बेड़ियों में कैद होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ड्राइवर:30 सूत्रीय मांगों को लेकर किया अनोखा प्रदर्शन, पीएम के नाम एडीएम को सौंपा ज्ञापन डूंगरपुर जिले में ऑल ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। एसोसिएशन से जुड़े ड्राइवर बेड़ियों में बंधकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी 30 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने एडीएम को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। ऑल ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गणेश कटारा के नेतृत्व में चालक कलेक्ट्रेट पर इकट्ठा हुए। इस दौरान बेड़ियों में बंधे चालकों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने देशभर के चालकों के लिए कई महत्वपूर्ण सामाजिक, आर्थिक और कानूनी सुरक्षा की मांग की। 1 सितंबर को राष्ट्रीय चालक दिवस घोषित करने की मांग इस मौके पर अध्यक्ष गणेश कटारा ने कहा कि व्यावसायिक चालक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं, लेकिन उन्हें सही सम्मान और सुरक्षा नहीं मिलती। उन्होंने बताया कि देश की परिवहन व्यवस्था को ठीक रखने में चालक अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन ड्यूटी के दौरान उन्हें कई तरह की परेशानियों और खतरों का सामना करना पड़ता है। कटारा ने सरकार से चालकों की सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक हितों को लेकर कड़े कदम उठाने की अपील की। ऑल ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन ने एडीएम को सौंपे ज्ञापन में 1 सितंबर को राष्ट्रीय चालक दिवस घोषित करने और चालकों के हितों के लिए राष्ट्रीय चालक आयोग की स्थापना करने की मुख्य रूप से मांग की है। इसके साथ ही ज्ञापन में ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में चालक की मौत होने पर उसके परिवार को 20 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की मांग की गई है। वहीं, हादसे में चालक के दिव्यांग होने पर 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने सहित कई और मांगे भी रखी गई हैं।
बेड़ियों में कैद होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ड्राइवर:30 सूत्रीय मांगों को लेकर किया अनोखा प्रदर्शन, पीएम के नाम एडीएम को सौंपा ज्ञापन डूंगरपुर जिले में ऑल ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। एसोसिएशन से जुड़े ड्राइवर बेड़ियों में बंधकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी 30 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने एडीएम को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। ऑल ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गणेश कटारा के नेतृत्व में चालक कलेक्ट्रेट पर इकट्ठा हुए। इस दौरान बेड़ियों में बंधे चालकों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने देशभर के चालकों के लिए कई महत्वपूर्ण सामाजिक, आर्थिक और कानूनी सुरक्षा की मांग की। 1 सितंबर को राष्ट्रीय चालक दिवस घोषित करने की मांग इस मौके पर अध्यक्ष गणेश कटारा ने कहा कि व्यावसायिक चालक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं, लेकिन उन्हें सही सम्मान और सुरक्षा नहीं मिलती। उन्होंने बताया कि देश की परिवहन व्यवस्था को ठीक रखने में चालक अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन ड्यूटी के दौरान उन्हें कई तरह की परेशानियों और खतरों का सामना करना पड़ता है। कटारा ने सरकार से चालकों की सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक हितों को लेकर कड़े कदम उठाने की अपील की। ऑल ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन ने एडीएम को सौंपे ज्ञापन में 1 सितंबर को राष्ट्रीय चालक दिवस घोषित करने और चालकों के हितों के लिए राष्ट्रीय चालक आयोग की स्थापना करने की मुख्य रूप से मांग की है। इसके साथ ही ज्ञापन में ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में चालक की मौत होने पर उसके परिवार को 20 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की मांग की गई है। वहीं, हादसे में चालक के दिव्यांग होने पर 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने सहित कई और मांगे भी रखी गई हैं।
- आसोडा में गायत्री परिवार की ओर से प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ सात दिन तक होंगे धार्मिक एवं संस्कारमय आयोजन, बच्चों के लिए संस्कारशाला और महिलाओं के लिए होगा विशेष संवाद कार्यक्रम गनोड़ा। गायत्री परिवार की ओर से आसोडा में सात दिवसीय प्रज्ञा पुराण कथा एवं विभिन्न धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अखंड दीप प्रज्वलन एवं दीप यज्ञ के साथ हुई। कथा के साथ बच्चों के लिए संस्कारशाला तथा “बहनों से संवाद” कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में गायत्री परिवार से पधारे हेमंत भट्ट गुरुजी तथा दीदी वनिता ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जीवन में सत्य, सदाचार एवं सकारात्मक सोच को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति स्वयं के जीवन में अच्छे संस्कारों को अपनाकर समाज में भी सकारात्मक बदलाव ला सकता है। कथा के शुभारंभ अवसर पर दीप यज्ञ के माध्यम से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वक्ताओं ने प्रज्ञा पुराण के माध्यम से जीवन निर्माण, आत्मिक विकास और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान ग्रामीणों से अच्छे विचारों और सद्कर्मों को जीवन में अपनाने का संकल्प भी करवाया गया। एक सप्ताह तक होंगे ये आयोजन गायत्री परिवार की ओर से पूरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें बच्चों के लिए अलग से संस्कारशाला, महिलाओं के लिए “बहनों से संवाद” कार्यक्रम तथा प्रतिदिन शाम 7 से 9 बजे तक प्रज्ञा भागवत कथा का आयोजन होगा। आगामी रविवार को पांच कुंडीय यज्ञ के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया। शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन में जयप्रकाश पंड्या, हरिलाल पंचाल, गिरजाशंकर पंड्या, नानूलाल टेलर, भूरालाल पाटीदार, रूपेंग पाटीदार, भगवती देवी, चंदा देवी, करुणा उपाध्याय, कृष्णा देवी सहित सर्व समाजजन एवं गायत्री परिवार एवं समाज के अनेक कार्यकर्ता तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।2
- दुकानदार में चोरी करते लाईव चोर, पुलिस और दुकानदार के पहुचते ही हुए फरार CCTV में कैद हुए चोर, दुकानदार की सूझबूझ से टली बड़ी चोरी! सती रामपुर, डूंगरपुर देर रात तीन बदमाशों ने किराना दुकान की पिछली दीवार में बड़ा छेद कर अंदर घुसकर चोरी की कोशिश की। लेकिन दुकान में लगे CCTV की लाइव फुटेज ने बदमाशों की पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। रात करीब 2:30 बजे दुकानदार जितेंद्र कलाल ने मोबाइल पर संदिग्ध गतिविधि देखी और तुरंत पुलिस को सूचना देकर अपने परिजनों के साथ दुकान पहुंच गए। एक बदमाश बाहर निगरानी कर रहा था, जबकि दो दुकान के अंदर सामान निकाल रहे थे। दुकानदार के पहुंचने की भनक लगते ही तीनों बदमाश चोरी का सामान छोड़कर खेतों के रास्ते पहाड़ी की ओर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अब CCTV फुटेज के आधार पर तीनों संदिग्धों की तलाश की जा रही है। बताया गया कि इसी दुकान में करीब एक साल पहले भी चोरी की वारदात हो चुकी है। स्थानीय व्यापारियों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है।1
- CCTV ने खोली सेंधमारी की पोल, दुकानदार पहुंचा तो भागे तीन बदमाश सती रामपुर में किराना दुकान की दीवार में किया बड़ा छेद, सामान छोड़ खेतों के रास्ते पहाड़ी की ओर भागे चोर डूंगरपुर के सदर थाना क्षेत्र के सती रामपुर गांव में देर रात किराना दुकान में चोरी का प्रयास किया गया। अज्ञात बदमाशों ने दुकान की पीछे की दीवार में बड़ा छेद कर अंदर प्रवेश किया और सामान को भी बाहर निकालने की तैयारी कर ली थी। लेकिन दुकानदार की सतर्कता से बदमाशों के मंसूबों पर पानी फिर गया। दुकानदार ने मोबाइल पर CCTV की लाइव फुटेज देखी तो दुकान के पीछे हलचल नजर आई। सूचना पर दुकानदार अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा, जिसकी भनक लगते ही तीनों बदमाश सामान छोड़कर खेतों के रास्ते पहाड़ी की ओर फरार हो गए। बॉडी। सती रामपुर निवासी जितेंद्र कलाल पुत्र स्व. गणेशलाल कलाल की बस स्टैंड के पास किराना की दुकान है। दुकान में CCTV कैमरे लगे हुए हैं और जितेंद्र कलाल रोजाना रात को मोबाइल से दुकान की गतिविधियों पर नजर रखते हैं। बीती रात करीब ढाई बजे मोबाइल पर CCTV की लाइव फुटेज देखते समय उन्हें दुकान के पीछे कुछ हलचल दिखाई दी। शक होने पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी और इसके बाद अपने बेटे सागर तथा चाचा के बेटे महेश के साथ करीब पौने तीन बजे दुकान की ओर रवाना हुए। दुकानदार के अनुसार दुकान के पीछे तीन बदमाश मौजूद थे। एक बदमाश बाहर खड़ा था, जबकि दो दुकान के अंदर थे। जैसे ही बदमाशों को दुकानदार और उसके परिजनों के आने की भनक लगी, तीनों वहां से भाग निकले। बदमाश दुकान के पीछे खेतों से होते हुए पहाड़ी की ओर फरार हो गए। तीनों ने अपने चेहरे ढक रखे थे। बदमाशों ने दुकान के पीछे की दीवार में बड़ा छेद कर रखा था। दुकान के अंदर से सामान निकालकर पीछे की ओर भी लाया जा चुका था। हालांकि, दुकानदार की सतर्कता के चलते चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले ही बदमाशों को भागना पड़ा और बड़ा नुकसान होने से बच गया। घटना की सूचना सदर थाना प्रभारी संगीता बंजारा को दी गई। इसके बाद एएसआई पोपटलाल सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का मौका निरीक्षण किया। पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। खास बात यह है कि इसी दुकान में करीब एक साल पहले भी चोरी हो चुकी है। उस समय अज्ञात चोर लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले गए थे, जिसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। अब दोबारा चोरी का प्रयास होने से गांव के व्यापारियों में भय और आक्रोश है। व्यापारियों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और पूर्व की चोरी सहित ताजा मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की है।1
- गृह पंचायत से चुनावी शंखनाद! महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने 16 पंचायत समितियों में संवाद का किया ऐलान गांगड़तलाई पंचायत समिति क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए। पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने पंचायत राज चुनाव को लेकर अपनी गृह पंचायत से बैठकों की शुरुआत करते हुए जिले की सभी 16 पंचायत समितियों में कार्यकर्ताओं से संवाद करने का ऐलान किया। बैठक में जिला प्रमुख रेशम मालवीया, पूर्व प्रधान सुभाष तंबोलिया, शांता गरासिया, प्रधान सुभाष खराड़ी, डॉ हरजीत मालवीया एवं ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन पाटीदार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। नेताओं ने कांग्रेस शासन में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पंचायत राज चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग दोहराई। वहीं रेशम मालवीया और सुभाष तंबोलिया ने क्षेत्र के विकास, अधूरे कार्यों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाया। बैठक में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।2
- राजकीय महाविद्यालय सीमलवाड़ा में स्टार्टअप एवं बिजनेस आइडिया पर प्रेरक व्याख्यान,उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता, नवाचार, रचनात्मक सोच एवं आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना सीमलवाड़ा। राजकीय महाविद्यालय सीमलवाड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में विश्व उद्यमिता दिवस एवं उद्यमिता पखवाड़े के अंतर्गत विद्यार्थियों में स्वरोजगार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘स्टार्टअप एवं बिजनेस आइडिया’ विषय पर प्रेरक व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य कैजल खत्री ने की। आमंत्रित वक्ता विपिन पाटीदार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्टार्टअप एवं व्यवसाय के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा पूर्ण करने के बाद केवल नौकरी पर निर्भर रहने के बजाय स्वरोजगार और स्वयं का व्यवसाय शुरू कर युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने छोटे स्तर से व्यवसाय शुरू करने, स्थानीय संसाधनों का उपयोग करने तथा रचनात्मक विचारों को व्यावसायिक रूप देने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। विभिन्न स्टार्टअप के उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यवसाय की आवश्यकता एवं संभावनाओं से अवगत कराया गया। चाय व्यवसाय, डेयरी, पशुपालन, इलेक्ट्रिक वस्तुओं के निर्माण सहित अनेक छोटे व्यवसायों के माध्यम से रोजगार एवं आय के अवसर विकसित करने की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को अपने स्थानीय क्षेत्र की आवश्यकताओं को समझकर नए बिजनेस आइडिया विकसित करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने कहा कि वर्तमान समय में उद्यमिता युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ रोजगार सृजन का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को नए विचारों, नवाचार एवं कौशल के साथ स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता, नवाचार, रचनात्मक सोच एवं आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना रहा। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और उद्यमिता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।1
- बाबा रामदेव के जयकारों से गूंजा चौतरा टांडा, 15 दिन की पैदल यात्रा पर निकला बंजारा समाज चौरासी विधानसभा क्षेत्र के चौतरा टांडा से मंगलवार को बंजारा समाज की ओर से बाबा रामदेवजी के दर्शन के लिए रामदेवरा पैदल यात्रा का शुभारंभ हुआ। बाबा रामदेव मंदिर चौतरा से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, समाजजन, माताएं-बहनें एवं युवा साथी शामिल हुए। यात्रा को बाबा रामदेव पुजारी एवं अखिल भारतीय बंजारा राष्ट्रीय संयोजक उदयलाल बंजारा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक हरीश महाराज, चंद्रवीर महाराज सहित ग्राम कोतवाल रामचंद्र, अमरसिंह, अशोक, भावेश, रामसिंह, मुकेश, विष्णु, राजू, राखी, जसविन, करण, सुरेश, विक्रम सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। यात्रा के दौरान बाबा रामदेवजी के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। राष्ट्रीय संयोजक उदयलाल बंजारा की ओर से सभी पदयात्रियों को बाबा रामदेवजी की शर्ट भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वहीं ग्राम पंचायत सरपंच की ओर से 5 हजार रुपए, मुकेश बंजारा ने 1100 रुपए, जोधपुर मिष्ठान भंडार की ओर से 2100 रुपए तथा अन्य भामाशाहों ने 100 से 500 रुपए तक का सहयोग प्रदान किया। आयोजकों के अनुसार पदयात्रा करीब 15 दिन में रामदेवरा पहुंचेगी। यात्रा में प्रतिदिन लगभग 50 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। श्रद्धालु बाबा रामदेवजी के जयकारों के साथ अनुशासनपूर्वक रामदेवरा की ओर आगे बढ़ेंगे।4
- भाजपा में हुआ खेल! वार्ड नंबर 5 से जिला अध्यक्ष की पुत्रवधु को भाजपा ने किया टीकट से बेदखल वार्ड नंबर 5 से जिला अध्यक्ष की पुत्रवधू का टिकट कटा, कोकिला कलाल बनीं प्रत्याशी डूंगरपुर/सागवाड़ा। सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी के खेमे में उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रत्याशियों के नामों में हुए बदलाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को भाजपा की एक प्रत्याशी सूची सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। पार्टी के कुछ पदाधिकारियों ने इस सूची को कथित तौर पर फर्जी बताते हुए इससे दूरी बनाई। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे जारी हुई नई सूची में कई बदलाव देखने को मिले। सबसे ज्यादा चर्चा वार्ड नंबर 5 को लेकर रही। पहले सामने आई सूची में भाजपा जिला अध्यक्ष की पुत्रवधू वर्षा कलाल, पत्नी हसमुख कलाल का नाम शामिल बताया जा रहा था। हालांकि, बाद में जारी भाजपा की नई सूची में उनका नाम नहीं होने से उनका टिकट कटने की चर्चा तेज हो गई। पार्टी ने अब कोकिला कलाल को वार्ड नंबर 5 से अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। इसी प्रकार वार्ड नंबर 16 में भी प्रत्याशी बदला गया है। पहले की सूची में पुष्पा डिंडोर को भाजपा प्रत्याशी बताया गया था, जबकि नई जारी सूची के अनुसार अब रेखा कटारा वार्ड नंबर 16 से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। उम्मीदवारों में अचानक हुए इन बदलावों के बाद सागवाड़ा की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। खासकर वार्ड नंबर 5 से जिला अध्यक्ष के परिवार से जुड़े नाम का हटना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है। हालांकि, उम्मीदवारों की सूची में बदलाव के पीछे पार्टी की ओर से क्या कारण रहे, इसे लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा की बदली हुई सूची ने चुनावी समीकरणों को एक बार फिर रोचक बना दिया है।1
- कुशलगढ़ बार एसोसिएशन की छह दिवसीय हड़ताल शुरू, अधिवक्ताओं ने बुलंद की मांगों की आवाज कुशलगढ़। राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर में स्थायी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति सहित अधिवक्ताओं की विभिन्न मांगों को लेकर कुशलगढ़ बार एसोसिएशन ने छह दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन कक्ष के बाहर प्रदर्शन कर मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। वरिष्ठ अधिवक्ता स्वयंवर सिंह राठौड़ की उपस्थिति में आयोजित प्रदर्शन में अधिवक्ताओं ने राजस्थान उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं की मांगों का समर्थन करते हुए बांसवाड़ा बार एसोसिएशन के प्रति भी एकजुटता दिखाई। वरिष्ठ अधिवक्ता हरेंद्र पाठक ने राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर में स्थायी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति तथा प्रदेशभर में लागू टारगेट फाइल प्रथा समाप्त करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि 1 सितंबर से 6 सितंबर तक समस्त अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। बार एसोसिएशन ने हड़ताल की जानकारी अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा उपखंड अधिकारी को पत्र भेजकर दी है। प्रदर्शन में मोहम्मद धीरज बोहरा, धर्मेंद्र कंसारा, दिनेश चंद्र व्यास, कुंदन सिंह राठौड़, गणपत दातला, महेंद्र प्रताप सिंह, नाजिर खान, कृष्ण कानपुर, रोहित बसु, लाल गरासिया, शाहरुख खान, देवीलाल लबाना, सब्यसाची राठौड़, महेश कटारा, विकेश दातला, संदीप भाटिया, भरत देवड़ा, विजय त्रिवेदी, मुकेश मुनिया, तोल सिंह हटीला, विनोद भाबर, अनिल कटारा, वीरेंद्र बाबू, कुलदीप कटारा एवं राकेश निनामा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।2
- ‘गुड टच-बैड टच’ समझाया, बच्चों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (आरएसएलएसए) के निर्देशानुसार कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गड़ा पट्टा पीठ में मंगलवार को ‘गुड टच-बैड टच’ एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम न्यायाधीश जेएम कोर्ट अनिल चावला के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच, शारीरिक, यौन, मानसिक एवं भावनात्मक दुर्व्यवहार से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही पॉक्सो अधिनियम, किशोर न्याय बोर्ड तथा भारतीय न्याय संहिता-2023 के महत्वपूर्ण प्रावधानों से अवगत कराया गया। विद्यार्थियों को सुरक्षित शरीर और सुरक्षित घर की अवधारणा समझाते हुए किसी भी तरह के अनुचित व्यवहार की स्थिति में बिना भय के अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान निशुल्क विधिक सहायता, बाल अनुकूल विधिक सेवाएं, विधिक जागरूकता, पीड़ित मुआवजा एवं सहायता तथा न्याय मित्र की भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गई। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और निर्भीक होकर शिक्षा अर्जित करने का आह्वान किया।आरएसएलएसए की ओर से क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में न्यायालय कर्मचारी तथा पीएलवी रमनलाल, पंकज पाटीदार, कमलाशंकर, सुरेश प्रजापत सहित अन्य मौजूद रहे।4