कुशलगढ़ बार एसोसिएशन की छह दिवसीय हड़ताल शुरू, अधिवक्ताओं ने बुलंद की मांगों की आवाज कुशलगढ़। राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर में स्थायी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति सहित अधिवक्ताओं की विभिन्न मांगों को लेकर कुशलगढ़ बार एसोसिएशन ने छह दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन कक्ष के बाहर प्रदर्शन कर मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। वरिष्ठ अधिवक्ता स्वयंवर सिंह राठौड़ की उपस्थिति में आयोजित प्रदर्शन में अधिवक्ताओं ने राजस्थान उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं की मांगों का समर्थन करते हुए बांसवाड़ा बार एसोसिएशन के प्रति भी एकजुटता दिखाई। वरिष्ठ अधिवक्ता हरेंद्र पाठक ने राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर में स्थायी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति तथा प्रदेशभर में लागू टारगेट फाइल प्रथा समाप्त करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि 1 सितंबर से 6 सितंबर तक समस्त अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। बार एसोसिएशन ने हड़ताल की जानकारी अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा उपखंड अधिकारी को पत्र भेजकर दी है। प्रदर्शन में मोहम्मद धीरज बोहरा, धर्मेंद्र कंसारा, दिनेश चंद्र व्यास, कुंदन सिंह राठौड़, गणपत दातला, महेंद्र प्रताप सिंह, नाजिर खान, कृष्ण कानपुर, रोहित बसु, लाल गरासिया, शाहरुख खान, देवीलाल लबाना, सब्यसाची राठौड़, महेश कटारा, विकेश दातला, संदीप भाटिया, भरत देवड़ा, विजय त्रिवेदी, मुकेश मुनिया, तोल सिंह हटीला, विनोद भाबर, अनिल कटारा, वीरेंद्र बाबू, कुलदीप कटारा एवं राकेश निनामा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
कुशलगढ़ बार एसोसिएशन की छह दिवसीय हड़ताल शुरू, अधिवक्ताओं ने बुलंद की मांगों की आवाज कुशलगढ़। राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर में स्थायी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति सहित अधिवक्ताओं की विभिन्न मांगों को लेकर कुशलगढ़ बार एसोसिएशन ने छह दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन कक्ष के बाहर प्रदर्शन कर मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। वरिष्ठ अधिवक्ता स्वयंवर सिंह राठौड़ की उपस्थिति में आयोजित प्रदर्शन में अधिवक्ताओं ने राजस्थान उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं की मांगों का समर्थन करते हुए बांसवाड़ा बार एसोसिएशन के प्रति भी एकजुटता दिखाई। वरिष्ठ अधिवक्ता हरेंद्र पाठक ने राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर में स्थायी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति तथा प्रदेशभर में लागू टारगेट फाइल
प्रथा समाप्त करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि 1 सितंबर से 6 सितंबर तक समस्त अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। बार एसोसिएशन ने हड़ताल की जानकारी अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा उपखंड अधिकारी को पत्र भेजकर दी है। प्रदर्शन में मोहम्मद धीरज बोहरा, धर्मेंद्र कंसारा, दिनेश चंद्र व्यास, कुंदन सिंह राठौड़, गणपत दातला, महेंद्र प्रताप सिंह, नाजिर खान, कृष्ण कानपुर, रोहित बसु, लाल गरासिया, शाहरुख खान, देवीलाल लबाना, सब्यसाची राठौड़, महेश कटारा, विकेश दातला, संदीप भाटिया, भरत देवड़ा, विजय त्रिवेदी, मुकेश मुनिया, तोल सिंह हटीला, विनोद भाबर, अनिल कटारा, वीरेंद्र बाबू, कुलदीप कटारा एवं राकेश निनामा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
- आसोडा में गायत्री परिवार की ओर से प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ सात दिन तक होंगे धार्मिक एवं संस्कारमय आयोजन, बच्चों के लिए संस्कारशाला और महिलाओं के लिए होगा विशेष संवाद कार्यक्रम गनोड़ा। गायत्री परिवार की ओर से आसोडा में सात दिवसीय प्रज्ञा पुराण कथा एवं विभिन्न धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अखंड दीप प्रज्वलन एवं दीप यज्ञ के साथ हुई। कथा के साथ बच्चों के लिए संस्कारशाला तथा “बहनों से संवाद” कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में गायत्री परिवार से पधारे हेमंत भट्ट गुरुजी तथा दीदी वनिता ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जीवन में सत्य, सदाचार एवं सकारात्मक सोच को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति स्वयं के जीवन में अच्छे संस्कारों को अपनाकर समाज में भी सकारात्मक बदलाव ला सकता है। कथा के शुभारंभ अवसर पर दीप यज्ञ के माध्यम से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वक्ताओं ने प्रज्ञा पुराण के माध्यम से जीवन निर्माण, आत्मिक विकास और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान ग्रामीणों से अच्छे विचारों और सद्कर्मों को जीवन में अपनाने का संकल्प भी करवाया गया। एक सप्ताह तक होंगे ये आयोजन गायत्री परिवार की ओर से पूरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें बच्चों के लिए अलग से संस्कारशाला, महिलाओं के लिए “बहनों से संवाद” कार्यक्रम तथा प्रतिदिन शाम 7 से 9 बजे तक प्रज्ञा भागवत कथा का आयोजन होगा। आगामी रविवार को पांच कुंडीय यज्ञ के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया। शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन में जयप्रकाश पंड्या, हरिलाल पंचाल, गिरजाशंकर पंड्या, नानूलाल टेलर, भूरालाल पाटीदार, रूपेंग पाटीदार, भगवती देवी, चंदा देवी, करुणा उपाध्याय, कृष्णा देवी सहित सर्व समाजजन एवं गायत्री परिवार एवं समाज के अनेक कार्यकर्ता तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।2
- दुकानदार में चोरी करते लाईव चोर, पुलिस और दुकानदार के पहुचते ही हुए फरार CCTV में कैद हुए चोर, दुकानदार की सूझबूझ से टली बड़ी चोरी! सती रामपुर, डूंगरपुर देर रात तीन बदमाशों ने किराना दुकान की पिछली दीवार में बड़ा छेद कर अंदर घुसकर चोरी की कोशिश की। लेकिन दुकान में लगे CCTV की लाइव फुटेज ने बदमाशों की पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। रात करीब 2:30 बजे दुकानदार जितेंद्र कलाल ने मोबाइल पर संदिग्ध गतिविधि देखी और तुरंत पुलिस को सूचना देकर अपने परिजनों के साथ दुकान पहुंच गए। एक बदमाश बाहर निगरानी कर रहा था, जबकि दो दुकान के अंदर सामान निकाल रहे थे। दुकानदार के पहुंचने की भनक लगते ही तीनों बदमाश चोरी का सामान छोड़कर खेतों के रास्ते पहाड़ी की ओर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अब CCTV फुटेज के आधार पर तीनों संदिग्धों की तलाश की जा रही है। बताया गया कि इसी दुकान में करीब एक साल पहले भी चोरी की वारदात हो चुकी है। स्थानीय व्यापारियों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है।1
- बेड़ियों में कैद होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ड्राइवर:30 सूत्रीय मांगों को लेकर किया अनोखा प्रदर्शन, पीएम के नाम एडीएम को सौंपा ज्ञापन डूंगरपुर जिले में ऑल ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। एसोसिएशन से जुड़े ड्राइवर बेड़ियों में बंधकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी 30 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने एडीएम को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। ऑल ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गणेश कटारा के नेतृत्व में चालक कलेक्ट्रेट पर इकट्ठा हुए। इस दौरान बेड़ियों में बंधे चालकों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने देशभर के चालकों के लिए कई महत्वपूर्ण सामाजिक, आर्थिक और कानूनी सुरक्षा की मांग की। 1 सितंबर को राष्ट्रीय चालक दिवस घोषित करने की मांग इस मौके पर अध्यक्ष गणेश कटारा ने कहा कि व्यावसायिक चालक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं, लेकिन उन्हें सही सम्मान और सुरक्षा नहीं मिलती। उन्होंने बताया कि देश की परिवहन व्यवस्था को ठीक रखने में चालक अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन ड्यूटी के दौरान उन्हें कई तरह की परेशानियों और खतरों का सामना करना पड़ता है। कटारा ने सरकार से चालकों की सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक हितों को लेकर कड़े कदम उठाने की अपील की। ऑल ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन ने एडीएम को सौंपे ज्ञापन में 1 सितंबर को राष्ट्रीय चालक दिवस घोषित करने और चालकों के हितों के लिए राष्ट्रीय चालक आयोग की स्थापना करने की मुख्य रूप से मांग की है। इसके साथ ही ज्ञापन में ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में चालक की मौत होने पर उसके परिवार को 20 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की मांग की गई है। वहीं, हादसे में चालक के दिव्यांग होने पर 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने सहित कई और मांगे भी रखी गई हैं।1
- बाबा रामदेव के जयकारों से गूंजा चौतरा टांडा, 15 दिन की पैदल यात्रा पर निकला बंजारा समाज चौरासी विधानसभा क्षेत्र के चौतरा टांडा से मंगलवार को बंजारा समाज की ओर से बाबा रामदेवजी के दर्शन के लिए रामदेवरा पैदल यात्रा का शुभारंभ हुआ। बाबा रामदेव मंदिर चौतरा से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, समाजजन, माताएं-बहनें एवं युवा साथी शामिल हुए। यात्रा को बाबा रामदेव पुजारी एवं अखिल भारतीय बंजारा राष्ट्रीय संयोजक उदयलाल बंजारा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक हरीश महाराज, चंद्रवीर महाराज सहित ग्राम कोतवाल रामचंद्र, अमरसिंह, अशोक, भावेश, रामसिंह, मुकेश, विष्णु, राजू, राखी, जसविन, करण, सुरेश, विक्रम सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। यात्रा के दौरान बाबा रामदेवजी के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। राष्ट्रीय संयोजक उदयलाल बंजारा की ओर से सभी पदयात्रियों को बाबा रामदेवजी की शर्ट भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वहीं ग्राम पंचायत सरपंच की ओर से 5 हजार रुपए, मुकेश बंजारा ने 1100 रुपए, जोधपुर मिष्ठान भंडार की ओर से 2100 रुपए तथा अन्य भामाशाहों ने 100 से 500 रुपए तक का सहयोग प्रदान किया। आयोजकों के अनुसार पदयात्रा करीब 15 दिन में रामदेवरा पहुंचेगी। यात्रा में प्रतिदिन लगभग 50 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। श्रद्धालु बाबा रामदेवजी के जयकारों के साथ अनुशासनपूर्वक रामदेवरा की ओर आगे बढ़ेंगे।4
- मोबाइल पर CCTV की लाइव फुटेज देखी तो खुली चोरी की साजिश, दुकानदार पहुंचा तो भागे बदमाश सती रामपुर में किराना दुकान की दीवार में किया बड़ा छेद, तीन बदमाश खेतों के रास्ते पहाड़ी की ओर भागे; एक साल पहले भी हो चुकी है लाखों की चोरी डूंगरपुर। सदर थाना क्षेत्र के सती रामपुर गांव में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने किराना की दुकान में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास किया। बदमाशों ने दुकान के पीछे की दीवार में बड़ा छेद कर दुकान में प्रवेश किया और सामान को भी बाहर की ओर इकट्ठा कर लिया था, लेकिन दुकानदार की सतर्कता के चलते उनका मंसूबा पूरा नहीं हो सका। दुकान में लगे CCTV कैमरों की लाइव फुटेज मोबाइल पर देखने के बाद दुकानदार को घटना का पता चला। सूचना मिलते ही वह अपने परिजनों के साथ दुकान की ओर पहुंचा, जिसकी भनक लगते ही बदमाश सामान छोड़कर खेतों के रास्ते पहाड़ी की ओर भाग निकले। जानकारी के अनुसार सती रामपुर निवासी जितेंद्र कलाल पुत्र स्व. गणेशलाल कलाल की बस स्टैंड के पास किराना की दुकान है। जितेंद्र कलाल ने बताया कि दुकान में सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे लगे हुए हैं। वह रोजाना रात को मोबाइल के माध्यम से दुकान की लाइव गतिविधियों पर नजर रखते हैं। बीती रात करीब ढाई बजे उन्होंने मोबाइल पर CCTV फुटेज देखी तो दुकान के पीछे कुछ हलचल दिखाई दी। संदेह होने पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जितेंद्र कलाल अपने बेटे सागर, चाचा के बेटे महेश सहित करीब पौने तीन बजे दुकान की ओर रवाना हुए। इसी दौरान दुकान के आसपास मौजूद बदमाशों को उनके आने की भनक लग गई। दुकानदार के अनुसार मौके पर तीन बदमाश थे। इनमें से एक दुकान के पीछे खड़ा था, जबकि दो बदमाश दुकान के अंदर थे। जैसे ही उन्हें लोगों के आने का पता चला, तीनों बदमाश दुकान से निकलकर पीछे खेतों की ओर भागे और पहाड़ी की तरफ फरार हो गए। बदमाशों ने अपने चेहरे ढक रखे थे, जिसके कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी। दीवार में बड़ा छेद कर दुकान में घुसे बदमाशों ने दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर बड़ा छेद कर दिया था। दुकान के अंदर रखे सामान को भी उन्होंने पीछे की तरफ लाकर इकट्ठा कर लिया था, जिससे आशंका है कि वे चोरी का सामान बाहर निकालने की तैयारी में थे। हालांकि, इससे पहले ही दुकानदार को CCTV के जरिए उनकी गतिविधियों की जानकारी मिल गई और वह मौके पर पहुंच गया। दुकानदार की सतर्कता और समय पर पहुंचने से दुकान में बड़ा नुकसान होने से बच गया। एक साल पहले भी हो चुकी है लाखों की चोरी दुकानदार जितेंद्र कलाल ने बताया कि उनकी दुकान में करीब एक वर्ष पूर्व भी चोरी की वारदात हो चुकी है। उस दौरान अज्ञात चोर दुकान से लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले गए थे। घटना के संबंध में पुलिस को रिपोर्ट दी गई थी, लेकिन दुकानदार के अनुसार अभी तक उस चोरी का खुलासा नहीं हो सका है। अब दोबारा चोरी का प्रयास होने से क्षेत्र के व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने किया मौका निरीक्षण घटना की सूचना सदर थाना प्रभारी संगीता बंजारा को दी गई। इसके बाद सदर थाने से एएसआई पोपटलाल सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और दुकान तथा घटनास्थल का मौका निरीक्षण किया। पुलिस ने सेंधमारी और बदमाशों के भागने के रास्ते की जानकारी ली। पीड़ित दुकानदार जितेंद्र कलाल ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। CCTV ने बचाया बड़ा नुकसान घटना में सबसे अहम बात यह रही कि दुकान में लगे CCTV कैमरों की लाइव फुटेज मोबाइल पर देखने के कारण दुकानदार को समय रहते बदमाशों की भनक लग गई। यदि समय पर गतिविधि का पता नहीं चलता तो बदमाश दुकान से बड़ी मात्रा में सामान चोरी कर ले जाते। दुकानदार की सजगता से चोरी का प्रयास विफल हो गया। एक ही दुकान में एक साल के भीतर दूसरी बार चोरी की घटना या प्रयास सामने आने से सती रामपुर के व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाने, पूर्व में हुई चोरी का खुलासा करने तथा ताजा घटना में शामिल बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।2
- आगरा का ताजमहल........निहारते रह जाते है लोग.....लाजवाब.....1
- कुशलगढ़ बार एसोसिएशन की छह दिवसीय हड़ताल शुरू, अधिवक्ताओं ने बुलंद की मांगों की आवाज कुशलगढ़। राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर में स्थायी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति सहित अधिवक्ताओं की विभिन्न मांगों को लेकर कुशलगढ़ बार एसोसिएशन ने छह दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन कक्ष के बाहर प्रदर्शन कर मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। वरिष्ठ अधिवक्ता स्वयंवर सिंह राठौड़ की उपस्थिति में आयोजित प्रदर्शन में अधिवक्ताओं ने राजस्थान उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं की मांगों का समर्थन करते हुए बांसवाड़ा बार एसोसिएशन के प्रति भी एकजुटता दिखाई। वरिष्ठ अधिवक्ता हरेंद्र पाठक ने राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर में स्थायी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति तथा प्रदेशभर में लागू टारगेट फाइल प्रथा समाप्त करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि 1 सितंबर से 6 सितंबर तक समस्त अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। बार एसोसिएशन ने हड़ताल की जानकारी अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा उपखंड अधिकारी को पत्र भेजकर दी है। प्रदर्शन में मोहम्मद धीरज बोहरा, धर्मेंद्र कंसारा, दिनेश चंद्र व्यास, कुंदन सिंह राठौड़, गणपत दातला, महेंद्र प्रताप सिंह, नाजिर खान, कृष्ण कानपुर, रोहित बसु, लाल गरासिया, शाहरुख खान, देवीलाल लबाना, सब्यसाची राठौड़, महेश कटारा, विकेश दातला, संदीप भाटिया, भरत देवड़ा, विजय त्रिवेदी, मुकेश मुनिया, तोल सिंह हटीला, विनोद भाबर, अनिल कटारा, वीरेंद्र बाबू, कुलदीप कटारा एवं राकेश निनामा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।2
- भाजपा में हुआ खेल! वार्ड नंबर 5 से जिला अध्यक्ष की पुत्रवधु को भाजपा ने किया टीकट से बेदखल वार्ड नंबर 5 से जिला अध्यक्ष की पुत्रवधू का टिकट कटा, कोकिला कलाल बनीं प्रत्याशी डूंगरपुर/सागवाड़ा। सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी के खेमे में उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रत्याशियों के नामों में हुए बदलाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को भाजपा की एक प्रत्याशी सूची सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। पार्टी के कुछ पदाधिकारियों ने इस सूची को कथित तौर पर फर्जी बताते हुए इससे दूरी बनाई। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे जारी हुई नई सूची में कई बदलाव देखने को मिले। सबसे ज्यादा चर्चा वार्ड नंबर 5 को लेकर रही। पहले सामने आई सूची में भाजपा जिला अध्यक्ष की पुत्रवधू वर्षा कलाल, पत्नी हसमुख कलाल का नाम शामिल बताया जा रहा था। हालांकि, बाद में जारी भाजपा की नई सूची में उनका नाम नहीं होने से उनका टिकट कटने की चर्चा तेज हो गई। पार्टी ने अब कोकिला कलाल को वार्ड नंबर 5 से अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। इसी प्रकार वार्ड नंबर 16 में भी प्रत्याशी बदला गया है। पहले की सूची में पुष्पा डिंडोर को भाजपा प्रत्याशी बताया गया था, जबकि नई जारी सूची के अनुसार अब रेखा कटारा वार्ड नंबर 16 से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। उम्मीदवारों में अचानक हुए इन बदलावों के बाद सागवाड़ा की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। खासकर वार्ड नंबर 5 से जिला अध्यक्ष के परिवार से जुड़े नाम का हटना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है। हालांकि, उम्मीदवारों की सूची में बदलाव के पीछे पार्टी की ओर से क्या कारण रहे, इसे लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा की बदली हुई सूची ने चुनावी समीकरणों को एक बार फिर रोचक बना दिया है।1
- ‘गुड टच-बैड टच’ समझाया, बच्चों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (आरएसएलएसए) के निर्देशानुसार कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गड़ा पट्टा पीठ में मंगलवार को ‘गुड टच-बैड टच’ एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम न्यायाधीश जेएम कोर्ट अनिल चावला के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच, शारीरिक, यौन, मानसिक एवं भावनात्मक दुर्व्यवहार से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही पॉक्सो अधिनियम, किशोर न्याय बोर्ड तथा भारतीय न्याय संहिता-2023 के महत्वपूर्ण प्रावधानों से अवगत कराया गया। विद्यार्थियों को सुरक्षित शरीर और सुरक्षित घर की अवधारणा समझाते हुए किसी भी तरह के अनुचित व्यवहार की स्थिति में बिना भय के अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान निशुल्क विधिक सहायता, बाल अनुकूल विधिक सेवाएं, विधिक जागरूकता, पीड़ित मुआवजा एवं सहायता तथा न्याय मित्र की भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गई। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और निर्भीक होकर शिक्षा अर्जित करने का आह्वान किया।आरएसएलएसए की ओर से क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में न्यायालय कर्मचारी तथा पीएलवी रमनलाल, पंकज पाटीदार, कमलाशंकर, सुरेश प्रजापत सहित अन्य मौजूद रहे।4