logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के बागसुमा मोड़ स्थित मोदी अस्पताल के समीप ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार युवक, बाइक हुआ चकनाचूर शुक्रवार की सुबह 10 बजे उस समय अफरातफरी मच गई जब एक बाइक सवार युवक ट्रक के चपेट में आ गया, बता दे कि गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के बागसुमा मोड़ स्थित मोदी अस्पताल के समीप ट्रक की चपेट में आ गया एक बाइक सवार युवक, जिससे बाइक पुरी तरह से चकनाचूर हो गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि बाइक सवार युवक बाल बाल बचे बड़ी दुघर्टना के शिकार से

12 hrs ago
user_मो० फारुख (पत्रकार)
मो० फारुख (पत्रकार)
Newspaper publisher गोविंदपुर, धनबाद, झारखंड•
12 hrs ago

गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के बागसुमा मोड़ स्थित मोदी अस्पताल के समीप ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार युवक, बाइक हुआ चकनाचूर शुक्रवार की सुबह 10 बजे उस समय अफरातफरी मच गई जब एक बाइक सवार युवक ट्रक के चपेट में आ गया, बता दे कि गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के बागसुमा मोड़ स्थित मोदी अस्पताल के समीप ट्रक की चपेट में आ गया एक बाइक सवार युवक, जिससे बाइक पुरी तरह से चकनाचूर हो गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि बाइक सवार युवक बाल बाल बचे बड़ी दुघर्टना के शिकार से

More news from झारखंड and nearby areas
  • गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के बागसुमा मोड़ स्थित मोदी अस्पताल के समीप ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार युवक, बाइक हुआ चकनाचूर शुक्रवार की सुबह 10 बजे उस समय अफरातफरी मच गई जब एक बाइक सवार युवक ट्रक के चपेट में आ गया, बता दे कि गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के बागसुमा मोड़ स्थित मोदी अस्पताल के समीप ट्रक की चपेट में आ गया एक बाइक सवार युवक, जिससे बाइक पुरी तरह से चकनाचूर हो गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि बाइक सवार युवक बाल बाल बचे बड़ी दुघर्टना के शिकार से
    1
    गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के बागसुमा मोड़ स्थित मोदी अस्पताल के समीप ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार युवक, बाइक हुआ चकनाचूर 

शुक्रवार की सुबह 10 बजे उस समय अफरातफरी मच गई जब एक बाइक सवार युवक ट्रक के चपेट में आ  गया, बता दे कि गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के बागसुमा मोड़ स्थित मोदी अस्पताल के समीप ट्रक की चपेट में आ गया एक बाइक सवार युवक, जिससे बाइक पुरी तरह से चकनाचूर हो गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि बाइक सवार युवक बाल बाल बचे बड़ी दुघर्टना के शिकार से
    user_मो० फारुख (पत्रकार)
    मो० फारुख (पत्रकार)
    Newspaper publisher गोविंदपुर, धनबाद, झारखंड•
    12 hrs ago
  • पचंबा में छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में बवाल, थाने में ही भिड़े लोग, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज गिरिडीह. पचंबा थाना क्षेत्र में छेड़खानी की घटना को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक पहुंच गया और थाने परिसर में ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए. स्थिति को बेकाबू होते देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को खदेड़ना पड़ा. बताया जा रहा है कि पचंबा में छेड़खानी की घटना के बाद एक पक्ष ने थाने में शिकायत की. इसी दौरान दूसरा पक्ष भी थाने पहुंच गया और दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी और धक्का-मुक्की शुरू हो गई. मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा नेताओं ने भी थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग को लेकर आवाज उठाई और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. थाने में हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को थाने से खदेड़ा. पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए मामले में जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
    6
    पचंबा में छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में बवाल, थाने में ही भिड़े लोग, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
गिरिडीह. पचंबा थाना क्षेत्र में छेड़खानी की घटना को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक पहुंच गया और थाने परिसर में ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए. स्थिति को बेकाबू होते देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को खदेड़ना पड़ा. बताया जा रहा है कि पचंबा में छेड़खानी की घटना के बाद एक पक्ष ने थाने में शिकायत की. इसी दौरान दूसरा पक्ष भी थाने पहुंच गया और दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी और धक्का-मुक्की शुरू हो गई. मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा नेताओं ने भी थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग को लेकर आवाज उठाई और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. थाने में हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को थाने से खदेड़ा. पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए मामले में जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    6 hrs ago
  • धनबाद स्लग - ऑटो - टोटो चालकों ने धनबाद थाना के गेट के सामने किया रोड जाम , चालक रोड पर लेटे ............. ट्रैफिक पुलिस पर लगाया अनियमितता का आरोप ............ एंकर - धनबाद थाना के गेट के सामने ऑटो और टोटो चालकों ने सड़क पर लेट कर सड़क को जाम कर दिया जिसे यातायात रुक गया । ऑटो और टोटो चालकों का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस के द्वारा सभी कागजात होने के बावजूद जबरदस्ती गाड़ी को जब्त किया जा रहा है, पूछने पर यातायात पुलिस के द्वारा बताया तक नहीं जा रहा है कि आखिर किस कागजात के न होने के कारण वाहन जब्त किया गया है या फाइन की प्रक्रिया तक नहीं की जा रही है । टोटो चालक अर्जुन दास ने कहा कि 8 महीने पहले वाहन खरीदा है और सभी कागजात है बावजूद इसके यातायात पुलिस के द्वारा वाहन को जब्त कर लिया गया और अगर कोई त्रुटि है तो फाइन की प्रक्रिया किया जाए वाहन को दो से तीन दिनों तो थाना में लगाया जा रहा है हम लोगों को जीने खाने में भी आफत हो गई है ।वही ऑटो चालक बबलू कुमार साव का कहना है कि यातायात थाना जाने पर बार बार घुमाया जा रहा है कल आओ परसों आओ किया जा रहा हम लोग डेली कमाने खाने वाले व्यक्ति है हम लोगों के रोजी रोजगार पर आफत आ गई है अगर सुनवाई नहीं हुई तो रोड को विवश होकर जाम करना होगा । बाइट - अर्जुन दास, टोटो चालक बाइट - बबलू कुमार साव, ऑटो चालक
    1
    धनबाद 



स्लग - ऑटो - टोटो चालकों ने धनबाद थाना के गेट के सामने किया रोड जाम , चालक रोड पर लेटे .............

ट्रैफिक पुलिस पर लगाया अनियमितता का आरोप ............




एंकर - धनबाद थाना के गेट के सामने ऑटो और टोटो चालकों ने सड़क पर लेट कर सड़क को जाम कर दिया  जिसे यातायात रुक गया । ऑटो और टोटो चालकों का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस के द्वारा सभी कागजात होने के बावजूद जबरदस्ती गाड़ी को जब्त किया जा रहा है, पूछने पर यातायात पुलिस के द्वारा बताया तक नहीं जा रहा है कि आखिर किस कागजात के न होने के कारण वाहन जब्त किया गया है या फाइन की प्रक्रिया तक नहीं की जा रही है । टोटो चालक अर्जुन दास ने कहा कि 8 महीने पहले वाहन खरीदा है और सभी कागजात है बावजूद इसके यातायात पुलिस के द्वारा वाहन को जब्त कर लिया गया और अगर कोई त्रुटि है तो फाइन की प्रक्रिया किया जाए वाहन को दो से तीन दिनों तो थाना में लगाया जा रहा है हम लोगों को जीने खाने में भी आफत हो गई है ।वही ऑटो चालक बबलू कुमार साव का कहना है कि यातायात थाना जाने पर बार बार घुमाया जा रहा है कल आओ परसों आओ किया जा रहा हम लोग डेली कमाने खाने वाले व्यक्ति है हम लोगों के रोजी रोजगार पर आफत आ गई है अगर सुनवाई नहीं हुई तो रोड को विवश होकर जाम करना होगा । 




बाइट - अर्जुन दास, टोटो चालक 


बाइट - बबलू कुमार साव, ऑटो चालक
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    8 hrs ago
  • राहत के निवाले पर छाताबाद में मचा बवाल भोजन की कतार में विवाद, महिला से मारपीट का आरोप
    1
    राहत के निवाले पर छाताबाद में मचा बवाल
भोजन की कतार में विवाद, महिला से मारपीट का आरोप
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    6 hrs ago
  • कतरास की जन समस्याओं को लेकर वियाडा के पूर्व अध्यक्ष सह समाज सेवी विजय कुमार झा ने मीडिया के माध्यम से कतरास एवं आसपास के लोगों को कुछ बातों से अवगत करते हुए क्या कुछ कहा आइए जानते हैं इस खबर में,,,,,।
    1
    कतरास की जन समस्याओं को लेकर वियाडा के पूर्व अध्यक्ष सह समाज सेवी  विजय कुमार झा ने मीडिया के माध्यम से कतरास एवं आसपास  के लोगों को कुछ बातों से अवगत करते हुए क्या कुछ कहा आइए जानते हैं इस खबर में,,,,,।
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    11 hrs ago
  • ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, दो मजदूर घायल; इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ जामताड़ा। जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के शीतलपुर - बिशनपुर गांव के समीप गुरुवार की शाम करीब साढ़े सात बजे एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत तीन लोग उसके नीचे दब गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद दो घंटे के बाद तीनों को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर पर चालक के अलावा दो मजदूर सवार थे। सामान खाली करने के बाद ट्रैक्टर ताराबहाल की ओर लौट रहा था। इसी दौरान बिशनपुर के समीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक ट्रैक्टर के बड़ा चक्का के नीचे दब गया । बताया गया कि ट्रैक्टर पलटने से गाड़ी का बड़ा चक्का ही चालक के ऊपर आ गया था । ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को बाहर निकाला। साधन उपलब्ध नहीं होने पर घायलों को टोटो के माध्यम से कलाझरिया मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया। घटना की सूचना पर जिप सदस्य सुरेंद्र मंडल भी मौके पर पहुंचे और वहां से 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों को जामताड़ा सदर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने ताराबहाल निवासी 20 वर्षीय व्यास महतो, पिता श्रवण महतो, को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इनमें एक के हाथ में फ्रैक्चर बताया जा रहा है, जबकि दूसरे को भी चोटें आई हैं। घायलों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सिविल सर्जन को भी सूचना दी गई है। इकलौता बेटा था व्यास, मौत से परिवार सदमे में व्यास महतो की मौत की खबर मिलते ही ताराबहाल गांव में मातम पसर गया। बताया गया कि व्यास अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता श्रवण महतो की दो बेटियां हैं और परिवार के लिए व्यास ही मुख्य सहारा था। अचानक हुए हादसे में बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर गबड़ा निवासी अमित राय का बताया जा रहा है। हालांकि ट्रैक्टर किस कारण अनियंत्रित होकर पलटा, इसकी स्पष्ट जानकारी तत्काल नहीं मिल सकी है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने के साथ दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
    1
    ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, दो मजदूर घायल; इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जामताड़ा। 
जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के शीतलपुर - बिशनपुर गांव के समीप गुरुवार की शाम करीब साढ़े सात बजे एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत तीन लोग उसके नीचे दब गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद दो घंटे के बाद तीनों को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। 
जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर पर चालक के अलावा दो मजदूर सवार थे। सामान खाली करने के बाद ट्रैक्टर ताराबहाल की ओर लौट रहा था। इसी दौरान बिशनपुर के समीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक ट्रैक्टर के बड़ा चक्का के नीचे दब गया । बताया गया कि ट्रैक्टर पलटने से गाड़ी का बड़ा चक्का ही चालक के ऊपर आ गया था । 
ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को बाहर निकाला। साधन उपलब्ध नहीं होने पर घायलों को टोटो के माध्यम से कलाझरिया मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया। घटना की सूचना पर जिप सदस्य सुरेंद्र मंडल भी मौके पर पहुंचे और वहां से 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों को जामताड़ा सदर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने ताराबहाल निवासी 20 वर्षीय व्यास महतो, पिता श्रवण महतो, को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इनमें एक के हाथ में फ्रैक्चर बताया जा रहा है, जबकि दूसरे को भी चोटें आई हैं। घायलों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सिविल सर्जन को भी सूचना दी गई है।
इकलौता बेटा था व्यास, मौत से परिवार सदमे में
व्यास महतो की मौत की खबर मिलते ही ताराबहाल गांव में मातम पसर गया। बताया गया कि व्यास अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता श्रवण महतो की दो बेटियां हैं और परिवार के लिए व्यास ही मुख्य सहारा था। अचानक हुए हादसे में बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर गबड़ा निवासी अमित राय का बताया जा रहा है। हालांकि ट्रैक्टर किस कारण अनियंत्रित होकर पलटा, इसकी स्पष्ट जानकारी तत्काल नहीं मिल सकी है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने के साथ दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
    user_Yogesh Kumar
    Yogesh Kumar
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    11 hrs ago
  • एमएमडीआर संशोधन अधिनियम के विरोध में 7 सितंबर को झामुमो का राज्यव्यापी आंदोलन जामताड़ा में धरना-प्रदर्शन की तैयारी तेज, सभी प्रखंडों के अध्यक्षों को सौंपी गई जिम्मेदारी जामताड़ा, 4 सितंबर। केंद्र सरकार के MMDR Amendment Act 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा आगामी 7 सितंबर को राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन के तहत जामताड़ा जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में प्रखंड अध्यक्षों के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन आयोजित कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता को लेकर शुक्रवार को जामताड़ा स्थित परिषदन में जिला कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू कीअधक्षता मेंआयोजित की गई। बैठक में जिले के नारायणपुर, करमाटांड़, मिहिजाम, जामताड़ा, फतेहपुर, बिंदापाथर, नाला, कुंडहित एवं अन्य क्षेत्रों से पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई तथा प्रखंडवार जिम्मेदारियां तय की गईं। सभी प्रखंडों के पदाधिकारियों को झंडा और बैनर उपलब्ध कराए गए। झामुमो जिलाध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने प्रखंड अध्यक्षों को आंदोलन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। बैठक में पार्टी नेताओं ने कहा कि MMDR Amendment Act 2026 के माध्यम से केंद्र सरकार झारखंड जैसे खनिज संपदा से समृद्ध राज्यों के संवैधानिक अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। झामुमो नेताओं ने कहा कि झारखंड की धरती से कोयला, लौह अयस्क सहित बड़ी मात्रा में खनिज संपदा निकलती है, ऐसे में खनिजों से संबंधित अधिकारों और राजस्व व्यवस्था में राज्यों की भूमिका को कमजोर करना संघीय ढांचे के लिए गंभीर चिंता का विषय है। नेताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2024 में राज्यों के खनिज अधिकार और खनिज-युक्त भूमि पर कर लगाने की शक्ति को लेकर महत्वपूर्ण व्यवस्था दी थी। ऐसे में उस व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी कदम का झामुमो विरोध करेगा। पार्टी नेताओं ने स्पष्ट किया कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज पर राज्य के हितों और यहां की जनता के अधिकारों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी। झामुमो नेताओं ने केंद्र सरकार से राज्यों के साथ संवाद करने और ऐसे प्रावधानों पर पुनर्विचार करने की मांग की, जो राज्यों की वित्तीय एवं संवैधानिक स्वायत्तता को प्रभावित करते हैं। उन्होंने कहा कि झामुमो लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से झारखंड के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएगा। बैठक में सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल, जिला उपाध्यक्ष रवींद्रनाथ दूबे, केंद्रीय/प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनंद टुडू, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सगीर खान, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल, जिला सचिव परेश यादव, इम्तियाज अंसारी, बासुदेव मरांडी, लालू अंसारी, देबिशन हांसदा, रघु गोस्वामी, हीरालाल सोरेन, अशोक महतो, ऑफिसर हेम्ब्रम, विजय राउत, किशोर रवानी, सादिक अंसारी, तनवीर आलम, संजीब हेम्ब्रम, बाणेश्वर मुर्मू, ऑफिसर सोरेन, विश्वनाथ सोरेन, दिनेश टुडू सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। झामुमो ने 7 सितंबर के आंदोलन को सफल बनाने के लिए प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दिया है।
    1
    एमएमडीआर संशोधन अधिनियम के विरोध में 7 सितंबर को झामुमो का राज्यव्यापी आंदोलन
जामताड़ा में धरना-प्रदर्शन की तैयारी तेज, सभी प्रखंडों के अध्यक्षों को सौंपी गई जिम्मेदारी
जामताड़ा, 4 सितंबर।
केंद्र सरकार के MMDR Amendment Act 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा आगामी 7 सितंबर को राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन के तहत जामताड़ा जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में प्रखंड अध्यक्षों के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन आयोजित कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता को लेकर शुक्रवार को जामताड़ा स्थित परिषदन में जिला कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू कीअधक्षता मेंआयोजित की गई।
बैठक में जिले के नारायणपुर, करमाटांड़, मिहिजाम, जामताड़ा, फतेहपुर, बिंदापाथर, नाला, कुंडहित एवं अन्य क्षेत्रों से पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई तथा प्रखंडवार जिम्मेदारियां तय की गईं। सभी प्रखंडों के पदाधिकारियों को झंडा और बैनर उपलब्ध कराए गए।
झामुमो जिलाध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने प्रखंड अध्यक्षों को आंदोलन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।
बैठक में पार्टी नेताओं ने कहा कि MMDR Amendment Act 2026 के माध्यम से केंद्र सरकार झारखंड जैसे खनिज संपदा से समृद्ध राज्यों के संवैधानिक अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। झामुमो नेताओं ने कहा कि झारखंड की धरती से कोयला, लौह अयस्क सहित बड़ी मात्रा में खनिज संपदा निकलती है, ऐसे में खनिजों से संबंधित अधिकारों और राजस्व व्यवस्था में राज्यों की भूमिका को कमजोर करना संघीय ढांचे के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
नेताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2024 में राज्यों के खनिज अधिकार और खनिज-युक्त भूमि पर कर लगाने की शक्ति को लेकर महत्वपूर्ण व्यवस्था दी थी। ऐसे में उस व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी कदम का झामुमो विरोध करेगा। पार्टी नेताओं ने स्पष्ट किया कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज पर राज्य के हितों और यहां की जनता के अधिकारों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी।
झामुमो नेताओं ने केंद्र सरकार से राज्यों के साथ संवाद करने और ऐसे प्रावधानों पर पुनर्विचार करने की मांग की, जो राज्यों की वित्तीय एवं संवैधानिक स्वायत्तता को प्रभावित करते हैं। उन्होंने कहा कि झामुमो लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से झारखंड के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएगा।
बैठक में सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल, जिला उपाध्यक्ष रवींद्रनाथ दूबे, केंद्रीय/प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनंद टुडू, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सगीर खान, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल, जिला सचिव परेश यादव, इम्तियाज अंसारी, बासुदेव मरांडी, लालू अंसारी, देबिशन हांसदा, रघु गोस्वामी, हीरालाल सोरेन, अशोक महतो, ऑफिसर हेम्ब्रम, विजय राउत, किशोर रवानी, सादिक अंसारी, तनवीर आलम, संजीब हेम्ब्रम, बाणेश्वर मुर्मू, ऑफिसर सोरेन, विश्वनाथ सोरेन, दिनेश टुडू सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
झामुमो ने 7 सितंबर के आंदोलन को सफल बनाने के लिए प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दिया है।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    13 hrs ago
  • *जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर पूजा-अर्चना कर निरसा भलजोड़िया में हुआ नए आर.के. सीएसपी सेंटर का उद्घाटन* निरसा (धनबाद): जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर निरसा के भलजोड़िया इंद्रा क्लब के समीप आर.के. आईटी कंप्यूटर सेंटर एवं आर.के. सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) का विधिवत पूजा-अर्चना कर उद्घाटन किया गया। नए केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर कंप्यूटर शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न ऑनलाइन एवं डिजिटल सेवाओं की सुविधा उपलब्ध होगी। आर.के. आईटी कंप्यूटर सेंटर में डीसीए, एडीसीए, डीसीपी, डीडीपी, सीएफए, डीटीपी, सीएस, एडवांस कंप्यूटर, टैली एवं ईआरपी सहित विभिन्न कंप्यूटर पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। वहीं, आर.के. सीएसपी ग्राहक सेवा केंद्र में ब्लैक एंड व्हाइट एवं रंगीन जेरॉक्स, फोटो प्रिंट, लैमिनेशन, आधार कार्ड प्रिंट, टिकट बुकिंग, ई-मेल, ऑनलाइन फॉर्म भरने सहित कई सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा यहां मोबाइल एक्सेसरीज भी उपलब्ध रहेंगी। नए केंद्र के शुरू होने से स्थानीय लोगों को विभिन्न ऑनलाइन एवं डिजिटल कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। एक ही स्थान पर कई सुविधाएं मिलने से क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत होगी। संचालक: हिरा बिकाश कुमार संपर्क नंबर: 9296565623 पिन कोड: 828205 स्थान: भलजोड़िया इंद्रा क्लब, निरसा, धनबाद
    3
    *जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर पूजा-अर्चना कर निरसा भलजोड़िया में हुआ नए आर.के. सीएसपी सेंटर का उद्घाटन*
निरसा (धनबाद): जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर निरसा के भलजोड़िया इंद्रा क्लब के समीप आर.के. आईटी कंप्यूटर सेंटर एवं आर.के. सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) का विधिवत पूजा-अर्चना कर उद्घाटन किया गया।
नए केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर कंप्यूटर शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न ऑनलाइन एवं डिजिटल सेवाओं की सुविधा उपलब्ध होगी।
आर.के. आईटी कंप्यूटर सेंटर में डीसीए, एडीसीए, डीसीपी, डीडीपी, सीएफए, डीटीपी, सीएस, एडवांस कंप्यूटर, टैली एवं ईआरपी सहित विभिन्न कंप्यूटर पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।
वहीं, आर.के. सीएसपी ग्राहक सेवा केंद्र में ब्लैक एंड व्हाइट एवं रंगीन जेरॉक्स, फोटो प्रिंट, लैमिनेशन, आधार कार्ड प्रिंट, टिकट बुकिंग, ई-मेल, ऑनलाइन फॉर्म भरने सहित कई सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा यहां मोबाइल एक्सेसरीज भी उपलब्ध रहेंगी।
नए केंद्र के शुरू होने से स्थानीय लोगों को विभिन्न ऑनलाइन एवं डिजिटल कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। एक ही स्थान पर कई सुविधाएं मिलने से क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत होगी।
संचालक: हिरा बिकाश कुमार
संपर्क नंबर: 9296565623
पिन कोड: 828205
स्थान: भलजोड़िया इंद्रा क्लब, निरसा, धनबाद
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.