कोराव में जलनिकासी ठप: सड़कों पर भरा पानी, स्कूली बच्चे जूते हाथ में लेकर पहुंच रहे स्कूल प्रयागराज के यमुनापार अंतर्गत विधान सभा कोरांव के नगर पंचायत कोराव में जलनिकासी व्यवस्था चरमरा गई है। मोती नगर (नहर) की ओर से अटल सरोवर तालाब होकर निकलने वाले पानी का बहाव लोहे की जाली और झील लगाए जाने से बाधित हो गया है। इसका असर शास्त्री नगर समेत कई मोहल्लों में देखने को मिल रहा है, जहां सड़कें पानी से लबालब हैं और कई घरों तक पानी पहुंच गया है। जलभराव के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। बच्चे बैग पीठ पर और जूते-मोजे हाथ में लेकर पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। शास्त्री नगर में मुर्तुजा हुसैन के घर से लेकर केशव कुशवाहा के घर तक सड़क पर पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों का आवागमन भी प्रभावित है। स्थानीय लोगों के अनुसार, 5 अगस्त को सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर शरद पांडे नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे थे। नहर की सफाई कराई गई और जलनिकासी सुचारु करने के लिए लोहे की जाली व झील हटाने का सुझाव दिया गया। हालांकि, कर्मचारियों द्वारा इन्हें नहीं हटाया गया। कुछ देर पानी निकला, लेकिन अवरोध बने रहने से स्थिति फिर पहले जैसी हो गई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जब तक लोहे की जाली और झील नहीं हटाई जाएगी, तब तक जलनिकासी की समस्या बनी रहेगी। लोगों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत प्रशासन समस्या के स्थायी समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। स्थानीय नागरिकों ने जिलाधिकारी प्रयागराज से हस्तक्षेप कर नहर की सफाई, अवरोध हटाने और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि नगरवासियों को जलभराव से राहत मिल सके।
कोराव में जलनिकासी ठप: सड़कों पर भरा पानी, स्कूली बच्चे जूते हाथ में लेकर पहुंच रहे स्कूल प्रयागराज के यमुनापार अंतर्गत विधान सभा कोरांव के नगर पंचायत कोराव में जलनिकासी व्यवस्था चरमरा गई है। मोती नगर (नहर) की ओर से अटल सरोवर तालाब होकर निकलने वाले पानी का बहाव लोहे की जाली और झील लगाए जाने से बाधित हो गया है। इसका असर शास्त्री नगर समेत कई मोहल्लों में देखने को मिल रहा है, जहां सड़कें पानी से लबालब हैं और कई घरों तक पानी पहुंच गया है। जलभराव के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। बच्चे बैग पीठ पर और जूते-मोजे हाथ में लेकर पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। शास्त्री नगर में मुर्तुजा हुसैन के घर से लेकर केशव कुशवाहा के घर तक सड़क पर पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों का आवागमन भी प्रभावित है। स्थानीय लोगों के अनुसार, 5 अगस्त को सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर शरद पांडे नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे थे। नहर की सफाई कराई गई और जलनिकासी सुचारु करने के लिए लोहे की जाली व झील हटाने का सुझाव दिया गया। हालांकि, कर्मचारियों द्वारा इन्हें नहीं हटाया गया। कुछ देर पानी निकला, लेकिन अवरोध बने रहने से स्थिति फिर पहले जैसी हो गई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जब तक लोहे की जाली और झील नहीं हटाई जाएगी, तब तक जलनिकासी की समस्या बनी रहेगी। लोगों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत प्रशासन समस्या के स्थायी समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। स्थानीय नागरिकों ने जिलाधिकारी प्रयागराज से हस्तक्षेप कर नहर की सफाई, अवरोध हटाने और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि नगरवासियों को जलभराव से राहत मिल सके।
- आज प्रयागराज के पावन संगम क्षेत्र स्थित प्राचीन शिव मंदिर एवं पाताल मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दिव्य दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मंदिर के पूज्य पुजारी जी द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न करवाई गई। इस पावन अवसर पर मेरे साथ प्रिय मित्र राजू जी भी उपस्थित रहे। भगवान शिव की कृपा से मन को अद्भुत शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति हुई। हर हर महादेव! ॐ नमः शिवाय! 🙏🔱1
- नरेंद्र खेड़ा सुलेम सराय व्यापार मंडल के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित। प्रयागराज । सुलेम सराय व्यापार मंडल के आज हुए नाम वापसी में अध्यक्ष पद पर नरेंद्र खेड़ा मांटू निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। बताया गया कि कुछ दिनों से व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर बैठकों का दौर चल रहा था कमेटी ने तय किया कि चुनाव मतदान से होगा जिस पर अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए 4 अगस्त को व्यापारियों ने नामांकन किया। लेकिन अध्यक्ष पद पर नरेंद्र खेड़ा मांटू ने नामांकन किया था। लेकिन गुरुवार को नाम वापसी के दिन था, किसी अन्य व्यापारी द्वारा नामांकन न किए जाने पर चुनाव अधिकारी राजकुमार केसरवानी, दिनेश केसरवानी, प्रदीप केसरवानी, धर्मचंद जयसवाल द्वारा अध्यक्ष पद पर नरेंद्र खेड़ा मांटू को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। नरेंद्र खेड़ा के निर्विरोध निर्वाचन के बाद उन्होंने समर्थको के बीच कहा कि जिस आशा से लोगों ने मुझे इस पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया है आने वाले समय में सूत के साथ व्यापारियों को वापस करूंगा। अन्य पदों पर महामंत्री के लिए वीरेंद्र केसरवानी एवं कोषाध्यक्ष पद के निरंकार साहू भी निर्विरोध चुने गए। व्यापारियों ने निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। प्रयाग व्यापार मंडल अध्यक्ष राणा चावला एवं शहर पश्चिम व्यापारी महासंघ के महामंत्री धनजंय सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों बधाई दी। इस मौके पर अतुल केसरवानी, पीयूष जयसवाल, गुलशन अरोरा, सुशील केसरवानी, मुकेश साहू, अंकुर रस्तोगी, राकेश केसरवानी, अक्षय सिंह बिहारी, सुनील केसरवानी, अजय गुप्ता, सुनील कक्कू, राकेश ठुकराल, मनोज केसरवानी समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।2
- लगातार बारिश से जमुना नगर जलमग्न, पंप हटाने पर भड़के लोग; नगर निगम पर गंभीर आरोप प्रयागराज। नैनी क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। चक रघुनाथ वार्ड संख्या-20 स्थित जमुना नगर गली में भारी जलभराव होने से लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं और लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव की समस्या को देखते हुए नगर निगम ने क्षेत्र में पानी निकालने के लिए पंपिंग मशीन लगाई थी, जिससे धीरे-धीरे पानी कम होने की उम्मीद जगी थी। लेकिन बुधवार देर शाम नगर निगम के कर्मचारियों ने अचानक पंपिंग मशीन को आबादी वाले क्षेत्र से हटाकर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक होटल के पीछे निर्माणाधीन परिसर में लगा दिया, जहां भी बारिश का पानी भरा हुआ था। मोहल्ले के निवासी सोनू विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि जब पूरे मोहल्ले के लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं, ऐसे समय में आबादी क्षेत्र से पंप हटाकर निजी निर्माण स्थल पर लगा देना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उनका कहना है कि इससे लोगों में भारी नाराजगी है और ऐसा प्रतीत होता है कि आम जनता की परेशानी की बजाय अन्य स्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जलभराव के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गलियों में गंदा पानी भर जाने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों ने आरोप लगाया कि नगर निगम की लापरवाही के कारण हर वर्ष बारिश में यही स्थिति उत्पन्न होती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जाता। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि जमुना नगर में तत्काल पंपिंग मशीन दोबारा लगाकर जलनिकासी कराई जाए, साथ ही जलभराव की स्थायी समस्या के समाधान के लिए प्रभावी ड्रेनेज व्यवस्था विकसित की जाए। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र राहत नहीं मिली तो वे नगर निगम के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे।1
- कोराव में जलनिकासी ठप: सड़कों पर भरा पानी, स्कूली बच्चे जूते हाथ में लेकर पहुंच रहे स्कूल प्रयागराज के यमुनापार अंतर्गत विधान सभा कोरांव के नगर पंचायत कोराव में जलनिकासी व्यवस्था चरमरा गई है। मोती नगर (नहर) की ओर से अटल सरोवर तालाब होकर निकलने वाले पानी का बहाव लोहे की जाली और झील लगाए जाने से बाधित हो गया है। इसका असर शास्त्री नगर समेत कई मोहल्लों में देखने को मिल रहा है, जहां सड़कें पानी से लबालब हैं और कई घरों तक पानी पहुंच गया है। जलभराव के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। बच्चे बैग पीठ पर और जूते-मोजे हाथ में लेकर पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। शास्त्री नगर में मुर्तुजा हुसैन के घर से लेकर केशव कुशवाहा के घर तक सड़क पर पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों का आवागमन भी प्रभावित है। स्थानीय लोगों के अनुसार, 5 अगस्त को सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर शरद पांडे नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे थे। नहर की सफाई कराई गई और जलनिकासी सुचारु करने के लिए लोहे की जाली व झील हटाने का सुझाव दिया गया। हालांकि, कर्मचारियों द्वारा इन्हें नहीं हटाया गया। कुछ देर पानी निकला, लेकिन अवरोध बने रहने से स्थिति फिर पहले जैसी हो गई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जब तक लोहे की जाली और झील नहीं हटाई जाएगी, तब तक जलनिकासी की समस्या बनी रहेगी। लोगों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत प्रशासन समस्या के स्थायी समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। स्थानीय नागरिकों ने जिलाधिकारी प्रयागराज से हस्तक्षेप कर नहर की सफाई, अवरोध हटाने और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि नगरवासियों को जलभराव से राहत मिल सके।1
- बिल्ली मारकुंडी में गौवंश की मौत पर गौ सेवा समिति ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग संस्थापक धीरेन्द्र जायसवाल बोले— गौ संरक्षण सरकार के साथ समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी बिल्ली मारकुंडी चढ़ाई स्थित एक शराब भट्ठी परिसर में गौवंश की मौत की सूचना सामने आने के बाद अखिल भारतीय गौ सेवा समिति ट्रस्ट ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष तथा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, सोनभद्र के जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र जायसवाल ने जारी बयान में कहा कि जिले में लगातार हो रही गौवंशों की मौतें बेहद पीड़ादायक और चिंता का विषय हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में कृष्णशिला परियोजना, शक्तिनगर के सामने सड़क दुर्घटना में छह गौवंशों की मौत हुई थी और अब बिल्ली मारकुंडी की घटना ने गौ संरक्षण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौ संरक्षण के लिए लगातार प्रयासरत हैं। ऐसे में आवश्यक है कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि किसी गोपालक, संस्था या संबंधित व्यक्ति की लापरवाही सामने आती है तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। गौ सेवा समिति ने यह भी मांग की है कि सड़कों पर निराश्रित गौवंश छोड़ने वाले लोगों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाए, क्योंकि उनकी लापरवाही के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में गौवंशों की जान जा रही है। साथ ही घटना स्थल के समीप संचालित कान्हा गौशाला की भी निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सार्वजनिक करने की मांग की गई है। धीरेन्द्र जायसवाल ने कहा कि गौमाता की सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने सभी लोगों से गौ संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप देने और गौवंशों की सुरक्षा के लिए सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया।4