logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सावन पूर्णाहुति पर फतेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, यज्ञ से गूंजा महादेव धाम पवित्र श्रावण मास की पूर्णाहुति पर फतेश्वर धाम में श्रद्धा और भक्तिभाव का अद्भुत संगम देखने को मिला। सर्वजन कल्याण, सुख-समृद्धि, शांति और अच्छी वर्षा की मंगलकामना के साथ फतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य यज्ञ आयोजित हुआ। पंडित हेमेंद्र पंड्या एवं पंडित विपिन भट्ट के सानिध्य में पंडित दीपेश भट्ट, पंडित सुनील भट्ट एवं विशाल उपाध्याय ने धार्मिक विधियां संपन्न कराईं। मुख्य जजमान मातृश्री बोरवेल एवं श्री दर्शन सिंह चौहान परिवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर भगवान फतेश्वर महादेव से क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद भगवान फतेश्वर महादेव की आरती उतारी गई तथा श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। इस दौरान षट् व्रतधारी भक्तों ने भी विशेष पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

3 hrs ago
user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
3 hrs ago
55eb973c-5e3f-4636-a651-ddb810548a65

सावन पूर्णाहुति पर फतेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, यज्ञ से गूंजा महादेव धाम पवित्र श्रावण मास की पूर्णाहुति पर फतेश्वर धाम में श्रद्धा और भक्तिभाव का अद्भुत संगम देखने को मिला। सर्वजन कल्याण, सुख-समृद्धि, शांति और अच्छी वर्षा की मंगलकामना के साथ फतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य यज्ञ आयोजित हुआ। पंडित हेमेंद्र पंड्या एवं पंडित विपिन भट्ट के सानिध्य में पंडित दीपेश भट्ट, पंडित सुनील

भट्ट एवं विशाल उपाध्याय ने धार्मिक विधियां संपन्न कराईं। मुख्य जजमान मातृश्री बोरवेल एवं श्री दर्शन सिंह चौहान परिवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर भगवान फतेश्वर महादेव से क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद भगवान फतेश्वर महादेव की आरती उतारी गई तथा श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। इस दौरान षट् व्रतधारी भक्तों ने भी विशेष पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सावन पूर्णाहुति पर फतेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, यज्ञ से गूंजा महादेव धाम पवित्र श्रावण मास की पूर्णाहुति पर फतेश्वर धाम में श्रद्धा और भक्तिभाव का अद्भुत संगम देखने को मिला। सर्वजन कल्याण, सुख-समृद्धि, शांति और अच्छी वर्षा की मंगलकामना के साथ फतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य यज्ञ आयोजित हुआ। पंडित हेमेंद्र पंड्या एवं पंडित विपिन भट्ट के सानिध्य में पंडित दीपेश भट्ट, पंडित सुनील भट्ट एवं विशाल उपाध्याय ने धार्मिक विधियां संपन्न कराईं। मुख्य जजमान मातृश्री बोरवेल एवं श्री दर्शन सिंह चौहान परिवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर भगवान फतेश्वर महादेव से क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद भगवान फतेश्वर महादेव की आरती उतारी गई तथा श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। इस दौरान षट् व्रतधारी भक्तों ने भी विशेष पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
    2
    सावन पूर्णाहुति पर फतेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, यज्ञ से गूंजा महादेव धाम
पवित्र श्रावण मास की पूर्णाहुति पर फतेश्वर धाम में श्रद्धा और भक्तिभाव का अद्भुत संगम देखने को मिला। सर्वजन कल्याण, सुख-समृद्धि, शांति और अच्छी वर्षा की मंगलकामना के साथ फतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य यज्ञ आयोजित हुआ।
पंडित हेमेंद्र पंड्या एवं पंडित विपिन भट्ट के सानिध्य में पंडित दीपेश भट्ट, पंडित सुनील भट्ट एवं विशाल उपाध्याय ने धार्मिक विधियां संपन्न कराईं। मुख्य जजमान मातृश्री बोरवेल एवं श्री दर्शन सिंह चौहान परिवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर भगवान फतेश्वर महादेव से क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की।
यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद भगवान फतेश्वर महादेव की आरती उतारी गई तथा श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। इस दौरान षट् व्रतधारी भक्तों ने भी विशेष पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • गनोड़ा में सात दिवसीय गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति, श्रद्धालुओं ने सृष्टि कल्याण का लिया संकल्प गनोड़ा। कस्बे में पिछले सात दिनों से चल रहे गायत्री परिवार के आध्यात्मिक एवं जनजागरण कार्यक्रम का रविवार को पूर्णाहुति यज्ञ के साथ समापन हुआ। शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे हेमंत भट्ट गुरुजी एवं वनिता दीदी के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर सभी के मंगल और सृष्टि के कल्याण की कामना की। पूर्णाहुति यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं ने मानव कल्याण के लिए कार्य करने, जीवन में सदाचार अपनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया। यज्ञ के मंत्रोच्चार एवं आध्यात्मिक वातावरण से पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया। सात दिनों तक जीवन जीने की कला का दिया संदेश गनोड़ा में सात दिनों तक चले कार्यक्रम में हेमंत भट्ट गुरुजी एवं वनिता दीदी ने जीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रकाश डालते हुए लोगों को सकारात्मक एवं संस्कारवान जीवन जीने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में बच्चों के लिए बाल संस्कारशाला आयोजित की गई, जिसमें नन्हे बच्चों को अच्छे संस्कार, अनुशासन, संयम और सदाचार का महत्व समझाया गया। वहीं महिलाओं के लिए आयोजित ‘बहनों से अपनी बात’ कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें महिलाओं को जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, परिवार एवं समाज में अपनी भूमिका को समझने तथा सतमार्ग पर चलते हुए जीवन को सार्थक बनाने की प्रेरणा दी गई। आध्यात्मिक आयोजन ने छोड़ी विशेष छाप सात दिनों तक चले इस आयोजन के दौरान ग्रामीणों में आध्यात्मिक चेतना के साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता का संदेश पहुंचा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया गया। कार्यक्रम में प्रभु लाल व्यास, पर्वत सिंह चौहान, मनोहर सिंह राणावत, नारायण सिंह चौहान, रामू भाई चरपोटा, चंपालाल जोशी, रमेश चंद्र व्यास, तोलाराम व्यास, नारायण लाल व्यास, राजेश जोशी, कृष्ण शंकर जोशी, केशव चंद्र व्यास, जवाहरलाल व्यास एवं देव शंकर मेहता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। गुरुजी एवं दीदी को आसोड़ा तक कराया विहार कार्यक्रम की पूर्णाहुति के बाद शांतिकुंज हरिद्वार से आए हेमंत भट्ट गुरुजी एवं वनिता दीदी को गनोड़ा से आसोड़ा तक विहार कराया गया। इस दौरान गायत्री परिवार के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उनके साथ रहे। रामलाल मसार, हीरालाल पांचाल, पर्वत सिंह चौहान, मनोहर सिंह राणावत, नारायण सिंह चौहान, लोकेश अलावत, प्रकाश जोशी एवं जितेश व्यास सहित कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई। गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने सात दिवसीय आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी ग्रामीणों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। सात दिनों तक चले इस कार्यक्रम ने गनोड़ा में आध्यात्मिक वातावरण के साथ बच्चों, महिलाओं और ग्रामीणों को संस्कार, सदाचार एवं मानव कल्याण का संदेश दिया।
    3
    गनोड़ा में सात दिवसीय गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति, श्रद्धालुओं ने सृष्टि कल्याण का लिया संकल्प

गनोड़ा। कस्बे में पिछले सात दिनों से चल रहे गायत्री परिवार के आध्यात्मिक एवं जनजागरण कार्यक्रम का रविवार को पूर्णाहुति यज्ञ के साथ समापन हुआ। शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे हेमंत भट्ट गुरुजी एवं वनिता दीदी के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर सभी के मंगल और सृष्टि के कल्याण की कामना की।
पूर्णाहुति यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं ने मानव कल्याण के लिए कार्य करने, जीवन में सदाचार अपनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया। यज्ञ के मंत्रोच्चार एवं आध्यात्मिक वातावरण से पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया।
सात दिनों तक जीवन जीने की कला का दिया संदेश
गनोड़ा में सात दिनों तक चले कार्यक्रम में हेमंत भट्ट गुरुजी एवं वनिता दीदी ने जीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रकाश डालते हुए लोगों को सकारात्मक एवं संस्कारवान जीवन जीने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में बच्चों के लिए बाल संस्कारशाला आयोजित की गई, जिसमें नन्हे बच्चों को अच्छे संस्कार, अनुशासन, संयम और सदाचार का महत्व समझाया गया।
वहीं महिलाओं के लिए आयोजित ‘बहनों से अपनी बात’ कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें महिलाओं को जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, परिवार एवं समाज में अपनी भूमिका को समझने तथा सतमार्ग पर चलते हुए जीवन को सार्थक बनाने की प्रेरणा दी गई।
आध्यात्मिक आयोजन ने छोड़ी विशेष छाप
सात दिनों तक चले इस आयोजन के दौरान ग्रामीणों में आध्यात्मिक चेतना के साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता का संदेश पहुंचा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया गया।
कार्यक्रम में प्रभु लाल व्यास, पर्वत सिंह चौहान, मनोहर सिंह राणावत, नारायण सिंह चौहान, रामू भाई चरपोटा, चंपालाल जोशी, रमेश चंद्र व्यास, तोलाराम व्यास, नारायण लाल व्यास, राजेश जोशी, कृष्ण शंकर जोशी, केशव चंद्र व्यास, जवाहरलाल व्यास एवं देव शंकर मेहता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
गुरुजी एवं दीदी को आसोड़ा तक कराया विहार
कार्यक्रम की पूर्णाहुति के बाद शांतिकुंज हरिद्वार से आए हेमंत भट्ट गुरुजी एवं वनिता दीदी को गनोड़ा से आसोड़ा तक विहार कराया गया। इस दौरान गायत्री परिवार के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उनके साथ रहे। रामलाल मसार, हीरालाल पांचाल, पर्वत सिंह चौहान, मनोहर सिंह राणावत, नारायण सिंह चौहान, लोकेश अलावत, प्रकाश जोशी एवं जितेश व्यास सहित कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।
गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने सात दिवसीय आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी ग्रामीणों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। सात दिनों तक चले इस कार्यक्रम ने गनोड़ा में आध्यात्मिक वातावरण के साथ बच्चों, महिलाओं और ग्रामीणों को संस्कार, सदाचार एवं मानव कल्याण का संदेश दिया।
    user_Harendra Vyas
    Harendra Vyas
    गनोड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • भीलप्रदेश मुक्ति मोर्चा की प्रतिनियुक्ति पर गए व्याख्याताओं को मूल महाविद्यालय में वापस लाने की मांग प्रतिनियुक्ति पर गए व्याख्याताओं को मूल महाविद्यालय में वापस लाने की मांग डूंगरपुर के श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने को लेकर भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने आवाज उठाई। निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष तुषार परमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में रैली निकालकर प्राचार्य के माध्यम से कॉलेज आयुक्त, जयपुर के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन की प्रमुख मांगें— प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए सभी असिस्टेंट प्रोफेसरों को वापस मूल महाविद्यालय में लगाया जाए। नियुक्ति के बाद कम से कम 5 वर्ष तक शिक्षकों को मूल महाविद्यालय में कार्यरत रखने के आदेश दिए जाएं। जिले के महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी से प्रभावित हो रही शिक्षण व्यवस्था को सुधारा जाए। महाविद्यालय में करीब 8 हजार से अधिक नियमित विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। ऐसे में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति से विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर पड़ने की बात संगठन ने उठाई है।
    1
    भीलप्रदेश मुक्ति मोर्चा की प्रतिनियुक्ति पर गए व्याख्याताओं को मूल महाविद्यालय में वापस लाने की मांग
प्रतिनियुक्ति पर गए व्याख्याताओं को मूल महाविद्यालय में वापस लाने की मांग
डूंगरपुर के श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने को लेकर भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने आवाज उठाई।
निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष तुषार परमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में रैली निकालकर प्राचार्य के माध्यम से कॉलेज आयुक्त, जयपुर के नाम ज्ञापन सौंपा।
संगठन की प्रमुख मांगें—  प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए सभी असिस्टेंट प्रोफेसरों को वापस मूल महाविद्यालय में लगाया जाए।  नियुक्ति के बाद कम से कम 5 वर्ष तक शिक्षकों को मूल महाविद्यालय में कार्यरत रखने के आदेश दिए जाएं। जिले के महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी से प्रभावित हो रही शिक्षण व्यवस्था को सुधारा जाए।
महाविद्यालय में करीब 8 हजार से अधिक नियमित विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। ऐसे में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति से विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर पड़ने की बात संगठन ने उठाई है।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • सांसद डॉ. मन्नालाल रावत द्वारा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की गई इस रूट विस्तार की मांग के बाद, इसे वागड और मेवाड़ क्षेत्र के विकास के लिए एक 'गेम चेंजर' कदम माना जा रहा है। सूरत-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 26903/26904) को रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद, अब मेवाड़ और वागड (डूंगरपुर-बांसवाड़ा) क्षेत्र के लोगों के लिए मुंबई और दक्षिण भारत के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी की राह भी आसान हो गई है। सांसद डॉ. मन्नालाल रावत द्वारा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की गई इस रूट विस्तार की मांग के बाद, इसे वागड और मेवाड़ क्षेत्र के विकास के लिए एक 'गेम चेंजर' कदम माना जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम और भविष्य की संभावनाओं को जोड़कर एक संक्षिप्त ब्रीफ (Brief) नीचे दिया गया है: सूरत-उदयपुर वंदे भारत: मुंबई और दक्षिण भारत की कनेक्टिविटी का आधार दक्षिण भारत से सीधा जुड़ाव आसान: मेवाड़ और वागड क्षेत्र के हजारों लोग व्यापार, कपड़ा उद्योग और रोजगार के सिलसिले में सूरत और दक्षिण भारत के विभिन्न शहरों में रहते हैं। अब उदयपुर से डूंगरपुर, हिम्मतनगर और असारवा (अहमदाबाद) होते हुए सीधे सूरत तक प्रीमियम ट्रेन मिलने से दक्षिण भारत की अन्य ट्रेनों को पकड़ना बेहद आसान हो जाएगा। * सूरत बनेगा मुख्य हब: [सूरत रेलवे स्टेशन]) को वैसे भी मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। उदयपुर से चलकर यह ट्रेन रात 11:00 बजे सूरत पहुंचेगी, जहाँ से यात्री मुंबई या दक्षिण भारत के लिए आसानी से रात की कनेक्टिंग ट्रेनें ले सकेंगे। डूंगरपुर-हिम्मतनगर-असारवा रूट पर मुंबई और दक्षिण की ट्रेनों की उठती मांग * * ब्रॉडगेज ट्रैक का पूरा फायदा: उदयपुर-असारवा (अहमदाबाद) आमान परिवर्तन (ब्रॉडगेज) पूरा होने के बाद से ही इस रूट (वाया डूंगरपुर और हिम्मतनगर) पर मुंबई, पुणे और दक्षिण भारत के लिए सीधी सुपरफास्ट या एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की मांग लंबे समय से हो रही है। * लंबी दूरी की ट्रेनों की उम्मीद: स्थानीय संगठनों और जनता की मांग है कि साप्ताहिक या दैनिक रूप से कुछ ट्रेनों को सीधे मुंबई (बांद्रा/मुंबई सेंट्रल) या बेंगलुरु/चेन्नई की तरफ इस रूट से डायवर्ट या नई शुरुआत की जाए। चूंकि वंदे भारत ने इस नए ट्रैक की क्षमता और गति (यह ट्रैक 160 किमी/घंटा तक की गति के लिए उपयुक्त है) को साबित कर दिया है, इसलिए रेलवे बोर्ड के लिए इस रूट पर लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें मंजूर करना अब तकनीकी रूप से बहुत आसान हो गया है। रूट का वर्तमान स्टेटस और प्रभाव | पैरामीटर | सूरत-उदयपुर वंदे भारत (मंजूर) | मुंबई व दक्षिण की ट्रेनों की मांग (प्रस्तावित/मांग) | |---|---|---| | मुख्य रूट | उदयपुर ➡️ डूंगरपुर ➡️ हिम्मतनगर ➡️ असारवा ➡️ वडोदरा ➡️ सूरत | उदयपुर ➡️ डूंगरपुर ➡️ हिम्मतनगर ➡️ असारवा (अहमदाबाद) ➡️ मुंबई/दक्षिण भारत | | वर्तमान स्थिति | मंजूर, नवरात्रि से पहले नियमित संचालन की उम्मीद | जन प्रतिनिधियों द्वारा रेल मंत्रालय के समक्ष प्रक्रियाधीन | | किसे होगा फायदा | मेवाड़-वागड के कपड़ा व्यापारी, हीरा कारोबारी और पर्यटक | प्रवासी राजस्थानी (जो मुंबई, पुणे, चेन्नई और बेंगलुरु में बसे हैं) | | बसों पर निर्भरता खत्म | अब तक यात्रियों को मजबूरी में निजी बसों का सहारा लेना पड़ता था | मुंबई के लिए वर्तमान ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट से राहत मिलेगी | निष्कर्ष: उदयपुर-असारवा वंदे भारत का सूरत तक विस्तार करना, रेलवे द्वारा इस रूट को मुख्यधारा के बड़े नेटवर्क से जोड़ने का पहला बड़ा कदम है। यह मंजूरी इस बात का स्पष्ट संकेत है कि रेल मंत्रालय इस ट्रैक की उपयोगिता को समझ चुका है, जिससे वागड (डूंगरपुर) और मेवाड़ की जनता की मुंबई और दक्षिण भारत के लिए सीधी ट्रेनों की मांग भी जल्द ही पूरी होने की प्रबल संभावना बन गई है।
    1
    सांसद डॉ. मन्नालाल रावत द्वारा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की गई इस रूट विस्तार की मांग के बाद, इसे वागड और मेवाड़ क्षेत्र के विकास के लिए एक 'गेम चेंजर' कदम माना जा रहा है। 
सूरत-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 26903/26904) को रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद, अब मेवाड़ और वागड (डूंगरपुर-बांसवाड़ा) क्षेत्र के लोगों के लिए मुंबई और दक्षिण भारत के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी की राह भी आसान हो गई है। 
सांसद डॉ. मन्नालाल रावत द्वारा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की गई इस रूट विस्तार की मांग के बाद, इसे वागड और मेवाड़ क्षेत्र के विकास के लिए एक 'गेम चेंजर' कदम माना जा रहा है। 
इस पूरे घटनाक्रम और भविष्य की संभावनाओं को जोड़कर एक संक्षिप्त ब्रीफ (Brief) नीचे दिया गया है:
सूरत-उदयपुर वंदे भारत: मुंबई और दक्षिण भारत की कनेक्टिविटी का आधार
दक्षिण भारत से सीधा जुड़ाव आसान: मेवाड़ और वागड क्षेत्र के हजारों लोग व्यापार, कपड़ा उद्योग और रोजगार के सिलसिले में सूरत और दक्षिण भारत के विभिन्न शहरों में रहते हैं। अब उदयपुर से डूंगरपुर, हिम्मतनगर और असारवा (अहमदाबाद) होते हुए सीधे सूरत तक प्रीमियम ट्रेन मिलने से दक्षिण भारत की अन्य ट्रेनों को पकड़ना बेहद आसान हो जाएगा। 
* सूरत बनेगा मुख्य हब: [सूरत रेलवे स्टेशन]) को वैसे भी मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। उदयपुर से चलकर यह ट्रेन रात 11:00 बजे सूरत पहुंचेगी, जहाँ से यात्री मुंबई या दक्षिण भारत के लिए आसानी से रात की कनेक्टिंग ट्रेनें ले सकेंगे। 
डूंगरपुर-हिम्मतनगर-असारवा रूट पर मुंबई और दक्षिण की ट्रेनों की उठती मांग
* 
* ब्रॉडगेज ट्रैक का पूरा फायदा: उदयपुर-असारवा (अहमदाबाद) आमान परिवर्तन (ब्रॉडगेज) पूरा होने के बाद से ही इस रूट (वाया डूंगरपुर और हिम्मतनगर) पर मुंबई, पुणे और दक्षिण भारत के लिए सीधी सुपरफास्ट या एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की मांग लंबे समय से हो रही है।
* लंबी दूरी की ट्रेनों की उम्मीद: स्थानीय संगठनों और जनता की मांग है कि साप्ताहिक या दैनिक रूप से कुछ ट्रेनों को सीधे मुंबई (बांद्रा/मुंबई सेंट्रल) या बेंगलुरु/चेन्नई की तरफ इस रूट से डायवर्ट या नई शुरुआत की जाए। चूंकि वंदे भारत ने इस नए ट्रैक की क्षमता और गति (यह ट्रैक 160 किमी/घंटा तक की गति के लिए उपयुक्त है) को साबित कर दिया है, इसलिए रेलवे बोर्ड के लिए इस रूट पर लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें मंजूर करना अब तकनीकी रूप से बहुत आसान हो गया है। 
रूट का वर्तमान स्टेटस और प्रभाव
| पैरामीटर | सूरत-उदयपुर वंदे भारत (मंजूर) | मुंबई व दक्षिण की ट्रेनों की मांग (प्रस्तावित/मांग) |
|---|---|---|
| मुख्य रूट | उदयपुर ➡️ डूंगरपुर ➡️ हिम्मतनगर ➡️ असारवा ➡️ वडोदरा ➡️ सूरत | उदयपुर ➡️ डूंगरपुर ➡️ हिम्मतनगर ➡️ असारवा (अहमदाबाद) ➡️ मुंबई/दक्षिण भारत |
| वर्तमान स्थिति | मंजूर, नवरात्रि से पहले नियमित संचालन की उम्मीद | जन प्रतिनिधियों द्वारा रेल मंत्रालय के समक्ष प्रक्रियाधीन |
| किसे होगा फायदा | मेवाड़-वागड के कपड़ा व्यापारी, हीरा कारोबारी और पर्यटक | प्रवासी राजस्थानी (जो मुंबई, पुणे, चेन्नई और बेंगलुरु में बसे हैं) |
| बसों पर निर्भरता खत्म | अब तक यात्रियों को मजबूरी में निजी बसों का सहारा लेना पड़ता था | मुंबई के लिए वर्तमान ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट से राहत मिलेगी |
निष्कर्ष:
उदयपुर-असारवा वंदे भारत का सूरत तक विस्तार करना, रेलवे द्वारा इस रूट को मुख्यधारा के बड़े नेटवर्क से जोड़ने का पहला बड़ा कदम है। यह मंजूरी इस बात का स्पष्ट संकेत है कि रेल मंत्रालय इस ट्रैक की उपयोगिता को समझ चुका है, जिससे वागड (डूंगरपुर) और मेवाड़ की जनता की मुंबई और दक्षिण भारत के लिए सीधी ट्रेनों की मांग भी जल्द ही पूरी होने की प्रबल संभावना बन गई है।
    user_वागड़ NEWS 24
    वागड़ NEWS 24
    Local News Reporter आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • डुंगरपुर नगर पालिका के चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा डुंगरपुर नगर पालिका के चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा । नगर पालिका चुनाव के वार्ड पार्षद को पार्टी ने मनमर्जी से टिकट वितरण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का भाजपा कार्यालय के बहार हंगामा का विडियो वायरल हुआ
    1
    डुंगरपुर नगर पालिका के चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा 
डुंगरपुर नगर पालिका के चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा । नगर पालिका चुनाव के वार्ड पार्षद को पार्टी ने मनमर्जी से टिकट वितरण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का  भाजपा कार्यालय के बहार हंगामा का 
विडियो वायरल हुआ
    user_Pravin Kothari
    Pravin Kothari
    पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • राजकीय महाविद्यालय सीमलवाड़ा में स्टार्टअप एवं बिजनेस आइडिया पर प्रेरक व्याख्यान,उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता, नवाचार, रचनात्मक सोच एवं आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना सीमलवाड़ा। राजकीय महाविद्यालय सीमलवाड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में विश्व उद्यमिता दिवस एवं उद्यमिता पखवाड़े के अंतर्गत विद्यार्थियों में स्वरोजगार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘स्टार्टअप एवं बिजनेस आइडिया’ विषय पर प्रेरक व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य कैजल खत्री ने की। आमंत्रित वक्ता विपिन पाटीदार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्टार्टअप एवं व्यवसाय के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा पूर्ण करने के बाद केवल नौकरी पर निर्भर रहने के बजाय स्वरोजगार और स्वयं का व्यवसाय शुरू कर युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने छोटे स्तर से व्यवसाय शुरू करने, स्थानीय संसाधनों का उपयोग करने तथा रचनात्मक विचारों को व्यावसायिक रूप देने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। विभिन्न स्टार्टअप के उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यवसाय की आवश्यकता एवं संभावनाओं से अवगत कराया गया। चाय व्यवसाय, डेयरी, पशुपालन, इलेक्ट्रिक वस्तुओं के निर्माण सहित अनेक छोटे व्यवसायों के माध्यम से रोजगार एवं आय के अवसर विकसित करने की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को अपने स्थानीय क्षेत्र की आवश्यकताओं को समझकर नए बिजनेस आइडिया विकसित करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने कहा कि वर्तमान समय में उद्यमिता युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ रोजगार सृजन का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को नए विचारों, नवाचार एवं कौशल के साथ स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता, नवाचार, रचनात्मक सोच एवं आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना रहा। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और उद्यमिता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
    1
    राजकीय महाविद्यालय सीमलवाड़ा में स्टार्टअप एवं बिजनेस आइडिया पर प्रेरक व्याख्यान,उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता, नवाचार, रचनात्मक सोच एवं आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना
सीमलवाड़ा। राजकीय महाविद्यालय सीमलवाड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में विश्व उद्यमिता दिवस एवं उद्यमिता पखवाड़े के अंतर्गत विद्यार्थियों में स्वरोजगार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘स्टार्टअप एवं बिजनेस आइडिया’ विषय पर प्रेरक व्याख्यान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य कैजल खत्री ने की। आमंत्रित वक्ता विपिन पाटीदार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्टार्टअप एवं व्यवसाय के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा पूर्ण करने के बाद केवल नौकरी पर निर्भर रहने के बजाय स्वरोजगार और स्वयं का व्यवसाय शुरू कर युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
उन्होंने छोटे स्तर से व्यवसाय शुरू करने, स्थानीय संसाधनों का उपयोग करने तथा रचनात्मक विचारों को व्यावसायिक रूप देने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। विभिन्न स्टार्टअप के उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यवसाय की आवश्यकता एवं संभावनाओं से अवगत कराया गया। चाय व्यवसाय, डेयरी, पशुपालन, इलेक्ट्रिक वस्तुओं के निर्माण सहित अनेक छोटे व्यवसायों के माध्यम से रोजगार एवं आय के अवसर विकसित करने की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला गया।
वक्ताओं ने विद्यार्थियों को अपने स्थानीय क्षेत्र की आवश्यकताओं को समझकर नए बिजनेस आइडिया विकसित करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य  ने कहा कि वर्तमान समय में उद्यमिता युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ रोजगार सृजन का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को नए विचारों, नवाचार एवं कौशल के साथ स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता, नवाचार, रचनात्मक सोच एवं आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना रहा। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और उद्यमिता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
    user_संजय भोई
    संजय भोई
    सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • गृह पंचायत से चुनावी शंखनाद! महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने 16 पंचायत समितियों में संवाद का किया ऐलान गांगड़तलाई पंचायत समिति क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए। पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने पंचायत राज चुनाव को लेकर अपनी गृह पंचायत से बैठकों की शुरुआत करते हुए जिले की सभी 16 पंचायत समितियों में कार्यकर्ताओं से संवाद करने का ऐलान किया। बैठक में जिला प्रमुख रेशम मालवीया, पूर्व प्रधान सुभाष तंबोलिया, शांता गरासिया, प्रधान सुभाष खराड़ी, डॉ हरजीत मालवीया एवं ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन पाटीदार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। नेताओं ने कांग्रेस शासन में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पंचायत राज चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग दोहराई। वहीं रेशम मालवीया और सुभाष तंबोलिया ने क्षेत्र के विकास, अधूरे कार्यों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाया। बैठक में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
    2
    गृह पंचायत से चुनावी शंखनाद! महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने 16 पंचायत समितियों में संवाद का किया ऐलान
गांगड़तलाई पंचायत समिति क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए। पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने पंचायत राज चुनाव को लेकर अपनी गृह पंचायत से बैठकों की शुरुआत करते हुए जिले की सभी 16 पंचायत समितियों में कार्यकर्ताओं से संवाद करने का ऐलान किया।
बैठक में जिला प्रमुख रेशम मालवीया, पूर्व प्रधान सुभाष तंबोलिया, शांता गरासिया, प्रधान सुभाष खराड़ी, डॉ हरजीत मालवीया एवं ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन पाटीदार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। नेताओं ने कांग्रेस शासन में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पंचायत राज चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।
महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग दोहराई। वहीं रेशम मालवीया और सुभाष तंबोलिया ने क्षेत्र के विकास, अधूरे कार्यों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाया। बैठक में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • प्रतापगढ़ के धरियावद मार्ग पर हुआ सड़क हादसा बाईक सवार तीनो युवकों की हुई दर्दनाक मौत! समाचार प्लस राजस्थान प्रतापगढ़ @
    1
    प्रतापगढ़ के धरियावद मार्ग पर हुआ  सड़क हादसा  बाईक सवार तीनो युवकों की हुई दर्दनाक मौत!
समाचार प्लस राजस्थान प्रतापगढ़ @
    user_Baba
    Baba
    अरनोद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.