस्बे में पिछले सात दिनों से चल रहे गायत्री परिवार के आध्यात्मिक एवं जनजागरण कार्यक्रम का रविवार को पूर्णाहुति यज्ञ के साथ समापन हुआ। शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे हेमंत भट्ट गुरुजी एवं वनिता दीदी के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर सभी के मंगल और सृष्टि के कल्याण की कामना की। पूर्णाहुति यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं ने मानव कल्याण के लिए कार्य करने, जीवन में सदाचार अपनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया। यज्ञ के मंत्रोच्चार एवं आध्यात्मिक वातावरण से पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया। सात दिनों तक जीवन जीने की कला का दिया संदेश गनोड़ा में सात दिनों तक चले कार्यक्रम में हेमंत भट्ट गुरुजी एवं वनिता दीदी ने जीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रकाश डालते हुए लोगों को सकारात्मक एवं संस्कारवान जीवन जीने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में बच्चों के लिए बाल संस्कारशाला आयोजित की गई, जिसमें नन्हे बच्चों को अच्छे संस्कार, अनुशासन, संयम और सदाचार का महत्व समझाया गया। वहीं महिलाओं के लिए आयोजित ‘बहनों से अपनी बात’ कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें महिलाओं को जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, परिवार एवं समाज में अपनी भूमिका को समझने तथा सतमार्ग पर चलते हुए जीवन को सार्थक बनाने की प्रेरणा दी गई। आध्यात्मिक आयोजन ने छोड़ी विशेष छाप सात दिनों तक चले इस आयोजन के दौरान ग्रामीणों में आध्यात्मिक चेतना के साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता का संदेश पहुंचा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया गया। कार्यक्रम में प्रभु लाल व्यास, पर्वत सिंह चौहान, मनोहर सिंह राणावत, नारायण सिंह चौहान, रामू भाई चरपोटा, चंपालाल जोशी, रमेश चंद्र व्यास, तोलाराम व्यास, नारायण लाल व्यास, राजेश जोशी, कृष्ण शंकर जोशी, केशव चंद्र व्यास, जवाहरलाल व्यास एवं देव शंकर मेहता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। गुरुजी एवं दीदी को आसोड़ा तक कराया विहार कार्यक्रम की पूर्णाहुति के बाद शांतिकुंज हरिद्वार से आए हेमंत भट्ट गुरुजी एवं वनिता दीदी को गनोड़ा से आसोड़ा तक विहार कराया गया। इस दौरान गायत्री परिवार के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उनके साथ रहे। रामलाल मसार, हीरालाल पांचाल, पर्वत सिंह चौहान, मनोहर सिंह राणावत, नारायण सिंह चौहान, लोकेश अलावत, प्रकाश जोशी एवं जितेश व्यास सहित कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई। गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने सात दिवसीय आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी ग्रामीणों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। सात दिनों तक चले इस कार्यक्रम ने गनोड़ा में आध्यात्मिक वातावरण के साथ बच्चों, महिलाओं और ग्रामीणों को संस्कार, सदाचार एवं मानव कल्याण का संदेश दिया।3
- मोबाइल पर CCTV की लाइव फुटेज देखी तो खुली चोरी की साजिश, दुकानदार पहुंचा तो भागे बदमाश सती रामपुर में किराना दुकान की दीवार में किया बड़ा छेद, तीन बदमाश खेतों के रास्ते पहाड़ी की ओर भागे; एक साल पहले भी हो चुकी है लाखों की चोरी डूंगरपुर। सदर थाना क्षेत्र के सती रामपुर गांव में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने किराना की दुकान में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास किया। बदमाशों ने दुकान के पीछे की दीवार में बड़ा छेद कर दुकान में प्रवेश किया और सामान को भी बाहर की ओर इकट्ठा कर लिया था, लेकिन दुकानदार की सतर्कता के चलते उनका मंसूबा पूरा नहीं हो सका। दुकान में लगे CCTV कैमरों की लाइव फुटेज मोबाइल पर देखने के बाद दुकानदार को घटना का पता चला। सूचना मिलते ही वह अपने परिजनों के साथ दुकान की ओर पहुंचा, जिसकी भनक लगते ही बदमाश सामान छोड़कर खेतों के रास्ते पहाड़ी की ओर भाग निकले। जानकारी के अनुसार सती रामपुर निवासी जितेंद्र कलाल पुत्र स्व. गणेशलाल कलाल की बस स्टैंड के पास किराना की दुकान है। जितेंद्र कलाल ने बताया कि दुकान में सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे लगे हुए हैं। वह रोजाना रात को मोबाइल के माध्यम से दुकान की लाइव गतिविधियों पर नजर रखते हैं। बीती रात करीब ढाई बजे उन्होंने मोबाइल पर CCTV फुटेज देखी तो दुकान के पीछे कुछ हलचल दिखाई दी। संदेह होने पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जितेंद्र कलाल अपने बेटे सागर, चाचा के बेटे महेश सहित करीब पौने तीन बजे दुकान की ओर रवाना हुए। इसी दौरान दुकान के आसपास मौजूद बदमाशों को उनके आने की भनक लग गई। दुकानदार के अनुसार मौके पर तीन बदमाश थे। इनमें से एक दुकान के पीछे खड़ा था, जबकि दो बदमाश दुकान के अंदर थे। जैसे ही उन्हें लोगों के आने का पता चला, तीनों बदमाश दुकान से निकलकर पीछे खेतों की ओर भागे और पहाड़ी की तरफ फरार हो गए। बदमाशों ने अपने चेहरे ढक रखे थे, जिसके कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी। दीवार में बड़ा छेद कर दुकान में घुसे बदमाशों ने दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर बड़ा छेद कर दिया था। दुकान के अंदर रखे सामान को भी उन्होंने पीछे की तरफ लाकर इकट्ठा कर लिया था, जिससे आशंका है कि वे चोरी का सामान बाहर निकालने की तैयारी में थे। हालांकि, इससे पहले ही दुकानदार को CCTV के जरिए उनकी गतिविधियों की जानकारी मिल गई और वह मौके पर पहुंच गया। दुकानदार की सतर्कता और समय पर पहुंचने से दुकान में बड़ा नुकसान होने से बच गया। एक साल पहले भी हो चुकी है लाखों की चोरी दुकानदार जितेंद्र कलाल ने बताया कि उनकी दुकान में करीब एक वर्ष पूर्व भी चोरी की वारदात हो चुकी है। उस दौरान अज्ञात चोर दुकान से लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले गए थे। घटना के संबंध में पुलिस को रिपोर्ट दी गई थी, लेकिन दुकानदार के अनुसार अभी तक उस चोरी का खुलासा नहीं हो सका है। अब दोबारा चोरी का प्रयास होने से क्षेत्र के व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने किया मौका निरीक्षण घटना की सूचना सदर थाना प्रभारी संगीता बंजारा को दी गई। इसके बाद सदर थाने से एएसआई पोपटलाल सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और दुकान तथा घटनास्थल का मौका निरीक्षण किया। पुलिस ने सेंधमारी और बदमाशों के भागने के रास्ते की जानकारी ली। पीड़ित दुकानदार जितेंद्र कलाल ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। CCTV ने बचाया बड़ा नुकसान घटना में सबसे अहम बात यह रही कि दुकान में लगे CCTV कैमरों की लाइव फुटेज मोबाइल पर देखने के कारण दुकानदार को समय रहते बदमाशों की भनक लग गई। यदि समय पर गतिविधि का पता नहीं चलता तो बदमाश दुकान से बड़ी मात्रा में सामान चोरी कर ले जाते। दुकानदार की सजगता से चोरी का प्रयास विफल हो गया। एक ही दुकान में एक साल के भीतर दूसरी बार चोरी की घटना या प्रयास सामने आने से सती रामपुर के व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाने, पूर्व में हुई चोरी का खुलासा करने तथा ताजा घटना में शामिल बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।2
- भोईवाड़ा में बिना चुनाव लड़े मनन कलासुआ की जीत, कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज डूंगरपुर। नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 23 भोईवाड़ा से बड़ा चुनावी उलटफेर सामने आया है। यहां मनन कलासुआ निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी गणेश कटारा का नामांकन खारिज होने के बाद वार्ड में मुकाबला खत्म हो गया और मनन कलासुआ को निर्विरोध जीत मिली। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस प्रत्याशी गणेश कटारा के खिलाफ दर्ज एक आपराधिक मामले में ऐसी धाराएं थीं, जिनमें 5 साल या उससे अधिक की सजा का प्रावधान बताया गया। इसी आधार पर जांच के बाद उनका नामांकन खारिज कर दिया गया। मनन कलासुआ निवर्तमान सभापति अमृत कलासुआ के बेटे हैं। निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद मनन ने अपने पिता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पार्टी के नेताओं और समर्थकों ने उन्हें जीत की बधाई दी। वार्ड 23 में चुनावी मुकाबला होने से पहले ही खत्म होने के बाद अब मनन कलासुआ की निर्विरोध जीत नगर परिषद चुनाव में चर्चा का विषय बन गई है।1
- सांसद डॉ. मन्नालाल रावत द्वारा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की गई इस रूट विस्तार की मांग के बाद, इसे वागड और मेवाड़ क्षेत्र के विकास के लिए एक 'गेम चेंजर' कदम माना जा रहा है। सूरत-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 26903/26904) को रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद, अब मेवाड़ और वागड (डूंगरपुर-बांसवाड़ा) क्षेत्र के लोगों के लिए मुंबई और दक्षिण भारत के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी की राह भी आसान हो गई है। सांसद डॉ. मन्नालाल रावत द्वारा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की गई इस रूट विस्तार की मांग के बाद, इसे वागड और मेवाड़ क्षेत्र के विकास के लिए एक 'गेम चेंजर' कदम माना जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम और भविष्य की संभावनाओं को जोड़कर एक संक्षिप्त ब्रीफ (Brief) नीचे दिया गया है: सूरत-उदयपुर वंदे भारत: मुंबई और दक्षिण भारत की कनेक्टिविटी का आधार दक्षिण भारत से सीधा जुड़ाव आसान: मेवाड़ और वागड क्षेत्र के हजारों लोग व्यापार, कपड़ा उद्योग और रोजगार के सिलसिले में सूरत और दक्षिण भारत के विभिन्न शहरों में रहते हैं। अब उदयपुर से डूंगरपुर, हिम्मतनगर और असारवा (अहमदाबाद) होते हुए सीधे सूरत तक प्रीमियम ट्रेन मिलने से दक्षिण भारत की अन्य ट्रेनों को पकड़ना बेहद आसान हो जाएगा। * सूरत बनेगा मुख्य हब: [सूरत रेलवे स्टेशन]) को वैसे भी मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। उदयपुर से चलकर यह ट्रेन रात 11:00 बजे सूरत पहुंचेगी, जहाँ से यात्री मुंबई या दक्षिण भारत के लिए आसानी से रात की कनेक्टिंग ट्रेनें ले सकेंगे। डूंगरपुर-हिम्मतनगर-असारवा रूट पर मुंबई और दक्षिण की ट्रेनों की उठती मांग * * ब्रॉडगेज ट्रैक का पूरा फायदा: उदयपुर-असारवा (अहमदाबाद) आमान परिवर्तन (ब्रॉडगेज) पूरा होने के बाद से ही इस रूट (वाया डूंगरपुर और हिम्मतनगर) पर मुंबई, पुणे और दक्षिण भारत के लिए सीधी सुपरफास्ट या एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की मांग लंबे समय से हो रही है। * लंबी दूरी की ट्रेनों की उम्मीद: स्थानीय संगठनों और जनता की मांग है कि साप्ताहिक या दैनिक रूप से कुछ ट्रेनों को सीधे मुंबई (बांद्रा/मुंबई सेंट्रल) या बेंगलुरु/चेन्नई की तरफ इस रूट से डायवर्ट या नई शुरुआत की जाए। चूंकि वंदे भारत ने इस नए ट्रैक की क्षमता और गति (यह ट्रैक 160 किमी/घंटा तक की गति के लिए उपयुक्त है) को साबित कर दिया है, इसलिए रेलवे बोर्ड के लिए इस रूट पर लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें मंजूर करना अब तकनीकी रूप से बहुत आसान हो गया है। रूट का वर्तमान स्टेटस और प्रभाव | पैरामीटर | सूरत-उदयपुर वंदे भारत (मंजूर) | मुंबई व दक्षिण की ट्रेनों की मांग (प्रस्तावित/मांग) | |---|---|---| | मुख्य रूट | उदयपुर ➡️ डूंगरपुर ➡️ हिम्मतनगर ➡️ असारवा ➡️ वडोदरा ➡️ सूरत | उदयपुर ➡️ डूंगरपुर ➡️ हिम्मतनगर ➡️ असारवा (अहमदाबाद) ➡️ मुंबई/दक्षिण भारत | | वर्तमान स्थिति | मंजूर, नवरात्रि से पहले नियमित संचालन की उम्मीद | जन प्रतिनिधियों द्वारा रेल मंत्रालय के समक्ष प्रक्रियाधीन | | किसे होगा फायदा | मेवाड़-वागड के कपड़ा व्यापारी, हीरा कारोबारी और पर्यटक | प्रवासी राजस्थानी (जो मुंबई, पुणे, चेन्नई और बेंगलुरु में बसे हैं) | | बसों पर निर्भरता खत्म | अब तक यात्रियों को मजबूरी में निजी बसों का सहारा लेना पड़ता था | मुंबई के लिए वर्तमान ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट से राहत मिलेगी | निष्कर्ष: उदयपुर-असारवा वंदे भारत का सूरत तक विस्तार करना, रेलवे द्वारा इस रूट को मुख्यधारा के बड़े नेटवर्क से जोड़ने का पहला बड़ा कदम है। यह मंजूरी इस बात का स्पष्ट संकेत है कि रेल मंत्रालय इस ट्रैक की उपयोगिता को समझ चुका है, जिससे वागड (डूंगरपुर) और मेवाड़ की जनता की मुंबई और दक्षिण भारत के लिए सीधी ट्रेनों की मांग भी जल्द ही पूरी होने की प्रबल संभावना बन गई है।1
- दुकानदार में चोरी करते लाईव चोर, पुलिस और दुकानदार के पहुचते ही हुए फरार CCTV में कैद हुए चोर, दुकानदार की सूझबूझ से टली बड़ी चोरी! सती रामपुर, डूंगरपुर देर रात तीन बदमाशों ने किराना दुकान की पिछली दीवार में बड़ा छेद कर अंदर घुसकर चोरी की कोशिश की। लेकिन दुकान में लगे CCTV की लाइव फुटेज ने बदमाशों की पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। रात करीब 2:30 बजे दुकानदार जितेंद्र कलाल ने मोबाइल पर संदिग्ध गतिविधि देखी और तुरंत पुलिस को सूचना देकर अपने परिजनों के साथ दुकान पहुंच गए। एक बदमाश बाहर निगरानी कर रहा था, जबकि दो दुकान के अंदर सामान निकाल रहे थे। दुकानदार के पहुंचने की भनक लगते ही तीनों बदमाश चोरी का सामान छोड़कर खेतों के रास्ते पहाड़ी की ओर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अब CCTV फुटेज के आधार पर तीनों संदिग्धों की तलाश की जा रही है। बताया गया कि इसी दुकान में करीब एक साल पहले भी चोरी की वारदात हो चुकी है। स्थानीय व्यापारियों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है।1