logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजकीय महाविद्यालय सीमलवाड़ा में स्टार्टअप एवं बिजनेस आइडिया पर प्रेरक व्याख्यान,उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता, नवाचार, रचनात्मक सोच एवं आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना सीमलवाड़ा। राजकीय महाविद्यालय सीमलवाड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में विश्व उद्यमिता दिवस एवं उद्यमिता पखवाड़े के अंतर्गत विद्यार्थियों में स्वरोजगार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘स्टार्टअप एवं बिजनेस आइडिया’ विषय पर प्रेरक व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य कैजल खत्री ने की। आमंत्रित वक्ता विपिन पाटीदार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्टार्टअप एवं व्यवसाय के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा पूर्ण करने के बाद केवल नौकरी पर निर्भर रहने के बजाय स्वरोजगार और स्वयं का व्यवसाय शुरू कर युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने छोटे स्तर से व्यवसाय शुरू करने, स्थानीय संसाधनों का उपयोग करने तथा रचनात्मक विचारों को व्यावसायिक रूप देने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। विभिन्न स्टार्टअप के उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यवसाय की आवश्यकता एवं संभावनाओं से अवगत कराया गया। चाय व्यवसाय, डेयरी, पशुपालन, इलेक्ट्रिक वस्तुओं के निर्माण सहित अनेक छोटे व्यवसायों के माध्यम से रोजगार एवं आय के अवसर विकसित करने की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को अपने स्थानीय क्षेत्र की आवश्यकताओं को समझकर नए बिजनेस आइडिया विकसित करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने कहा कि वर्तमान समय में उद्यमिता युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ रोजगार सृजन का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को नए विचारों, नवाचार एवं कौशल के साथ स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता, नवाचार, रचनात्मक सोच एवं आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना रहा। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और उद्यमिता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

8 hrs ago
user_संजय भोई
संजय भोई
सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
8 hrs ago

राजकीय महाविद्यालय सीमलवाड़ा में स्टार्टअप एवं बिजनेस आइडिया पर प्रेरक व्याख्यान,उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता, नवाचार, रचनात्मक सोच एवं आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना सीमलवाड़ा। राजकीय महाविद्यालय सीमलवाड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में विश्व उद्यमिता दिवस एवं उद्यमिता पखवाड़े के अंतर्गत विद्यार्थियों में स्वरोजगार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘स्टार्टअप एवं बिजनेस आइडिया’ विषय पर प्रेरक व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य कैजल खत्री ने की। आमंत्रित वक्ता विपिन पाटीदार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्टार्टअप एवं व्यवसाय के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा पूर्ण करने के बाद केवल नौकरी पर निर्भर रहने के बजाय स्वरोजगार और स्वयं का व्यवसाय शुरू कर युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने छोटे स्तर से व्यवसाय शुरू करने, स्थानीय संसाधनों का उपयोग करने तथा रचनात्मक विचारों को व्यावसायिक रूप देने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। विभिन्न स्टार्टअप के उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यवसाय की आवश्यकता एवं संभावनाओं से अवगत कराया गया। चाय व्यवसाय, डेयरी, पशुपालन, इलेक्ट्रिक वस्तुओं के निर्माण सहित अनेक छोटे व्यवसायों के माध्यम से रोजगार एवं आय के अवसर विकसित करने की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को अपने स्थानीय क्षेत्र की आवश्यकताओं को समझकर नए बिजनेस आइडिया विकसित करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने कहा कि वर्तमान समय में उद्यमिता युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ रोजगार सृजन का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को नए विचारों, नवाचार एवं कौशल के साथ स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता, नवाचार, रचनात्मक सोच एवं आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना रहा। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और उद्यमिता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजकीय महाविद्यालय सीमलवाड़ा में स्टार्टअप एवं बिजनेस आइडिया पर प्रेरक व्याख्यान,उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता, नवाचार, रचनात्मक सोच एवं आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना सीमलवाड़ा। राजकीय महाविद्यालय सीमलवाड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में विश्व उद्यमिता दिवस एवं उद्यमिता पखवाड़े के अंतर्गत विद्यार्थियों में स्वरोजगार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘स्टार्टअप एवं बिजनेस आइडिया’ विषय पर प्रेरक व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य कैजल खत्री ने की। आमंत्रित वक्ता विपिन पाटीदार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्टार्टअप एवं व्यवसाय के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा पूर्ण करने के बाद केवल नौकरी पर निर्भर रहने के बजाय स्वरोजगार और स्वयं का व्यवसाय शुरू कर युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने छोटे स्तर से व्यवसाय शुरू करने, स्थानीय संसाधनों का उपयोग करने तथा रचनात्मक विचारों को व्यावसायिक रूप देने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। विभिन्न स्टार्टअप के उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यवसाय की आवश्यकता एवं संभावनाओं से अवगत कराया गया। चाय व्यवसाय, डेयरी, पशुपालन, इलेक्ट्रिक वस्तुओं के निर्माण सहित अनेक छोटे व्यवसायों के माध्यम से रोजगार एवं आय के अवसर विकसित करने की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को अपने स्थानीय क्षेत्र की आवश्यकताओं को समझकर नए बिजनेस आइडिया विकसित करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने कहा कि वर्तमान समय में उद्यमिता युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ रोजगार सृजन का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को नए विचारों, नवाचार एवं कौशल के साथ स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता, नवाचार, रचनात्मक सोच एवं आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना रहा। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और उद्यमिता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
    1
    राजकीय महाविद्यालय सीमलवाड़ा में स्टार्टअप एवं बिजनेस आइडिया पर प्रेरक व्याख्यान,उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता, नवाचार, रचनात्मक सोच एवं आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना
सीमलवाड़ा। राजकीय महाविद्यालय सीमलवाड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में विश्व उद्यमिता दिवस एवं उद्यमिता पखवाड़े के अंतर्गत विद्यार्थियों में स्वरोजगार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘स्टार्टअप एवं बिजनेस आइडिया’ विषय पर प्रेरक व्याख्यान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य कैजल खत्री ने की। आमंत्रित वक्ता विपिन पाटीदार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्टार्टअप एवं व्यवसाय के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा पूर्ण करने के बाद केवल नौकरी पर निर्भर रहने के बजाय स्वरोजगार और स्वयं का व्यवसाय शुरू कर युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
उन्होंने छोटे स्तर से व्यवसाय शुरू करने, स्थानीय संसाधनों का उपयोग करने तथा रचनात्मक विचारों को व्यावसायिक रूप देने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। विभिन्न स्टार्टअप के उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यवसाय की आवश्यकता एवं संभावनाओं से अवगत कराया गया। चाय व्यवसाय, डेयरी, पशुपालन, इलेक्ट्रिक वस्तुओं के निर्माण सहित अनेक छोटे व्यवसायों के माध्यम से रोजगार एवं आय के अवसर विकसित करने की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला गया।
वक्ताओं ने विद्यार्थियों को अपने स्थानीय क्षेत्र की आवश्यकताओं को समझकर नए बिजनेस आइडिया विकसित करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य  ने कहा कि वर्तमान समय में उद्यमिता युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ रोजगार सृजन का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को नए विचारों, नवाचार एवं कौशल के साथ स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता, नवाचार, रचनात्मक सोच एवं आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना रहा। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और उद्यमिता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
    user_संजय भोई
    संजय भोई
    सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • बाबा रामदेव के जयकारों से गूंजा चौतरा टांडा, 15 दिन की पैदल यात्रा पर निकला बंजारा समाज चौरासी विधानसभा क्षेत्र के चौतरा टांडा से मंगलवार को बंजारा समाज की ओर से बाबा रामदेवजी के दर्शन के लिए रामदेवरा पैदल यात्रा का शुभारंभ हुआ। बाबा रामदेव मंदिर चौतरा से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, समाजजन, माताएं-बहनें एवं युवा साथी शामिल हुए। यात्रा को बाबा रामदेव पुजारी एवं अखिल भारतीय बंजारा राष्ट्रीय संयोजक उदयलाल बंजारा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक हरीश महाराज, चंद्रवीर महाराज सहित ग्राम कोतवाल रामचंद्र, अमरसिंह, अशोक, भावेश, रामसिंह, मुकेश, विष्णु, राजू, राखी, जसविन, करण, सुरेश, विक्रम सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। यात्रा के दौरान बाबा रामदेवजी के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। राष्ट्रीय संयोजक उदयलाल बंजारा की ओर से सभी पदयात्रियों को बाबा रामदेवजी की शर्ट भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वहीं ग्राम पंचायत सरपंच की ओर से 5 हजार रुपए, मुकेश बंजारा ने 1100 रुपए, जोधपुर मिष्ठान भंडार की ओर से 2100 रुपए तथा अन्य भामाशाहों ने 100 से 500 रुपए तक का सहयोग प्रदान किया। आयोजकों के अनुसार पदयात्रा करीब 15 दिन में रामदेवरा पहुंचेगी। यात्रा में प्रतिदिन लगभग 50 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। श्रद्धालु बाबा रामदेवजी के जयकारों के साथ अनुशासनपूर्वक रामदेवरा की ओर आगे बढ़ेंगे।
    4
    बाबा रामदेव के जयकारों से गूंजा चौतरा टांडा, 15 दिन की पैदल यात्रा पर निकला बंजारा समाज
चौरासी विधानसभा क्षेत्र के  चौतरा टांडा से मंगलवार को बंजारा समाज की ओर से बाबा रामदेवजी के दर्शन के लिए रामदेवरा पैदल यात्रा का शुभारंभ हुआ। बाबा रामदेव मंदिर चौतरा से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, समाजजन, माताएं-बहनें एवं युवा साथी शामिल हुए। यात्रा को बाबा रामदेव पुजारी एवं अखिल भारतीय बंजारा राष्ट्रीय संयोजक उदयलाल बंजारा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक हरीश महाराज, चंद्रवीर महाराज सहित ग्राम कोतवाल रामचंद्र, अमरसिंह, अशोक, भावेश, रामसिंह, मुकेश, विष्णु, राजू, राखी, जसविन, करण, सुरेश, विक्रम सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। यात्रा के दौरान बाबा रामदेवजी के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। राष्ट्रीय संयोजक उदयलाल बंजारा की ओर से सभी पदयात्रियों को बाबा रामदेवजी की शर्ट भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वहीं ग्राम पंचायत सरपंच की ओर से 5 हजार रुपए, मुकेश बंजारा ने 1100 रुपए, जोधपुर मिष्ठान भंडार की ओर से 2100 रुपए तथा अन्य भामाशाहों ने 100 से 500 रुपए तक का सहयोग प्रदान किया। आयोजकों के अनुसार पदयात्रा करीब 15 दिन में रामदेवरा पहुंचेगी। यात्रा में प्रतिदिन लगभग 50 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। श्रद्धालु बाबा रामदेवजी के जयकारों के साथ अनुशासनपूर्वक रामदेवरा की ओर आगे बढ़ेंगे।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • मोबाइल पर CCTV की लाइव फुटेज देखी तो खुली चोरी की साजिश, दुकानदार पहुंचा तो भागे बदमाश सती रामपुर में किराना दुकान की दीवार में किया बड़ा छेद, तीन बदमाश खेतों के रास्ते पहाड़ी की ओर भागे; एक साल पहले भी हो चुकी है लाखों की चोरी डूंगरपुर। सदर थाना क्षेत्र के सती रामपुर गांव में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने किराना की दुकान में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास किया। बदमाशों ने दुकान के पीछे की दीवार में बड़ा छेद कर दुकान में प्रवेश किया और सामान को भी बाहर की ओर इकट्ठा कर लिया था, लेकिन दुकानदार की सतर्कता के चलते उनका मंसूबा पूरा नहीं हो सका। दुकान में लगे CCTV कैमरों की लाइव फुटेज मोबाइल पर देखने के बाद दुकानदार को घटना का पता चला। सूचना मिलते ही वह अपने परिजनों के साथ दुकान की ओर पहुंचा, जिसकी भनक लगते ही बदमाश सामान छोड़कर खेतों के रास्ते पहाड़ी की ओर भाग निकले। जानकारी के अनुसार सती रामपुर निवासी जितेंद्र कलाल पुत्र स्व. गणेशलाल कलाल की बस स्टैंड के पास किराना की दुकान है। जितेंद्र कलाल ने बताया कि दुकान में सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे लगे हुए हैं। वह रोजाना रात को मोबाइल के माध्यम से दुकान की लाइव गतिविधियों पर नजर रखते हैं। बीती रात करीब ढाई बजे उन्होंने मोबाइल पर CCTV फुटेज देखी तो दुकान के पीछे कुछ हलचल दिखाई दी। संदेह होने पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जितेंद्र कलाल अपने बेटे सागर, चाचा के बेटे महेश सहित करीब पौने तीन बजे दुकान की ओर रवाना हुए। इसी दौरान दुकान के आसपास मौजूद बदमाशों को उनके आने की भनक लग गई। दुकानदार के अनुसार मौके पर तीन बदमाश थे। इनमें से एक दुकान के पीछे खड़ा था, जबकि दो बदमाश दुकान के अंदर थे। जैसे ही उन्हें लोगों के आने का पता चला, तीनों बदमाश दुकान से निकलकर पीछे खेतों की ओर भागे और पहाड़ी की तरफ फरार हो गए। बदमाशों ने अपने चेहरे ढक रखे थे, जिसके कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी। दीवार में बड़ा छेद कर दुकान में घुसे बदमाशों ने दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर बड़ा छेद कर दिया था। दुकान के अंदर रखे सामान को भी उन्होंने पीछे की तरफ लाकर इकट्ठा कर लिया था, जिससे आशंका है कि वे चोरी का सामान बाहर निकालने की तैयारी में थे। हालांकि, इससे पहले ही दुकानदार को CCTV के जरिए उनकी गतिविधियों की जानकारी मिल गई और वह मौके पर पहुंच गया। दुकानदार की सतर्कता और समय पर पहुंचने से दुकान में बड़ा नुकसान होने से बच गया। एक साल पहले भी हो चुकी है लाखों की चोरी दुकानदार जितेंद्र कलाल ने बताया कि उनकी दुकान में करीब एक वर्ष पूर्व भी चोरी की वारदात हो चुकी है। उस दौरान अज्ञात चोर दुकान से लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले गए थे। घटना के संबंध में पुलिस को रिपोर्ट दी गई थी, लेकिन दुकानदार के अनुसार अभी तक उस चोरी का खुलासा नहीं हो सका है। अब दोबारा चोरी का प्रयास होने से क्षेत्र के व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने किया मौका निरीक्षण घटना की सूचना सदर थाना प्रभारी संगीता बंजारा को दी गई। इसके बाद सदर थाने से एएसआई पोपटलाल सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और दुकान तथा घटनास्थल का मौका निरीक्षण किया। पुलिस ने सेंधमारी और बदमाशों के भागने के रास्ते की जानकारी ली। पीड़ित दुकानदार जितेंद्र कलाल ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। CCTV ने बचाया बड़ा नुकसान घटना में सबसे अहम बात यह रही कि दुकान में लगे CCTV कैमरों की लाइव फुटेज मोबाइल पर देखने के कारण दुकानदार को समय रहते बदमाशों की भनक लग गई। यदि समय पर गतिविधि का पता नहीं चलता तो बदमाश दुकान से बड़ी मात्रा में सामान चोरी कर ले जाते। दुकानदार की सजगता से चोरी का प्रयास विफल हो गया। एक ही दुकान में एक साल के भीतर दूसरी बार चोरी की घटना या प्रयास सामने आने से सती रामपुर के व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाने, पूर्व में हुई चोरी का खुलासा करने तथा ताजा घटना में शामिल बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
    2
    मोबाइल पर CCTV की लाइव फुटेज देखी तो खुली चोरी की साजिश, दुकानदार पहुंचा तो भागे बदमाश
सती रामपुर में किराना दुकान की दीवार में किया बड़ा छेद, तीन बदमाश खेतों के रास्ते पहाड़ी की ओर भागे; एक साल पहले भी हो चुकी है लाखों की चोरी

डूंगरपुर। सदर थाना क्षेत्र के सती रामपुर गांव में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने किराना की दुकान में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास किया। बदमाशों ने दुकान के पीछे की दीवार में बड़ा छेद कर दुकान में प्रवेश किया और सामान को भी बाहर की ओर इकट्ठा कर लिया था, लेकिन दुकानदार की सतर्कता के चलते उनका मंसूबा पूरा नहीं हो सका। दुकान में लगे CCTV कैमरों की लाइव फुटेज मोबाइल पर देखने के बाद दुकानदार को घटना का पता चला। सूचना मिलते ही वह अपने परिजनों के साथ दुकान की ओर पहुंचा, जिसकी भनक लगते ही बदमाश सामान छोड़कर खेतों के रास्ते पहाड़ी की ओर भाग निकले।
जानकारी के अनुसार सती रामपुर निवासी जितेंद्र कलाल पुत्र स्व. गणेशलाल कलाल की बस स्टैंड के पास किराना की दुकान है। जितेंद्र कलाल ने बताया कि दुकान में सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे लगे हुए हैं। वह रोजाना रात को मोबाइल के माध्यम से दुकान की लाइव गतिविधियों पर नजर रखते हैं। बीती रात करीब ढाई बजे उन्होंने मोबाइल पर CCTV फुटेज देखी तो दुकान के पीछे कुछ हलचल दिखाई दी। संदेह होने पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद जितेंद्र कलाल अपने बेटे सागर, चाचा के बेटे महेश सहित करीब पौने तीन बजे दुकान की ओर रवाना हुए। इसी दौरान दुकान के आसपास मौजूद बदमाशों को उनके आने की भनक लग गई। दुकानदार के अनुसार मौके पर तीन बदमाश थे। इनमें से एक दुकान के पीछे खड़ा था, जबकि दो बदमाश दुकान के अंदर थे। जैसे ही उन्हें लोगों के आने का पता चला, तीनों बदमाश दुकान से निकलकर पीछे खेतों की ओर भागे और पहाड़ी की तरफ फरार हो गए। बदमाशों ने अपने चेहरे ढक रखे थे, जिसके कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी।
दीवार में बड़ा छेद कर दुकान में घुसे
बदमाशों ने दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर बड़ा छेद कर दिया था। दुकान के अंदर रखे सामान को भी उन्होंने पीछे की तरफ लाकर इकट्ठा कर लिया था, जिससे आशंका है कि वे चोरी का सामान बाहर निकालने की तैयारी में थे। हालांकि, इससे पहले ही दुकानदार को CCTV के जरिए उनकी गतिविधियों की जानकारी मिल गई और वह मौके पर पहुंच गया। दुकानदार की सतर्कता और समय पर पहुंचने से दुकान में बड़ा नुकसान होने से बच गया।
एक साल पहले भी हो चुकी है लाखों की चोरी
दुकानदार जितेंद्र कलाल ने बताया कि उनकी दुकान में करीब एक वर्ष पूर्व भी चोरी की वारदात हो चुकी है। उस दौरान अज्ञात चोर दुकान से लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले गए थे। घटना के संबंध में पुलिस को रिपोर्ट दी गई थी, लेकिन दुकानदार के अनुसार अभी तक उस चोरी का खुलासा नहीं हो सका है। अब दोबारा चोरी का प्रयास होने से क्षेत्र के व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है।
पुलिस ने किया मौका निरीक्षण
घटना की सूचना सदर थाना प्रभारी संगीता बंजारा को दी गई। इसके बाद सदर थाने से एएसआई पोपटलाल सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और दुकान तथा घटनास्थल का मौका निरीक्षण किया। पुलिस ने सेंधमारी और बदमाशों के भागने के रास्ते की जानकारी ली। पीड़ित दुकानदार जितेंद्र कलाल ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
CCTV ने बचाया बड़ा नुकसान
घटना में सबसे अहम बात यह रही कि दुकान में लगे CCTV कैमरों की लाइव फुटेज मोबाइल पर देखने के कारण दुकानदार को समय रहते बदमाशों की भनक लग गई। यदि समय पर गतिविधि का पता नहीं चलता तो बदमाश दुकान से बड़ी मात्रा में सामान चोरी कर ले जाते। दुकानदार की सजगता से चोरी का प्रयास विफल हो गया।
एक ही दुकान में एक साल के भीतर दूसरी बार चोरी की घटना या प्रयास सामने आने से सती रामपुर के व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाने, पूर्व में हुई चोरी का खुलासा करने तथा ताजा घटना में शामिल बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • भीलप्रदेश मुक्ति मोर्चा की प्रतिनियुक्ति पर गए व्याख्याताओं को मूल महाविद्यालय में वापस लाने की मांग प्रतिनियुक्ति पर गए व्याख्याताओं को मूल महाविद्यालय में वापस लाने की मांग डूंगरपुर के श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने को लेकर भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने आवाज उठाई। निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष तुषार परमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में रैली निकालकर प्राचार्य के माध्यम से कॉलेज आयुक्त, जयपुर के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन की प्रमुख मांगें— प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए सभी असिस्टेंट प्रोफेसरों को वापस मूल महाविद्यालय में लगाया जाए। नियुक्ति के बाद कम से कम 5 वर्ष तक शिक्षकों को मूल महाविद्यालय में कार्यरत रखने के आदेश दिए जाएं। जिले के महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी से प्रभावित हो रही शिक्षण व्यवस्था को सुधारा जाए। महाविद्यालय में करीब 8 हजार से अधिक नियमित विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। ऐसे में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति से विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर पड़ने की बात संगठन ने उठाई है।
    1
    भीलप्रदेश मुक्ति मोर्चा की प्रतिनियुक्ति पर गए व्याख्याताओं को मूल महाविद्यालय में वापस लाने की मांग
प्रतिनियुक्ति पर गए व्याख्याताओं को मूल महाविद्यालय में वापस लाने की मांग
डूंगरपुर के श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने को लेकर भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने आवाज उठाई।
निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष तुषार परमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में रैली निकालकर प्राचार्य के माध्यम से कॉलेज आयुक्त, जयपुर के नाम ज्ञापन सौंपा।
संगठन की प्रमुख मांगें—  प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए सभी असिस्टेंट प्रोफेसरों को वापस मूल महाविद्यालय में लगाया जाए।  नियुक्ति के बाद कम से कम 5 वर्ष तक शिक्षकों को मूल महाविद्यालय में कार्यरत रखने के आदेश दिए जाएं। जिले के महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी से प्रभावित हो रही शिक्षण व्यवस्था को सुधारा जाए।
महाविद्यालय में करीब 8 हजार से अधिक नियमित विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। ऐसे में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति से विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर पड़ने की बात संगठन ने उठाई है।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • भोईवाड़ा में बिना चुनाव लड़े मनन कलासुआ की जीत, कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज डूंगरपुर। नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 23 भोईवाड़ा से बड़ा चुनावी उलटफेर सामने आया है। यहां मनन कलासुआ निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी गणेश कटारा का नामांकन खारिज होने के बाद वार्ड में मुकाबला खत्म हो गया और मनन कलासुआ को निर्विरोध जीत मिली। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस प्रत्याशी गणेश कटारा के खिलाफ दर्ज एक आपराधिक मामले में ऐसी धाराएं थीं, जिनमें 5 साल या उससे अधिक की सजा का प्रावधान बताया गया। इसी आधार पर जांच के बाद उनका नामांकन खारिज कर दिया गया। मनन कलासुआ निवर्तमान सभापति अमृत कलासुआ के बेटे हैं। निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद मनन ने अपने पिता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पार्टी के नेताओं और समर्थकों ने उन्हें जीत की बधाई दी। वार्ड 23 में चुनावी मुकाबला होने से पहले ही खत्म होने के बाद अब मनन कलासुआ की निर्विरोध जीत नगर परिषद चुनाव में चर्चा का विषय बन गई है।
    1
    भोईवाड़ा में बिना चुनाव लड़े मनन कलासुआ की जीत, कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज
डूंगरपुर। नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 23 भोईवाड़ा से बड़ा चुनावी उलटफेर सामने आया है। यहां मनन कलासुआ निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी गणेश कटारा का नामांकन खारिज होने के बाद वार्ड में मुकाबला खत्म हो गया और मनन कलासुआ को निर्विरोध जीत मिली। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस प्रत्याशी गणेश कटारा के खिलाफ दर्ज एक आपराधिक मामले में ऐसी धाराएं थीं, जिनमें 5 साल या उससे अधिक की सजा का प्रावधान बताया गया। इसी आधार पर जांच के बाद उनका नामांकन खारिज कर दिया गया।
मनन कलासुआ निवर्तमान सभापति अमृत कलासुआ के बेटे हैं। निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद मनन ने अपने पिता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पार्टी के नेताओं और समर्थकों ने उन्हें जीत की बधाई दी। वार्ड 23 में चुनावी मुकाबला होने से पहले ही खत्म होने के बाद अब मनन कलासुआ की निर्विरोध जीत नगर परिषद चुनाव में चर्चा का विषय बन गई है।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • संवाददाता: भरत पंड्या (डूंगरपुर) संपर्क: 9829264909 डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव: "शहर में इस बार फिर पूर्ण बहुमत से बनेगा बोर्ड" — केके गुप्ता का बड़ा दावा संवाददाता: भरत पंड्या (डूंगरपुर) संपर्क: 9829264909 डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव: "शहर में इस बार फिर पूर्ण बहुमत से बनेगा बोर्ड" — केके गुप्ता का बड़ा दावा ​डूंगरपुर। आगामी नगर परिषद चुनाव की घोषणा से पहले ही डूंगरपुर की सियासी फिजाओं में हलचल तेज हो गई है। स्वच्छ राजस्थान के ब्रांड एंबेसडर एवं डूंगरपुर नगर परिषद के पूर्व सभापति केके गुप्ता ने निकाय चुनाव को लेकर बड़ा बयान देते हुए दावा किया है कि इस बार शहर की जनता फिर से विकास और सुशासन के पक्ष में मतदान करेगी और डूंगरपुर में पूर्ण बहुमत के साथ बोर्ड का गठन होगा। ​केके गुप्ता ने कहा कि डूंगरपुर की जागरूक जनता हमेशा से विकास कार्यों, स्वच्छता मॉडल और पारदर्शी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देती रही है। उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि नगर परिषद द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर और सर्वसुविधायुक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए गए थे, जिनकी बदौलत शहर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। जनहित के इन कार्यों के बल पर आज भी जनता का विश्वास उनके साथ मजबूती से बना हुआ है। ​चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आह्वान किया कि वे अभी से धरातल पर जुट जाएं और जन-जन तक पिछले विकास कार्यों और भावी योजनाओं का संदेश पहुंचाएं। उन्होंने पूर्ण विश्वास जताया कि जनता के अपार स्नेह और समर्थन के दम पर इस बार भी पूर्ण बहुमत के साथ परिषद में बोर्ड बनेगा। ​पूर्व सभापति के इस आत्मविश्वास से भरे बयान के बाद डूंगरपुर के राजनीतिक गलियारों में चुनावी चर्चाएं गरमा गई हैं। माना जा रहा है कि गुप्ता के इस रुख के बाद सभी प्रमुख राजनीतिक दल अपनी-अपनी बिसात बिछाने और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट जाएंगे।
    1
    संवाददाता: भरत पंड्या (डूंगरपुर)
संपर्क: 9829264909

डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव: "शहर में इस बार फिर पूर्ण बहुमत से बनेगा बोर्ड" — केके गुप्ता का बड़ा दावा
संवाददाता: भरत पंड्या (डूंगरपुर)
संपर्क: 9829264909
डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव: "शहर में इस बार फिर पूर्ण बहुमत से बनेगा बोर्ड" — केके गुप्ता का बड़ा दावा
​डूंगरपुर। आगामी नगर परिषद चुनाव की घोषणा से पहले ही डूंगरपुर की सियासी फिजाओं में हलचल तेज हो गई है। स्वच्छ राजस्थान के ब्रांड एंबेसडर एवं डूंगरपुर नगर परिषद के पूर्व सभापति केके गुप्ता ने निकाय चुनाव को लेकर बड़ा बयान देते हुए दावा किया है कि इस बार शहर की जनता फिर से विकास और सुशासन के पक्ष में मतदान करेगी और डूंगरपुर में पूर्ण बहुमत के साथ बोर्ड का गठन होगा।  
​केके गुप्ता ने कहा कि डूंगरपुर की जागरूक जनता हमेशा से विकास कार्यों, स्वच्छता मॉडल और पारदर्शी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देती रही है। उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि नगर परिषद द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर और सर्वसुविधायुक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए गए थे, जिनकी बदौलत शहर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। जनहित के इन कार्यों के बल पर आज भी जनता का विश्वास उनके साथ मजबूती से बना हुआ है।
​चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आह्वान किया कि वे अभी से धरातल पर जुट जाएं और जन-जन तक पिछले विकास कार्यों और भावी योजनाओं का संदेश पहुंचाएं। उन्होंने पूर्ण विश्वास जताया कि जनता के अपार स्नेह और समर्थन के दम पर इस बार भी पूर्ण बहुमत के साथ परिषद में बोर्ड बनेगा।
​पूर्व सभापति के इस आत्मविश्वास से भरे बयान के बाद डूंगरपुर के राजनीतिक गलियारों में चुनावी चर्चाएं गरमा गई हैं। माना जा रहा है कि गुप्ता के इस रुख के बाद सभी प्रमुख राजनीतिक दल अपनी-अपनी बिसात बिछाने और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट जाएंगे।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • सांसद डॉ. मन्नालाल रावत द्वारा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की गई इस रूट विस्तार की मांग के बाद, इसे वागड और मेवाड़ क्षेत्र के विकास के लिए एक 'गेम चेंजर' कदम माना जा रहा है। सूरत-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 26903/26904) को रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद, अब मेवाड़ और वागड (डूंगरपुर-बांसवाड़ा) क्षेत्र के लोगों के लिए मुंबई और दक्षिण भारत के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी की राह भी आसान हो गई है। सांसद डॉ. मन्नालाल रावत द्वारा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की गई इस रूट विस्तार की मांग के बाद, इसे वागड और मेवाड़ क्षेत्र के विकास के लिए एक 'गेम चेंजर' कदम माना जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम और भविष्य की संभावनाओं को जोड़कर एक संक्षिप्त ब्रीफ (Brief) नीचे दिया गया है: सूरत-उदयपुर वंदे भारत: मुंबई और दक्षिण भारत की कनेक्टिविटी का आधार दक्षिण भारत से सीधा जुड़ाव आसान: मेवाड़ और वागड क्षेत्र के हजारों लोग व्यापार, कपड़ा उद्योग और रोजगार के सिलसिले में सूरत और दक्षिण भारत के विभिन्न शहरों में रहते हैं। अब उदयपुर से डूंगरपुर, हिम्मतनगर और असारवा (अहमदाबाद) होते हुए सीधे सूरत तक प्रीमियम ट्रेन मिलने से दक्षिण भारत की अन्य ट्रेनों को पकड़ना बेहद आसान हो जाएगा। * सूरत बनेगा मुख्य हब: [सूरत रेलवे स्टेशन]) को वैसे भी मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। उदयपुर से चलकर यह ट्रेन रात 11:00 बजे सूरत पहुंचेगी, जहाँ से यात्री मुंबई या दक्षिण भारत के लिए आसानी से रात की कनेक्टिंग ट्रेनें ले सकेंगे। डूंगरपुर-हिम्मतनगर-असारवा रूट पर मुंबई और दक्षिण की ट्रेनों की उठती मांग * * ब्रॉडगेज ट्रैक का पूरा फायदा: उदयपुर-असारवा (अहमदाबाद) आमान परिवर्तन (ब्रॉडगेज) पूरा होने के बाद से ही इस रूट (वाया डूंगरपुर और हिम्मतनगर) पर मुंबई, पुणे और दक्षिण भारत के लिए सीधी सुपरफास्ट या एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की मांग लंबे समय से हो रही है। * लंबी दूरी की ट्रेनों की उम्मीद: स्थानीय संगठनों और जनता की मांग है कि साप्ताहिक या दैनिक रूप से कुछ ट्रेनों को सीधे मुंबई (बांद्रा/मुंबई सेंट्रल) या बेंगलुरु/चेन्नई की तरफ इस रूट से डायवर्ट या नई शुरुआत की जाए। चूंकि वंदे भारत ने इस नए ट्रैक की क्षमता और गति (यह ट्रैक 160 किमी/घंटा तक की गति के लिए उपयुक्त है) को साबित कर दिया है, इसलिए रेलवे बोर्ड के लिए इस रूट पर लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें मंजूर करना अब तकनीकी रूप से बहुत आसान हो गया है। रूट का वर्तमान स्टेटस और प्रभाव | पैरामीटर | सूरत-उदयपुर वंदे भारत (मंजूर) | मुंबई व दक्षिण की ट्रेनों की मांग (प्रस्तावित/मांग) | |---|---|---| | मुख्य रूट | उदयपुर ➡️ डूंगरपुर ➡️ हिम्मतनगर ➡️ असारवा ➡️ वडोदरा ➡️ सूरत | उदयपुर ➡️ डूंगरपुर ➡️ हिम्मतनगर ➡️ असारवा (अहमदाबाद) ➡️ मुंबई/दक्षिण भारत | | वर्तमान स्थिति | मंजूर, नवरात्रि से पहले नियमित संचालन की उम्मीद | जन प्रतिनिधियों द्वारा रेल मंत्रालय के समक्ष प्रक्रियाधीन | | किसे होगा फायदा | मेवाड़-वागड के कपड़ा व्यापारी, हीरा कारोबारी और पर्यटक | प्रवासी राजस्थानी (जो मुंबई, पुणे, चेन्नई और बेंगलुरु में बसे हैं) | | बसों पर निर्भरता खत्म | अब तक यात्रियों को मजबूरी में निजी बसों का सहारा लेना पड़ता था | मुंबई के लिए वर्तमान ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट से राहत मिलेगी | निष्कर्ष: उदयपुर-असारवा वंदे भारत का सूरत तक विस्तार करना, रेलवे द्वारा इस रूट को मुख्यधारा के बड़े नेटवर्क से जोड़ने का पहला बड़ा कदम है। यह मंजूरी इस बात का स्पष्ट संकेत है कि रेल मंत्रालय इस ट्रैक की उपयोगिता को समझ चुका है, जिससे वागड (डूंगरपुर) और मेवाड़ की जनता की मुंबई और दक्षिण भारत के लिए सीधी ट्रेनों की मांग भी जल्द ही पूरी होने की प्रबल संभावना बन गई है।
    1
    सांसद डॉ. मन्नालाल रावत द्वारा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की गई इस रूट विस्तार की मांग के बाद, इसे वागड और मेवाड़ क्षेत्र के विकास के लिए एक 'गेम चेंजर' कदम माना जा रहा है। 
सूरत-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 26903/26904) को रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद, अब मेवाड़ और वागड (डूंगरपुर-बांसवाड़ा) क्षेत्र के लोगों के लिए मुंबई और दक्षिण भारत के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी की राह भी आसान हो गई है। 
सांसद डॉ. मन्नालाल रावत द्वारा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की गई इस रूट विस्तार की मांग के बाद, इसे वागड और मेवाड़ क्षेत्र के विकास के लिए एक 'गेम चेंजर' कदम माना जा रहा है। 
इस पूरे घटनाक्रम और भविष्य की संभावनाओं को जोड़कर एक संक्षिप्त ब्रीफ (Brief) नीचे दिया गया है:
सूरत-उदयपुर वंदे भारत: मुंबई और दक्षिण भारत की कनेक्टिविटी का आधार
दक्षिण भारत से सीधा जुड़ाव आसान: मेवाड़ और वागड क्षेत्र के हजारों लोग व्यापार, कपड़ा उद्योग और रोजगार के सिलसिले में सूरत और दक्षिण भारत के विभिन्न शहरों में रहते हैं। अब उदयपुर से डूंगरपुर, हिम्मतनगर और असारवा (अहमदाबाद) होते हुए सीधे सूरत तक प्रीमियम ट्रेन मिलने से दक्षिण भारत की अन्य ट्रेनों को पकड़ना बेहद आसान हो जाएगा। 
* सूरत बनेगा मुख्य हब: [सूरत रेलवे स्टेशन]) को वैसे भी मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। उदयपुर से चलकर यह ट्रेन रात 11:00 बजे सूरत पहुंचेगी, जहाँ से यात्री मुंबई या दक्षिण भारत के लिए आसानी से रात की कनेक्टिंग ट्रेनें ले सकेंगे। 
डूंगरपुर-हिम्मतनगर-असारवा रूट पर मुंबई और दक्षिण की ट्रेनों की उठती मांग
* 
* ब्रॉडगेज ट्रैक का पूरा फायदा: उदयपुर-असारवा (अहमदाबाद) आमान परिवर्तन (ब्रॉडगेज) पूरा होने के बाद से ही इस रूट (वाया डूंगरपुर और हिम्मतनगर) पर मुंबई, पुणे और दक्षिण भारत के लिए सीधी सुपरफास्ट या एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की मांग लंबे समय से हो रही है।
* लंबी दूरी की ट्रेनों की उम्मीद: स्थानीय संगठनों और जनता की मांग है कि साप्ताहिक या दैनिक रूप से कुछ ट्रेनों को सीधे मुंबई (बांद्रा/मुंबई सेंट्रल) या बेंगलुरु/चेन्नई की तरफ इस रूट से डायवर्ट या नई शुरुआत की जाए। चूंकि वंदे भारत ने इस नए ट्रैक की क्षमता और गति (यह ट्रैक 160 किमी/घंटा तक की गति के लिए उपयुक्त है) को साबित कर दिया है, इसलिए रेलवे बोर्ड के लिए इस रूट पर लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें मंजूर करना अब तकनीकी रूप से बहुत आसान हो गया है। 
रूट का वर्तमान स्टेटस और प्रभाव
| पैरामीटर | सूरत-उदयपुर वंदे भारत (मंजूर) | मुंबई व दक्षिण की ट्रेनों की मांग (प्रस्तावित/मांग) |
|---|---|---|
| मुख्य रूट | उदयपुर ➡️ डूंगरपुर ➡️ हिम्मतनगर ➡️ असारवा ➡️ वडोदरा ➡️ सूरत | उदयपुर ➡️ डूंगरपुर ➡️ हिम्मतनगर ➡️ असारवा (अहमदाबाद) ➡️ मुंबई/दक्षिण भारत |
| वर्तमान स्थिति | मंजूर, नवरात्रि से पहले नियमित संचालन की उम्मीद | जन प्रतिनिधियों द्वारा रेल मंत्रालय के समक्ष प्रक्रियाधीन |
| किसे होगा फायदा | मेवाड़-वागड के कपड़ा व्यापारी, हीरा कारोबारी और पर्यटक | प्रवासी राजस्थानी (जो मुंबई, पुणे, चेन्नई और बेंगलुरु में बसे हैं) |
| बसों पर निर्भरता खत्म | अब तक यात्रियों को मजबूरी में निजी बसों का सहारा लेना पड़ता था | मुंबई के लिए वर्तमान ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट से राहत मिलेगी |
निष्कर्ष:
उदयपुर-असारवा वंदे भारत का सूरत तक विस्तार करना, रेलवे द्वारा इस रूट को मुख्यधारा के बड़े नेटवर्क से जोड़ने का पहला बड़ा कदम है। यह मंजूरी इस बात का स्पष्ट संकेत है कि रेल मंत्रालय इस ट्रैक की उपयोगिता को समझ चुका है, जिससे वागड (डूंगरपुर) और मेवाड़ की जनता की मुंबई और दक्षिण भारत के लिए सीधी ट्रेनों की मांग भी जल्द ही पूरी होने की प्रबल संभावना बन गई है।
    user_वागड़ NEWS 24
    वागड़ NEWS 24
    Local News Reporter आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • ‘गुड टच-बैड टच’ समझाया, बच्चों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (आरएसएलएसए) के निर्देशानुसार कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गड़ा पट्टा पीठ में मंगलवार को ‘गुड टच-बैड टच’ एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम न्यायाधीश जेएम कोर्ट अनिल चावला के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच, शारीरिक, यौन, मानसिक एवं भावनात्मक दुर्व्यवहार से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही पॉक्सो अधिनियम, किशोर न्याय बोर्ड तथा भारतीय न्याय संहिता-2023 के महत्वपूर्ण प्रावधानों से अवगत कराया गया। विद्यार्थियों को सुरक्षित शरीर और सुरक्षित घर की अवधारणा समझाते हुए किसी भी तरह के अनुचित व्यवहार की स्थिति में बिना भय के अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान निशुल्क विधिक सहायता, बाल अनुकूल विधिक सेवाएं, विधिक जागरूकता, पीड़ित मुआवजा एवं सहायता तथा न्याय मित्र की भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गई। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और निर्भीक होकर शिक्षा अर्जित करने का आह्वान किया।आरएसएलएसए की ओर से क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में न्यायालय कर्मचारी तथा पीएलवी रमनलाल, पंकज पाटीदार, कमलाशंकर, सुरेश प्रजापत सहित अन्य मौजूद रहे।
    4
    ‘गुड टच-बैड टच’ समझाया, बच्चों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (आरएसएलएसए) के निर्देशानुसार कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गड़ा पट्टा पीठ में मंगलवार को ‘गुड टच-बैड टच’ एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम न्यायाधीश जेएम कोर्ट अनिल चावला के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच, शारीरिक, यौन, मानसिक एवं भावनात्मक दुर्व्यवहार से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही पॉक्सो अधिनियम, किशोर न्याय बोर्ड तथा भारतीय न्याय संहिता-2023 के महत्वपूर्ण प्रावधानों से अवगत कराया गया। विद्यार्थियों को सुरक्षित शरीर और सुरक्षित घर की अवधारणा समझाते हुए किसी भी तरह के अनुचित व्यवहार की स्थिति में बिना भय के अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान निशुल्क विधिक सहायता, बाल अनुकूल विधिक सेवाएं, विधिक जागरूकता, पीड़ित मुआवजा एवं सहायता तथा न्याय मित्र की भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गई। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और निर्भीक होकर शिक्षा अर्जित करने का आह्वान किया।आरएसएलएसए की ओर से क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में न्यायालय कर्मचारी तथा पीएलवी रमनलाल, पंकज पाटीदार, कमलाशंकर, सुरेश प्रजापत सहित अन्य मौजूद रहे।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.