logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डीएम साहब! कोराव नगर पंचायत पर भी डालिए एक नजर, जलनिकासी बाधित होने से सड़कें बनीं तालाब लोहे की जाली व झील से रुका पानी का बहाव, शास्त्री नगर समेत कई मोहल्लों में जलभराव; लोगों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की प्रयागराज (06 अगस्त 2026)। नगर पंचायत कोराव में जलनिकासी की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। मोती नगर (नहर) की ओर से अटल सरोवर तालाब होकर निकलने वाले पानी का बहाव लोहे की जाली एवं झील लगाए जाने के कारण बाधित हो गया है। इसके चलते शास्त्री नगर सहित कई मोहल्लों में सड़कों और घरों के आसपास पानी भर गया है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है। उन्हें पीठ पर बैग और हाथ में जूते-मोजे लेकर जलभराव से होकर विद्यालय आना-जाना पड़ रहा है। शास्त्री नगर में मुर्तुजा हुसैन के घर से लेकर केशव कुशवाहा के घर तक सड़क पर पानी बह रहा है, जिससे आवागमन प्रभावित है। स्थानीय लोगों के अनुसार, 5 अगस्त को सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर शरद पांडे नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और नहर की सफाई कराई। जलनिकासी सुचारु करने के लिए लोहे की जाली एवं झील हटाने का सुझाव भी दिया, लेकिन कर्मचारियों द्वारा इसे हटाने से इंकार कर दिया गया। इसके बाद जेई ने पूरे मामले से अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। कुछ समय के लिए पानी की निकासी हुई, लेकिन अवरोध बने रहने से समस्या फिर जस की तस हो गई। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि नगर पंचायत प्रशासन समस्या के स्थायी समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने जिलाधिकारी प्रयागराज से हस्तक्षेप कर लोहे की जाली एवं झील हटवाने, नहर की समुचित सफाई कराने तथा जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि नगरवासियों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।

1 hr ago
user_Shahnaj Siddiqui
Shahnaj Siddiqui
इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
727fdf7c-e10b-46fa-bc45-5886fc0342ec

डीएम साहब! कोराव नगर पंचायत पर भी डालिए एक नजर, जलनिकासी बाधित होने से सड़कें बनीं तालाब लोहे की जाली व झील से रुका पानी का बहाव, शास्त्री नगर समेत कई मोहल्लों में जलभराव; लोगों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की प्रयागराज (06 अगस्त 2026)। नगर पंचायत कोराव में जलनिकासी की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। मोती नगर (नहर) की ओर से अटल सरोवर तालाब होकर निकलने वाले पानी का बहाव लोहे की जाली एवं झील लगाए जाने के कारण बाधित हो गया है। इसके चलते शास्त्री नगर सहित कई मोहल्लों में सड़कों और घरों के आसपास पानी भर गया

3fe58ecf-d7a3-404a-b03e-fdf2742691ae

है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है। उन्हें पीठ पर बैग और हाथ में जूते-मोजे लेकर जलभराव से होकर विद्यालय आना-जाना पड़ रहा है। शास्त्री नगर में मुर्तुजा हुसैन के घर से लेकर केशव कुशवाहा के घर तक सड़क पर पानी बह रहा है, जिससे आवागमन प्रभावित है। स्थानीय लोगों के अनुसार, 5 अगस्त को सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर शरद पांडे नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और नहर की सफाई कराई। जलनिकासी सुचारु करने के लिए लोहे की जाली एवं झील हटाने का

सुझाव भी दिया, लेकिन कर्मचारियों द्वारा इसे हटाने से इंकार कर दिया गया। इसके बाद जेई ने पूरे मामले से अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। कुछ समय के लिए पानी की निकासी हुई, लेकिन अवरोध बने रहने से समस्या फिर जस की तस हो गई। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि नगर पंचायत प्रशासन समस्या के स्थायी समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने जिलाधिकारी प्रयागराज से हस्तक्षेप कर लोहे की जाली एवं झील हटवाने, नहर की समुचित सफाई कराने तथा जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि नगरवासियों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • कोराव में जलनिकासी ठप: सड़कों पर भरा पानी, स्कूली बच्चे जूते हाथ में लेकर पहुंच रहे स्कूल प्रयागराज के यमुनापार अंतर्गत विधान सभा कोरांव के नगर पंचायत कोराव में जलनिकासी व्यवस्था चरमरा गई है। मोती नगर (नहर) की ओर से अटल सरोवर तालाब होकर निकलने वाले पानी का बहाव लोहे की जाली और झील लगाए जाने से बाधित हो गया है। इसका असर शास्त्री नगर समेत कई मोहल्लों में देखने को मिल रहा है, जहां सड़कें पानी से लबालब हैं और कई घरों तक पानी पहुंच गया है। जलभराव के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। बच्चे बैग पीठ पर और जूते-मोजे हाथ में लेकर पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। शास्त्री नगर में मुर्तुजा हुसैन के घर से लेकर केशव कुशवाहा के घर तक सड़क पर पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों का आवागमन भी प्रभावित है। स्थानीय लोगों के अनुसार, 5 अगस्त को सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर शरद पांडे नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे थे। नहर की सफाई कराई गई और जलनिकासी सुचारु करने के लिए लोहे की जाली व झील हटाने का सुझाव दिया गया। हालांकि, कर्मचारियों द्वारा इन्हें नहीं हटाया गया। कुछ देर पानी निकला, लेकिन अवरोध बने रहने से स्थिति फिर पहले जैसी हो गई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जब तक लोहे की जाली और झील नहीं हटाई जाएगी, तब तक जलनिकासी की समस्या बनी रहेगी। लोगों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत प्रशासन समस्या के स्थायी समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। स्थानीय नागरिकों ने जिलाधिकारी प्रयागराज से हस्तक्षेप कर नहर की सफाई, अवरोध हटाने और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि नगरवासियों को जलभराव से राहत मिल सके।
    1
    कोराव में जलनिकासी ठप: सड़कों पर भरा पानी, स्कूली बच्चे जूते हाथ में लेकर पहुंच रहे स्कूल
प्रयागराज के यमुनापार अंतर्गत विधान सभा कोरांव के नगर पंचायत कोराव में जलनिकासी व्यवस्था चरमरा गई है। मोती नगर (नहर) की ओर से अटल सरोवर तालाब होकर निकलने वाले पानी का बहाव लोहे की जाली और झील लगाए जाने से बाधित हो गया है। इसका असर शास्त्री नगर समेत कई मोहल्लों में देखने को मिल रहा है, जहां सड़कें पानी से लबालब हैं और कई घरों तक पानी पहुंच गया है।
जलभराव के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। बच्चे बैग पीठ पर और जूते-मोजे हाथ में लेकर पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। शास्त्री नगर में मुर्तुजा हुसैन के घर से लेकर केशव कुशवाहा के घर तक सड़क पर पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों का आवागमन भी प्रभावित है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, 5 अगस्त को सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर शरद पांडे नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे थे। नहर की सफाई कराई गई और जलनिकासी सुचारु करने के लिए लोहे की जाली व झील हटाने का सुझाव दिया गया। हालांकि, कर्मचारियों द्वारा इन्हें नहीं हटाया गया। कुछ देर पानी निकला, लेकिन अवरोध बने रहने से स्थिति फिर पहले जैसी हो गई।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि जब तक लोहे की जाली और झील नहीं हटाई जाएगी, तब तक जलनिकासी की समस्या बनी रहेगी। लोगों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत प्रशासन समस्या के स्थायी समाधान के प्रति गंभीर नहीं है।
स्थानीय नागरिकों ने जिलाधिकारी प्रयागराज से हस्तक्षेप कर नहर की सफाई, अवरोध हटाने और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि नगरवासियों को जलभराव से राहत मिल सके।
    user_AII News 7UP
    AII News 7UP
    Prayagraj, Uttar Pradesh•
    16 min ago
  • आज प्रयागराज के पावन संगम क्षेत्र स्थित प्राचीन शिव मंदिर एवं पाताल मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दिव्य दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मंदिर के पूज्य पुजारी जी द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न करवाई गई। इस पावन अवसर पर मेरे साथ प्रिय मित्र राजू जी भी उपस्थित रहे। भगवान शिव की कृपा से मन को अद्भुत शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति हुई। हर हर महादेव! ॐ नमः शिवाय! 🙏🔱
    1
    आज प्रयागराज के पावन संगम क्षेत्र स्थित प्राचीन शिव मंदिर एवं पाताल मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दिव्य दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मंदिर के पूज्य पुजारी जी द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न करवाई गई।
इस पावन अवसर पर मेरे साथ प्रिय मित्र राजू जी भी उपस्थित रहे। भगवान शिव की कृपा से मन को अद्भुत शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति हुई।
हर हर महादेव!
ॐ नमः शिवाय! 🙏🔱
    user_Janta ki awaz
    Janta ki awaz
    Allahabad, Prayagraj•
    44 min ago
  • नरेंद्र खेड़ा सुलेम सराय व्यापार मंडल के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित। प्रयागराज । सुलेम सराय व्यापार मंडल के आज हुए नाम वापसी में अध्यक्ष पद पर नरेंद्र खेड़ा मांटू निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। बताया गया कि कुछ दिनों से व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर बैठकों का दौर चल रहा था कमेटी ने तय किया कि चुनाव मतदान से होगा जिस पर अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए 4 अगस्त को व्यापारियों ने नामांकन किया। लेकिन अध्यक्ष पद पर नरेंद्र खेड़ा मांटू ने नामांकन किया था। लेकिन गुरुवार को नाम वापसी के दिन था, किसी अन्य व्यापारी द्वारा नामांकन न किए जाने पर चुनाव अधिकारी राजकुमार केसरवानी, दिनेश केसरवानी, प्रदीप केसरवानी, धर्मचंद जयसवाल द्वारा अध्यक्ष पद पर नरेंद्र खेड़ा मांटू को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। नरेंद्र खेड़ा के निर्विरोध निर्वाचन के बाद उन्होंने समर्थको के बीच कहा कि जिस आशा से लोगों ने मुझे इस पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया है आने वाले समय में सूत के साथ व्यापारियों को वापस करूंगा। अन्य पदों पर महामंत्री के लिए वीरेंद्र केसरवानी एवं कोषाध्यक्ष पद के निरंकार साहू भी निर्विरोध चुने गए। व्यापारियों ने निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। प्रयाग व्यापार मंडल अध्यक्ष राणा चावला एवं शहर पश्चिम व्यापारी महासंघ के महामंत्री धनजंय सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों बधाई दी। इस मौके पर अतुल केसरवानी, पीयूष जयसवाल, गुलशन अरोरा, सुशील केसरवानी, मुकेश साहू, अंकुर रस्तोगी, राकेश केसरवानी, अक्षय सिंह बिहारी, सुनील केसरवानी, अजय गुप्ता, सुनील कक्कू, राकेश ठुकराल, मनोज केसरवानी समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
    2
    नरेंद्र खेड़ा सुलेम सराय व्यापार मंडल के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित।
प्रयागराज । सुलेम सराय व्यापार मंडल के आज हुए  नाम वापसी में अध्यक्ष पद पर नरेंद्र खेड़ा मांटू निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। बताया गया कि कुछ दिनों से व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर बैठकों का दौर चल रहा था कमेटी ने तय किया कि चुनाव मतदान से होगा जिस पर अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए 4 अगस्त को व्यापारियों ने नामांकन किया। लेकिन अध्यक्ष पद पर नरेंद्र खेड़ा मांटू ने नामांकन किया था। लेकिन गुरुवार को नाम वापसी के दिन था, किसी अन्य व्यापारी द्वारा नामांकन न किए जाने पर चुनाव अधिकारी राजकुमार केसरवानी, दिनेश केसरवानी,  प्रदीप केसरवानी, धर्मचंद जयसवाल द्वारा अध्यक्ष पद पर नरेंद्र खेड़ा मांटू को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया।
नरेंद्र खेड़ा के निर्विरोध निर्वाचन के बाद उन्होंने समर्थको के बीच कहा कि जिस आशा से लोगों ने मुझे इस पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया है आने वाले समय में सूत के साथ व्यापारियों को वापस करूंगा। अन्य पदों पर महामंत्री के लिए वीरेंद्र केसरवानी एवं कोषाध्यक्ष पद के निरंकार साहू भी निर्विरोध चुने गए।
व्यापारियों ने निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।  प्रयाग व्यापार मंडल अध्यक्ष राणा चावला एवं शहर पश्चिम व्यापारी महासंघ के महामंत्री धनजंय सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों बधाई दी। 
इस मौके पर अतुल केसरवानी, पीयूष जयसवाल, गुलशन अरोरा, सुशील केसरवानी, मुकेश साहू, अंकुर रस्तोगी, राकेश केसरवानी, अक्षय सिंह बिहारी, सुनील केसरवानी, अजय गुप्ता, सुनील कक्कू, राकेश ठुकराल, मनोज केसरवानी समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
    user_AT Samachar
    AT Samachar
    Media house प्रयागराज, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लगातार बारिश से जमुना नगर जलमग्न, पंप हटाने पर भड़के लोग; नगर निगम पर गंभीर आरोप प्रयागराज। नैनी क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। चक रघुनाथ वार्ड संख्या-20 स्थित जमुना नगर गली में भारी जलभराव होने से लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं और लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव की समस्या को देखते हुए नगर निगम ने क्षेत्र में पानी निकालने के लिए पंपिंग मशीन लगाई थी, जिससे धीरे-धीरे पानी कम होने की उम्मीद जगी थी। लेकिन बुधवार देर शाम नगर निगम के कर्मचारियों ने अचानक पंपिंग मशीन को आबादी वाले क्षेत्र से हटाकर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक होटल के पीछे निर्माणाधीन परिसर में लगा दिया, जहां भी बारिश का पानी भरा हुआ था। मोहल्ले के निवासी सोनू विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि जब पूरे मोहल्ले के लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं, ऐसे समय में आबादी क्षेत्र से पंप हटाकर निजी निर्माण स्थल पर लगा देना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उनका कहना है कि इससे लोगों में भारी नाराजगी है और ऐसा प्रतीत होता है कि आम जनता की परेशानी की बजाय अन्य स्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जलभराव के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गलियों में गंदा पानी भर जाने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों ने आरोप लगाया कि नगर निगम की लापरवाही के कारण हर वर्ष बारिश में यही स्थिति उत्पन्न होती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जाता। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि जमुना नगर में तत्काल पंपिंग मशीन दोबारा लगाकर जलनिकासी कराई जाए, साथ ही जलभराव की स्थायी समस्या के समाधान के लिए प्रभावी ड्रेनेज व्यवस्था विकसित की जाए। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र राहत नहीं मिली तो वे नगर निगम के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    1
    लगातार बारिश से जमुना नगर जलमग्न, पंप हटाने पर भड़के लोग; नगर निगम पर गंभीर आरोप
प्रयागराज। नैनी क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। चक रघुनाथ वार्ड संख्या-20 स्थित जमुना नगर गली में भारी जलभराव होने से लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं और लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव की समस्या को देखते हुए नगर निगम ने क्षेत्र में पानी निकालने के लिए पंपिंग मशीन लगाई थी, जिससे धीरे-धीरे पानी कम होने की उम्मीद जगी थी। लेकिन बुधवार देर शाम नगर निगम के कर्मचारियों ने अचानक पंपिंग मशीन को आबादी वाले क्षेत्र से हटाकर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक होटल के पीछे निर्माणाधीन परिसर में लगा दिया, जहां भी बारिश का पानी भरा हुआ था।
मोहल्ले के निवासी सोनू विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि जब पूरे मोहल्ले के लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं, ऐसे समय में आबादी क्षेत्र से पंप हटाकर निजी निर्माण स्थल पर लगा देना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उनका कहना है कि इससे लोगों में भारी नाराजगी है और ऐसा प्रतीत होता है कि आम जनता की परेशानी की बजाय अन्य स्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जलभराव के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गलियों में गंदा पानी भर जाने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों ने आरोप लगाया कि नगर निगम की लापरवाही के कारण हर वर्ष बारिश में यही स्थिति उत्पन्न होती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जाता।
क्षेत्रवासियों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि जमुना नगर में तत्काल पंपिंग मशीन दोबारा लगाकर जलनिकासी कराई जाए, साथ ही जलभराव की स्थायी समस्या के समाधान के लिए प्रभावी ड्रेनेज व्यवस्था विकसित की जाए। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र राहत नहीं मिली तो वे नगर निगम के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    user_DEVASHEESH SRIVASTAVA
    DEVASHEESH SRIVASTAVA
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मूसलाधार बारिश के बीच विनय सोनकर के नेतृत्व में पीडीए चौपाल, बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता सपा नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना, 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर किया जीत का दावा प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर चलाए जा रहे पीडीए महासम्मेलन अभियान के तहत गुरुवार को कोरांव विधानसभा क्षेत्र के सिकरो ग्राम सभा स्थित पांडेय का मड़हा में पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला सचिव विनय सोनकर के नेतृत्व में हुआ। सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक कार्यक्रम में पहुंचे, जिससे आयोजन स्थल पर उत्साह का माहौल रहा। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रणजीत सोनकर ने कहा कि प्रदेश में पीडीए की विचारधारा को व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि भारी बारिश के बावजूद लोगों की बड़ी उपस्थिति यह संकेत देती है कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। साथ ही उन्होंने कोरांव विधानसभा सीट पर भी पार्टी की जीत का दावा किया। विशिष्ट अतिथि एवं जिला उपाध्यक्ष राजेश पांडेय ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली की आलोचना करते हुए विभिन्न जनसरोकारों और छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और आगामी चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष ललन सिंह पटेल, मंगल देव कोल, अनिता कोल, सत्यप्रकाश सोनकर और शैलेंद्र सोनकर सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। आयोजक एवं जिला सचिव विनय सोनकर ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए विशेष रूप से सोनकर समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश के बावजूद हजारों लोगों की उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया है और वह समाज के मान-सम्मान के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश सचिव राधेश्याम यादव ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष दिनेश पटेल ने किया। इस अवसर पर महिला सभा की नगर अध्यक्ष सीमा अंसारी, कमला देवी, रोजी बानो, सीमा जैसल, अधिवक्ता शिवदानी पाल, लव सोनकर, कल्टर सोनकर, संतोष सोनकर, लालचंद्र सोनकर, सुनील कुशवाहा, हरिश्चंद्र सोनकर, कामता सोनकर, कमलेश सोनकर, राजेश सोनकर, कल्लू सोनकर, दिनेश सोनकर, बृजभान सोनकर सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
    3
    मूसलाधार बारिश के बीच विनय सोनकर के नेतृत्व में पीडीए चौपाल, बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता

सपा नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना, 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर किया जीत का दावा
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर चलाए जा रहे पीडीए महासम्मेलन अभियान के तहत गुरुवार को कोरांव विधानसभा क्षेत्र के सिकरो ग्राम सभा स्थित पांडेय का मड़हा में पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला सचिव विनय सोनकर के नेतृत्व में हुआ। सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक कार्यक्रम में पहुंचे, जिससे आयोजन स्थल पर उत्साह का माहौल रहा।
मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रणजीत सोनकर ने कहा कि प्रदेश में पीडीए की विचारधारा को व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि भारी बारिश के बावजूद लोगों की बड़ी उपस्थिति यह संकेत देती है कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। साथ ही उन्होंने कोरांव विधानसभा सीट पर भी पार्टी की जीत का दावा किया।
विशिष्ट अतिथि एवं जिला उपाध्यक्ष राजेश पांडेय ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली की आलोचना करते हुए विभिन्न जनसरोकारों और छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और आगामी चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष ललन सिंह पटेल, मंगल देव कोल, अनिता कोल, सत्यप्रकाश सोनकर और शैलेंद्र सोनकर सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।
आयोजक एवं जिला सचिव विनय सोनकर ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए विशेष रूप से सोनकर समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश के बावजूद हजारों लोगों की उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया है और वह समाज के मान-सम्मान के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश सचिव राधेश्याम यादव ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष दिनेश पटेल ने किया।
इस अवसर पर महिला सभा की नगर अध्यक्ष सीमा अंसारी, कमला देवी, रोजी बानो, सीमा जैसल, अधिवक्ता शिवदानी पाल, लव सोनकर, कल्टर सोनकर, संतोष सोनकर, लालचंद्र सोनकर, सुनील कुशवाहा, हरिश्चंद्र सोनकर, कामता सोनकर, कमलेश सोनकर, राजेश सोनकर, कल्लू सोनकर, दिनेश सोनकर, बृजभान सोनकर सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
    user_AII News 7UP
    AII News 7UP
    Prayagraj, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • डीएम साहब! कोराव नगर पंचायत पर भी डालिए एक नजर, जलनिकासी बाधित होने से सड़कें बनीं तालाब लोहे की जाली व झील से रुका पानी का बहाव, शास्त्री नगर समेत कई मोहल्लों में जलभराव; लोगों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की प्रयागराज (06 अगस्त 2026)। नगर पंचायत कोराव में जलनिकासी की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। मोती नगर (नहर) की ओर से अटल सरोवर तालाब होकर निकलने वाले पानी का बहाव लोहे की जाली एवं झील लगाए जाने के कारण बाधित हो गया है। इसके चलते शास्त्री नगर सहित कई मोहल्लों में सड़कों और घरों के आसपास पानी भर गया है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है। उन्हें पीठ पर बैग और हाथ में जूते-मोजे लेकर जलभराव से होकर विद्यालय आना-जाना पड़ रहा है। शास्त्री नगर में मुर्तुजा हुसैन के घर से लेकर केशव कुशवाहा के घर तक सड़क पर पानी बह रहा है, जिससे आवागमन प्रभावित है। स्थानीय लोगों के अनुसार, 5 अगस्त को सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर शरद पांडे नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और नहर की सफाई कराई। जलनिकासी सुचारु करने के लिए लोहे की जाली एवं झील हटाने का सुझाव भी दिया, लेकिन कर्मचारियों द्वारा इसे हटाने से इंकार कर दिया गया। इसके बाद जेई ने पूरे मामले से अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। कुछ समय के लिए पानी की निकासी हुई, लेकिन अवरोध बने रहने से समस्या फिर जस की तस हो गई। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि नगर पंचायत प्रशासन समस्या के स्थायी समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने जिलाधिकारी प्रयागराज से हस्तक्षेप कर लोहे की जाली एवं झील हटवाने, नहर की समुचित सफाई कराने तथा जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि नगरवासियों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।
    3
    डीएम साहब! कोराव नगर पंचायत पर भी डालिए एक नजर, जलनिकासी बाधित होने से सड़कें बनीं तालाब

लोहे की जाली व झील से रुका पानी का बहाव, शास्त्री नगर समेत कई मोहल्लों में जलभराव; लोगों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की

प्रयागराज (06 अगस्त 2026)। नगर पंचायत कोराव में जलनिकासी की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। मोती नगर (नहर) की ओर से अटल सरोवर तालाब होकर निकलने वाले पानी का बहाव लोहे की जाली एवं झील लगाए जाने के कारण बाधित हो गया है। इसके चलते शास्त्री नगर सहित कई मोहल्लों में सड़कों और घरों के आसपास पानी भर गया है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है। उन्हें पीठ पर बैग और हाथ में जूते-मोजे लेकर जलभराव से होकर विद्यालय आना-जाना पड़ रहा है। शास्त्री नगर में मुर्तुजा हुसैन के घर से लेकर केशव कुशवाहा के घर तक सड़क पर पानी बह रहा है, जिससे आवागमन प्रभावित है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, 5 अगस्त को सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर शरद पांडे नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और नहर की सफाई कराई। जलनिकासी सुचारु करने के लिए लोहे की जाली एवं झील हटाने का सुझाव भी दिया, लेकिन कर्मचारियों द्वारा इसे हटाने से इंकार कर दिया गया। इसके बाद जेई ने पूरे मामले से अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। कुछ समय के लिए पानी की निकासी हुई, लेकिन अवरोध बने रहने से समस्या फिर जस की तस हो गई।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि नगर पंचायत प्रशासन समस्या के स्थायी समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने जिलाधिकारी प्रयागराज से हस्तक्षेप कर लोहे की जाली एवं झील हटवाने, नहर की समुचित सफाई कराने तथा जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि नगरवासियों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।
    user_Shahnaj Siddiqui
    Shahnaj Siddiqui
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.