logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाबा रामदेव के जयकारों से गूंजा चौतरा टांडा, 15 दिन की पैदल यात्रा पर निकला बंजारा समाज चौरासी विधानसभा क्षेत्र के चौतरा टांडा से मंगलवार को बंजारा समाज की ओर से बाबा रामदेवजी के दर्शन के लिए रामदेवरा पैदल यात्रा का शुभारंभ हुआ। बाबा रामदेव मंदिर चौतरा से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, समाजजन, माताएं-बहनें एवं युवा साथी शामिल हुए। यात्रा को बाबा रामदेव पुजारी एवं अखिल भारतीय बंजारा राष्ट्रीय संयोजक उदयलाल बंजारा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक हरीश महाराज, चंद्रवीर महाराज सहित ग्राम कोतवाल रामचंद्र, अमरसिंह, अशोक, भावेश, रामसिंह, मुकेश, विष्णु, राजू, राखी, जसविन, करण, सुरेश, विक्रम सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। यात्रा के दौरान बाबा रामदेवजी के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। राष्ट्रीय संयोजक उदयलाल बंजारा की ओर से सभी पदयात्रियों को बाबा रामदेवजी की शर्ट भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वहीं ग्राम पंचायत सरपंच की ओर से 5 हजार रुपए, मुकेश बंजारा ने 1100 रुपए, जोधपुर मिष्ठान भंडार की ओर से 2100 रुपए तथा अन्य भामाशाहों ने 100 से 500 रुपए तक का सहयोग प्रदान किया। आयोजकों के अनुसार पदयात्रा करीब 15 दिन में रामदेवरा पहुंचेगी। यात्रा में प्रतिदिन लगभग 50 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। श्रद्धालु बाबा रामदेवजी के जयकारों के साथ अनुशासनपूर्वक रामदेवरा की ओर आगे बढ़ेंगे।

9 hrs ago
user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
मुकेश कुमार आर. पंड्या
Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
9 hrs ago

बाबा रामदेव के जयकारों से गूंजा चौतरा टांडा, 15 दिन की पैदल यात्रा पर निकला बंजारा समाज चौरासी विधानसभा क्षेत्र के चौतरा टांडा से मंगलवार को बंजारा समाज की ओर से बाबा रामदेवजी के दर्शन के लिए रामदेवरा पैदल यात्रा का शुभारंभ हुआ। बाबा रामदेव मंदिर चौतरा से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या

में ग्रामीण, समाजजन, माताएं-बहनें एवं युवा साथी शामिल हुए। यात्रा को बाबा रामदेव पुजारी एवं अखिल भारतीय बंजारा राष्ट्रीय संयोजक उदयलाल बंजारा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक हरीश महाराज, चंद्रवीर महाराज सहित ग्राम कोतवाल रामचंद्र, अमरसिंह, अशोक, भावेश, रामसिंह, मुकेश, विष्णु, राजू, राखी, जसविन, करण, सुरेश, विक्रम सहित

बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। यात्रा के दौरान बाबा रामदेवजी के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। राष्ट्रीय संयोजक उदयलाल बंजारा की ओर से सभी पदयात्रियों को बाबा रामदेवजी की शर्ट भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वहीं ग्राम पंचायत सरपंच की ओर से 5 हजार रुपए, मुकेश बंजारा ने 1100 रुपए, जोधपुर

b130f168-cccc-435b-9ad4-3524f40d70ed

मिष्ठान भंडार की ओर से 2100 रुपए तथा अन्य भामाशाहों ने 100 से 500 रुपए तक का सहयोग प्रदान किया। आयोजकों के अनुसार पदयात्रा करीब 15 दिन में रामदेवरा पहुंचेगी। यात्रा में प्रतिदिन लगभग 50 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। श्रद्धालु बाबा रामदेवजी के जयकारों के साथ अनुशासनपूर्वक रामदेवरा की ओर आगे बढ़ेंगे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बच्चों ने जाना अच्छे और बुरे स्पर्श का फर्क, सुरक्षित शरीर और सुरक्षित घर का दिया संदेश विधिक जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बाल संरक्षण कानूनों की दी जानकारी, निर्भीक होकर शिक्षा हासिल करने के लिए किया प्रेरित सीमलवाड़ा। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गड़ा पट्टा पीठ में विद्यार्थियों के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन न्यायाधीश न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय अनिल चावला के निर्देशन में किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को अच्छे और बुरे स्पर्श की पहचान सहित बच्चों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। स्वागत उद्बोधन प्रिंसिपल प्रवीण पाटीदार ने दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि उनके शरीर से जुड़ी किसी भी ऐसी हरकत, जिसे वे असहज या गलत महसूस करें, उसके बारे में चुप रहने के बजाय भरोसेमंद अभिभावक, शिक्षक या संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति को जानकारी देनी चाहिए। विद्यार्थियों को सुरक्षित शरीर और सुरक्षित घर के महत्व के बारे में भी समझाया गया तथा स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक और सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान बच्चों के साथ होने वाले शारीरिक, यौन, मानसिक एवं भावनात्मक दुर्व्यवहार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों के संरक्षण के लिए बनाए गए लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, किशोर न्याय संबंधी प्रावधान तथा भारतीय न्याय संहिता 2023 के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में भी विद्यार्थियों को बताया गया। कार्यक्रम में बच्चों को उनके विधिक अधिकारों की जानकारी देते हुए बताया गया कि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है। इसके अलावा बाल अनुकूल विधिक सेवाएं, विधिक जागरूकता, पीड़ित मुआवजा एवं सहायता तथा न्याय मित्र की भूमिका के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों को अपने अधिकारों और कानून की जानकारी होना बेहद जरूरी है। जागरूकता के माध्यम से बच्चे किसी भी प्रकार की परेशानी या दुर्व्यवहार की स्थिति में बिना डर के उचित कदम उठा सकते हैं। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में लगातार ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने बाल सुरक्षा एवं विधिक अधिकारों से जुड़े विषयों को गंभीरता से समझा। इस अवसर पर न्यायालय के कर्मचारी तथा पैनल विधिक स्वयंसेवक रमन लाल, पंकज पाटीदार, कमलशंकर, सुरेश प्रजापत सहित अन्य उपस्थित रहे।
    1
    बच्चों ने जाना अच्छे और बुरे स्पर्श का फर्क, सुरक्षित शरीर और सुरक्षित घर का दिया संदेश
विधिक जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बाल संरक्षण कानूनों की दी जानकारी, निर्भीक होकर शिक्षा हासिल करने के लिए किया प्रेरित
सीमलवाड़ा। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गड़ा पट्टा पीठ में विद्यार्थियों के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन न्यायाधीश न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय अनिल चावला के निर्देशन में किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को अच्छे और बुरे स्पर्श की पहचान सहित बच्चों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। स्वागत उद्बोधन प्रिंसिपल प्रवीण पाटीदार ने दिया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि उनके शरीर से जुड़ी किसी भी ऐसी हरकत, जिसे वे असहज या गलत महसूस करें, उसके बारे में चुप रहने के बजाय भरोसेमंद अभिभावक, शिक्षक या संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति को जानकारी देनी चाहिए। विद्यार्थियों को सुरक्षित शरीर और सुरक्षित घर के महत्व के बारे में भी समझाया गया तथा स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक और सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान बच्चों के साथ होने वाले शारीरिक, यौन, मानसिक एवं भावनात्मक दुर्व्यवहार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों के संरक्षण के लिए बनाए गए लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, किशोर न्याय संबंधी प्रावधान तथा भारतीय न्याय संहिता 2023 के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में भी विद्यार्थियों को बताया गया।
कार्यक्रम में बच्चों को उनके विधिक अधिकारों की जानकारी देते हुए बताया गया कि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है। इसके अलावा बाल अनुकूल विधिक सेवाएं, विधिक जागरूकता, पीड़ित मुआवजा एवं सहायता तथा न्याय मित्र की भूमिका के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
वक्ताओं ने कहा कि बच्चों को अपने अधिकारों और कानून की जानकारी होना बेहद जरूरी है। जागरूकता के माध्यम से बच्चे किसी भी प्रकार की परेशानी या दुर्व्यवहार की स्थिति में बिना डर के उचित कदम उठा सकते हैं। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में लगातार ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने बाल सुरक्षा एवं विधिक अधिकारों से जुड़े विषयों को गंभीरता से समझा। इस अवसर पर न्यायालय के कर्मचारी तथा पैनल विधिक स्वयंसेवक रमन लाल, पंकज पाटीदार, कमलशंकर, सुरेश प्रजापत सहित अन्य उपस्थित रहे।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • दुकानदार में चोरी करते लाईव चोर, पुलिस और दुकानदार के पहुचते ही हुए फरार CCTV में कैद हुए चोर, दुकानदार की सूझबूझ से टली बड़ी चोरी! सती रामपुर, डूंगरपुर देर रात तीन बदमाशों ने किराना दुकान की पिछली दीवार में बड़ा छेद कर अंदर घुसकर चोरी की कोशिश की। लेकिन दुकान में लगे CCTV की लाइव फुटेज ने बदमाशों की पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। रात करीब 2:30 बजे दुकानदार जितेंद्र कलाल ने मोबाइल पर संदिग्ध गतिविधि देखी और तुरंत पुलिस को सूचना देकर अपने परिजनों के साथ दुकान पहुंच गए। एक बदमाश बाहर निगरानी कर रहा था, जबकि दो दुकान के अंदर सामान निकाल रहे थे। दुकानदार के पहुंचने की भनक लगते ही तीनों बदमाश चोरी का सामान छोड़कर खेतों के रास्ते पहाड़ी की ओर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अब CCTV फुटेज के आधार पर तीनों संदिग्धों की तलाश की जा रही है। बताया गया कि इसी दुकान में करीब एक साल पहले भी चोरी की वारदात हो चुकी है। स्थानीय व्यापारियों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है।
    1
    दुकानदार में चोरी करते लाईव चोर, पुलिस और दुकानदार के पहुचते ही हुए फरार
CCTV में कैद हुए चोर, दुकानदार की सूझबूझ से टली बड़ी चोरी!
सती रामपुर, डूंगरपुर
देर रात तीन बदमाशों ने किराना दुकान की पिछली दीवार में बड़ा छेद कर अंदर घुसकर चोरी की कोशिश की। लेकिन दुकान में लगे CCTV की लाइव फुटेज ने बदमाशों की पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। 
रात करीब 2:30 बजे दुकानदार जितेंद्र कलाल ने मोबाइल पर संदिग्ध गतिविधि देखी और तुरंत पुलिस को सूचना देकर अपने परिजनों के साथ दुकान पहुंच गए।
एक बदमाश बाहर निगरानी कर रहा था, जबकि दो दुकान के अंदर सामान निकाल रहे थे। दुकानदार के पहुंचने की भनक लगते ही तीनों बदमाश चोरी का सामान छोड़कर खेतों के रास्ते पहाड़ी की ओर फरार हो गए।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अब CCTV फुटेज के आधार पर तीनों संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
बताया गया कि इसी दुकान में करीब एक साल पहले भी चोरी की वारदात हो चुकी है। स्थानीय व्यापारियों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • CCTV ने खोली सेंधमारी की पोल, दुकानदार पहुंचा तो भागे तीन बदमाश सती रामपुर में किराना दुकान की दीवार में किया बड़ा छेद, सामान छोड़ खेतों के रास्ते पहाड़ी की ओर भागे चोर डूंगरपुर के सदर थाना क्षेत्र के सती रामपुर गांव में देर रात किराना दुकान में चोरी का प्रयास किया गया। अज्ञात बदमाशों ने दुकान की पीछे की दीवार में बड़ा छेद कर अंदर प्रवेश किया और सामान को भी बाहर निकालने की तैयारी कर ली थी। लेकिन दुकानदार की सतर्कता से बदमाशों के मंसूबों पर पानी फिर गया। दुकानदार ने मोबाइल पर CCTV की लाइव फुटेज देखी तो दुकान के पीछे हलचल नजर आई। सूचना पर दुकानदार अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा, जिसकी भनक लगते ही तीनों बदमाश सामान छोड़कर खेतों के रास्ते पहाड़ी की ओर फरार हो गए। बॉडी। सती रामपुर निवासी जितेंद्र कलाल पुत्र स्व. गणेशलाल कलाल की बस स्टैंड के पास किराना की दुकान है। दुकान में CCTV कैमरे लगे हुए हैं और जितेंद्र कलाल रोजाना रात को मोबाइल से दुकान की गतिविधियों पर नजर रखते हैं। बीती रात करीब ढाई बजे मोबाइल पर CCTV की लाइव फुटेज देखते समय उन्हें दुकान के पीछे कुछ हलचल दिखाई दी। शक होने पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी और इसके बाद अपने बेटे सागर तथा चाचा के बेटे महेश के साथ करीब पौने तीन बजे दुकान की ओर रवाना हुए। दुकानदार के अनुसार दुकान के पीछे तीन बदमाश मौजूद थे। एक बदमाश बाहर खड़ा था, जबकि दो दुकान के अंदर थे। जैसे ही बदमाशों को दुकानदार और उसके परिजनों के आने की भनक लगी, तीनों वहां से भाग निकले। बदमाश दुकान के पीछे खेतों से होते हुए पहाड़ी की ओर फरार हो गए। तीनों ने अपने चेहरे ढक रखे थे। बदमाशों ने दुकान के पीछे की दीवार में बड़ा छेद कर रखा था। दुकान के अंदर से सामान निकालकर पीछे की ओर भी लाया जा चुका था। हालांकि, दुकानदार की सतर्कता के चलते चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले ही बदमाशों को भागना पड़ा और बड़ा नुकसान होने से बच गया। घटना की सूचना सदर थाना प्रभारी संगीता बंजारा को दी गई। इसके बाद एएसआई पोपटलाल सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का मौका निरीक्षण किया। पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। खास बात यह है कि इसी दुकान में करीब एक साल पहले भी चोरी हो चुकी है। उस समय अज्ञात चोर लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले गए थे, जिसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। अब दोबारा चोरी का प्रयास होने से गांव के व्यापारियों में भय और आक्रोश है। व्यापारियों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और पूर्व की चोरी सहित ताजा मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
    1
    CCTV ने खोली सेंधमारी की पोल, दुकानदार पहुंचा तो भागे तीन बदमाश
सती रामपुर में किराना दुकान की दीवार में किया बड़ा छेद, सामान छोड़ खेतों के रास्ते पहाड़ी की ओर भागे चोर
डूंगरपुर के सदर थाना क्षेत्र के सती रामपुर गांव में देर रात किराना दुकान में चोरी का प्रयास किया गया। अज्ञात बदमाशों ने दुकान की पीछे की दीवार में बड़ा छेद कर अंदर प्रवेश किया और सामान को भी बाहर निकालने की तैयारी कर ली थी। लेकिन दुकानदार की सतर्कता से बदमाशों के मंसूबों पर पानी फिर गया। दुकानदार ने मोबाइल पर CCTV की लाइव फुटेज देखी तो दुकान के पीछे हलचल नजर आई। सूचना पर दुकानदार अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा, जिसकी भनक लगते ही तीनों बदमाश सामान छोड़कर खेतों के रास्ते पहाड़ी की ओर फरार हो गए।
बॉडी।
सती रामपुर निवासी जितेंद्र कलाल पुत्र स्व. गणेशलाल कलाल की बस स्टैंड के पास किराना की दुकान है। दुकान में CCTV कैमरे लगे हुए हैं और जितेंद्र कलाल रोजाना रात को मोबाइल से दुकान की गतिविधियों पर नजर रखते हैं।
बीती रात करीब ढाई बजे मोबाइल पर CCTV की लाइव फुटेज देखते समय उन्हें दुकान के पीछे कुछ हलचल दिखाई दी। शक होने पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी और इसके बाद अपने बेटे सागर तथा चाचा के बेटे महेश के साथ करीब पौने तीन बजे दुकान की ओर रवाना हुए।
दुकानदार के अनुसार दुकान के पीछे तीन बदमाश मौजूद थे। एक बदमाश बाहर खड़ा था, जबकि दो दुकान के अंदर थे। जैसे ही बदमाशों को दुकानदार और उसके परिजनों के आने की भनक लगी, तीनों वहां से भाग निकले। बदमाश दुकान के पीछे खेतों से होते हुए पहाड़ी की ओर फरार हो गए। तीनों ने अपने चेहरे ढक रखे थे।
बदमाशों ने दुकान के पीछे की दीवार में बड़ा छेद कर रखा था। दुकान के अंदर से सामान निकालकर पीछे की ओर भी लाया जा चुका था। हालांकि, दुकानदार की सतर्कता के चलते चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले ही बदमाशों को भागना पड़ा और बड़ा नुकसान होने से बच गया।
घटना की सूचना सदर थाना प्रभारी संगीता बंजारा को दी गई। इसके बाद एएसआई पोपटलाल सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का मौका निरीक्षण किया। पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
खास बात यह है कि इसी दुकान में करीब एक साल पहले भी चोरी हो चुकी है। उस समय अज्ञात चोर लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले गए थे, जिसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। अब दोबारा चोरी का प्रयास होने से गांव के व्यापारियों में भय और आक्रोश है। व्यापारियों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और पूर्व की चोरी सहित ताजा मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • बेड़ियों में कैद होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ड्राइवर:30 सूत्रीय मांगों को लेकर किया अनोखा प्रदर्शन, पीएम के नाम एडीएम को सौंपा ज्ञापन डूंगरपुर जिले में ऑल ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। एसोसिएशन से जुड़े ड्राइवर बेड़ियों में बंधकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी 30 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने एडीएम को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। ऑल ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गणेश कटारा के नेतृत्व में चालक कलेक्ट्रेट पर इकट्ठा हुए। इस दौरान बेड़ियों में बंधे चालकों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने देशभर के चालकों के लिए कई महत्वपूर्ण सामाजिक, आर्थिक और कानूनी सुरक्षा की मांग की। 1 सितंबर को राष्ट्रीय चालक दिवस घोषित करने की मांग इस मौके पर अध्यक्ष गणेश कटारा ने कहा कि व्यावसायिक चालक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं, लेकिन उन्हें सही सम्मान और सुरक्षा नहीं मिलती। उन्होंने बताया कि देश की परिवहन व्यवस्था को ठीक रखने में चालक अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन ड्यूटी के दौरान उन्हें कई तरह की परेशानियों और खतरों का सामना करना पड़ता है। कटारा ने सरकार से चालकों की सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक हितों को लेकर कड़े कदम उठाने की अपील की। ऑल ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन ने एडीएम को सौंपे ज्ञापन में 1 सितंबर को राष्ट्रीय चालक दिवस घोषित करने और चालकों के हितों के लिए राष्ट्रीय चालक आयोग की स्थापना करने की मुख्य रूप से मांग की है। इसके साथ ही ज्ञापन में ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में चालक की मौत होने पर उसके परिवार को 20 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की मांग की गई है। वहीं, हादसे में चालक के दिव्यांग होने पर 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने सहित कई और मांगे भी रखी गई हैं।
    1
    बेड़ियों में कैद होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ड्राइवर:30 सूत्रीय मांगों को लेकर किया अनोखा प्रदर्शन, पीएम के नाम एडीएम को सौंपा ज्ञापन
डूंगरपुर जिले में ऑल ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। एसोसिएशन से जुड़े ड्राइवर बेड़ियों में बंधकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी 30 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने एडीएम को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा।
ऑल ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गणेश कटारा के नेतृत्व में चालक कलेक्ट्रेट पर इकट्ठा हुए। इस दौरान बेड़ियों में बंधे चालकों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने देशभर के चालकों के लिए कई महत्वपूर्ण सामाजिक, आर्थिक और कानूनी सुरक्षा की मांग की।
1 सितंबर को राष्ट्रीय चालक दिवस घोषित करने की मांग इस मौके पर अध्यक्ष गणेश कटारा ने कहा कि व्यावसायिक चालक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं, लेकिन उन्हें सही सम्मान और सुरक्षा नहीं मिलती। उन्होंने बताया कि देश की परिवहन व्यवस्था को ठीक रखने में चालक अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन ड्यूटी के दौरान उन्हें कई तरह की परेशानियों और खतरों का सामना करना पड़ता है।
कटारा ने सरकार से चालकों की सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक हितों को लेकर कड़े कदम उठाने की अपील की। ऑल ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन ने एडीएम को सौंपे ज्ञापन में 1 सितंबर को राष्ट्रीय चालक दिवस घोषित करने और चालकों के हितों के लिए राष्ट्रीय चालक आयोग की स्थापना करने की मुख्य रूप से मांग की है।
इसके साथ ही ज्ञापन में ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में चालक की मौत होने पर उसके परिवार को 20 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की मांग की गई है। वहीं, हादसे में चालक के दिव्यांग होने पर 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने सहित कई और मांगे भी रखी गई हैं।
    user_वागड़ NEWS 24
    वागड़ NEWS 24
    Local News Reporter आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • गनोड़ा में सात दिवसीय गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति, श्रद्धालुओं ने सृष्टि कल्याण का लिया संकल्प गनोड़ा। कस्बे में पिछले सात दिनों से चल रहे गायत्री परिवार के आध्यात्मिक एवं जनजागरण कार्यक्रम का रविवार को पूर्णाहुति यज्ञ के साथ समापन हुआ। शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे हेमंत भट्ट गुरुजी एवं वनिता दीदी के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर सभी के मंगल और सृष्टि के कल्याण की कामना की। पूर्णाहुति यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं ने मानव कल्याण के लिए कार्य करने, जीवन में सदाचार अपनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया। यज्ञ के मंत्रोच्चार एवं आध्यात्मिक वातावरण से पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया। सात दिनों तक जीवन जीने की कला का दिया संदेश गनोड़ा में सात दिनों तक चले कार्यक्रम में हेमंत भट्ट गुरुजी एवं वनिता दीदी ने जीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रकाश डालते हुए लोगों को सकारात्मक एवं संस्कारवान जीवन जीने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में बच्चों के लिए बाल संस्कारशाला आयोजित की गई, जिसमें नन्हे बच्चों को अच्छे संस्कार, अनुशासन, संयम और सदाचार का महत्व समझाया गया। वहीं महिलाओं के लिए आयोजित ‘बहनों से अपनी बात’ कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें महिलाओं को जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, परिवार एवं समाज में अपनी भूमिका को समझने तथा सतमार्ग पर चलते हुए जीवन को सार्थक बनाने की प्रेरणा दी गई। आध्यात्मिक आयोजन ने छोड़ी विशेष छाप सात दिनों तक चले इस आयोजन के दौरान ग्रामीणों में आध्यात्मिक चेतना के साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता का संदेश पहुंचा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया गया। कार्यक्रम में प्रभु लाल व्यास, पर्वत सिंह चौहान, मनोहर सिंह राणावत, नारायण सिंह चौहान, रामू भाई चरपोटा, चंपालाल जोशी, रमेश चंद्र व्यास, तोलाराम व्यास, नारायण लाल व्यास, राजेश जोशी, कृष्ण शंकर जोशी, केशव चंद्र व्यास, जवाहरलाल व्यास एवं देव शंकर मेहता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। गुरुजी एवं दीदी को आसोड़ा तक कराया विहार कार्यक्रम की पूर्णाहुति के बाद शांतिकुंज हरिद्वार से आए हेमंत भट्ट गुरुजी एवं वनिता दीदी को गनोड़ा से आसोड़ा तक विहार कराया गया। इस दौरान गायत्री परिवार के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उनके साथ रहे। रामलाल मसार, हीरालाल पांचाल, पर्वत सिंह चौहान, मनोहर सिंह राणावत, नारायण सिंह चौहान, लोकेश अलावत, प्रकाश जोशी एवं जितेश व्यास सहित कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई। गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने सात दिवसीय आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी ग्रामीणों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। सात दिनों तक चले इस कार्यक्रम ने गनोड़ा में आध्यात्मिक वातावरण के साथ बच्चों, महिलाओं और ग्रामीणों को संस्कार, सदाचार एवं मानव कल्याण का संदेश दिया।
    3
    गनोड़ा में सात दिवसीय गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति, श्रद्धालुओं ने सृष्टि कल्याण का लिया संकल्प

गनोड़ा। कस्बे में पिछले सात दिनों से चल रहे गायत्री परिवार के आध्यात्मिक एवं जनजागरण कार्यक्रम का रविवार को पूर्णाहुति यज्ञ के साथ समापन हुआ। शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे हेमंत भट्ट गुरुजी एवं वनिता दीदी के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर सभी के मंगल और सृष्टि के कल्याण की कामना की।
पूर्णाहुति यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं ने मानव कल्याण के लिए कार्य करने, जीवन में सदाचार अपनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया। यज्ञ के मंत्रोच्चार एवं आध्यात्मिक वातावरण से पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया।
सात दिनों तक जीवन जीने की कला का दिया संदेश
गनोड़ा में सात दिनों तक चले कार्यक्रम में हेमंत भट्ट गुरुजी एवं वनिता दीदी ने जीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रकाश डालते हुए लोगों को सकारात्मक एवं संस्कारवान जीवन जीने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में बच्चों के लिए बाल संस्कारशाला आयोजित की गई, जिसमें नन्हे बच्चों को अच्छे संस्कार, अनुशासन, संयम और सदाचार का महत्व समझाया गया।
वहीं महिलाओं के लिए आयोजित ‘बहनों से अपनी बात’ कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें महिलाओं को जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, परिवार एवं समाज में अपनी भूमिका को समझने तथा सतमार्ग पर चलते हुए जीवन को सार्थक बनाने की प्रेरणा दी गई।
आध्यात्मिक आयोजन ने छोड़ी विशेष छाप
सात दिनों तक चले इस आयोजन के दौरान ग्रामीणों में आध्यात्मिक चेतना के साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता का संदेश पहुंचा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया गया।
कार्यक्रम में प्रभु लाल व्यास, पर्वत सिंह चौहान, मनोहर सिंह राणावत, नारायण सिंह चौहान, रामू भाई चरपोटा, चंपालाल जोशी, रमेश चंद्र व्यास, तोलाराम व्यास, नारायण लाल व्यास, राजेश जोशी, कृष्ण शंकर जोशी, केशव चंद्र व्यास, जवाहरलाल व्यास एवं देव शंकर मेहता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
गुरुजी एवं दीदी को आसोड़ा तक कराया विहार
कार्यक्रम की पूर्णाहुति के बाद शांतिकुंज हरिद्वार से आए हेमंत भट्ट गुरुजी एवं वनिता दीदी को गनोड़ा से आसोड़ा तक विहार कराया गया। इस दौरान गायत्री परिवार के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उनके साथ रहे। रामलाल मसार, हीरालाल पांचाल, पर्वत सिंह चौहान, मनोहर सिंह राणावत, नारायण सिंह चौहान, लोकेश अलावत, प्रकाश जोशी एवं जितेश व्यास सहित कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।
गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने सात दिवसीय आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी ग्रामीणों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। सात दिनों तक चले इस कार्यक्रम ने गनोड़ा में आध्यात्मिक वातावरण के साथ बच्चों, महिलाओं और ग्रामीणों को संस्कार, सदाचार एवं मानव कल्याण का संदेश दिया।
    user_Harendra Vyas
    Harendra Vyas
    गनोड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • डुंगरपुर नगर पालिका के चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा डुंगरपुर नगर पालिका के चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा । नगर पालिका चुनाव के वार्ड पार्षद को पार्टी ने मनमर्जी से टिकट वितरण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का भाजपा कार्यालय के बहार हंगामा का विडियो वायरल हुआ
    1
    डुंगरपुर नगर पालिका के चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा 
डुंगरपुर नगर पालिका के चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा । नगर पालिका चुनाव के वार्ड पार्षद को पार्टी ने मनमर्जी से टिकट वितरण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का  भाजपा कार्यालय के बहार हंगामा का 
विडियो वायरल हुआ
    user_Pravin Kothari
    Pravin Kothari
    पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • भाजपा में हुआ खेल! वार्ड नंबर 5 से जिला अध्यक्ष की पुत्रवधु को भाजपा ने किया टीकट से बेदखल वार्ड नंबर 5 से जिला अध्यक्ष की पुत्रवधू का टिकट कटा, कोकिला कलाल बनीं प्रत्याशी डूंगरपुर/सागवाड़ा। सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी के खेमे में उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रत्याशियों के नामों में हुए बदलाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को भाजपा की एक प्रत्याशी सूची सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। पार्टी के कुछ पदाधिकारियों ने इस सूची को कथित तौर पर फर्जी बताते हुए इससे दूरी बनाई। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे जारी हुई नई सूची में कई बदलाव देखने को मिले। सबसे ज्यादा चर्चा वार्ड नंबर 5 को लेकर रही। पहले सामने आई सूची में भाजपा जिला अध्यक्ष की पुत्रवधू वर्षा कलाल, पत्नी हसमुख कलाल का नाम शामिल बताया जा रहा था। हालांकि, बाद में जारी भाजपा की नई सूची में उनका नाम नहीं होने से उनका टिकट कटने की चर्चा तेज हो गई। पार्टी ने अब कोकिला कलाल को वार्ड नंबर 5 से अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। इसी प्रकार वार्ड नंबर 16 में भी प्रत्याशी बदला गया है। पहले की सूची में पुष्पा डिंडोर को भाजपा प्रत्याशी बताया गया था, जबकि नई जारी सूची के अनुसार अब रेखा कटारा वार्ड नंबर 16 से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। उम्मीदवारों में अचानक हुए इन बदलावों के बाद सागवाड़ा की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। खासकर वार्ड नंबर 5 से जिला अध्यक्ष के परिवार से जुड़े नाम का हटना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है। हालांकि, उम्मीदवारों की सूची में बदलाव के पीछे पार्टी की ओर से क्या कारण रहे, इसे लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा की बदली हुई सूची ने चुनावी समीकरणों को एक बार फिर रोचक बना दिया है।
    1
    भाजपा में हुआ खेल! वार्ड नंबर 5 से जिला अध्यक्ष की पुत्रवधु को भाजपा ने किया टीकट से बेदखल
वार्ड नंबर 5 से जिला अध्यक्ष की पुत्रवधू का टिकट कटा, कोकिला कलाल बनीं प्रत्याशी
डूंगरपुर/सागवाड़ा। सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी के खेमे में उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रत्याशियों के नामों में हुए बदलाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को भाजपा की एक प्रत्याशी सूची सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। पार्टी के कुछ पदाधिकारियों ने इस सूची को कथित तौर पर फर्जी बताते हुए इससे दूरी बनाई। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे जारी हुई नई सूची में कई बदलाव देखने को मिले।
सबसे ज्यादा चर्चा वार्ड नंबर 5 को लेकर रही। पहले सामने आई सूची में भाजपा जिला अध्यक्ष की पुत्रवधू वर्षा कलाल, पत्नी हसमुख कलाल का नाम शामिल बताया जा रहा था। हालांकि, बाद में जारी भाजपा की नई सूची में उनका नाम नहीं होने से उनका टिकट कटने की चर्चा तेज हो गई। पार्टी ने अब कोकिला कलाल को वार्ड नंबर 5 से अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।
इसी प्रकार वार्ड नंबर 16 में भी प्रत्याशी बदला गया है। पहले की सूची में पुष्पा डिंडोर को भाजपा प्रत्याशी बताया गया था, जबकि नई जारी सूची के अनुसार अब रेखा कटारा वार्ड नंबर 16 से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी।
उम्मीदवारों में अचानक हुए इन बदलावों के बाद सागवाड़ा की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। खासकर वार्ड नंबर 5 से जिला अध्यक्ष के परिवार से जुड़े नाम का हटना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है।
हालांकि, उम्मीदवारों की सूची में बदलाव के पीछे पार्टी की ओर से क्या कारण रहे, इसे लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा की बदली हुई सूची ने चुनावी समीकरणों को एक बार फिर रोचक बना दिया है।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • आसोडा में गायत्री परिवार की ओर से प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ सात दिन तक होंगे धार्मिक एवं संस्कारमय आयोजन, बच्चों के लिए संस्कारशाला और महिलाओं के लिए होगा विशेष संवाद कार्यक्रम गनोड़ा। गायत्री परिवार की ओर से आसोडा में सात दिवसीय प्रज्ञा पुराण कथा एवं विभिन्न धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अखंड दीप प्रज्वलन एवं दीप यज्ञ के साथ हुई। कथा के साथ बच्चों के लिए संस्कारशाला तथा “बहनों से संवाद” कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में गायत्री परिवार से पधारे हेमंत भट्ट गुरुजी तथा दीदी वनिता ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जीवन में सत्य, सदाचार एवं सकारात्मक सोच को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति स्वयं के जीवन में अच्छे संस्कारों को अपनाकर समाज में भी सकारात्मक बदलाव ला सकता है। कथा के शुभारंभ अवसर पर दीप यज्ञ के माध्यम से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वक्ताओं ने प्रज्ञा पुराण के माध्यम से जीवन निर्माण, आत्मिक विकास और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान ग्रामीणों से अच्छे विचारों और सद्कर्मों को जीवन में अपनाने का संकल्प भी करवाया गया। एक सप्ताह तक होंगे ये आयोजन गायत्री परिवार की ओर से पूरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें बच्चों के लिए अलग से संस्कारशाला, महिलाओं के लिए “बहनों से संवाद” कार्यक्रम तथा प्रतिदिन शाम 7 से 9 बजे तक प्रज्ञा भागवत कथा का आयोजन होगा। आगामी रविवार को पांच कुंडीय यज्ञ के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया। शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन में जयप्रकाश पंड्या, हरिलाल पंचाल, गिरजाशंकर पंड्या, नानूलाल टेलर, भूरालाल पाटीदार, रूपेंग पाटीदार, भगवती देवी, चंदा देवी, करुणा उपाध्याय, कृष्णा देवी सहित सर्व समाजजन एवं गायत्री परिवार एवं समाज के अनेक कार्यकर्ता तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।
    2
    आसोडा में गायत्री परिवार की ओर से प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ

सात दिन तक होंगे धार्मिक एवं संस्कारमय आयोजन, बच्चों के लिए संस्कारशाला और महिलाओं के लिए होगा विशेष संवाद कार्यक्रम
गनोड़ा। गायत्री परिवार की ओर से आसोडा में सात दिवसीय प्रज्ञा पुराण कथा एवं विभिन्न धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अखंड दीप प्रज्वलन एवं दीप यज्ञ के साथ हुई। कथा के साथ बच्चों के लिए संस्कारशाला तथा “बहनों से संवाद” कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में गायत्री परिवार से पधारे हेमंत भट्ट गुरुजी तथा  दीदी वनिता ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जीवन में सत्य, सदाचार एवं सकारात्मक सोच को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति स्वयं के जीवन में अच्छे संस्कारों को अपनाकर समाज में भी सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
कथा के शुभारंभ अवसर पर दीप यज्ञ के माध्यम से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वक्ताओं ने प्रज्ञा पुराण के माध्यम से जीवन निर्माण, आत्मिक विकास और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान ग्रामीणों से अच्छे विचारों और सद्कर्मों को जीवन में अपनाने का संकल्प भी करवाया गया।
एक सप्ताह तक होंगे ये आयोजन
गायत्री परिवार की ओर से पूरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें बच्चों के लिए अलग से संस्कारशाला, महिलाओं के लिए “बहनों से संवाद” कार्यक्रम तथा प्रतिदिन शाम 7 से 9 बजे तक प्रज्ञा भागवत कथा का आयोजन होगा। आगामी रविवार को पांच कुंडीय यज्ञ के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया। शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन में  जयप्रकाश पंड्या, हरिलाल पंचाल, गिरजाशंकर पंड्या, नानूलाल टेलर, भूरालाल पाटीदार, रूपेंग पाटीदार, भगवती देवी, चंदा देवी, करुणा उपाध्याय, कृष्णा देवी सहित सर्व समाजजन एवं गायत्री परिवार एवं समाज के अनेक कार्यकर्ता तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_Harendra Vyas
    Harendra Vyas
    गनोड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • सावन पूर्णाहुति पर फतेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, यज्ञ से गूंजा महादेव धाम पवित्र श्रावण मास की पूर्णाहुति पर फतेश्वर धाम में श्रद्धा और भक्तिभाव का अद्भुत संगम देखने को मिला। सर्वजन कल्याण, सुख-समृद्धि, शांति और अच्छी वर्षा की मंगलकामना के साथ फतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य यज्ञ आयोजित हुआ। पंडित हेमेंद्र पंड्या एवं पंडित विपिन भट्ट के सानिध्य में पंडित दीपेश भट्ट, पंडित सुनील भट्ट एवं विशाल उपाध्याय ने धार्मिक विधियां संपन्न कराईं। मुख्य जजमान मातृश्री बोरवेल एवं श्री दर्शन सिंह चौहान परिवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर भगवान फतेश्वर महादेव से क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद भगवान फतेश्वर महादेव की आरती उतारी गई तथा श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। इस दौरान षट् व्रतधारी भक्तों ने भी विशेष पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
    2
    सावन पूर्णाहुति पर फतेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, यज्ञ से गूंजा महादेव धाम
पवित्र श्रावण मास की पूर्णाहुति पर फतेश्वर धाम में श्रद्धा और भक्तिभाव का अद्भुत संगम देखने को मिला। सर्वजन कल्याण, सुख-समृद्धि, शांति और अच्छी वर्षा की मंगलकामना के साथ फतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य यज्ञ आयोजित हुआ।
पंडित हेमेंद्र पंड्या एवं पंडित विपिन भट्ट के सानिध्य में पंडित दीपेश भट्ट, पंडित सुनील भट्ट एवं विशाल उपाध्याय ने धार्मिक विधियां संपन्न कराईं। मुख्य जजमान मातृश्री बोरवेल एवं श्री दर्शन सिंह चौहान परिवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर भगवान फतेश्वर महादेव से क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की।
यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद भगवान फतेश्वर महादेव की आरती उतारी गई तथा श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। इस दौरान षट् व्रतधारी भक्तों ने भी विशेष पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.